इटावा ने उड़ीसा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया हर्ष त्यागी बने मैन ऑफ द मैच वारासिवनी। ऑल इंडिया देबधर ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इटावा ने उड़ीसा को मात्र 10.3 ओवर में 7 विकेट से पराजित कर सेमीफाईनल दौर में प्रवेश कर लिया है। पूरा मैच एकतरफा रहा। जिसमें इटावा टीम के कप्तान हर्ष त्यागी को 27 गेंद पर 2 चौके, 6 छक्के की मदद से 52 रन और 2 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार अतिथियों के हस्ते प्रदान किया गया। आज खेले गए मैच में खेल और पत्रकारिता का अनूठा संगम देखने को मिला। इस विशेष मुकाबले में क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार गणेश सिंह ठाकुर, अशफाक खान, अनिल लिल्हारे, सिकंदर मिश्रा, प्रणीत शुक्ला, मनीष हेड़ाऊ, विशाल गोखले, सागर देवगड़़े, सोनू मिश्रा, सचिन डोंगरे, अमित फुलमारी, विलास उरकुडे और कैलाश कसार शामिल हुए। सभी ने खिलाडिय़ों के खेल की सराहना की। मैच के शुभारंभ पर आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथि पत्रकारों का आत्मीय स्वागत किया गया। अतिथियों के हस्ते टास करवाया गया, जिसमें उड़ीसा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उड़ीसा की ओर से सलामी जोड़ी के रुप में तसरीफ खान और जतिन रजक मैदान पर उतरे। उड़ीसा को पहला झटका 2.2 ओवर में 11 रन के स्कोर पर लगा, जब जतिन रजक मात्र 5 रन बनाकर नवनीत कुमार की गेंद पर कैच आउट हुए। दूसरे सलामी बल्लेबाज तसरीफ खान ने 17 गेंदों में 3 चौके की मदद से 20 रन बनाकर कुल 31 रन के स्कोर पर गेंदबाज अर्जुन त्यागी का शिकार बने। उड़ीसा के 2 विकेट गिरने के बाद अर्णव ने मोर्चा संभालते हुए अपनी बल्लेबाजी से दर्शकों का दिल जीत लिया और 40 गेंदों में 55 रनों की आतिशी अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें शानदार 9 चौके शामिल रहे। उनकी इस पारी की बदौलत उड़ीसा ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 127 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। इटावा की ओर से शानदार व सटीक गेंदबाजी का नजारा पेश करते हुए गेंदबाज अर्र्जुन त्यागी ने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट, हर्ष त्यागी ने 3 ओवर में मात्र 14 रन देकर 2 विकेट, नवनीत कुमार ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट और अभय राज यादव ने 1 ओवर में मात्र 2 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। उड़ीसा द्वारा दिए गए 128 रनों के लक्ष्य को इटावा ने मात्र 10.4 ओवरों में ही हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटावा की टीम के खिलाडिय़ों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। हालांकि उनके शुरुआती विकेट जल्दी गिरे, लेकिन रनों की गति कम नहीं हुई। पहला विकेट अभिषेक कुमार 5 रन के रूप में कुल 7 रन के योग पर गिरा। दूसरा विकेट सत्यम सांगू 9 रन के रूप में 21 रन पर गिरा। तीसरे विकेट के लिएउज्जवल यादव और हर्ष त्यागी के बीच हुई बेहतरीन साझेदारी के बाद उज्जवल 76 रन के स्कोर पर आउट हुए। उज्जवल ने मात्र 15 गेंदों में 4 छक्कों की मदद से 33 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज हर्ष त्यागी अंत तक टिके रहे और उन्होंने विपक्षी गेंदबाजों की जमकर धुलाई की। हर्ष ने मात्र 27 गेंदों में 6 छक्कों और 2 चौकों की मदद से नाबाद 52 रन बनाए। जतिन मेवाडा 22 रन नाबाद ने उनका बखूबी साथ निभाया। इटावा के बल्लेबाजों के सामने उड़ीसा के गेंदबाज बेबस नजर आए। उड़ीसा के ताराणी ने 3 ओवर में 37 रन देकर 1 विकेट, वैभव राय ने 2.4 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट और दीपक ने 1 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट चटकाया। इस धमाकेदार जीत से इटावा की टीम सेमीफाईनल में पहुॅच गई है। हर्ष त्यागी को 27 गेंद पर 2 चौके, 6 छक्के की मदद से 52 रन बनाने और 2 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार पूर्व विधायक प्रदीप जायसवाल, नगरपालिका भूतपूर्व अध्यक्ष स्मिता जायसवाल और आयोजन समिति के सदस्यों के हस्ते दिया गया।

- थाना क्षेत्र के अलग-अलग ग्रामीण अंचलों में वाहनों की बैटरी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 02 आरोपियों को कटंगी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी के इसी मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया। मंगलवार को दोनों ही आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने शाम 06 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि 7 फरवरी को ग्राम पाथरवाडा निवासी पूर्व जनपद सदस्य सुरेश साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 01 फरवरी की रात्री में अज्ञात चोरों ने उनके घर के सामने खेत में रखे चारां ट्रेक्टर की बैटरियां चोरी कर ली थी। चोरी की ऐसी ही शिकायत ग्राम कामठी व खैरलांजी से भी पुलिस के समक्ष आई। चोरी की इन सभी वारदातों को थाना प्रभारी ने गंभीरता से लेते हुए वरिष्ट पुलिस अधिकारी यानी पुलिस अधीक्षक को अवगत करवाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में अज्ञात चोरों की पतासाजी के लिए टीम गठित की गई। वहीं कटंगी पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 303 (2) की कार्रवाई की। 10 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर अज्ञात आरोपियां का पता चलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है इधर, पुलिस अब भी प्रकरण की विवेचना कर रही है।1
- *बादलपार शिव मंदिर में श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारंभ* शिव मंदिर पुजारी श्री जालम सिंह भगत ने बताया कि कुरई विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम बादलपार के शिव मंदिर में प्रति वर्षानुसार शिव महापुराण का आयोजन विगत 60 वर्षों से लगातार जारी कथा इस वर्ष भी दिनांक 9 फरवरी दिन सोमवार गणेश पूजन, देव आह्वान के साथ शिव महापुराण कथा शुभारंभ किया है कार्यक्रम में कथा वाचक श्री 1008 जगतगुरु संत श्री कमलेश मुरारी तीर्थ धर्माचार्य अंतर्राष्ट्रीय सनातन धर्म प्रवक्ता अखंड परमधाम नर्मदा तट कोनेश्वर धाम चित्रकूट, संत श्री बड़े सरकार चित्रकूट,शिवम महाराज चित्रकूट, अतुल कृष्ण शास्त्री महाराज वृंदावन, पीयूष महाराज प्रयागराज के मुखरबिंदु से कथा का वाचन किया जा रहा है जो 15 फरवरी दिन रविवार को हवन पूर्ण आहुति , पुराण पूजन एवं महा भंडारा पूराण पारायण प्रातः 5:00 बजे से 10:00 बजे तक एवं कथा दोपहर 1:00 बजे से 5:00 बजे तक किया जाएगा आयोजक डॉक्टर ताराचंद बिठले उर्फ उर्फ गुड्डू डॉक्टर, श्रीमती संगीता बिठले शिक्षिका एवं निवेदक डॉ नितिन बिठले, डां समर्थ बिठले, एवं बिठाले परिवार ने सभी धर्म प्रेमियों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या आकर पुण्य लाभ अर्जित करें।1
- सिवनी जिले की केवलारी विधानसभा से कांग्रेस विधायक ठाकुर रजनीश सिंह जब भोमा क्षेत्र के ग्राम छीतापार पहुँचे, तो वहां का नज़ारा पूरी तरह अलग और खास था। जैसे ही विधायक ठाकुर रजनीश सिंह गांव पहुंचे, सबसे पहले कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। विधायक के सिर पर पगड़ी पहनाई गई—सम्मान और अपनत्व का प्रतीक। इसके बाद उन्हें घोड़े पर सवार कराया गया और यहीं से शुरू हुआ उनका अनोखा जनसंपर्क।1
- जिले के बम्हनी बंजर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 06 में बिना अनुमति लगाए गए विद्युत पोल को लेकर स्थानीय वार्डवासियों में आक्रोश देखा जा रहा है। मंगलवार को दोपहर2:00 बजे वार्ड के नागरिकों ने इस संबंध में जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपते हुए विद्युत पोल हटाने की मांग की है। वार्डवासियों का कहना है कि विद्युत विभाग द्वारा कुछ स्थानों पर बिना उचित अनुमति एवं सहमति के बिजली पोल स्थापित कर दिए गए हैं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। साथ ही कई घरों और दुकानों के सामने पोल लगाए जाने से स्थानीय नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। आवेदन देने के बाद स्थानीय लोगों ने जानकारी दी1
- मण्डला: रसोइया उत्थान संघ समिति ने जनसुनवाई में पहुंचकर जिले के सभी स्कूलों में पानी की समस्या को जल्द खत्म कराने को लेकर मुख्य रूप से आवेदन दिया है। संगठन के संस्थापक पी. डी. खैरवार ने बताया है कि मध्यान्ह भोजन पकाकर बच्चों को समय पर खिला पाने के लिए बहुतायत स्कूल परिसरों में पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। पी. डी. खैरवार, संस्थापक, रसोइया उत्थान संघ समिति: "स्कूलों में पानी की समस्या बहुत बड़ी समस्या है। अधिकतर स्कूलों में नल जल योजना के चलते कनेक्शन लगा तो दिए गए हैं, टंकियां भी रख दी गई हैं पर अधिकतर जगह पानी की सप्लाई बंद है, कहीं पर पानी ही साफ नहीं मिलता।" रसोइया उत्थान संघ समिति ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर रसोईया की नोकरी पक्की किए जाकर बीमा, अवकाश का प्रावधान किए जाने की लंबित मांग को पूरा किए जाने, अत्यंत कम यानी चार हजार मानदेय में परिवार का गुजारा नहीं होता। जिसे बढ़ाकर सम्मानजनक वेतन दिये जाने, हर महीने निर्धारित समय पर मानदेय भुगतान किए जाने की मांग की गई है। जिला अध्यक्ष कुंवर सिंह मरकाम ने बताया कि रसोइया को जून महीने का मानदेय तीन चार वर्षों का भुगतान नहीं किया गया है। उनको स्कूल मर्ज होने और बच्चों की कम दर्ज संख्या बताकर काम से अलग किया जा रहा है। मध्यान्ह भोजन कार्य के अलावा कुछ स्कूलों में अन्य कार्य कराए जाते हैं। रसोइया उत्थान संघ समिति ने सरकार से मांग की है कि स्कूलों में पानी की समस्या का समाधान जल्द किया जाए और रसोइया की मांगों को पूरा किया जाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रसोइया संगठन के सदस्य उपस्थित थे।1
- कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा ने बोर्ड परीक्षा अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।1
- बालाघाट जिले के चांगोटोला क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार मजदूर की जान चली गई। मृतक की पहचान ताराचंद जावरे उम्र 48 वर्ष के रूप में हुई है, जो परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। बताया गया कि ताराचंद सोमवार शाम साइकिल से पचपेढ़ी से लौट रहे थे।1
- कटंगी क्षेत्र के ग्राम गजपुर और ग्राम पांजरा के मध्य बहने वाली चंदन नदी पर पुल निर्माण की वर्षों पुरानी मांग को लेकर ग्रामीणों ने एक बार फिर आवाज बुलंद की। आगामी बजट सत्र में इस महत्वपूर्ण कार्य को स्वीकृति दिलाने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने विधायक गौरव सिंह पारधी को चौथी बार ज्ञापन सौंपा है। समाजसेवी प्रहलाद गजभिए के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विधायक के निवास ग्राम अंसेरा में यह ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में चंदन नदी उफान पर होने से दोनों गांवों के बीच संपर्क पूरी तरह टूट जाता है। जिससे विद्यार्थियों, किसानों, मरीजों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार आपात स्थिति में लोगों को लंबा घुमावदार रास्ता तय करना पड़ता है। ग्रामीणों ने विधायक का इस गंभीर समस्या की ओर ध्यानाकर्षित करते हुए कहा कि यदि आगामी बजट सत्र में पुल निर्माण को स्वीकृति मिल जाती है, तो ग्रामीणों को स्थायी राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। विधायक ने ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को बजट सत्र में प्राथमिकता से उठाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों की एकजुटता और जनहित के इस प्रयास की सराहना की।1
- सिवनी मुख्यालय के संकुल केंद्र सागर के अंतर्गत प्राथमिक शाला मोठार शिक्षक न होने के मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा जिस तरह बच्चे स्कूल में शिक्षक ना होते हुए भी स्वयं पढ़ाई कर रहे हैं इसकी में सराहना करता हूं जल्द ही प्राथमिक शाला में शिक्षक की नियुक्ति की जाएगी जिला शिक्षा अधिकारी ने आगे और क्या कहा आप भी सुने....1