लाल कुआं रिपोर्टर मजहिर खान जश्न-ए-मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस स्थान: लालकुआं दिनांक: 26 अगस्त 2026 पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (ईद-मिलादुन्नबी) के मुकद्दस मौके पर लालकुआं शहर में अकीदत और एहतराम के साथ जश्न-ए-मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस का आगाज रोशन मस्जिद से हुआ, जहाँ से नाते-पाक और दरूद-ओ-सलाम की गूंज के साथ परचम कुशाई कर जुलूस को आगे रवाना किया गया। जुलूस का मार्ग (रूट): यह मुबारक जुलूस रोशन मस्जिद से शुरू होकर मुख्य बाजार, हाथी खाना, बंगाली कॉलोनी और बड़ी मस्जिद नई बस्ती से होता हुआ अपने निर्धारित मुकाम पर परचम कुशाई और दुआ के साथ शांतिमय तरीके से संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में जगह-जगह जुलूस का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और लंगर व शर्बत की छबीलें लगाई गईं। आयोजक व प्रमुख सदस्य: जुलूस के सफल, शांतिपूर्ण और सुचारू संचालन में कमेटी के प्रमुख सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्य रूप से शामिल सदस्य: नासिर रजा कादरी हसीन रजा कादरी (जामा मस्जिद) जीशान (Zeeshan) मजाहिर खान (रिपोर्टर) शाबाज खान अरमान खान अब्दुल हफीज इमरान खान अतल खान ख्वाजा अहमद कौसर खान मोहम्मद अली जमील भाई प्रशासन व पुलिस बल का विशेष आभार: जुलूस को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में स्थानीय पुलिस प्रशासन का सराहनीय सहयोग और पूर्ण समर्थन रहा। कमेटी की ओर से क्षेत्राधिकारी (सीओ साहब), कोतवाल राणा जी एवं कोतवाली लालकुआं की पूरी पुलिस टीम का उनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन और सहयोग के लिए तहे दिल से धन्यवाद व आभार व्यक्त किया गया। अंत में देश में अमन, चैन और भाईचारे की दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
लाल कुआं रिपोर्टर मजहिर खान जश्न-ए-मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस स्थान: लालकुआं दिनांक: 26 अगस्त 2026 पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (ईद-मिलादुन्नबी) के मुकद्दस मौके पर लालकुआं शहर में अकीदत और एहतराम के साथ जश्न-ए-मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस का आगाज रोशन मस्जिद से हुआ, जहाँ से नाते-पाक और दरूद-ओ-सलाम की गूंज के साथ परचम कुशाई कर जुलूस को आगे रवाना किया गया। जुलूस का मार्ग (रूट): यह मुबारक जुलूस रोशन मस्जिद से शुरू होकर मुख्य बाजार, हाथी खाना, बंगाली कॉलोनी और बड़ी मस्जिद नई बस्ती से होता हुआ अपने निर्धारित मुकाम पर परचम कुशाई और दुआ के साथ शांतिमय तरीके से संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में जगह-जगह जुलूस का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और लंगर व शर्बत की छबीलें लगाई
गईं। आयोजक व प्रमुख सदस्य: जुलूस के सफल, शांतिपूर्ण और सुचारू संचालन में कमेटी के प्रमुख सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्य रूप से शामिल सदस्य: नासिर रजा कादरी हसीन रजा कादरी (जामा मस्जिद) जीशान (Zeeshan) मजाहिर खान (रिपोर्टर) शाबाज खान अरमान खान अब्दुल हफीज इमरान खान अतल खान ख्वाजा अहमद कौसर खान मोहम्मद अली जमील भाई प्रशासन व पुलिस बल का विशेष आभार: जुलूस को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में स्थानीय पुलिस प्रशासन का सराहनीय सहयोग और पूर्ण समर्थन रहा। कमेटी की ओर से क्षेत्राधिकारी (सीओ साहब), कोतवाल राणा जी एवं कोतवाली लालकुआं की पूरी पुलिस टीम का उनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन और सहयोग के लिए तहे दिल से धन्यवाद व आभार व्यक्त किया गया। अंत में देश में अमन, चैन और भाईचारे की दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
- ईद-मिलादुन्नबी मनाया गया।पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर निकला जुलूस ईद-मिलादुन्नबी मनाया गया।पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर निकला जुलूस1
- बहुत ही गम्भीर समस्या है आये दिन यहां पर हादसे होते रहते हैं ये nha हाईवे का मामला है उतर प्रदेश जिला शाहजहांपुर ब्लाक खुटार का है मानयवर आप से अनुरोध करना चाहता हूं की आप इस पर ध्यान दें2
- Zombie King Attack on Village! Gaon khatre me hai! Can Mahabali Hulk save everyone? Part 7 Dhamaka! 1000 LIKE for Part 8! #RajatAi #Hulk #ViralReels1
- धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, सुरक्षा के लिये उचौलिया पुलिस रही मुस्तैद उचौलिया। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर उचौलिया क्षेत्र के इब्राहीमपुर में अकीदतमंदों ने जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पूरा क्षेत्र नात-ए-पाक और दरूदो सलाम की सदाओं से गूंज उठा।जुलूस में बच्चे, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। अकीदतमंदों ने पूरे उत्साह और अकीदत के साथ जुलूस में शिरकत की। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। जुलूस के दौरान धार्मिक झंडे और अन्य सजावट भी आकर्षण का केंद्र रहे। क्षेत्र के उचौलिया, बनकागांव, इब्राहिमपुर,किरयारा,किरयारी, लालपुर,सिसोरा,सहित पूरे क्षेत्र में बड़े धूमधाम से त्योहार मनाया गया।कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा और जुलूस के मार्ग पर निगरानी रखी गई, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।आयोजकों ने लोगों से आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। जुलूस के समापन पर क्षेत्र, देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए दुआ की गई।1
- ईद मिलाद-उन-नबी के जन्म दिन की याद में बाराबफात रोशनी कर धूमधाम से मनाया गया1
- शाहजहांपुर यूपी। 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक का हुआ विधिवत समापन। ब्यूरो रिपोर्ट योगेश बाजपेई। शाहजहांपुरके खिरनी बाग रामलीला मैदान में आयोजित 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक का बुधवार को विधिवत हुआ समापन । 11 दिनों तक आयोजित इस शिवामहापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक में कथा वाचक प्रशांत प्रभु जी महाराज काशी बनारस ने अपनी मधुर वाणी से श्रोताओं को कथाओं का श्रवण करवाया। सोमवार को कथा के अंतिम दिन कथा वाचक ने तारकासुर के बध की कथा का सुंदर वर्णन किया। उसके उपरांत भगवान शिव के रुद्राभिषेक की विस्तृत महत्वता की कथा सुनाई। प्रतिदिन नगर के खिरनी बाग रामलीला मैदान में दूर दूर से सैंकड़ों लोग कथा श्रवण के लिए पहुंचे। कथा विश्राम के उपरांत सैकड़ो शिव भक्तों ने मंगलवार को भगवान शिव का सामूहिक रुद्राभिषेक पार्थिव शिवलिंग बनाकर किया इसके उपरांत बुधवार को आचार्य विवेकानंद शास्त्री काशी बनारस के द्वारा हवन यज्ञ के साथ कथा को विधिवत विराम दिया गया।4
- बुजुर्ग महिलाओं के लिए सरकार का बड़ा तोहफा, यात्रा में नहीं लगेगा किराया!1
- 🚨 नेपाल में जल प्रलय! अचानक आई बाढ़ ने मचाई भयंकर तबाही, 95 की मौत, सैकड़ों लापता—घर, सड़कें और पुल तक बहे1