logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* *बेला में जमीन विवाद को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी युवती।* *न्याय की मांग को लेकर मंडी रोड स्थित टंकी पर चढ़ी रश्मि।* *जमीन के फर्जी बैनामे का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग।* *सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को समझाने का किया प्रयास।* *करीब 1.30 घंटे बाद पुलिस के समझाने पर नीचे उतरी युवती।* *पुलिस द्वारा न्याय का भरोसा दिलाने के बाद युवती सुरक्षित नीचे उतरी।* *मौके पर पुलिस के साथ आसपास के लोगों की भीड़ रही मौजूद।*

6 hrs ago
user_दीपेंद्र सिंह
दीपेंद्र सिंह
Insurance Agent औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

*ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* *बेला में जमीन विवाद को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी युवती।* *न्याय की मांग को लेकर मंडी रोड स्थित टंकी पर चढ़ी रश्मि।* *जमीन के फर्जी बैनामे का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग।* *सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को समझाने का किया प्रयास।* *करीब 1.30 घंटे बाद पुलिस के समझाने पर नीचे उतरी युवती।* *पुलिस द्वारा न्याय का भरोसा दिलाने के बाद युवती सुरक्षित नीचे उतरी।* *मौके पर पुलिस के साथ आसपास के लोगों की भीड़ रही मौजूद।*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *अयाना में सुमन दिवाकर और जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने संगठन मजबूती पर दिया जोर* *पीडीए जन चौपाल में सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना* औरैया। सदर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा अयाना स्थित स्थानीय गेस्ट हाउस में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश प्रजापति बाबा ने की, जबकि संचालन विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम ने किया। चौपाल में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज की एकजुटता, सामाजिक भागीदारी और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन दिवाकर ने कहा कि पीडीए समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट कर सामाजिक भागीदारी और अधिकारों के प्रति जागरूक करने का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर संगठन को मजबूत करने तथा आम लोगों से संवाद बढ़ाने की अपील की। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी के बिना सामाजिक न्याय की कल्पना पूरी नहीं हो सकती। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और पीडीए की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा सरकार की नीतियों को लेकर भी वक्ताओं ने अपनी आपत्तियां और राजनीतिक विचार रखे। मुख्य अतिथि एटा जनपद के जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति ने समाज के लोगों से राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम, बाबा रामनरेश यादव, प्रदीप सिंह चौहान, भगवती निषाद, स्नेहलता दोहरे, शैलेन्द्र अम्बेडकर, महेंद्र त्रिपाठी, दिनेश मिश्रा समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने की अपील की।
    1
    *अयाना में सुमन दिवाकर और जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने संगठन मजबूती पर दिया जोर*
*पीडीए जन चौपाल में सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना*
औरैया। सदर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा अयाना स्थित स्थानीय गेस्ट हाउस में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश प्रजापति बाबा ने की, जबकि संचालन विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम ने किया। चौपाल में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज की एकजुटता, सामाजिक भागीदारी और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन दिवाकर ने कहा कि पीडीए समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट कर सामाजिक भागीदारी और अधिकारों के प्रति जागरूक करने का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर संगठन को मजबूत करने तथा आम लोगों से संवाद बढ़ाने की अपील की।
सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी के बिना सामाजिक न्याय की कल्पना पूरी नहीं हो सकती। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और पीडीए की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा सरकार की नीतियों को लेकर भी वक्ताओं ने अपनी आपत्तियां और राजनीतिक विचार रखे।
मुख्य अतिथि एटा जनपद के जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति ने समाज के लोगों से राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया।
इस मौके पर पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम, बाबा रामनरेश यादव, प्रदीप सिंह चौहान, भगवती निषाद, स्नेहलता दोहरे, शैलेन्द्र अम्बेडकर, महेंद्र त्रिपाठी, दिनेश मिश्रा समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने की अपील की।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • वैश्य समाज भाजपा का आधार वोट, मिले उचित सम्मान: भुवन प्रकाश गुप्ता के अभिनंदन समारोह में उठे स्वर औरैया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद और श्री गोपाल सेवा संस्थान के तत्वाधान में नारायणपुर स्थित श्री गोपाल वाटिका आश्रम में एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के औरैया जनपद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष और प्रमुख समाजसेवी भुवन प्रकाश गुप्ता (पप्पू शिवहरे) को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जालौन जनपद का प्रभारी बनाए जाने पर सम्मानित किया गया। समारोह में वैश्य समाज के प्रतिनिधियों ने उन्हें शॉल, माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वैश्य समाज भाजपा का आधार वोट है और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में इस समाज को टिकटों में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने समाज के लोगों को उनके आत्मसम्मान, सुरक्षा और हकों की पहरेदारी करने का पूरा भरोसा दिया। इस कार्यक्रम में विष्णु गहोई, शिवकुमार पुरवार, रमन पोरवाल, आनंद नाथ गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नेता और समाज के लोग मौजूद रहे।
    4
    वैश्य समाज भाजपा का आधार वोट, मिले उचित सम्मान: भुवन प्रकाश गुप्ता के अभिनंदन समारोह में उठे स्वर
औरैया।  अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद और श्री गोपाल सेवा संस्थान के तत्वाधान में नारायणपुर स्थित श्री गोपाल वाटिका आश्रम में एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। 
इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के औरैया जनपद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष और प्रमुख समाजसेवी भुवन प्रकाश गुप्ता (पप्पू शिवहरे) को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जालौन जनपद का प्रभारी बनाए जाने पर सम्मानित किया गया।
समारोह में वैश्य समाज के प्रतिनिधियों ने उन्हें शॉल, माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वैश्य समाज भाजपा का आधार वोट है और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में इस समाज को टिकटों में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। 
नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने समाज के लोगों को उनके आत्मसम्मान, सुरक्षा और हकों की पहरेदारी करने का पूरा भरोसा दिया। 
इस कार्यक्रम में विष्णु गहोई, शिवकुमार पुरवार, रमन पोरवाल, आनंद नाथ गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नेता और समाज के लोग मौजूद रहे।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • देवकली धाम मंदिर के शीर्ष पर स्थित टूटे हुए गुंबदों के स्थान पर नए गुंबदों के स्थापना की मांग की औरैया। समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया के प्रतिनिधिमंडल ने आज दिनांक 28 सितंबर 2026 दिन सोमवार को प्रातः 11 बजे मा. ब्रह्मानंद कठेरिया उप-जिलाधिकारी सदर, औरैया के कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा, जिसके अंतर्गत देवकली मंदिर, औरैया जोकि "देवकली ट्रस्ट" के अधीन व सनातन धर्म की अति प्राचीन धरोहर के रूप में स्थित हैं, जिसे अब "देवकली धाम" के नाम से जाना जाता हैं, प्रतिदिन शहर व आसपास क्षेत्रों के सैकड़ों भक्त अपनी श्रद्धा व आस्था के साथ सुबह-शाम दर्शन आराधना व मन्नतें मांगने के लिए मंदिर में आते हैं, मंदिर के मुख्य द्वार के ऊपर गुंबद काफी समय से टूटे हुए क्षतिग्रस्त हैं, जिससे लोगों के मन में पीड़ा होती हैं, श्रद्धालुओं ने बताया कि मंदिर हेतु नए गुंबद व उनके लिए लोहे का सरिया काफी समय पहले आ चुके हैं, रखरखाव के अभाव में नये गुंबद क्षतिग्रस्त व लोहे की सरिया में जंग लगकर उनकी छवि धूमिल हो रही हैं। शहर के जागरूक बुद्धिजीवियों व धार्मिक विचारधारा के श्रद्धालुओं ने बताया कि जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों पर जनपद की जिम्मेदारी के साथ विभागीय कार्यों का काफी दबाव हैं, देवकली ट्रस्ट हेतु समूचे जनपद का सर्वे व चिन्हित करते हुए एक गैर सरकारी सक्रिय व क्रियाशील संगठन (एनजीओ) को ट्रस्ट में सम्मिलित करने की अपील की हैं, जिससे देवकली धाम ट्रस्ट के अधीन देवकली मंदिर की व्यवस्था संतुलन के साथ मूलभूत समस्याओं जैसे साफ सफाई, मंदिर की देखरेख, सौंदर्यीकरण, छोटी-मोटी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु उपयोगी रहेगा। समिति के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से धार्मिक जन-भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन से टूटे हुए गुंबदों के स्थान पर नए गुंबदों के स्थापना की अपील की हैं, ताकि ऐतिहासिक देवकली मंदिर अपने सौंदर्य आस्था व उत्कृष्ट प्राचीन धरोहर के रूप में सुरक्षित हो सकेगी। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), समाजसेवी कपिल गुप्ता, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु) व समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट मौजूद रहे।
    1
    देवकली धाम मंदिर के शीर्ष पर स्थित टूटे हुए गुंबदों के स्थान पर नए गुंबदों के स्थापना की मांग की
औरैया। समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया के प्रतिनिधिमंडल ने आज दिनांक 28 सितंबर 2026 दिन सोमवार को प्रातः 11 बजे मा. ब्रह्मानंद कठेरिया उप-जिलाधिकारी सदर, औरैया के कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा, जिसके अंतर्गत देवकली मंदिर, औरैया जोकि "देवकली ट्रस्ट" के अधीन व सनातन धर्म की अति प्राचीन धरोहर के रूप में  स्थित हैं, जिसे अब "देवकली धाम" के नाम से जाना जाता हैं, प्रतिदिन शहर व आसपास क्षेत्रों के सैकड़ों भक्त अपनी श्रद्धा व आस्था के साथ सुबह-शाम दर्शन आराधना व मन्नतें मांगने के लिए मंदिर में आते हैं, मंदिर के मुख्य द्वार के ऊपर गुंबद काफी समय से टूटे हुए क्षतिग्रस्त हैं, जिससे लोगों के मन में पीड़ा होती हैं, श्रद्धालुओं ने बताया कि मंदिर हेतु नए गुंबद व उनके लिए लोहे का सरिया काफी समय पहले आ चुके हैं, रखरखाव के अभाव में नये गुंबद क्षतिग्रस्त व लोहे की सरिया में जंग लगकर उनकी छवि धूमिल हो रही हैं। शहर के  जागरूक बुद्धिजीवियों व धार्मिक विचारधारा के श्रद्धालुओं ने बताया कि जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों पर जनपद की जिम्मेदारी के साथ विभागीय कार्यों का काफी दबाव हैं, देवकली ट्रस्ट हेतु समूचे जनपद का सर्वे व चिन्हित करते हुए एक गैर सरकारी सक्रिय व क्रियाशील संगठन (एनजीओ) को ट्रस्ट में सम्मिलित करने की अपील की हैं, जिससे देवकली धाम ट्रस्ट के अधीन देवकली मंदिर की  व्यवस्था संतुलन के साथ मूलभूत समस्याओं जैसे  साफ सफाई, मंदिर की देखरेख, सौंदर्यीकरण, छोटी-मोटी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु उपयोगी रहेगा। समिति के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से धार्मिक जन-भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन से टूटे हुए गुंबदों के स्थान पर नए गुंबदों के स्थापना की अपील की हैं, ताकि ऐतिहासिक देवकली मंदिर अपने सौंदर्य आस्था व उत्कृष्ट प्राचीन धरोहर के रूप में सुरक्षित हो सकेगी। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), समाजसेवी कपिल गुप्ता, पर्यावरण प्रहरी मनीष  पुरवार (हीरु) व समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट मौजूद रहे।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* *बेला में जमीन विवाद को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी युवती।* *न्याय की मांग को लेकर मंडी रोड स्थित टंकी पर चढ़ी रश्मि।* *जमीन के फर्जी बैनामे का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग।* *सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को समझाने का किया प्रयास।* *करीब 1.30 घंटे बाद पुलिस के समझाने पर नीचे उतरी युवती।* *पुलिस द्वारा न्याय का भरोसा दिलाने के बाद युवती सुरक्षित नीचे उतरी।* *मौके पर पुलिस के साथ आसपास के लोगों की भीड़ रही मौजूद।*
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -*


*बेला में जमीन विवाद को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी युवती।*

*न्याय की मांग को लेकर मंडी रोड स्थित टंकी पर चढ़ी रश्मि।*

*जमीन के फर्जी बैनामे का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग।*

*सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को समझाने का किया प्रयास।*

*करीब 1.30 घंटे बाद पुलिस के समझाने पर नीचे उतरी युवती।*

*पुलिस द्वारा न्याय का भरोसा दिलाने के बाद युवती सुरक्षित नीचे उतरी।*

*मौके पर पुलिस के साथ आसपास के लोगों की भीड़ रही मौजूद।*
    user_दीपेंद्र सिंह
    दीपेंद्र सिंह
    Insurance Agent औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • देवकली धाम मंदिर के शीर्ष पर स्थित टूटे हुए गुंबदों के स्थान पर नए गुंबदों के स्थापना की मांग की* *देवकली धाम मंदिर के शीर्ष पर स्थित टूटे हुए गुंबदों के स्थान पर नए गुंबदों के स्थापना की मांग की* समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया के प्रतिनिधिमंडल ने आज दिनांक 28 सितंबर 2026 दिन सोमवार को प्रातः 11 बजे मा. ब्रह्मानंद कठेरिया उप-जिलाधिकारी सदर, औरैया के कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा, जिसके अंतर्गत देवकली मंदिर, औरैया जोकि "देवकली ट्रस्ट" के अधीन व सनातन धर्म की अति प्राचीन धरोहर के रूप में स्थित हैं, जिसे अब "देवकली धाम" के नाम से जाना जाता हैं, प्रतिदिन शहर व आसपास क्षेत्रों के सैकड़ों भक्त अपनी श्रद्धा व आस्था के साथ सुबह-शाम दर्शन आराधना व मन्नतें मांगने के लिए मंदिर में आते हैं, मंदिर के मुख्य द्वार के ऊपर गुंबद काफी समय से टूटे हुए क्षतिग्रस्त हैं, जिससे लोगों के मन में पीड़ा होती हैं, श्रद्धालुओं ने बताया कि मंदिर हेतु नए गुंबद व उनके लिए लोहे का सरिया काफी समय पहले आ चुके हैं, रखरखाव के अभाव में नये गुंबद क्षतिग्रस्त व लोहे की सरिया में जंग लगकर उनकी छवि धूमिल हो रही हैं। शहर के जागरूक बुद्धिजीवियों व धार्मिक विचारधारा के श्रद्धालुओं ने बताया कि जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों पर जनपद की जिम्मेदारी के साथ विभागीय कार्यों का काफी दबाव हैं, देवकली ट्रस्ट हेतु समूचे जनपद का सर्वे व चिन्हित करते हुए एक गैर सरकारी सक्रिय व क्रियाशील संगठन (एनजीओ) को ट्रस्ट में सम्मिलित करने की अपील की हैं, जिससे देवकली धाम ट्रस्ट के अधीन देवकली मंदिर की व्यवस्था संतुलन के साथ मूलभूत समस्याओं जैसे साफ सफाई, मंदिर की देखरेख, सौंदर्यीकरण, छोटी-मोटी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु उपयोगी रहेगा। समिति के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से धार्मिक जन-भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन से टूटे हुए गुंबदों के स्थान पर नए गुंबदों के स्थापना की अपील की हैं, ताकि ऐतिहासिक देवकली मंदिर अपने सौंदर्य आस्था व उत्कृष्ट प्राचीन धरोहर के रूप में सुरक्षित हो सकेगी। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), समाजसेवी कपिल गुप्ता, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु) व समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट मौजूद रहे।
    2
    देवकली धाम मंदिर के शीर्ष पर स्थित टूटे हुए गुंबदों के स्थान पर नए  गुंबदों के स्थापना की मांग की*                    
*देवकली धाम मंदिर के शीर्ष पर स्थित टूटे हुए गुंबदों के स्थान पर नए  गुंबदों के स्थापना की मांग की*                    
समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया के प्रतिनिधिमंडल ने आज दिनांक 28 सितंबर 2026 दिन सोमवार को प्रातः 11 बजे मा. ब्रह्मानंद कठेरिया उप-जिलाधिकारी सदर, औरैया के कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा, जिसके अंतर्गत देवकली मंदिर, औरैया जोकि "देवकली ट्रस्ट" के अधीन व सनातन धर्म की अति प्राचीन धरोहर के रूप में  स्थित हैं, जिसे अब "देवकली धाम" के नाम से जाना जाता हैं, प्रतिदिन शहर व आसपास क्षेत्रों के सैकड़ों भक्त अपनी श्रद्धा व आस्था के साथ सुबह-शाम दर्शन आराधना व मन्नतें मांगने के लिए मंदिर में आते हैं, मंदिर के मुख्य द्वार के ऊपर गुंबद काफी समय से टूटे हुए क्षतिग्रस्त हैं, जिससे लोगों के मन में पीड़ा होती हैं, श्रद्धालुओं ने बताया कि मंदिर हेतु नए गुंबद व उनके लिए लोहे का सरिया काफी समय पहले आ चुके हैं, रखरखाव के अभाव में नये गुंबद क्षतिग्रस्त व लोहे की सरिया में जंग लगकर उनकी छवि धूमिल हो रही हैं। शहर के  जागरूक बुद्धिजीवियों व धार्मिक विचारधारा के श्रद्धालुओं ने बताया कि जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों पर जनपद की जिम्मेदारी के साथ विभागीय कार्यों का काफी दबाव हैं, देवकली ट्रस्ट हेतु समूचे जनपद का सर्वे व चिन्हित करते हुए एक गैर सरकारी सक्रिय व क्रियाशील संगठन (एनजीओ) को ट्रस्ट में सम्मिलित करने की अपील की हैं, जिससे देवकली धाम ट्रस्ट के अधीन देवकली मंदिर की  व्यवस्था संतुलन के साथ मूलभूत समस्याओं जैसे  साफ सफाई, मंदिर की देखरेख, सौंदर्यीकरण, छोटी-मोटी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु उपयोगी रहेगा। समिति के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से धार्मिक जन-भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन से टूटे हुए गुंबदों के स्थान पर नए गुंबदों के स्थापना की अपील की हैं, ताकि ऐतिहासिक देवकली मंदिर अपने सौंदर्य आस्था व उत्कृष्ट प्राचीन धरोहर के रूप में सुरक्षित हो सकेगी। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), समाजसेवी कपिल गुप्ता, पर्यावरण प्रहरी मनीष  पुरवार (हीरु) व समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट मौजूद रहे।
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • रास्ता नहीं मिला तो ग्रामीणों ने खुद उठाया फावड़ा, श्रमदान कर बनाने लगे रास्ता! खरगपुर, औरैया। जनपद औरैया के 📰 बड़ी खबर | औरैया रास्ता नहीं मिला तो ग्रामीणों ने खुद उठाया फावड़ा, श्रमदान कर बनाने लगे रास्ता! खरगपुर, औरैया। जनपद औरैया के ग्राम खरगपुर में ग्रामीणों को आवागमन के लिए रास्ता न मिलने से परेशान होकर ग्रामीणों ने स्वयं रास्ता बनाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची मीडिया टीम को अपनी समस्याएं बताईं और अपनी नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता न होने के कारण उन्हें आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या से परेशान होकर ग्रामीणों ने खुद ही रास्ता बनाने की पहल शुरू कर दी। मौके पर कुलदीप कुमार यादव, परवीन यादव, कल्लू यादव, राजवीर शर्मा सहित कई ग्रामवासी मौजूद रहे। अब सवाल यह है कि ग्रामीणों को आवागमन के लिए रास्ता कब मिलेगा और जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का संज्ञान कब लेंगे?
    3
    रास्ता नहीं मिला तो ग्रामीणों ने खुद उठाया फावड़ा, श्रमदान कर बनाने लगे रास्ता!
खरगपुर, औरैया। जनपद औरैया के
📰 बड़ी खबर | औरैया
रास्ता नहीं मिला तो ग्रामीणों ने खुद उठाया फावड़ा, श्रमदान कर बनाने लगे रास्ता!
खरगपुर, औरैया। जनपद औरैया के ग्राम खरगपुर में ग्रामीणों को आवागमन के लिए रास्ता न मिलने से परेशान होकर ग्रामीणों ने स्वयं रास्ता बनाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची मीडिया टीम को अपनी समस्याएं बताईं और अपनी नाराजगी जाहिर की।
ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता न होने के कारण उन्हें आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या से परेशान होकर ग्रामीणों ने खुद ही रास्ता बनाने की पहल शुरू कर दी।
मौके पर कुलदीप कुमार यादव, परवीन यादव, कल्लू यादव, राजवीर शर्मा सहित कई ग्रामवासी मौजूद रहे।
अब सवाल यह है कि ग्रामीणों को आवागमन के लिए रास्ता कब मिलेगा और जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का संज्ञान कब लेंगे?
    user_शान मोहम्मद पत्रकार
    शान मोहम्मद पत्रकार
    Insurance Agent औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पत्रकार से मारपीट, गाली-गलौज करते हुए रंगदारी मांगना दबंगों को पड़ा भारी। *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* पत्रकार से मारपीट, गाली-गलौज करते हुए रंगदारी मांगना दबंगों को पड़ा भारी। पत्रकार से मारपीट, गाली गलौज व रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने की सख्त कार्रवाई। पुलिस ने पत्रकार की तहरीर पर मामला दर्ज कर 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार। पुलिस ने कानपुर - इटावा नेशनल हाइवे - 19 हीरा पैलेस के पास से किया गिरफ्तार। पत्रकार पर रंगदारी मांगने वाले तीनों आरोपी अयाना थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासी बताए जा रहे। पत्रकार अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुरादगंज बाजार आया था तभी आरोपियों ने घटना को दिया था अंजाम। पत्रकार की तहरीर पर अजीतमल पुलिस ने BNS की गंभीर धाराओं में दर्ज किया था मुकदमा। पुलिस ने तीनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय किया पेश।
    1
    पत्रकार से मारपीट, गाली-गलौज करते हुए रंगदारी मांगना दबंगों को पड़ा भारी।
*ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -*
पत्रकार से मारपीट, गाली-गलौज करते हुए रंगदारी मांगना दबंगों को पड़ा भारी।
पत्रकार से मारपीट, गाली गलौज व रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने की सख्त कार्रवाई।
पुलिस ने पत्रकार की तहरीर पर मामला दर्ज कर 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
पुलिस ने कानपुर - इटावा नेशनल हाइवे - 19 हीरा पैलेस के पास से किया गिरफ्तार।
पत्रकार पर रंगदारी मांगने वाले तीनों आरोपी अयाना थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासी बताए जा रहे।
पत्रकार अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुरादगंज बाजार आया था तभी आरोपियों ने घटना को दिया था अंजाम।
पत्रकार की तहरीर पर अजीतमल पुलिस ने BNS की गंभीर धाराओं में दर्ज किया था मुकदमा।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय किया पेश।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया,बढ़ुआ बंबा के नाले में लगी आग, झाड़ियों तक पहुंची लपटें फफूंद,औरैया। फफूंद-पाता रोड स्थित बढ़ुआ गांव के पास गेल प्लांट के नाले के पानी में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें नाले के आसपास की झाड़ियों तक पहुंच गईं और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। नाले में मौजूद केमिकल युक्त पानी में आग लगने से काले धुएं के गुबार उठने लगे। आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और गेल प्लांट के अधिकारी मौके पर पहुंचे। .अधिकारियों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी।सूचना मिलते ही गेल प्लांट की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इसके बाद औरैया से भी तीन दमकल गाड़ियां भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के खेतों और झाड़ियों तक आग पहुंचने का खतरा बना हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाले के पानी में आग लगने के बाद आसपास की सूखी झाड़ियों ने भी आग पकड़ ली। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में झाड़ियां आग के गोलों में तब्दील होती नजर आईं। नाले से उठ रहा काला धुआं काफी दूर तक दिखाई दे रहा था।तीन साल पहले भी लगी थी आग खानपुर गांव के प्रधान अशोक ने बताया कि नाले में इसी तरह की आग करीब तीन साल पहले भी लगी थी। उस समय भी प्लांट के अधिकारियों से नाले में केमिकल युक्त पानी न छोड़ने की मांग की गई थी। प्रधान के अनुसार उस समय अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि भविष्य में नाले में केमिकल युक्त पानी नहीं छोड़ा जाएगा नाले के पानी में आग लगने की घटना सामने आई।प्रधान ने कहा कि नाले के पानी का इस्तेमाल आसपास के क्षेत्र में जानवर भी करते हैं। पानी में केमिकल होने से पशुओं के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ने की आशंका है। नाले में मौजूद मछलियों को लेकर भी ग्रामीणों ने चिंता जताई। *गेहूं कटाई के समय आग लगती तो बढ़ सकती थी मुश्किल* मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान समय में खेतों में गेहूं की फसल नहीं है, लेकिन यदि इसी तरह की आग गेहूं कटाई के समय लगती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। नाले के आसपास की झाड़ियों से आग खेतों तक पहुंचने पर किसानों की फसल को भारी नुकसान हो सकता था। ग्रामीणों ने प्लांट से निकलने वाले पानी की जांच कराने और नाले में केमिकल युक्त पानी न छोड़े जाने की मांग की है।
    1
    औरैया,बढ़ुआ बंबा के नाले में लगी आग, झाड़ियों तक पहुंची लपटें
फफूंद,औरैया। फफूंद-पाता रोड स्थित बढ़ुआ गांव के पास गेल प्लांट के नाले के पानी में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें नाले के आसपास की झाड़ियों तक पहुंच गईं और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। नाले में मौजूद केमिकल युक्त पानी में आग लगने से काले धुएं के गुबार उठने लगे। आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और गेल प्लांट के अधिकारी मौके पर पहुंचे।                                              .अधिकारियों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी।सूचना मिलते ही गेल प्लांट की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इसके बाद औरैया से भी तीन दमकल गाड़ियां भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के खेतों और झाड़ियों तक आग पहुंचने का खतरा बना हुआ था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाले के पानी में आग लगने के बाद आसपास की सूखी झाड़ियों ने भी आग पकड़ ली। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में झाड़ियां आग के गोलों में तब्दील होती नजर आईं। नाले से उठ रहा काला धुआं काफी दूर तक दिखाई दे रहा था।तीन साल पहले भी लगी थी आग
खानपुर गांव के प्रधान अशोक ने बताया कि नाले में इसी तरह की आग करीब तीन साल पहले भी लगी थी। उस समय भी प्लांट के अधिकारियों से नाले में केमिकल युक्त पानी न छोड़ने की मांग की गई थी। प्रधान के अनुसार उस समय अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि भविष्य में नाले में केमिकल युक्त पानी नहीं छोड़ा जाएगा नाले के पानी में आग लगने की घटना सामने आई।प्रधान ने कहा कि नाले के पानी का इस्तेमाल आसपास के क्षेत्र में जानवर भी करते हैं। पानी में केमिकल होने से पशुओं के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ने की आशंका है। नाले में मौजूद मछलियों को लेकर भी ग्रामीणों ने चिंता जताई।
*गेहूं कटाई के समय आग लगती तो बढ़ सकती थी मुश्किल*
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान समय में खेतों में गेहूं की फसल नहीं है, लेकिन यदि इसी तरह की आग गेहूं कटाई के समय लगती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। नाले के आसपास की झाड़ियों से आग खेतों तक पहुंचने पर किसानों की फसल को भारी नुकसान हो सकता था। ग्रामीणों ने प्लांट से निकलने वाले पानी की जांच कराने और नाले में केमिकल युक्त पानी न छोड़े जाने की मांग की है।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.