सिकंदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वारंट जारी होने पर तीन अभियुक्त गिरफ्तार सिकंदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वारंट जारी होने पर तीन अभियुक्त गिरफ्तार खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद सिकंदरा, कानपुर देहात। थाना सिकंदरा पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार तीनों अभियुक्त अलग-अलग मुकदमों में वांछित चल रहे थे। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में अम्बेद कुमार पुत्र सोनेलाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी बुधेरा, डेरापुर, थाना सिकंदरा शामिल हैं। उनके विरुद्ध अपराध संख्या 293/2020 में धारा 323, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज है। यह मामला अपर सिविल जज (जू.डी.)-2, कानपुर देहात की अदालत से संबंधित है। दूसरे अभियुक्त सिंटू कटियार पुत्र अमरनाथ कटियार, उम्र 30 वर्ष, निवासी मीरगांव, थाना सिकंदरा को भी गिरफ्तार किया गया। उनके विरुद्ध अपराध संख्या 32/2019 में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। मामला अपर सिविल जज (जू.डी.)-2, कानपुर देहात के न्यायालय में विचाराधीन है। वहीं तीसरे अभियुक्त फहीम मिस्त्री पुत्र रहमत अली, उम्र 23 वर्ष, निवासी कस्बा शास्त्री नगर, सिकंदरा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके विरुद्ध अपराध संख्या 58/2022 में धारा 420/411 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। वारंट के आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेजा जा रहा है।
सिकंदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वारंट जारी होने पर तीन अभियुक्त गिरफ्तार सिकंदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वारंट जारी होने पर तीन अभियुक्त गिरफ्तार खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद सिकंदरा, कानपुर देहात। थाना सिकंदरा पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार तीनों अभियुक्त अलग-अलग मुकदमों में वांछित चल रहे थे। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में अम्बेद कुमार पुत्र सोनेलाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी बुधेरा, डेरापुर, थाना सिकंदरा शामिल हैं। उनके विरुद्ध अपराध संख्या 293/2020 में धारा 323, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज है। यह मामला अपर सिविल जज (जू.डी.)-2, कानपुर देहात की अदालत से संबंधित है। दूसरे अभियुक्त सिंटू कटियार
पुत्र अमरनाथ कटियार, उम्र 30 वर्ष, निवासी मीरगांव, थाना सिकंदरा को भी गिरफ्तार किया गया। उनके विरुद्ध अपराध संख्या 32/2019 में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। मामला अपर सिविल जज (जू.डी.)-2, कानपुर देहात के न्यायालय में विचाराधीन है। वहीं तीसरे अभियुक्त फहीम मिस्त्री पुत्र रहमत अली, उम्र 23 वर्ष, निवासी कस्बा शास्त्री नगर, सिकंदरा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके विरुद्ध अपराध संख्या 58/2022 में धारा 420/411 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। वारंट के आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेजा जा रहा है।
- कलेनापुर गांव में मामूली विवाद में भाई ने भाई पर किया हमला, गंभीर घायल जाँच में जुटी पुलिस कलेनापुर गांव में मामूली विवाद में भाई ने भाई पर किया हमला, गंभीर घायल जाँच में जुटी पुलिस डेरापुर थाना क्षेत्र के कलेनापुर गांव में देर शाम मामूली कहासुनी को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर भाई और उसकी पत्नी ने सरनाम के साथ मारपीट कर दी। घटना में सरनाम गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सरनाम दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनकी अपने भाई की पत्नी द्रौपदी से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद भाई संतोष, नारायण और द्रौपदी ने सरनाम पर हमला कर दिया। मारपीट में वह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद घायल सरनाम को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार ने सोमवार सुबह करीब 1बजे बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घायल को अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और तहरीर के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही1
- पत्रकार से मारपीट, गाली-गलौज करते हुए रंगदारी मांगना दबंगों को पड़ा भारी। *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* पत्रकार से मारपीट, गाली-गलौज करते हुए रंगदारी मांगना दबंगों को पड़ा भारी। पत्रकार से मारपीट, गाली गलौज व रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने की सख्त कार्रवाई। पुलिस ने पत्रकार की तहरीर पर मामला दर्ज कर 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार। पुलिस ने कानपुर - इटावा नेशनल हाइवे - 19 हीरा पैलेस के पास से किया गिरफ्तार। पत्रकार पर रंगदारी मांगने वाले तीनों आरोपी अयाना थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासी बताए जा रहे। पत्रकार अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुरादगंज बाजार आया था तभी आरोपियों ने घटना को दिया था अंजाम। पत्रकार की तहरीर पर अजीतमल पुलिस ने BNS की गंभीर धाराओं में दर्ज किया था मुकदमा। पुलिस ने तीनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय किया पेश।1
- थाना बेला का आकस्मिक निरीक्षण: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परखीं व्यवस्थाएं औरैया। दिनांक 28.09.2026 को जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा थाना बेला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, बैरक, शस्त्रागार, मालखाना और महिला हेल्प डेस्क (मिशन शक्ति केन्द्र) का जायजा लिया। इस दौरान साफ-सफाई, अभिलेखों व रजिस्टरों के रख-रखाव और पुलिस व्यवस्थाओं को परखा गया। अधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों से जानकारी लेते हुए आमजन की शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।4
- देवकली धाम मंदिर के शीर्ष पर स्थित टूटे हुए गुंबदों के स्थान पर नए गुंबदों के स्थापना की मांग की* *देवकली धाम मंदिर के शीर्ष पर स्थित टूटे हुए गुंबदों के स्थान पर नए गुंबदों के स्थापना की मांग की* समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया के प्रतिनिधिमंडल ने आज दिनांक 28 सितंबर 2026 दिन सोमवार को प्रातः 11 बजे मा. ब्रह्मानंद कठेरिया उप-जिलाधिकारी सदर, औरैया के कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा, जिसके अंतर्गत देवकली मंदिर, औरैया जोकि "देवकली ट्रस्ट" के अधीन व सनातन धर्म की अति प्राचीन धरोहर के रूप में स्थित हैं, जिसे अब "देवकली धाम" के नाम से जाना जाता हैं, प्रतिदिन शहर व आसपास क्षेत्रों के सैकड़ों भक्त अपनी श्रद्धा व आस्था के साथ सुबह-शाम दर्शन आराधना व मन्नतें मांगने के लिए मंदिर में आते हैं, मंदिर के मुख्य द्वार के ऊपर गुंबद काफी समय से टूटे हुए क्षतिग्रस्त हैं, जिससे लोगों के मन में पीड़ा होती हैं, श्रद्धालुओं ने बताया कि मंदिर हेतु नए गुंबद व उनके लिए लोहे का सरिया काफी समय पहले आ चुके हैं, रखरखाव के अभाव में नये गुंबद क्षतिग्रस्त व लोहे की सरिया में जंग लगकर उनकी छवि धूमिल हो रही हैं। शहर के जागरूक बुद्धिजीवियों व धार्मिक विचारधारा के श्रद्धालुओं ने बताया कि जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों पर जनपद की जिम्मेदारी के साथ विभागीय कार्यों का काफी दबाव हैं, देवकली ट्रस्ट हेतु समूचे जनपद का सर्वे व चिन्हित करते हुए एक गैर सरकारी सक्रिय व क्रियाशील संगठन (एनजीओ) को ट्रस्ट में सम्मिलित करने की अपील की हैं, जिससे देवकली धाम ट्रस्ट के अधीन देवकली मंदिर की व्यवस्था संतुलन के साथ मूलभूत समस्याओं जैसे साफ सफाई, मंदिर की देखरेख, सौंदर्यीकरण, छोटी-मोटी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु उपयोगी रहेगा। समिति के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से धार्मिक जन-भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन से टूटे हुए गुंबदों के स्थान पर नए गुंबदों के स्थापना की अपील की हैं, ताकि ऐतिहासिक देवकली मंदिर अपने सौंदर्य आस्था व उत्कृष्ट प्राचीन धरोहर के रूप में सुरक्षित हो सकेगी। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), समाजसेवी कपिल गुप्ता, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु) व समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट मौजूद रहे।2
- रास्ता नहीं मिला तो ग्रामीणों ने खुद उठाया फावड़ा, श्रमदान कर बनाने लगे रास्ता! खरगपुर, औरैया। जनपद औरैया के 📰 बड़ी खबर | औरैया रास्ता नहीं मिला तो ग्रामीणों ने खुद उठाया फावड़ा, श्रमदान कर बनाने लगे रास्ता! खरगपुर, औरैया। जनपद औरैया के ग्राम खरगपुर में ग्रामीणों को आवागमन के लिए रास्ता न मिलने से परेशान होकर ग्रामीणों ने स्वयं रास्ता बनाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची मीडिया टीम को अपनी समस्याएं बताईं और अपनी नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता न होने के कारण उन्हें आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या से परेशान होकर ग्रामीणों ने खुद ही रास्ता बनाने की पहल शुरू कर दी। मौके पर कुलदीप कुमार यादव, परवीन यादव, कल्लू यादव, राजवीर शर्मा सहित कई ग्रामवासी मौजूद रहे। अब सवाल यह है कि ग्रामीणों को आवागमन के लिए रास्ता कब मिलेगा और जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का संज्ञान कब लेंगे?3
- सिकंदरा पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट पर तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद न्यायालय में किया पेश सिकंदरा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से सिकंदरा पुलिस ने सोमवार को न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर तीन वारंटी अभियुक्तों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में बुधेड़ा डेरा निवासी अम्बेद कुमार,मिरगांव निवासी सिंटू कटियार और शास्त्री नगर सिकंदरा निवासी फहीम मिस्त्री शामिल हैं। तीनों के खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। वारंट के आधार पर पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार किया। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने करीब 4 बजे बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के तहत तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।1
- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा थाना बेला का आकस्मिक निरीक्षण *आज दिनांक 28.09.2026 को जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा थाना बेला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, बैरक, शस्त्रागार, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा थाना परिसर एवं कार्यालयों में साफ-सफाई, अभिलेखों एवं रजिस्टरों के रख-रखाव तथा पुलिस व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण से आवश्यक जानकारी ली गई। साथ ही आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं थाना परिसर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।*👇1
- औरैया,बढ़ुआ बंबा के नाले में लगी आग, झाड़ियों तक पहुंची लपटें फफूंद,औरैया। फफूंद-पाता रोड स्थित बढ़ुआ गांव के पास गेल प्लांट के नाले के पानी में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें नाले के आसपास की झाड़ियों तक पहुंच गईं और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। नाले में मौजूद केमिकल युक्त पानी में आग लगने से काले धुएं के गुबार उठने लगे। आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और गेल प्लांट के अधिकारी मौके पर पहुंचे। .अधिकारियों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी।सूचना मिलते ही गेल प्लांट की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इसके बाद औरैया से भी तीन दमकल गाड़ियां भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के खेतों और झाड़ियों तक आग पहुंचने का खतरा बना हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाले के पानी में आग लगने के बाद आसपास की सूखी झाड़ियों ने भी आग पकड़ ली। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में झाड़ियां आग के गोलों में तब्दील होती नजर आईं। नाले से उठ रहा काला धुआं काफी दूर तक दिखाई दे रहा था।तीन साल पहले भी लगी थी आग खानपुर गांव के प्रधान अशोक ने बताया कि नाले में इसी तरह की आग करीब तीन साल पहले भी लगी थी। उस समय भी प्लांट के अधिकारियों से नाले में केमिकल युक्त पानी न छोड़ने की मांग की गई थी। प्रधान के अनुसार उस समय अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि भविष्य में नाले में केमिकल युक्त पानी नहीं छोड़ा जाएगा नाले के पानी में आग लगने की घटना सामने आई।प्रधान ने कहा कि नाले के पानी का इस्तेमाल आसपास के क्षेत्र में जानवर भी करते हैं। पानी में केमिकल होने से पशुओं के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ने की आशंका है। नाले में मौजूद मछलियों को लेकर भी ग्रामीणों ने चिंता जताई। *गेहूं कटाई के समय आग लगती तो बढ़ सकती थी मुश्किल* मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान समय में खेतों में गेहूं की फसल नहीं है, लेकिन यदि इसी तरह की आग गेहूं कटाई के समय लगती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। नाले के आसपास की झाड़ियों से आग खेतों तक पहुंचने पर किसानों की फसल को भारी नुकसान हो सकता था। ग्रामीणों ने प्लांट से निकलने वाले पानी की जांच कराने और नाले में केमिकल युक्त पानी न छोड़े जाने की मांग की है।1
- झींझक रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत झींझक रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत कानपुर देहात के झींझक रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर रविवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से करीब 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही झींझक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू कराई। जानकारी के अनुसार, दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर झींझक स्टेशन के पूर्वी छोर पर रविवार शाम एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। उसका शव खंभा नंबर 1078/15-17 के बीच डीएफसीसी और आईआर रेलवे लाइन के बीच पड़ा मिला। स्टेशन मास्टर की सूचना पर थाना मंगलपुर पुलिस को मेमो भेजा गया। सूचना मिलते ही झींझक चौकी प्रभारी मोहनवीर चौधरी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। तलाशी के दौरान मृतक के पास सोनू पुत्र गोरेलाल, निवासी चैनपुर निबौली बुजुर्ग रूरवाहार, थाना अकबरपुर के नाम का आधार कार्ड मिला। इसके आधार पर मृतक की पहचान सोनू के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, मृतक ने सफेद शर्ट, नीली बनियान, नीला अंडरवियर और नीला लोअर पहन रखा था। चौकी प्रभारी मोहनवीर चौधरी ने सोमवार सुबह 8 बजे बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।1