शाहजहाँपुर में तमंचे से हमले का आरोपी गिरफ्तार शाहजहांपुर/पुवायाँ थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित अभियुक्त को अवैध तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, 7 फरवरी 2026 को थाना पुवायाँ क्षेत्र के ग्राम खिरिया पाठक निवासी मोमीन खाँ ने तहरीर देकर बताया था कि नमाज पढ़ने के दौरान एक साल पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर अभियुक्तों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। इस दौरान अजमेरूल हसन ने तमंचे से फायर कर दिया, जिससे वादी के पुत्र को गोली लग गई और अन्य लोगों को भी चोटें आईं। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने शुक्रवार तड़के मुखबिर की सूचना पर बगडेर तिराहे से वांछित अभियुक्त अजमेरूल हसन पुत्र दफेदार (45 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते हुए झगड़े में उसने गुस्से में आकर फायर किया था और घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आयुध अधिनियम की धाराएं भी बढ़ाते हुए अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक साक्षी त्यागी सहित थाना पुवायाँ पुलिस के अन्य कर्मचारी शामिल रहे

- धरने पर बैठीं आशा कार्यकर्ता, मदनापुर सीएचसी में CMO के खिलाफ जमकर नारेबाजी2
- शाहजहांपुर ददरौल विधानसभा के ब्लॉक भावल खेड़ा के ग्राम कुआंबोझ में टोटल वोट 456 है, जिसमें से 138 वोट मुस्लिम समाज के सरकार के द्वारा दबाव बनाकर BLO के माध्यम से कटवा कर नोटिस जारी कर दिए गए, जिसमें नोटिस में आपत्ति दिखाई जा रही है कि 6 बच्चे हैं। किसी के नाम की स्पेलिंग सही नहीं है और जो पिन कोड नंबर SIR फॉर्म में दूसरा है और आधार कार्ड र्में दूसरा है। इसलिए मेरी सभी समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि अपने-अपने बूथ पर विशेष तौर से इंक्वारी करें और जांच करें कि जहां-जहां समाजवादी पार्टी का वोट है, सरकार के द्वारा दबाव बनाकर BLO के माध्यम से वोट कटवाने का काम बहुत भारी पैमाने पर किया जा रहा है। मेरी चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश से निवेदन है बेईमान सरकार से वोटो की रक्षा के लिए चुनाव आयोग के द्वारा समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को निर्देशित किया जाए कि किसी ग्रामवासीय क्षेत्रवासी रहने वाले सदस्य का वोट न छूट पाए। अगर कोई BLO ऐसा कार्य करता है तो उसे पर कठोर कार्रवाई की जाए। शाहजहाँपुर से अलक्षेन्द्र सिंह1
- शाहजहांपुर सेन्ट्रल जनलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया रजि0 जिला संगठन मंत्री विशाल श्रीवास्तव शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश तेज इंडिया लाइव न्यूज चैनल शाहजहांपुर सेन्ट्रल बार एसोसिएशन महासचिव पद से श्री राजेश अवस्थी एडवोकेट विजयी होने पर हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई।2
- थाना जलालाबाद क्षेत्रान्तर्गत युवक द्वारा गोली मारकर आत्महत्या किए जाने एवं पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही किए जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी जलालाबाद की बाइट-*1
- शाहजहांपुर, 13 फरवरी। घर में घुस कर युवक को गोली मारने वाला आरोपी को पुवायां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है।पकड़ा गया आरोपी खिरिया पाठक का रहने वाला अजमेरुल हसन है। अरोपी भगाने की फिराक में था लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे बगडेर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। बीते 6 फरवरी को गांव के मोमीन खाँ और अरोपी पक्ष के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान अजमेरुल घर में घुस गया और मोमिन खां के बेटे ममनून पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने ममनून घायल हो गया था।3
- शाहजहांपुर : शहर की स्वयंसेवी संस्था गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष व समाजसेवी कुमार के सहयोग से संस्था मे अध्यनरत छात्र छात्राओं ने अपने पसंदीदा ऐक्टर राजपाल यादव को उनके घर गुल्लक के रूप में अपना प्यार भेजा दिया है। आपको बताते चलें कि अपने शहर की शान और पूरी दुनियां में अपनी कलाकारी से सभी के दिलों में एक अनूठी पहचान बनाने वाले मशहूर ऐक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में सजा काट रहे हैं। उनके इस मुश्किल दिनों मे लोग अपने अपने स्तर से उनकी मदद कर रहे हैं। इसी क्रम में एक मदद ऐसी भी है जिसने लोगों को ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि इतनी छोटी सी उम्र में इतनी बड़ी सकारात्मक सोच होना एक दैवीय गुण है। जी हाँ आपको बताते चलें कि जनपद शाहजहांपुर के मोहल्ला बिजलीपुरा स्थित स्वयंसेवी संस्था गुरुकुल सेवा ट्रस्ट मे अध्यनरत छात्र छात्राओं ने अपने पसंदीदा ऐक्टर राजपाल यादव की इन मुश्किल दिनों मे आर्थिक मदद करने के लिए अपनी अपनी पॉकेट मनी को एक गुल्लक मे डालकर बंडा स्थित उनके कुण्डरा गांव भेज दी है। बच्चों ने राजपाल यादव को संबोधित करते हुए कहा कि नमस्ते राजपाल भैया हमे पता चला है कि इन दिनों आपको पैसों की जरूरत है। आप चिंता ना करे। हम सभी आपके साथ हैं। हम लोग अपनी पॉकेट मनी को इस गुल्लक मे डालकर आपको भेज रहे हैं। इसे फोड़कर आप अपना कर्ज चुका दीजिएगा। हम सब भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि आप जल्दी अपने घर लौट आए। फिर हम लोग आपसे मिलना चाहेंगे। इस मौके पर समाजसेवी कुमार सागर ने कहा कि छोटों का प्यार और बड़ो का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ हैं। ईश्वर आप को जल्द ही इस मुसीबत से बाहर निकालेगा। संस्था के सभी बच्चों और पदाधिकारियों ने सकुशल उनके घर लौट आने की कामना की है।1
- शाहजहांपुर-सीतापुर हाईवे पर दो कारों की भीषण टक्कर, चमत्कारिक रूप से सभी सुरक्षित शाहजहांपुर। से सीतापुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी की सीमा के बीच दो कारों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने जब कारों की हालत देखी तो सभी हैरान रह गए। कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त थीं, लेकिन राहत की बात यह रही कि दोनों वाहनों में सवार चालक पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार संख्या UP27BC9459 सड़क किनारे से क्रॉस कर रही थी, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार संख्या UP14CJ4229 ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़े रह गए।1
- थाना खुटार पुलिस की बड़ी कार्रवाई तीन तस्कर गिरफ्तार2