Shuru
Apke Nagar Ki App…
साफ सफाई टाइम से ना होने से नालिया हुई जाम। नालियों का पानी आया सड़क पर आने जाने वाले लोगों को हो रही परेशानी। ग्राम कलमोड़ा तहसील व जिला रतलाम
Lakhan
साफ सफाई टाइम से ना होने से नालिया हुई जाम। नालियों का पानी आया सड़क पर आने जाने वाले लोगों को हो रही परेशानी। ग्राम कलमोड़ा तहसील व जिला रतलाम
More news from बांसवाड़ा and nearby areas
- jay gurudav nam prbu ka 🙏🙏5
- आज 8 दिन बाद आलोट मंडी खुली और लहसुन के भाव में तेजी देखने को मिली। ऊपर में लहसुन का भाव ₹12500 प्रति कुंतल तक पहुंच गया। 👉 क्वालिटी अनुसार अलग-अलग भाव देखने को मिले, जिसमें अच्छी क्वालिटी का माल ऊंचे रेट में बिका।1
- 🚩 संकट मोचन सिद्ध हनुमान जी महाराज की जय 🚩 इस शुभ अवसर पर हनुमान जयंती के दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 15,000 श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। इस पुण्य कार्य में सभी भक्तों का सहयोग एवं सेवा भाव अत्यंत सराहनीय रहा। जय श्री राम! जय बजरंगबली! 🙏1
- भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल मांडू पहुंचे: ऐतिहासिक महलों और चतुर्भुज राम मंदिर के दर्शन किए, कार्यकर्ताओं से मिले राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/भाजपा मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल शुक्रवार रात मांडू पहुंचे वही एक दिवसीय प्रवास पर मांडू पहुंचे। उन्होंने यहां के ऐतिहासिक महलों का भ्रमण किया और चतुर्भुज राम मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की रीति-नीति पर मार्गदर्शन दिया। मांडू पहुंचने पर जामवाल ने ऐतिहासिक जहाज महल और हिंडोला महल का अवलोकन किया। इसके बाद वे विश्व के एकमात्र भगवान चतुर्भुज श्री राम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजन-अर्चन किया। मंदिर के आचार्य पंडित महेंद्र शर्मा ने उन्हें भगवान राम का चित्र भेंट कर शॉल-श्रीफल से स्वागत किया और मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और मांडू नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम गावर ने उन्हें मांडू के बारे में जानकारी दी। गावर ने जामवाल को खुरासानी इमली ओर मांडू की खिरनी के साथ चतुर्भुज श्री राम का स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। वही उनके साथ भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप पाटोदिया, कृष्णा यादव ,राहुल सेन मांडव सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे।मांडू के सौंदर्य से प्रभावित होकर जामवाल ने कहा कि यह बहुत सुंदर जगह है और यहां का चतुर्भुज राम मंदिर अद्भुत है। भगवान के दर्शन कर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई। चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, तकनीकी रूप से सक्रिय बनाने और सरकार-संगठन के बीच समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। सनातन और राष्ट्रवाद के ध्वजवाहक कार्यकर्ता उन्होंने बूथ स्तर के सुदृढ़ीकरण, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जैसे 'पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान', के संचालन में अपनी भूमिका पर प्रकाश डाला। जामवाल ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि हर समाज वर्ग का कल्याण व उत्थान करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सनातन और राष्ट्रवाद के ध्वजवाहक बताया।4
- बदनावर में आमजनता को घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। मयूरा भारत गैस एजेंसी संचालक द्वारा मनमानी की जा रही है। आम लोगों ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी , करने के आरोप मयूरा भारत गैस एजेंसी संचालक पर लगाया गया है। जानकारी के अनुसार 3500-4000 रुपए में अवैध तरीके से होटल ढाबों के संचालकों को गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। ऐसे में आमजनता लाइन लगाकर। सिलेंडर का इंतजार कर रही है। वहीं जिम्मेदार अधिकारीयो द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है। #बदनावर #mp1
- Post by इंद्रेश पाटीदार1
- टामटिया आहड़ा में हनुमान जयंती के पावन पर्व पर हनुमान मित्र मंडल टामटिया आहड़ा द्वारा आयोजित और उजास परिवार, ठीकरिया द्वारा संयोजित विराट कवि सम्मेलन में वागड़-इन्दौर के कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से ग्रामीणों को आन्दोलित करने के साथ ही चिन्तन करने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व जब सभी कवियों ने पांडाल में प्रवेश किया तो हनुमान मित्र मंडल टामटिया के सभी सदस्यों ने कतारबद्ध खड़े होकर के कवियों का अभिवादन और पुष्प वृष्टि द्वारा कवियों का स्वागत किया। शास्त्रीय गायक एवं प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह राव ने राग मालकोस पर आधारित सरस्वती वन्दना एवं हनुमान स्तुति प्रस्तुत की। इंदौर से आए अग्नि धर्मा कवि मुकेश मोलवा ने मैं सरयू का तट कविता से जब ‘मैंने पदचिन्हो पर जाते लक्ष्मण देखा,भाई के विरह मे व्यग्र शत्रुघ्न देखा, लौट कर फिर अवध आया ही नहीं , भरत सा विराट सन्यासी मन देखा, ये इकंदर सिकंदर सब दो कौड़ी के हैं, मैंने राम की चरण पादुका का शासन देखा।’ पंक्तियां पढ़ी तो समूचे पांडाल के श्रोताओं ने खड़े होकर तालिया की गड़गड़ाहट से अभिनंदन किया। जीजीटीयु कुलगीत रचयिता कवि हरीश आचार्य ने अपने प्रस्तुतीकरण के दौरान ‘कोई काम ऐसा क्यूँ करें शर्मिंदा रहें हम, हो बात वतनपरस्ती की,संजीदा रहें हम’ के साथ ‘अपने घर को घर करने में हुए विफल हम, दिलों में घर कर जाने वाले, वो लोग और थे।’ प्रस्तुत की। महाराणा प्रताप को आदरांजलि के रूप में ‘इक नई पहचान मिली प्रताप के प्रताप से, आन बान और शान मिली प्रताप के प्रताप से, ख़ुदग़र्ज़ी ख़ुद कह उठी क्या ख़ूब है रौशन ज़मीर, ख़ुद्दारी परवान चढ़ी प्रताप के प्रताप से’ प्रस्तुत की तो क्षत्रिय समाज ने अभिनंदन किया। वागडी के कर्णप्रिय गीतकार कवि महेश देव नंदौड़ ने ‘सालता रे जु रे आमने आम सालता रेजु रे...’, ‘जोगी किम थयं सीजे मोगी कीम थयं...’, ‘मनक तारी काया ने हम्बार...’ प्रस्तुत किया तो समस्त श्रोतागण झूम उठे। मधुर गीतकार तारेश दवे ने ‘डूबती नाव से जब पुकारूंगा मैं, मुझको विश्वास है, राम आ जाएंगे।’ और भंवर गर्ग ‘मधुकर’ ने ‘सीधे-सादे सच्चों पर, भोले-भाले बच्चों पर, रखते आशीष सदा, मेरे हनुमान जी... प्रस्तुत कर हनुमान जी के प्रति श्रद्धा प्रकट की। हथाई-डूंगरपुर निवासी छन्दज्ञ के प्रेमी ने ‘इतिहास चीरकर रख देती, इकलौतती हाड़ी की गाथां क्यों नहीं कही तुमने हमसे, जौहर वाली पदमण माता’ और राष्ट्रीय कवि मंच संचालक विपुल ‘विद्रोही’ ने ‘मेरा सुख तेरे दुःख का सामान हो रहा है, जलन की आग में हृदय श्मशान हो रहा है, मैं बेचता हूं चूड़िया, तो कंगाल हो गया, वो बेचकर कफ़न भी, धनवान हो रहा है।’ प्रस्तुत की। मंच संचालन राष्ट्रीय कवि एवं मंचसंचालक विपुल ‘विद्रोही’ ने किया। हनुमान मित्र मण्डल टामटिया के प्रवीण सिंह, चन्द्रपाल सिंह, दिनेशचन्द्र भोई, रमेश चन्द्र कलाल, देवेन्द्र पंचाल, हितेन्द्र सिंह, केसरी सिंह, पंकज गायरी, राजेन्द्र सिंह, चिराग सिसोदिया, देवेन्द्र पाल सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, मनोज सुथार और गांव के कृष्णपाल सिंह, हरीशचन्द्र सिंह, नवल सिंह, लाल सिंह, सरपंच अमरेंग कटारा, महादेव पंचाल, अंबालाल गायरी, कालूराम भोई, नरेन्द्र सुथार, हितेष कलाल, अशोक मेहता, कुंदनजी पंचाल, सुरेन्द्र सिंह, हनुमान सिंह, भवानी सिंह ने अतिथियों और कवियों का स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम में जय गिरिराज सिंह, हरेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह सहित जिले की क्षत्रिय समाज से जुड़े कईं सम्मानित सदस्य उपस्थितरहे। कार्यक्रम के दौरान गर्ग समाज बांसवाड़ा के वरिष्ठ गंगाराम गर्ग (सेनावासा), विट्ठल गर्ग (कोहाला), बलवंत गर्ग (देवदा), राजेंद्र गर्ग (बखतपुरा), विजय गर्ग (ठीकरिया) का ग्रामीणों की ओर से स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजस्थान गर्ग समाज के प्रदेश अध्यक्ष रणछोड़ गर्ग का कवियों द्वारा अभिनंदन किया गया। कवियों और ग्रामवासियों की ओर से की टामटिया हनुमान मंदिर के पुजारी पं. जगदीश गर्ग (ठीकरिया) का पुष्पमाला पहनाकर और उपरणा ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।4
- Post by Kelash Ninama5
- आलोट मंडी से गेहूं के भाव दिनांक 4 अप्रैल 2026 देखिए क्वालिटी अनुसार भाव1