बालाघाट में 30+ बच्चों की मौत के बाद Abhijeet Dipke का CM इस्तीफा पोस्ट! FIR की मांग, MP High Court सख्त | GD News मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में बैगा और गोंड जनजाति के 30 से अधिक बच्चों की मौत के मामले ने पूरे राज्य में गंभीर बहस छेड़ दी है। स्वास्थ्य सुविधाओं, कुपोषण, मलेरिया, खसरा और डिहाइड्रेशन जैसे मुद्दों पर सवाल उठ ही रहे थे कि इसी बीच CJP नेता अभिजीत दीपके के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने विवाद को नई दिशा दे दी। इस वीडियो में GD News Network आपको पूरे मामले की शुरुआत से लेकर अब तक की हर अहम जानकारी आसान और स्पष्ट भाषा में समझाएगा। बालाघाट में बच्चों की मौत: बैगा और गोंड जनजाति के 30 से अधिक बच्चों की मौत की खबर सामने आई, जिसके बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे। अभिजीत दीपके का दौरा: CJP नेता अभिजीत दीपके अपनी टीम के साथ पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे, जहां उन्हें स्थानीय विरोध का सामना करना पड़ा। विवादित पोस्ट: दौरे के बाद उन्होंने X पर खुद को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बताते हुए इस्तीफे जैसा पोस्ट शेयर किया, जिसे सरकार पर व्यंग्य के रूप में देखा गया। FIR की मांग: पोस्ट वायरल होने के बाद कई लोगों ने मुख्यमंत्री के पद और सरकारी लेटरहेड के कथित गलत इस्तेमाल का मुद्दा उठाते हुए FIR की मांग की। High Court की कार्रवाई: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने बच्चों की मौत और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर राज्य सरकार से जवाब तलब किया। GD News Network सच, तथ्य और तेज़ खबरें अगर वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe जरूर करें। नोट: यह वीडियो सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर तैयार किया गया है। मामले से जुड़े कानूनी और प्रशासनिक घटनाक्रम आगे बदल सकते हैं।
बालाघाट में 30+ बच्चों की मौत के बाद Abhijeet Dipke का CM इस्तीफा पोस्ट! FIR की मांग, MP High Court सख्त | GD News मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में बैगा और गोंड जनजाति के 30 से अधिक बच्चों की मौत के मामले ने पूरे राज्य में गंभीर बहस छेड़ दी है। स्वास्थ्य सुविधाओं, कुपोषण, मलेरिया, खसरा और डिहाइड्रेशन जैसे मुद्दों पर सवाल उठ ही रहे थे कि इसी बीच CJP नेता अभिजीत दीपके के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने विवाद को नई दिशा दे दी। इस वीडियो में GD News Network आपको पूरे मामले की शुरुआत से लेकर अब तक की हर अहम जानकारी आसान और स्पष्ट भाषा में समझाएगा। बालाघाट में बच्चों की मौत: बैगा और गोंड जनजाति के 30 से अधिक बच्चों की मौत की खबर सामने आई, जिसके बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे। अभिजीत दीपके का दौरा: CJP नेता अभिजीत दीपके अपनी टीम के साथ पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे, जहां उन्हें स्थानीय विरोध का सामना करना पड़ा। विवादित पोस्ट: दौरे के बाद उन्होंने X पर खुद को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बताते हुए इस्तीफे जैसा पोस्ट शेयर किया, जिसे सरकार पर व्यंग्य के रूप में देखा गया। FIR की मांग: पोस्ट वायरल होने के बाद कई लोगों ने मुख्यमंत्री के पद और सरकारी लेटरहेड के कथित गलत इस्तेमाल का मुद्दा उठाते हुए FIR की मांग की। High Court की कार्रवाई: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने बच्चों की मौत और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर राज्य सरकार से जवाब तलब किया। GD News Network सच, तथ्य और तेज़ खबरें अगर वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe जरूर करें। नोट: यह वीडियो सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर तैयार किया गया है। मामले से जुड़े कानूनी और प्रशासनिक घटनाक्रम आगे बदल सकते हैं।
- मैनपुरी से बड़ी खबर कलयुगी पुत्रों और पुत्रबधू ने बुजुर्ग माता पिता को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया,,, मैनपुरी: बुजुर्ग ने पुत्रों और बहू पर लगाया मारपीट व घर से निकालने का आरोप पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी मैनपुरी। नया नगला दीवानी निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय रामदीन ने जिलाधिकारी मैनपुरी को प्रार्थना पत्र देकर अपने पुत्रों व बहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार देवेंद्र सिंह का आरोप है कि उनके पुत्र अतुल कुमार व प्रदीप कुमार तथा बहू राखी देवी और प्रीती,,करीब पांच वर्षों से उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते आ रहे हैं। आरोप है कि रुपये मांगने से इनकार करने पर उन्हें घर में रहने नहीं दिया जाता और मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया जाता है। पीड़ित ने बताया कि वह बीमारी से परेशान हैं तथा उनकी पत्नी का भी इलाज चल रहा है। आरोप है कि मकान की तीसरी मंजिल पर पटान कराने के लिए भी रुपये मांगे गए और रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। देवेंद्र सिंह के मुताबिक मामले को लेकर कई बार थाना कोतवाली मैनपुरी में प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने जिलाधिकारी से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई करने तथा स्वयं और पत्नी का इलाज कराए जाने की मांग की है। वाइट,, पीड़ित की रिपोर्ट: पत्रकार मोहित गुप्ता, संपादक, जनपद मैनपुरी2
- कुशीनगर : किसानों शहीद समारोह में पहुंचे सांसद आदित्य यादव कुशीनगर : किसानों शहीद समारोह में पहुंचे सांसद आदित्य यादव1
- *दिल्ली में मजदूरी करने गई महिला के घर व जमीन पर दबंगों ने किया अवैध कब्जा, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार* मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र स्थित ग्राम मिर्जापुर (मौजा अहिरवा) से दबंगई का गंभीर मामला सामने आया है। यहां रोजी-रोटी के सिलसिले में दिल्ली मजदूरी करने गई एक महिला के पीछे से दबंगों ने उसके मकान और आबादी की जमीन पर जबरन अवैध कब्जा कर लिया। पीड़िता मालती का कहना है कि घरेलू बंटवारे में गाटा संख्या-1226 स्थित जमीन का आधा हिस्सा उसे और आधा विपक्षी उदयवीर व चंद्रप्रकाश को मिला था। जब वह दिल्ली से वापस लौटी, तो देखा कि विपक्षी उसकी जगह पर कब्जा जमाए बैठे हैं। पूर्व में लेखपाल और पुलिस की मौजूदगी में समझौता हुआ था, जिसके तहत पीड़िता ने अपने हिस्से की जमीन विपक्षियों को दे दी, लेकिन विपक्षियों ने अपने हिस्से से जमीन देने से साफ इनकार कर दिया। अब वे पूरी जमीन हड़पने की फिराक में हैं। पीड़िता ने प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपकर पुलिस बल की मदद से जमीन खाली कराने, गेट लगवाने और दबंगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।1
- मैनपुरी: इंजीनियर्स डे पर रक्तदान शिविर, इंजीनियरों ने किया रक्तदान मैनपुरी में नेशनल इंजीनियर्स डे के अवसर पर उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले ट्रांजिट हॉस्टल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और एसपी गणेश प्रसाद साहा भी मौजूद रहे। शिविर में बड़ी संख्या में इंजीनियरों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।1
- “BJP ने दरवाजा बंद किया तो… सपा का दरवाजा खटखटाएंगे संजय निषाद?” 🔥 राजनीतिक गलियारों में एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल! 👀 सपा के वरिष्ठ नेता माता प्रसाद पांडे से संजय निषाद की मुलाकात के बाद सपा के साथ गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच संजय निषाद के एक बयान ने इन अटकलों को और हवा दे दी है। संजय निषाद ने कहा— “BJP ने दरवाजा बंद किया तो विचार करेंगे।” अब सवाल बड़ा है—क्या 2027 से पहले निषाद की सियासत नई करवट लेने वाली है? 🤔 क्या संजय निषाद सपा के साथ जाएंगे? अपनी राय कमेंट में बताइए। #SanjayNishad #UPElection2027 #NDA #SamajwadiParty #UPPolitics #NishadSamaj #HindNews2471
- UP Panchayat Election 2026: कब होंगे पंचायत चुनाव? तारीख पर बड़ा अपडेट | आरक्षण लिस्ट | High Court News उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026 को लेकर सबसे बड़ा सवाल अब भी बरकरार है... आखिर मतदान कब होगा? इस वीडियो में हम आपको पंचायत चुनाव से जुड़ा हर बड़ा अपडेट आसान और सीधी भाषा में बता रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने अभी तक मतदान की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही संभावित तारीखों की सच्चाई भी इस वीडियो में जानेंगे। इसके अलावा ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) और जिला पंचायत सदस्य की आरक्षण सूची को लेकर क्या स्थिति है, उम्मीदवारों को किस अपडेट का इंतजार है और इलाहाबाद हाई कोर्ट की सुनवाई के बाद क्या नया मोड़ आया है... इसकी पूरी जानकारी इस रिपोर्ट में मिलेगी। वीडियो में यह भी जानिए कि नवंबर 2026 की कानूनी समय-सीमा क्यों चर्चा में है, मतदाता सूची का काम कहां तक पहुंचा है और चुनाव आयोग किस तरह तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियों को तेज कर रहा है। अगर आप उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026 की हर बड़ी खबर सबसे पहले जानना चाहते हैं, तो यह वीडियो आखिर तक जरूर देखें। वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें, Subscribe करें और Bell Icon दबाना न भूलें, ताकि उत्तर प्रदेश की हर बड़ी खबर सबसे पहले आप तक पहुंचे1
- आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी लोग आज भी काली पन्नी तानकर जिंदगी काटने को मजबूर परिवार आवास के लिए वर्षों से लगा रहा गुहार जनपद- मैनपुरी रिपोर्टर- अरुण कुमार मो-9761113671 स्लोगन -आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी लोग आज भी काली पन्नी तानकर जिंदगी काटने को मजबूर परिवार आवास के लिए वर्षों से लगा रहा गुहार एंकर- आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद आज भी गरीबी और सरकारी योजनाओं की धीमी रफ्तार का दर्द उस परिवार की जिंदगी में साफ दिखाई देता है, जो आज भी काली पन्नी तानकर जीवन बिताने को मजबूर है। बरसात, गर्मी और सर्दी जैसे हर मौसम में यह परिवार असुरक्षित हालात में रहने को विवश है, लेकिन अब तक उन्हें सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। बीओ-जनपद मैनपुरी के करहल विकासखंड क्षेत्र के पतारा के मजरा किशनपुर में कुछ परिवार अपने परिवार के साथ कच्ची ईंटों से बने छोटे से आशियाने में रह रहे हैं। घर की छत पर काली पन्नी डालकर किसी तरह रहने की व्यवस्था की गई है। परिवार में चार बच्चे हैं मजदूरी करने के साथ परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पिछले करीब 40 वर्षों से परिवार इसी बदहाल स्थिति में जीवन यापन कर रहे है। कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। रोज कमाने और खाने वाले इस परिवारो के पास इतना पैसा नहीं है कि खुद का पक्का मकान बनवा सकें। परिवार का कहना है कि तेज बारिश और आंधी के दौरान काली पन्नी भी सहारा नहीं बन पाती, जिससे हर समय हादसे का डर बना रहता है। छोटे बच्चों के साथ रहने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना अथवा अन्य सरकारी योजना के तहत पक्का मकान उपलब्ध कराया जाए, ताकि परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सके। बाइट- गुड्डी देवी बाइट- लल्लन सिंह बाइट- फूला देबी बाइट- रामा देबी बाइट- सर्वेश कुमार ग्रामीण1
- मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है दबंगो द्वारा किया जा रहा है अवैध कब्जा मैनपुरी: दबंगों पर महिला के प्लॉट पर अवैध कब्जा करने का आरोप, डीएम से लगाई न्याय की गुहार पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र के इटावा रोड निवासी मीना देवी पत्नी राजेंद्र कुमार ने जिलाधिकारी मैनपुरी को प्रार्थना पत्र देकर अपने प्लॉट पर दबंगों द्वारा कथित रूप से किए गए अवैध कब्जे को हटवाने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। प्रार्थना पत्र में मीना देवी ने आरोप लगाया है कि उनके प्लॉट पर रजनेश मिश्रा पुत्र श्री कृष्णकांत मिश्रा, बीना मिश्रा पत्नी रजनेश मिश्रा तथा अनुभव दुबे, हरिशरण दुबे व वैभव मिश्रा द्वारा जबरन अवैध कब्जा कर निर्माण करा लिया गया है। पीड़िता का कहना है कि मामले को लेकर उन्होंने थाना बेवर में कई बार प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने तत्कालीन कप्तान मैनपुरी और विधायक को भी प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनकी पांच बेटियों की शादी में भी परेशानियां आ रही हैं और इसी कमजोरी का फायदा उठाकर दबंगों ने उनके प्लॉट पर कब्जा कर रखा है। मीना देवी ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी दबंग किस्म के लोग हैं, जिनके डर से परिवार भयभीत रहता है। उन्होंने जान से मारने की धमकी देने तथा जातिसूचक गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की जांच कराकर प्लॉट से कथित अवैध कब्जा हटवाया जाए तथा उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। रिपोर्ट: पत्रकार मोहित गुप्ता, संपादक, जनपद मैनपुरी2