सिकंदरा पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट पर तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद न्यायालय में किया पेश सिकंदरा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से सिकंदरा पुलिस ने सोमवार को न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर तीन वारंटी अभियुक्तों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में बुधेड़ा डेरा निवासी अम्बेद कुमार,मिरगांव निवासी सिंटू कटियार और शास्त्री नगर सिकंदरा निवासी फहीम मिस्त्री शामिल हैं। तीनों के खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। वारंट के आधार पर पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार किया। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने करीब 4 बजे बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के तहत तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
सिकंदरा पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट पर तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद न्यायालय में किया पेश सिकंदरा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से सिकंदरा पुलिस ने सोमवार को न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर तीन वारंटी अभियुक्तों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में बुधेड़ा डेरा निवासी अम्बेद कुमार,मिरगांव निवासी सिंटू कटियार और शास्त्री नगर सिकंदरा निवासी फहीम मिस्त्री शामिल हैं। तीनों के खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। वारंट के आधार पर पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार किया। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने करीब 4 बजे बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के तहत तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
- कलेनापुर गांव में मामूली विवाद को लेकर एक भाई ने दूसरे पर किया हमला, गंभीर घायल, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी डेरापुर थाना क्षेत्र के कलेनापुर गांव में रविवार की देर रात मामूली कहासुनी को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर हुई मारपीट में सरनाम गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, सरनाम दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान उनकी अपने भाई की पत्नी द्रौपदी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद संतोष, नारायण और द्रौपदी ने सरनाम के साथ मारपीट कर दी। हमले में सरनाम लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने घायल सरनाम को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।1
- कांधी गांव में घर के अंदर बंधी 12 बकरियां चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच कांधी गांव में घर के अंदर बंधी 12 बकरियां चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी गांव में रविवार देर रात अज्ञात चोर घर के अंदर बंधी 12 बकरियां चोरी कर ले गए। सुबह बकरियां गायब मिलने पर पीड़िता ने डायल-112 और थाना पुलिस को सूचना दी। कांधी गांव निवासी आरती ने पुलिस को बताया कि उसकी 12 बकरियां घर के अंदर बंधी थीं। रात करीब एक बजे जब वह जागी तो बकरियां वहां नहीं मिलीं। इसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी। कांधी चौकी प्रभारी मलोक चंद ने सोमवार शाम करीब छह बजे बताया कि बकरियां चोरी होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।1
- सिकंदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वारंट जारी होने पर तीन अभियुक्त गिरफ्तार सिकंदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वारंट जारी होने पर तीन अभियुक्त गिरफ्तार खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद सिकंदरा, कानपुर देहात। थाना सिकंदरा पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार तीनों अभियुक्त अलग-अलग मुकदमों में वांछित चल रहे थे। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में अम्बेद कुमार पुत्र सोनेलाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी बुधेरा, डेरापुर, थाना सिकंदरा शामिल हैं। उनके विरुद्ध अपराध संख्या 293/2020 में धारा 323, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज है। यह मामला अपर सिविल जज (जू.डी.)-2, कानपुर देहात की अदालत से संबंधित है। दूसरे अभियुक्त सिंटू कटियार पुत्र अमरनाथ कटियार, उम्र 30 वर्ष, निवासी मीरगांव, थाना सिकंदरा को भी गिरफ्तार किया गया। उनके विरुद्ध अपराध संख्या 32/2019 में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। मामला अपर सिविल जज (जू.डी.)-2, कानपुर देहात के न्यायालय में विचाराधीन है। वहीं तीसरे अभियुक्त फहीम मिस्त्री पुत्र रहमत अली, उम्र 23 वर्ष, निवासी कस्बा शास्त्री नगर, सिकंदरा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके विरुद्ध अपराध संख्या 58/2022 में धारा 420/411 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। वारंट के आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेजा जा रहा है।2
- *अयाना में सुमन दिवाकर और जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने संगठन मजबूती पर दिया जोर* *पीडीए जन चौपाल में सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना* औरैया। सदर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा अयाना स्थित स्थानीय गेस्ट हाउस में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश प्रजापति बाबा ने की, जबकि संचालन विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम ने किया। चौपाल में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज की एकजुटता, सामाजिक भागीदारी और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन दिवाकर ने कहा कि पीडीए समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट कर सामाजिक भागीदारी और अधिकारों के प्रति जागरूक करने का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर संगठन को मजबूत करने तथा आम लोगों से संवाद बढ़ाने की अपील की। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी के बिना सामाजिक न्याय की कल्पना पूरी नहीं हो सकती। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और पीडीए की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा सरकार की नीतियों को लेकर भी वक्ताओं ने अपनी आपत्तियां और राजनीतिक विचार रखे। मुख्य अतिथि एटा जनपद के जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति ने समाज के लोगों से राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम, बाबा रामनरेश यादव, प्रदीप सिंह चौहान, भगवती निषाद, स्नेहलता दोहरे, शैलेन्द्र अम्बेडकर, महेंद्र त्रिपाठी, दिनेश मिश्रा समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने की अपील की।1
- वैश्य समाज भाजपा का आधार वोट, मिले उचित सम्मान: भुवन प्रकाश गुप्ता के अभिनंदन समारोह में उठे स्वर औरैया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद और श्री गोपाल सेवा संस्थान के तत्वाधान में नारायणपुर स्थित श्री गोपाल वाटिका आश्रम में एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के औरैया जनपद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष और प्रमुख समाजसेवी भुवन प्रकाश गुप्ता (पप्पू शिवहरे) को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जालौन जनपद का प्रभारी बनाए जाने पर सम्मानित किया गया। समारोह में वैश्य समाज के प्रतिनिधियों ने उन्हें शॉल, माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वैश्य समाज भाजपा का आधार वोट है और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में इस समाज को टिकटों में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने समाज के लोगों को उनके आत्मसम्मान, सुरक्षा और हकों की पहरेदारी करने का पूरा भरोसा दिया। इस कार्यक्रम में विष्णु गहोई, शिवकुमार पुरवार, रमन पोरवाल, आनंद नाथ गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नेता और समाज के लोग मौजूद रहे।4
- देवकली धाम मंदिर के शीर्ष पर स्थित टूटे हुए गुंबदों के स्थान पर नए गुंबदों के स्थापना की मांग की औरैया। समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया के प्रतिनिधिमंडल ने आज दिनांक 28 सितंबर 2026 दिन सोमवार को प्रातः 11 बजे मा. ब्रह्मानंद कठेरिया उप-जिलाधिकारी सदर, औरैया के कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा, जिसके अंतर्गत देवकली मंदिर, औरैया जोकि "देवकली ट्रस्ट" के अधीन व सनातन धर्म की अति प्राचीन धरोहर के रूप में स्थित हैं, जिसे अब "देवकली धाम" के नाम से जाना जाता हैं, प्रतिदिन शहर व आसपास क्षेत्रों के सैकड़ों भक्त अपनी श्रद्धा व आस्था के साथ सुबह-शाम दर्शन आराधना व मन्नतें मांगने के लिए मंदिर में आते हैं, मंदिर के मुख्य द्वार के ऊपर गुंबद काफी समय से टूटे हुए क्षतिग्रस्त हैं, जिससे लोगों के मन में पीड़ा होती हैं, श्रद्धालुओं ने बताया कि मंदिर हेतु नए गुंबद व उनके लिए लोहे का सरिया काफी समय पहले आ चुके हैं, रखरखाव के अभाव में नये गुंबद क्षतिग्रस्त व लोहे की सरिया में जंग लगकर उनकी छवि धूमिल हो रही हैं। शहर के जागरूक बुद्धिजीवियों व धार्मिक विचारधारा के श्रद्धालुओं ने बताया कि जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों पर जनपद की जिम्मेदारी के साथ विभागीय कार्यों का काफी दबाव हैं, देवकली ट्रस्ट हेतु समूचे जनपद का सर्वे व चिन्हित करते हुए एक गैर सरकारी सक्रिय व क्रियाशील संगठन (एनजीओ) को ट्रस्ट में सम्मिलित करने की अपील की हैं, जिससे देवकली धाम ट्रस्ट के अधीन देवकली मंदिर की व्यवस्था संतुलन के साथ मूलभूत समस्याओं जैसे साफ सफाई, मंदिर की देखरेख, सौंदर्यीकरण, छोटी-मोटी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु उपयोगी रहेगा। समिति के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से धार्मिक जन-भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन से टूटे हुए गुंबदों के स्थान पर नए गुंबदों के स्थापना की अपील की हैं, ताकि ऐतिहासिक देवकली मंदिर अपने सौंदर्य आस्था व उत्कृष्ट प्राचीन धरोहर के रूप में सुरक्षित हो सकेगी। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), समाजसेवी कपिल गुप्ता, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु) व समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट मौजूद रहे।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* *बेला में जमीन विवाद को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी युवती।* *न्याय की मांग को लेकर मंडी रोड स्थित टंकी पर चढ़ी रश्मि।* *जमीन के फर्जी बैनामे का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग।* *सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को समझाने का किया प्रयास।* *करीब 1.30 घंटे बाद पुलिस के समझाने पर नीचे उतरी युवती।* *पुलिस द्वारा न्याय का भरोसा दिलाने के बाद युवती सुरक्षित नीचे उतरी।* *मौके पर पुलिस के साथ आसपास के लोगों की भीड़ रही मौजूद।*1
- झींझक कस्बे में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, छत के कुंडे से फंदे पर लटका मिला शव मंगलपुर थाना क्षेत्र के पटेल नगर, झींझक में सोमवार को करीब 24 वर्षीय अंशिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर की छत के कुंडे से फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फील्ड यूनिट की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य और सैंपल एकत्र किए। बताया गया कि अंशिका मूल रूप से शुक्लागंज की रहने वाली थी। करीब आठ माह पहले उसने प्रांशु से प्रेम विवाह किया था। परिजनों के मुताबिक, दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घटना के बाद पति प्रांशु घर से निकल गया। सोमवार शाम मृतका की जेठानी की सूचना पर मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी डेरापुर धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने भी घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। सीओ डेरापुर धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1