चरथावल मे एएनएम के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित, मुख्य अतिथि के रूप मे विधायक पंकज मलिक हुए शामिल मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल कस्बे के खुसरोपुर रोड स्थित डॉक्टर आदिल के आवास पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चरथावल में तैनात एएनएम श्रीमती इज्जत इलाही उर्फ बेबी के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चरथावल विधायक पंकज मलिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विधायक पंकज मलिक का स्वागत एएनएम श्रीमती इज्जत इलाही उर्फ बेबी, उनके पति डॉ. आदिल तथा नगर पंचायत अध्यक्ष मास्टर इस्लामुद्दीन द्वारा बुके भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वक्ताओं ने एएनएम के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। मुख्य अतिथि विधायक पंकज मलिक ने अपने संबोधन में कहा कि एएनएम स्वास्थ्य सेवाओं की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जिनकी मेहनत और समर्पण से सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच पाती हैं। उन्होंने एएनएम श्रीमती इज्जत इलाही के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के अंत में एएनएम को स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके सेवाकाल को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।

- “इंसानियत की मिसाल बने दीपक कुमार पर नगीना सांसद चंद्रशेखर का बड़ा बयान, कहा—समाज को ऐसे लोगों की ज़रूरत”1
- मुजफ्फरनगर राष्ट्रीय लोक दल कार्यालय पर संजय राठी के जिला अध्यक्ष बनने पर कार्यालय पर हुआ स्वागत समारोह कार्यक्रम में मौजूद रहे राष्ट्रीय लोक दल के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार विधायक मदन भैया विधायक मिथिलेश पाल पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप मलिक उनकी स्थिति में संजय राठी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया1
- दीपक के समर्थन में सांसद चंद्रशेखर का बड़ा बयान सामने आया इंसानियत की मिसाल दीपक1
- Post by सरताज अहमद पत्रकार1
- रविदास जयंती शोभायात्रा के दौरान हंगामा, घर में घुसकर महिलाओं व युवकों से मारपीट, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप1
- मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल क्षेत्र में इन दिनों सड़कों पर ओवरलोड गन्ना ट्रक खुलेआम फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। गन्ना पेराई सत्र के दौरान क्षमता से कहीं अधिक गन्ना लादकर चल रहे ये ट्रक यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरलोड ट्रकों के कारण चरथावल मे जाम की स्थिति व हादसा होने की आशंका बनी रहती हैं, वहीं दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और पैदल राहगीरों के लिए हर दिन जान का खतरा बना हुआ है। कई बार ट्रकों के असंतुलित होने से जाम और छोटे हादसे भी हो चुके हैं1
- बिग न्यूज मुजफ्फरनगर खतौली किसान की हताशा की तस्वीर: भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष ने हरा-भरा सरसों का खेत उखाड़ा भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने अपने हरे-भरे सरसों के खेत को चुपचाप उखाड़ कर किसान व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिना किसी शोर-शराबे या प्रदर्शन के उठाया गया यह कदम इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। ठाकुर नीरज सिंह का आरोप है कि सरकार की नीतियाँ किसानों के हित में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरसों की फसल पर आई लागत के मुकाबले बाजार में उचित दाम नहीं मिल रहा, जिससे किसान आर्थिक रूप से टूट चुका है। खाद, बीज, डीज़ल और दवाइयों की बढ़ती कीमतों ने खेती को घाटे का सौदा बना दिया है। किसान नेता का कहना है कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की बात तो करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर खरीद की कोई गारंटी नहीं है। कई बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे निराश होकर उन्होंने अपनी तैयार फसल को ही नष्ट करने का फैसला लिया। ठाकुर नीरज सिंह ने कहा कि “जब किसान दिन-रात मेहनत कर फसल उगाए और बदले में सिर्फ घाटा मिले, तो ऐसी खेती का कोई मतलब नहीं रह जाता। यह कदम मेरी व्यक्तिगत पीड़ा नहीं, बल्कि पूरे किसान समाज की आवाज़ है।” इस घटना के बाद किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।2
- मुजफ्फरनगर पहुंचे दिल्ली RPF (IG-cum-PCSC) पंकज गंगवार, मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन का किया गया निरीक्षण के दौरान आरपीएफ अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश।3