*कौशाम्बी न्यूज़*एम.वी.आई.ई.टी में उत्साहपूर्वक मनाया गया इंजीनियर्स डे,पोस्टर प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन का आयोजन* *वरिष्ठ पत्रकार फैजी जाफरी कौशाम्बी ----मो०न०---९६५१९६५१२७* *कौशाम्बी* भारत रत्न एवं महान अभियंता सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर मंगलवार, 15 सितंबर को एमवीआईईटी परिसर में इंजीनियर्स डे उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इंजीनियर्स डे प्रत्येक वर्ष 15 सितंबर को सर एम. विश्वेश्वरैया की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. वाचस्पति,विधायक,बारा रहे कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ.वाचस्पति द्वारा केक काटकर किया गया।इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर डॉ.एस.पी.गौतम डीन डॉ.अजय सिंह विभागाध्यक्ष शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे इंजीनियर्स डे के अवसर पर विद्यार्थियों की रचनात्मकता तकनीकी सोच एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दो प्रतियोगिताओं के पोस्टर प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने इंजीनियरिंग, तकनीकी विकास,नवाचार एवं भविष्य की संभावनाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक पोस्टर तैयार किए तथा अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी सृजनात्मकता एवं तकनीकी समझ का प्रदर्शन किया।मुख्य अतिथि डॉ. वाचस्पति,विधायक,बारा ने विद्यार्थियों को इंजीनियर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इंजीनियर समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी प्रतिभा का सकारात्मक उपयोग करते हुए देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर डॉ.एस.पी.गौतम ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा हौसले बुलंद रखो बच्चों,मंजिलें तो मिल ही जाएंगी। जब कोई साथ नहीं रहेगा,तो शिक्षा ही काम आएगी।उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, कठिन परिश्रम करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के तकनीकी युग में इंजीनियरों की भूमिका केवल तकनीकी समस्याओं के समाधान तक सीमित नहीं है,बल्कि नवाचार और राष्ट्र निर्माण में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत पोस्टरों में इंजीनियरिंग एवं तकनीकी नवाचार आधुनिक तकनीक रचनात्मक समाधान तथा भविष्य की संभावनाओं को प्रमुखता से दर्शाया गया। पोस्टर प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने विचारों को आत्मविश्वास के साथ निर्णायक मंडल एवं उपस्थित जनसमूह के समक्ष प्रस्तुत किया इंजीनियर्स डे के इस आयोजन ने विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि एक सफल इंजीनियर बनने के लिए तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ रचनात्मक सोच, समस्या-समाधान की क्षमता, आत्मविश्वास और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति भी आवश्यक है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार एवं तकनीकी जागरूकता को बढ़ावा देना तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थान के समस्त विभागाध्यक्षों,शिक्षकों एवं स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।अंत में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।इस मौके पर इंजी कमलेश द्विवेदी पूर्णिमा प्रजापति इंजी कुलदीप इंजी एजाज़ अहमद पटेल इंजी हमजा इलियास इंजी हुमा बानो इंजी शिवा नारायण इंजी मदीहा लईक इंजी अनिकेश इंजी सत्यम विश्वकर्मा इंजी सावन रवि निषाद एवं अनुराग सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।।।

- प्रेम प्रसंग के शक में युवक की पिटाई, हालत गंभीर,थाने में शिकायत 🚨 प्रेम प्रसंग के शक में युवक की पिटाई, हालत गंभीर कौशांबी। पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात करीब 9 बजे प्रेम प्रसंग के शक में जाठी निवासी आकाश पुत्र मूलचंद्र की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, आकाश घर से काम के बहाने निकला था और रिश्तेदारी में शेरगढ़ गांव गया था। इसी दौरान ग्रामीणों व परिजनों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। आकाश की मां ने कई लोगों पर बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। घायल आकाश को सूचना पर पहुंची पुलिस पिपरी थाने ले गई। परिजनों का आरोप है कि हालत गंभीर होने के बावजूद उसका उपचार नहीं कराया गया। वहीं गांव में चर्चा है कि युवती ने फोन कर आकाश को मिलने के लिए बुलाया था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बुधवार को दोनों पक्षों के लोग थाने में मौजूद रहे। इस मामले में कौशांबी पुलिस मीडिया सेल ने एक्स पर थाना पिपरी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किए जाने की जानकारी दी है। थाना प्रभारी से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन नेटवर्क की समस्या के कारण बात नहीं हो सकी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 📍 आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए हमारे पेज को फॉलो करें। अमन केसरवानी | पत्रकार एवं अधिवक्ता टुडे इंडिया प्लस, कौशांबी #Kaushambi #Pipri #Jathi #Shergarh #KaushambiNews #PipriPolice #CrimeNews #मारपीट #प्रेमप्रसंग #कौशांबी_न्यूज #TodayIndiaPlus1
- थाना शंकरगढ़ : नारीबारी चौकी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल *ब्रेकिंग न्यूज़* *थाना शंकरगढ़ : नारीबारी चौकी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल* *मानवता की मिसाल बने राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के विधिक सलाहकार शैलेश द्विवेदी* *प्रयागराज।* थाना शंकरगढ़ के नारीबारी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और युवक सड़क पर तड़पता रहा। इसी दौरान क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी एवं *राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के विधिक सलाहकार अधिवक्ता शैलेश द्विवेदी* वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने मानवता की मिसाल पेश करते हुए तुरंत घायल युवक को अपने वाहन से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया और इलाज की व्यवस्था कराई। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि शैलेश द्विवेदी वक्त पर न पहुंचते तो युवक और भी ज्यादा परेशान हो सकता था, उसकी जान भी जा सकती थी। उनके इस नेक कार्य की क्षेत्र में चारों तरफ सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने उनके कार्य को सराहते हुए कहा कि आज के समय में जहां लोग मदद करने से कतराते हैं, वहीं शैलेश द्विवेदी ने मानवता का परिचय दिया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। *राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग नई दिल्ली* *प्रदेश संगठन सचिव व जिला अध्यक्ष प्रयागराज उत्तर प्रदेश* *✍️ निडर क्रांतिकारी पत्रकार 👉रणविजय सिंह (उर्फ) सोनू सिंह बघेल* *संपर्क सूत्र -9415603421, 9454349400*1
- कौशांबी। वॉइस की खबर का असर। मनरेगा हाजिरी पर उठे सवालों का CDO-DC मनरेगा ने लिया संज्ञान कौशाम्बी। नेवादा विकासखंड के इच्छना गांव में मनरेगा कार्य में दर्ज हाजिरी को लेकर उठे सवालों के मामले में कौशांबी वॉइस की खबर का असर देखने को मिला है। मामले को मुख्य विकास अधिकारी (CDO) और डीसी मनरेगा ने गंभीरता से लेते हुए संज्ञान लिया है। डीसी मनरेगा विनय कुमार ने कहा कि इच्छना गांव में मनरेगा हाजिरी से जुड़ा मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने बताया कि मामले की स्थलीय जांच और सत्यापन कराया जाएगा। जांच के दौरान यदि मनरेगा कार्य में किसी तरह की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अब जांच टीम के स्थलीय सत्यापन और जांच रिपोर्ट पर सबकी नजर है। सत्यापन के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मनरेगा में दर्ज की गई हाजिरी वास्तविक श्रमिकों की है या फिर रिकॉर्ड में किसी तरह की गड़बड़ी हुई है। फिलहाल विभागीय जांच के बाद सामने आने वाली रिपोर्ट से ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।1
- श्री स्वर्णकार शिवालय सेवा ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण भगवान का बरहव श्री कृष्ण बरहव भंडारे में बंटा बंटा-कढ़ी और चावल का प्रसाद ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS म्योहर/कौशांबी .....कौशांबी विकास खंड अंतर्गत म्योहर में भगवान श्रीकृष्ण के बरहव के अवसर पर श्री स्वर्णकार शिवालय सेवा ट्रस्ट की ओर से धार्मिक कार्यक्रम एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में गांव सहित आसपास के क्षेत्र से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। बरहव के अवसर पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को बंटा-कढ़ी और चावल का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। ट्रस्ट के सदस्यों ने सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।कार्यक्रम में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष श्याम किशोर वर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के बरहव जैसे धार्मिक आयोजनों से समाज में प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना मजबूत होती है। ऐसे कार्यक्रमों से लोगों को एक साथ आने और धर्म-कर्म के कार्यों में सहभागिता करने का अवसर मिलता है। ट्रस्ट भविष्य में भी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज की सेवा करता रहेगा।इस मौके अर्का पुलिस चौंकी प्रभारी रवि मौर्या अरुण विश्वकर्मा नव रत्न अर्कवंशी शुशील मिश्र रमेश सिंह आषीश तिवारी अंजनी पांडेय मनीष द्विवेदी जय करन यादव गौरव सोनी कमलेश कुमार मिश्र संदीप सिंह गौरी सोनी रक्सवारा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शैलेन्द्र कुमार गुप्ता आकाश विश्वकर्मा म्योहर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बल राम सिंगरौर विजय कृष्ण वर्मा गोपाल स्वर्णकार नित्या नन्द सोनी आदि बृजभान सिंह ग्रामीण तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- लाखों की सड़क या गड्ढों का जाल? भीखागरज पूरवा चौराहे से कनैली लाखों की सड़क या गड्ढों का जाल? भीखागरज पूरवा चौराहे से कनैली-कपूरीपुर तक सड़क बदहाल, राहगीर परेशान कौशांबी। भीखा गरज पूरवा चौराहे से कनैली होते हुए कपूरीपुर तक जाने वाला मार्ग इन दिनों गड्ढों में तब्दील नजर आ रहा है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद हालात और खराब हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कनैली की ओर जाने वाले रास्ते के साथ कपूरीपुर होकर कनैली चौकी के पास पहुंचने वाला मार्ग भी बदहाल है। दोनों रास्तों पर आवागमन जोखिम भरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने सड़क की तत्काल मरम्मत और गड्ढों की भराई की मांग की है। वहीं सड़क निर्माण और रखरखाव को लेकर जिम्मेदार विभाग से सवाल उठ रहे हैं कि लाखों की लागत के बावजूद सड़क इतनी जल्दी कैसे ध्वस्त हो गई और मरम्मत के लिए अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? सवाल यही है—क्या जिम्मेदार किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं1
- थाने से चंद कदम दूर सपा नेता व पूर्व प्रधान की हत्या, मुठभेड़ में हमलावर हत्यारोपियों के पैर में लगी गोली, तीन हिरासत में • 42 कैमरों की फुटेज खंगाली, पुरानी रंजिश में गोली मारने का दावा राजेश सरकार प्रयागराज। कमिश्नरेट के हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम हुई सपा नेता व पूर्व प्रधान पवन यादव की हत्या करने वाले हत्यारों से हुई पुलिस की मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर लल्ला यादव और निहाल के पैर में गोली लगी है और प्रधान पति समेत चार संदिग्धों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसबीच हंडिया में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव और पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव (38) की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वारदात में इस्तेमाल बाइक और दो तमंचे बरामद होने का दावा किया है। प्रारंभिक जांच में पवन यादव और लल्ला यादव के बीच पुरानी रंजिश सामने आई है। पुलिस का दावा है कि लल्ला यादव ने ही गोली चलाई थी। हालांकि पुलिस जांच अभी जारी है और आरोपियों की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। • बाइक पर सवार तीन, पीछे बैठे बदमाश ने चलाई गोली मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे मुंगराव गांव निवासी पवन यादव कार से हंडिया कस्बे पहुंचे थे। कर्मनाशा मोहल्ले में सड़क किनारे कार खड़ी करने के बाद वह पास के कैफे में दोस्तों से बातचीत करने चले गए। करीब दो घंटे बाद शाम को कैफे से निकलकर कार के पास पहुंचे ही थे कि प्रयागराज की ओर से बाइक सवार तीन बदमाश आ धमके। इनमें दो ने हेलमेट पहन रखा था। बाइक की रफ्तार धीमी होते ही पीछे बैठे बदमाश ने पवन को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली उनकी पीठ में लगी और वह सड़क पर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पवन को हंडिया के निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर टैगोर टाउन स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया। एसआरएन में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। • पुलिस का दावा—20 हजार में खरीदे थे दो तमंचे पुलिस के मुताबिक, वारदात को तीन लोगों ने मिलकर अंजाम दिया। निहाल अली बाइक चला रहा था, बृजेश यादव बीच में और लल्ला यादव सबसे पीछे बैठा था। पुलिस का दावा है कि पीछे बैठे लल्ला यादव ने ही पवन पर गोली चलाई। जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात के लिए करीब 20 हजार रुपये में दो तमंचे और कारतूस खरीदे गए थे। पुलिस बरामद हथियारों और वारदात में उनकी भूमिका की जांच कर रही है। • 42 खुफिया कैमरों ने जोड़ीं हत्याकांड की कड़ियां हत्या के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए हंडिया टोल प्लाजा समेत आसपास के इलाकों में लगे करीब 42 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कई कैमरों में तीन बाइक सवार संदिग्ध नजर आए हैं, लेकिन उनके चेहरे स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस अलग-अलग कैमरों की फुटेज जोड़कर हमलावरों के आने और वारदात के बाद भागने के रास्ते की कड़ियां जोड़ रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया, एडिशनल सीपी अजय पाल शर्मा और डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया था। • भाई ने जताया था दो लोगों पर शक, प्रधान से भी पूछताछ परिजनों के मुताबिक पवन यादव के बड़े भाई अशोक यादव ने पुलिस को दो ऐसे लोगों के नाम बताए थे जिनसे पवन की कथित रंजिश थी। पुलिस इन नामों और पुरानी रंजिश से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। गांव के वर्तमान प्रधान से जुड़े पहलू की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने प्रधान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तीन अन्य लोगों को भी संदिग्ध मानकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि इन लोगों की हत्या में भूमिका की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। • थाने के करीब हुई वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल पूर्व प्रधान पवन यादव की हत्या हंडिया थाने से महज चंद कदमों की दूरी पर हुई। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी हंडिया और इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की। थाने के इतने करीब दिनदहाड़े गोली चलने की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस अब हत्या के पीछे की वजह, आरोपियों की भूमिका और पूरी साजिश की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। • परिवार में पत्नी, चार बच्चों का छूटा सहारा पवन यादव दो भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी नीतू, तीन बेटियां खुशी, मुस्कान और छोटी तथा एक बेटा प्रिंस है। उनकी हत्या से परिवार में मातम पसरा है। • आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग पवन यादव के छोटे भाई बृजेश यादव ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके भाई की हत्या करने वालों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग भी की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।1
- कौशाम्बी में मौत का कुंड बनी सड़क, गड्ढे में गिरा ई-रिक्शा, महिलाएं घायल कौशाम्बी। फकीराबाद। मिलन पैलेस के सामने सड़क पर बने बड़े गड्ढे में ई-रिक्शा गिरने से उसमें सवार महिलाएं घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बना गड्ढा आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक इसे ठीक नहीं कराया गया है। राहगीरों और वाहन चालकों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने CSIL से मांग की है कि किसी बड़ी दुर्घटना या जनहानि की प्रतीक्षा किए बिना तत्काल गड्ढे की मरम्मत कराई जाए। लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति को नजरअंदाज करना राहगीरों की जान जोखिम में डालने के समान है। अजय कुमार KAUSHAMBI VOICE1
- प्रयागराज में सपा नेता की हत्या: बाइक सवार 3 बदमाशों ने गोलियां बरसाईं ,थाने से 500 मीटर दूर हुई वारदात। प्रयागराज में मंगलवार शाम 6 बजे पूर्व प्रधान और सपा के जिला सचिव पवन यादव की हत्या कर दी गई। बाइक सवार 3 बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसाईं। गोली लगने से पवन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। वारदात हंडिया थाना क्षेत्र की है। प्रयागराज में सपा नेता की हत्या: बाइक सवार 3 बदमाशों ने गोलियां बरसाईं ,थाने से 500 मीटर दूर हुई वारदात। प्रयागराज में मंगलवार शाम 6 बजे पूर्व प्रधान और सपा के जिला सचिव पवन यादव की हत्या कर दी गई। बाइक सवार 3 बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसाईं। गोली लगने से पवन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। वारदात हंडिया थाना क्षेत्र की है।1