थाने से चंद कदम दूर सपा नेता व पूर्व प्रधान की हत्या, मुठभेड़ में हमलावर हत्यारोपियों के पैर में लगी गोली, तीन हिरासत में • 42 कैमरों की फुटेज खंगाली, पुरानी रंजिश में गोली मारने का दावा राजेश सरकार प्रयागराज। कमिश्नरेट के हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम हुई सपा नेता व पूर्व प्रधान पवन यादव की हत्या करने वाले हत्यारों से हुई पुलिस की मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर लल्ला यादव और निहाल के पैर में गोली लगी है और प्रधान पति समेत चार संदिग्धों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसबीच हंडिया में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव और पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव (38) की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वारदात में इस्तेमाल बाइक और दो तमंचे बरामद होने का दावा किया है। प्रारंभिक जांच में पवन यादव और लल्ला यादव के बीच पुरानी रंजिश सामने आई है। पुलिस का दावा है कि लल्ला यादव ने ही गोली चलाई थी। हालांकि पुलिस जांच अभी जारी है और आरोपियों की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। • बाइक पर सवार तीन, पीछे बैठे बदमाश ने चलाई गोली मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे मुंगराव गांव निवासी पवन यादव कार से हंडिया कस्बे पहुंचे थे। कर्मनाशा मोहल्ले में सड़क किनारे कार खड़ी करने के बाद वह पास के कैफे में दोस्तों से बातचीत करने चले गए। करीब दो घंटे बाद शाम को कैफे से निकलकर कार के पास पहुंचे ही थे कि प्रयागराज की ओर से बाइक सवार तीन बदमाश आ धमके। इनमें दो ने हेलमेट पहन रखा था। बाइक की रफ्तार धीमी होते ही पीछे बैठे बदमाश ने पवन को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली उनकी पीठ में लगी और वह सड़क पर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पवन को हंडिया के निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर टैगोर टाउन स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया। एसआरएन में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। • पुलिस का दावा—20 हजार में खरीदे थे दो तमंचे पुलिस के मुताबिक, वारदात को तीन लोगों ने मिलकर अंजाम दिया। निहाल अली बाइक चला रहा था, बृजेश यादव बीच में और लल्ला यादव सबसे पीछे बैठा था। पुलिस का दावा है कि पीछे बैठे लल्ला यादव ने ही पवन पर गोली चलाई। जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात के लिए करीब 20 हजार रुपये में दो तमंचे और कारतूस खरीदे गए थे। पुलिस बरामद हथियारों और वारदात में उनकी भूमिका की जांच कर रही है। • 42 खुफिया कैमरों ने जोड़ीं हत्याकांड की कड़ियां हत्या के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए हंडिया टोल प्लाजा समेत आसपास के इलाकों में लगे करीब 42 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कई कैमरों में तीन बाइक सवार संदिग्ध नजर आए हैं, लेकिन उनके चेहरे स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस अलग-अलग कैमरों की फुटेज जोड़कर हमलावरों के आने और वारदात के बाद भागने के रास्ते की कड़ियां जोड़ रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया, एडिशनल सीपी अजय पाल शर्मा और डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया था। • भाई ने जताया था दो लोगों पर शक, प्रधान से भी पूछताछ परिजनों के मुताबिक पवन यादव के बड़े भाई अशोक यादव ने पुलिस को दो ऐसे लोगों के नाम बताए थे जिनसे पवन की कथित रंजिश थी। पुलिस इन नामों और पुरानी रंजिश से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। गांव के वर्तमान प्रधान से जुड़े पहलू की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने प्रधान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तीन अन्य लोगों को भी संदिग्ध मानकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि इन लोगों की हत्या में भूमिका की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। • थाने के करीब हुई वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल पूर्व प्रधान पवन यादव की हत्या हंडिया थाने से महज चंद कदमों की दूरी पर हुई। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी हंडिया और इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की। थाने के इतने करीब दिनदहाड़े गोली चलने की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस अब हत्या के पीछे की वजह, आरोपियों की भूमिका और पूरी साजिश की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। • परिवार में पत्नी, चार बच्चों का छूटा सहारा पवन यादव दो भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी नीतू, तीन बेटियां खुशी, मुस्कान और छोटी तथा एक बेटा प्रिंस है। उनकी हत्या से परिवार में मातम पसरा है। • आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग पवन यादव के छोटे भाई बृजेश यादव ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके भाई की हत्या करने वालों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग भी की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

- थाने से चंद कदम दूर सपा नेता व पूर्व प्रधान की हत्या, मुठभेड़ में हमलावर हत्यारोपियों के पैर में लगी गोली, तीन हिरासत में • 42 कैमरों की फुटेज खंगाली, पुरानी रंजिश में गोली मारने का दावा राजेश सरकार प्रयागराज। कमिश्नरेट के हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम हुई सपा नेता व पूर्व प्रधान पवन यादव की हत्या करने वाले हत्यारों से हुई पुलिस की मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर लल्ला यादव और निहाल के पैर में गोली लगी है और प्रधान पति समेत चार संदिग्धों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसबीच हंडिया में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव और पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव (38) की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वारदात में इस्तेमाल बाइक और दो तमंचे बरामद होने का दावा किया है। प्रारंभिक जांच में पवन यादव और लल्ला यादव के बीच पुरानी रंजिश सामने आई है। पुलिस का दावा है कि लल्ला यादव ने ही गोली चलाई थी। हालांकि पुलिस जांच अभी जारी है और आरोपियों की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। • बाइक पर सवार तीन, पीछे बैठे बदमाश ने चलाई गोली मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे मुंगराव गांव निवासी पवन यादव कार से हंडिया कस्बे पहुंचे थे। कर्मनाशा मोहल्ले में सड़क किनारे कार खड़ी करने के बाद वह पास के कैफे में दोस्तों से बातचीत करने चले गए। करीब दो घंटे बाद शाम को कैफे से निकलकर कार के पास पहुंचे ही थे कि प्रयागराज की ओर से बाइक सवार तीन बदमाश आ धमके। इनमें दो ने हेलमेट पहन रखा था। बाइक की रफ्तार धीमी होते ही पीछे बैठे बदमाश ने पवन को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली उनकी पीठ में लगी और वह सड़क पर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पवन को हंडिया के निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर टैगोर टाउन स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया। एसआरएन में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। • पुलिस का दावा—20 हजार में खरीदे थे दो तमंचे पुलिस के मुताबिक, वारदात को तीन लोगों ने मिलकर अंजाम दिया। निहाल अली बाइक चला रहा था, बृजेश यादव बीच में और लल्ला यादव सबसे पीछे बैठा था। पुलिस का दावा है कि पीछे बैठे लल्ला यादव ने ही पवन पर गोली चलाई। जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात के लिए करीब 20 हजार रुपये में दो तमंचे और कारतूस खरीदे गए थे। पुलिस बरामद हथियारों और वारदात में उनकी भूमिका की जांच कर रही है। • 42 खुफिया कैमरों ने जोड़ीं हत्याकांड की कड़ियां हत्या के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए हंडिया टोल प्लाजा समेत आसपास के इलाकों में लगे करीब 42 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कई कैमरों में तीन बाइक सवार संदिग्ध नजर आए हैं, लेकिन उनके चेहरे स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस अलग-अलग कैमरों की फुटेज जोड़कर हमलावरों के आने और वारदात के बाद भागने के रास्ते की कड़ियां जोड़ रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया, एडिशनल सीपी अजय पाल शर्मा और डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया था। • भाई ने जताया था दो लोगों पर शक, प्रधान से भी पूछताछ परिजनों के मुताबिक पवन यादव के बड़े भाई अशोक यादव ने पुलिस को दो ऐसे लोगों के नाम बताए थे जिनसे पवन की कथित रंजिश थी। पुलिस इन नामों और पुरानी रंजिश से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। गांव के वर्तमान प्रधान से जुड़े पहलू की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने प्रधान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तीन अन्य लोगों को भी संदिग्ध मानकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि इन लोगों की हत्या में भूमिका की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। • थाने के करीब हुई वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल पूर्व प्रधान पवन यादव की हत्या हंडिया थाने से महज चंद कदमों की दूरी पर हुई। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी हंडिया और इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की। थाने के इतने करीब दिनदहाड़े गोली चलने की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस अब हत्या के पीछे की वजह, आरोपियों की भूमिका और पूरी साजिश की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। • परिवार में पत्नी, चार बच्चों का छूटा सहारा पवन यादव दो भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी नीतू, तीन बेटियां खुशी, मुस्कान और छोटी तथा एक बेटा प्रिंस है। उनकी हत्या से परिवार में मातम पसरा है। • आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग पवन यादव के छोटे भाई बृजेश यादव ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके भाई की हत्या करने वालों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग भी की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।1
- Kreshak vibhag dwara kisane ko kiya , gaya jaagrok milega seedha sarkari laabh1
- पति-पत्नी में विवाद के चलते तीन नाबालिग बच्चों का भविष्य अंधकारमय होता हुआ लाखों की कॉस्मेटिक दुकान को लेकर पति-पत्नी में विवाद पति का आरोप—दोस्त से नजदीकी बढ़ने के बाद पत्नी ने दुकान पर किया कब्जा तीन नाबालिग बच्चों को छोड़कर दुकान पर रहने का भी आरोप, थाने पहुंचा मामला प्रयागराज। औद्योगिक क्षेत्र। पत्नी के लिए लाखों रुपये खर्च कर कॉस्मेटिक की दुकान खुलवाने वाले पति ने अब उसी दुकान को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। रेही कला निवासी संतोष पटेल पुत्र स्व. अशर्फी लाल पटेल ने औद्योगिक थाने में तहरीर देकर पत्नी और उसके परिचित मिश्री लाल भारतीया के खिलाफ जांच व कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पति का आरोप है कि उसने अपनी पत्नी के रोजगार के लिए गांव में लाखों रुपये लगाकर कॉस्मेटिक की दुकान शुरू कराई थी। इसी बीच उसके परिचित मिश्री लाल भारतीया का दुकान पर आना-जाना बढ़ा। संतोष का दावा है कि बाद में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और पत्नी ने उससे दूरी बना ली। दुकान किसकी, सामान पर अधिकार किसका? संतोष का आरोप है कि अब पत्नी दुकान पर ही रह रही है और दुकान में रखे लाखों रुपये के सामान पर उसका कब्जा है। पति का कहना है कि दुकान खड़ी करने में लगाया गया पैसा उसका था, ऐसे में दुकान और सामान के स्वामित्व को लेकर भी गंभीर विवाद खड़ा हो गया है। तीन बच्चों की जिम्मेदारी पर भी सवाल पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि पत्नी घर नहीं लौट रही है, जबकि उनके तीन नाबालिग बच्चे घर पर हैं। पति का कहना है कि पत्नी ने उससे पारिवारिक संबंध भी लगभग समाप्त कर लिए हैं। अब पुलिस जांच से खुलेगा मामला पति ने पुलिस से पूरे प्रकरण की जांच कर दुकान, सामान तथा पारिवारिक विवाद की वास्तविक स्थिति सामने लाने और यदि आरोप सही पाए जाएं तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, पत्नी और मिश्री लाल भारतीया का पक्ष सामने आने तथा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।1
- प्रयागराज। नैनी पुराने पुल के पास आवारा कुत्तों का आतंक, बाइक सवार डॉक्टर को बनाया शिकार प्रयागराज। नैनी पुराने पुल के बाहर बस्ती के पास आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन राहगीरों और वाहन सवारों को कुत्ते अपना शिकार बना रहे हैं। सोमवार देर रात प्रयागपुरम निवासी डॉक्टर संतोष त्रिपाठी भी आवारा कुत्ते के हमले का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार, डॉक्टर संतोष त्रिपाठी अपने परिचित राकेश गुप्ता बच्चा पत्रकार के साथ बाइक से पुराने पुल से शहर की ओर जा रहे थे। जैसे ही बाइक पुराने पुल के बाहर बस्ती के पास पहुंची, वहां मौजूद आवारा कुत्तों में से एक ने बाइक के पीछे बैठे डॉक्टर संतोष त्रिपाठी पर झपट्टा मार दिया। कुत्ते ने उनके पैर में दांत गड़ा दिए, जिससे वह घायल हो गए। अचानक हुए हमले से बाइक चला रहे राकेश गुप्ता ने किसी तरह बाइक को संभाला और सड़क के किनारे रोक दिया। वहां उन्होंने देखा कि बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते आसपास मौजूद थे और राहगीरों पर हमला करने की फिराक में घूम रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है और आए दिन राहगीरों को उनके हमले का सामना करना पड़ता है। लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़वाया जाए, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके और इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।1
- नगर निगम सिविल स्थित सदन हॉल में नगर आयुक्त श्री सीलम साईं तेजा जी, पार्षदगण एवं संबंधित अधिकारियों के साथ सदन की बैठक संपन्न हुई। नगर निगम सिविल स्थित सदन हॉल में नगर आयुक्त श्री सीलम साईं तेजा जी, पार्षदगण एवं संबंधित अधिकारियों के साथ सदन की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रयागराज शहर से जुड़ी विभिन्न जनसुविधाओं, विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं एवं आगामी त्योहारों की तैयारियों सहित अन्य आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया। जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा नागरिकों को सुगम एवं प्रभावी सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।4
- अपने शहर, गांवों और नदियों - तालाबों को प्लास्टिक कचरे और गंदगी से मुक्त रखें प्लीज.... राजेश सरकार किसी भी देश की पहचान साफ-सफाई और ईमानदारी से कार्य करने से बनती है। हम सब भारतीय को इसका पूरी निष्ठा से पालन करना चाहिए। देश और प्रदेश की उन्नति में योगदान दें। संदेश को आगे बढाएं और स्वच्छता का आचरण अपनाएं। जय हिन्द - जय भारत 🙏1
- प्रयागराज सपा जिला सचिव पवन यादव हत्याकांड में तीन संदिग्ध पकड़े गए: हमलावरों की बाइक और दो तमंचे बरामद,पुरानी रंजिश का सामने आया एंगल प्रयागराज। हंडिया में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव और पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव (38) की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस ने लल्ला यादव, बृजेश यादव और निहाल अली को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, वारदात में इस्तेमाल बाइक और दो तमंचे बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में पवन यादव और लल्ला यादव के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार,वारदात को तीन लोगों ने मिलकर अंजाम दिया। निहाल अली बाइक चला रहा था,जबकि बृजेश यादव बीच में और लल्ला यादव सबसे पीछे बैठा था। पुलिस का दावा है कि लल्ला यादव ने ही पवन यादव पर गोली चलाई थी। जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात के लिए करीब 20 हजार रुपये में दो तमंचे और कारतूस खरीदे गए थे। *42 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली* हत्या के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए हंडिया टोल प्लाजा समेत आसपास के इलाकों में लगे करीब 42 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस को कई कैमरों में तीन बाइक सवार संदिग्ध नजर आए हैं। हालांकि फुटेज में उनके चेहरे स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस अलग-अलग कैमरों की फुटेज को जोड़कर हमलावरों के आने और वारदात के बाद भागने के रास्ते की कड़ियां जोड़ रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया,एडिशनल सीपी अजय पाल शर्मा और डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया था। *भाई ने दो लोगों पर जताया था शक* परिजनों के मुताबिक,पवन यादव के बड़े भाई अशोक यादव ने पुलिस को दो ऐसे लोगों के नाम बताए थे, जिनसे पवन की कथित रंजिश थी। पुलिस इन नामों और पुरानी रंजिश से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। इसी क्रम में गांव के वर्तमान प्रधान विनोद से जुड़े पहलू की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने प्रधान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तीन अन्य लोगों को भी संदिग्ध मानकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि इन लोगों की हत्या में भूमिका की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। *कार में बैठने के दौरान मारी गई गोली* मुंगराव गांव निवासी पवन यादव मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे अपनी कार से हंडिया कस्बे पहुंचे थे। उन्होंने कर्मनाशा मोहल्ले में सड़क किनारे कार खड़ी की और पास के एक कैफे में दोस्तों से बातचीत करने चले गए। करीब दो घंटे बाद शाम लगभग 5:20 बजे पवन कैफे से बाहर निकले और अपनी कार के पास पहुंचे। इसी दौरान प्रयागराज की ओर से बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। इनमें से दो ने हेलमेट पहन रखा था। बाइक की रफ्तार धीमी करते हुए पीछे बैठे बदमाश ने पवन को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली उनकी पीठ में लगी और वह सड़क पर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पवन को इलाज के लिए हंडिया के निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें टैगोर स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया,जहां से एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया। एसआरएन में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। *थाने से करीब 500 मीटर दूर हुई वारदात* पवन यादव की हत्या हंडिया थाने से महज करीब 500 मीटर की दूरी पर हुई। सूचना मिलते ही एसीपी हंडिया शेषधर पांडेय और इंस्पेक्टर ओम प्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की। पवन यादव पूर्व ग्राम प्रधान होने के साथ समाजवादी पार्टी के जिला सचिव थे। वह दो भाइयों में सबसे छोटे थे। परिवार में पत्नी नीतू, तीन बेटियां खुशी, मुस्कान और छोटी तथा एक बेटा प्रिंस है। *परिजनों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग* पवन यादव के छोटे भाई बृजेश यादव ने घटना को लेकर प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके भाई की हत्या करने वालों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग भी की हैं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह, आरोपियों की भूमिका और वारदात की पूरी साजिश की कड़ियां जोजड़ने में जुटी है। कुलदीप सिंह गुनावत,एसपी, गंगापार, पुलिस कमिश्नरेट,प्रयागराज पवनदेव,संवाददाता,प्रयागराज।1
- प्रयागराज व्यूरो रिपोर्ट प्रयागराज में सपा जिला सचिव पुलिस को सबूत मिले मुताबिक हमलावर बाइक से पहुंचे थे पीछे बैठे युवक ने सपा नेता को गोली मारी1