मिक्स प्लांट से चार लाख रुपये की मोटर चोरी, तीन नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक का पैर काटना पड़ा, रिपोर्ट दर्ज ठाकुरद्वारा : डिलारी–सुरजननगर रोड पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक की हालत इतनी गंभीर हो गई कि इलाज के दौरान डॉक्टरों को उसका पैर काटना पड़ा। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम सुरजननगर निवासी शनिदेव पुत्र स्व. दुष्यन्त कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 फरवरी 2026 की रात करीब 9:30 बजे उसका भाई सौरभ कुमार अपने दोस्त अभिषेक कुमार पुत्र स्व. आनंद कुमार के साथ बाइक संख्या यूपी21 बीआर 7086 से डिलारी–सुरजननगर रोड स्थित सुरजननगर बैंक्वेट हॉल में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। जब वे बैंक्वेट हॉल के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहा ट्रक संख्या यूपी20 एटी 8880 का चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सौरभ कुमार और अभिषेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए तथा बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गंभीर हालत में सौरभ कुमार को एंबुलेंस से काशीपुर के केवीआर अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल नई दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। बाद में परिजनों ने सौरभ को मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों को उसका गंभीर रूप से कुचला हुआ पैर जांघ के पास से काटना पड़ा। वर्तमान में सौरभ कुमार का इलाज कॉसमॉस अस्पताल मुरादाबाद में चल रहा है, जबकि अभिषेक कुमार का उपचार काशीपुर के गंगा अस्पताल में जारी है। घायल सौरभ के इलाज में व्यस्त रहने के कारण परिवार समय से रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Post by Round Fh1
- ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव राजुपुर मिलक में होली की चौपाई के दौरान विवाद हो जाने पर एक युवक को घर में शरण देने के शक में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के मकान पर भीड़ ने धावा बोल दिया था। पुलिस के मुकदमा दर्ज न करने पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की जा रही है। कोतवाली क्षेत्र के गांव राजू पुर मिलक में होली की चौपाई के दौरान मजाक में ही दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। एक युवक के पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्र प्रकाश सैनी के घर में शरण लेने और श्री सैनी के परिवार जनों द्वारा इस युवक को छिपा लेने के संदेह में भीड़ ने चंद्रप्रकाश सैनी के मकान पर ढाबा बोल दिया था जिसमें अंकित नमक युवा घायल हो गया था। दिग्विजय सिंह पुत्र दिलीप सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। सोमवार को वीडियो वायरल कर कर पुलिस के मुकदमा दर्ज न करने को लेकर नाराजगी जाहिर की जा रही है।1
- गुरुग्राम में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है। यहां एक निर्माणाधीन सोसाइटी की दीवार गिरने से 6 मजदूरों की मौत हो गई है और मलबे में कई के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय मजदूर दीवार के पास काम कर रहे थे। इसी दौरान दीवार जोरदार आवाज के साथ अचानक भरभरा कर गिरी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है। भारी मशीनों से मलबा हटाने का काम और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस मौके पर तैनात हैं। वहीं, प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटा हुआ है1
- बिलारी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बाइक सवार दो युवक एक मासूम बच्चे को घसीटते हुए ले जाते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि चलती बाइक में बच्चे को काफी दूर तक सड़क पर घसीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चो को उठाने वाले संपूर्ण गैंग का विनाश होना बहुत ही आवश्यक है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।1
- क्रॉपवेल एग्रीजेन एल.एल.पी. के डायरेक्टर सुधीर चौधरी बोले..... मक्का उत्पादन कर दोहरा लाभ प्राप्त करें किसान बाजपुर।रामराज रोड स्थित बहु. प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति लि. के मुख्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते यूसीएफ द्वारा अनुबंधित क्रॉपवेल एग्रीजेन एल.एल.पी. के डायरेक्टर सुधीर चौधरी ने कहा कि किसान मक्का का उत्पादन कर दोहरा लाभ प्राप्त कर सकते हैं और सरकार के जल संरक्षण अभियान में सहयोगी बन सकते हैं। किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से सब्सिडी पर मक्का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है और यूसीएफ द्वारा इसकी खरीद भी सुनिश्चित की गई है, जिससे किसानों को दोहरा लाभ होगा। मक्का किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुये क्रॉपवेल एग्रीजेन एल.एल.पी. ने अपने उन्नत हाईब्रिड मक्का बीज सीडब्लू 3105 के लिए विशेष प्रोत्साहन की घोषणा की है। यह किस्म अब न केवल जैद बल्कि खरीफ मौसम के लिए भी सबसे उपयुक्त पाई गई है। उच्च गुणवत्ता वाला यह बीज किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से कृषि विभाग द्वारा सब्सिडी पर उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों को बाजार की अनिश्चितता से बचाने के लिए तैयार फसल को यूसीएफ द्वारा खरीदा जाएगा, जिससे किसानों का मुनाफा सुनिश्चित होगा। यह सफल मात्र 90-100 दिनों में तैयार हो जाती है। साईलेज के लिए ये फसल मात्र 60-65 दिन में तैयार हो जाती है। अनाज के लिए 25-30 कुंतल और चारे के लिए 150-200 कुंतल प्रति एकड़ तक इसका उत्पादन है। डंठल सड़न और एनएलबी रोगों के प्रति यह अत्यधिक सहनशील है। इसके आकर्षक नारंगी-पीले दाने और ठोस शंक्काकार भुट्टे होते है। किसान इस हाईब्रिड किस्म को जैद तथा आने वाले खरीफ के मौसम में भी लगाकर मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि पंजीकरण और बीज प्राप्ति के लिए अपनी नजदीकी सहकारी समिति से सम्पर्क करें। अधिक जानकारी के लिए हैल्प लाईन नंबर , पर कॉल कर सकते हैं। इस मौके पर बहु. प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति लि. के प्रबंध निदेशक हेम काण्डपाल, क्रॉपवेल एग्रीजेन एल.एल.पी. के सेल्स मैनेजर अभिजीत सिंह व विक्रान्त चौधरी मौजूद रहे।1
- Uday preet chopra lock Manpur. Harsh Yana Colony key road. Samvidhan karai or Sarkar Tak pose Bhai ye news.Chalsal iss road ka samvidhan nikal oil , bahut , dikkaten hoti storo per chal chalne ke baad1
- बिजनौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के जखीरे का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के एक छोटे से गांव मेढ़की में ग्रामसभा ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। गांव में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए तय किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति चुगली करता है, अफवाह फैलाता है, बातों को तोड़-मरोड़कर पेश करता है या लोगों के बीच विवाद बढ़ाता है, तो उस पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि छोटी-छोटी गलतफहमियां अक्सर बड़े विवाद का रूप ले लेती हैं। शिकायत मिलने पर ग्राम समिति मामले की जांच करेगी और आवश्यक कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला जाएगा। इसके अलावा, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने या शराब लेकर आने पर भी पहले से निर्धारित नियमों के तहत जुर्माना लगाया जाता है।1