Shuru
Apke Nagar Ki App…
घर में घुस कर युवक को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस भी बरामद शाहजहांपुर, 13 फरवरी। घर में घुस कर युवक को गोली मारने वाला आरोपी को पुवायां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है।पकड़ा गया आरोपी खिरिया पाठक का रहने वाला अजमेरुल हसन है। अरोपी भगाने की फिराक में था लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे बगडेर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। बीते 6 फरवरी को गांव के मोमीन खाँ और अरोपी पक्ष के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान अजमेरुल घर में घुस गया और मोमिन खां के बेटे ममनून पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने ममनून घायल हो गया था।
Amit Sharma
घर में घुस कर युवक को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस भी बरामद शाहजहांपुर, 13 फरवरी। घर में घुस कर युवक को गोली मारने वाला आरोपी को पुवायां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है।पकड़ा गया आरोपी खिरिया पाठक का रहने वाला अजमेरुल हसन है। अरोपी भगाने की फिराक में था लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे बगडेर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। बीते 6 फरवरी को गांव के मोमीन खाँ और अरोपी पक्ष के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान अजमेरुल घर में घुस गया और मोमिन खां के बेटे ममनून पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने ममनून घायल हो गया था।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ***खुटार पुलिस ने स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार** शाहजहांपुर/खुटार थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए स्मैक की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 106.54 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस के अनुसार 12 फरवरी 2026 की रात मुखबिर की सूचना पर मैलानी हाईवे से ग्राम चाँदपुर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोचा गया। बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों में परमजीत सिंह (57 वर्ष) और बलजीत सिंह (32 वर्ष) निवासी जनपद लखीमपुर खीरी तथा सुखदेव सिंह (37 वर्ष) निवासी जनपद ऊधम सिंह नगर शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी परमजीत सिंह के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष खुटार के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अंकुर कुमार, उपनिरीक्षक टिंकू कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।2
- शाहजहांपुर, 13 फरवरी। खुटार पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।तस्करों के कब्जे से 106 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार,तस्करों को मैलानी हाईवे से ग्राम चाँदपुर की ओर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया है। दो आरोपी जनपद लखीमपुर खीरी के रहने वाले परमजीत सिंह और बलजीत सिंह है तथा तीसरा आरोपी उत्तराखंड का रहने वाला सुखदेव सिंह है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की है।1
- खिरनी बाग रामलीला मैदान में आशा वर्कर धरना प्रदर्शन1
- जिला शाहजहांपुर थाना कांट में लगा लम्बा जाम पेड़ों के कटान की वजह से लोगों काफ़ी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा1
- #लखनऊ में तिरंगे के चित्र के सामने अशोभनीय हरकत, युवक ने मौके पर पकड़ा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति दीवार पर बने तिरंगे के चित्र के सामने पेशाब करता दिखाई दे रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर मौजूद एक युवक ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया और उसकी इस हरकत का विरोध किया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में भी नाराज़गी देखी गई। तिरंगा देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। ऐसे में उसके चित्र के सामने इस तरह की हरकत को लेकर लोगों में आक्रोश है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामले में पुलिस द्वारा कोई आधिकारिक कार्रवाई की गई है या नहीं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। #तिरंगा #तिरंगे_का_सम्मान #तिरंगा_अपमान #Lucknow #लखनऊ_न्यूज #ViralVideo #BreakingNews #UPNews #देश_की_शान #NationFirst #IndianFlag #RespectTheFlag #viralreelschallenge1
- पीलीभीत: पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर गोकश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली पीलीभीत (पूरनपुर): उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ का विवरण पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि पूरनपुर क्षेत्र में गोकशी की घटना को अंजाम देने वाले कुछ अपराधी सक्रिय हैं। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देख आरोपियों ने भागने का प्रयास किया और टीम पर फायरिंग झोंक दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोलियां चलाईं, जो दोनों अभियुक्तों के पैरों में लगीं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। बरामदगी और विवरण पकड़े गए अभियुक्तों के पास से अपराध में प्रयुक्त होने वाली महत्वपूर्ण सामग्री बरामद की गई है: अवैध शस्त्र: दो तमंचे और भारी मात्रा में जिंदा व खोखा कारतूस। उपकरण: गोकशी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले औजार (छुरी, कुल्हाड़ी आदि)। अन्य: घटना स्थल से कुछ अन्य संदिग्ध वस्तुएं भी जब्त की गई हैं। पुलिस का बयान क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और उन पर पहले से भी गोकशी के मामले दर्ज हो सकते हैं। पुलिस अब इनके आपराधिक इतिहास की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है।1
- शाहजहाँपुर में तमंचे से हमले का आरोपी गिरफ्तार शाहजहांपुर/पुवायाँ थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित अभियुक्त को अवैध तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, 7 फरवरी 2026 को थाना पुवायाँ क्षेत्र के ग्राम खिरिया पाठक निवासी मोमीन खाँ ने तहरीर देकर बताया था कि नमाज पढ़ने के दौरान एक साल पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर अभियुक्तों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। इस दौरान अजमेरूल हसन ने तमंचे से फायर कर दिया, जिससे वादी के पुत्र को गोली लग गई और अन्य लोगों को भी चोटें आईं। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने शुक्रवार तड़के मुखबिर की सूचना पर बगडेर तिराहे से वांछित अभियुक्त अजमेरूल हसन पुत्र दफेदार (45 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते हुए झगड़े में उसने गुस्से में आकर फायर किया था और घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आयुध अधिनियम की धाराएं भी बढ़ाते हुए अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक साक्षी त्यागी सहित थाना पुवायाँ पुलिस के अन्य कर्मचारी शामिल रहे1
- जलालाबाद पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध तमंचा व कारतूस सहित युवक गिरफ्तार2
- खीनी बाग रामलीला मैदान आशा वर्कर धरना प्रदर्शन1