logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला शहडोल मुख्य अधिकारी नगर पालिका परिषद ने सभी देशवासियों को होली के पर्व पर दी हार्दिक शुभकामनाएं

2 hrs ago
user_जुनैद खान jk न्यूज
जुनैद खान jk न्यूज
सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

जिला शहडोल मुख्य अधिकारी नगर पालिका परिषद ने सभी देशवासियों को होली के पर्व पर दी हार्दिक शुभकामनाएं

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कटनी जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ही मोटरसाइकिल पर 9 लोग सवार दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चालक सहित कई बच्चे और महिलाएं एक साथ बाइक पर बैठे हैं, जिससे गंभीर सड़क हादसे की आशंका बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह वीडियो कटनी जिले का बताया जा रहा है। बिना हेलमेट और ओवरलोडिंग के साथ चल रही बाइक ट्रैफिक नियमों की खुली धज्जियां उड़ाती नजर आ रही है। इतनी बड़ी संख्या में सवारी बैठाना न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सभी की जान को खतरे में डालने जैसा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही किसी भी समय बड़े हादसे में बदल सकती है। एक छोटी सी चूक भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है, खासकर जब वाहन पर बच्चे सवार हों। फिलहाल वीडियो के आधार पर पुलिस कार्रवाई की मांग उठ रही है। यदि यह मामला कटनी का है, तो स्थानीय पुलिस को जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
    1
    कटनी जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ही मोटरसाइकिल पर 9 लोग सवार दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चालक सहित कई बच्चे और महिलाएं एक साथ बाइक पर बैठे हैं, जिससे गंभीर सड़क हादसे की आशंका बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह वीडियो कटनी जिले का बताया जा रहा है। बिना हेलमेट और ओवरलोडिंग के साथ चल रही बाइक ट्रैफिक नियमों की खुली धज्जियां उड़ाती नजर आ रही है। इतनी बड़ी संख्या में सवारी बैठाना न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सभी की जान को खतरे में डालने जैसा है।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही किसी भी समय बड़े हादसे में बदल सकती है। एक छोटी सी चूक भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है, खासकर जब वाहन पर बच्चे सवार हों।
फिलहाल वीडियो के आधार पर पुलिस कार्रवाई की मांग उठ रही है। यदि यह मामला कटनी का है, तो स्थानीय पुलिस को जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • एमसीबी जिले के भरतपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत घटई में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा आज सड़कों पर दिखाई दिया। वर्षों से चल रहे गैरकानूनी उत्खनन से परेशान ग्रामीणों ने एकजुट होकर खदान स्थल पर उग्र आंदोलन करने पहुंचे लेकिन शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया और खदान को बंद करा दिया। मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर जिला के भरतपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत घटई नदी में अवैध रेत उत्खनन को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण खदान स्थल पर पहुंचे और तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए काम बंद करा दिया। ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि स्थायी समिति की सभापति श्रीमती सुखमंती सिंह को मौके पर बुलाया। साथ ही ग्राम पंचायत घटई के सरपंच विजय सिंह और पंच भी घटनास्थल पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान खुलासा हुआ कि बिना वैध अनुमति के नदी में पोकलेन मशीन उतारकर रेत उत्खनन किया जा रहा था। मौके पर किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज मौजूद नहीं थे। अनियमितताएं सामने आने के बाद सरपंच विजय सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रति हाइवा वाहन पर 10 हजार रुपये और पोकलेन मशीन पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही सभी वाहनों को ग्राम पंचायत परिसर में खड़ा कराने का आदेश दिया गया। सरपंच ने पोकलेन चालक को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि बिना अनुमति नदी में मशीन डालना पूरी तरह अवैध है और नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की सूचना माइनिंग अधिकारी, एसडीएम और जनकपुर थाना प्रभारी को दी गई। सूचना मिलते ही कुंवारपुर पुलिस चौकी प्रभारी रविनंद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जिला पंचायत सदस्य सुखमंती सिंह ने वाहनों को पुलिस के सुपुर्द करने की बात कही और ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की। अवैध रेत उत्खनन से नदी का स्वरूप बिगड़ रहा है, पर्यावरण को नुकसान हो रहा है।
    1
    एमसीबी जिले के भरतपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत घटई में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा आज सड़कों पर दिखाई दिया। वर्षों से चल रहे गैरकानूनी उत्खनन से परेशान ग्रामीणों ने एकजुट होकर खदान स्थल पर उग्र आंदोलन करने पहुंचे  लेकिन शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया और खदान को बंद करा दिया। 
मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर जिला के भरतपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत घटई नदी में अवैध रेत उत्खनन को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण खदान स्थल पर पहुंचे और तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए काम बंद करा दिया।
ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि स्थायी समिति की सभापति श्रीमती सुखमंती सिंह को मौके पर बुलाया। साथ ही ग्राम पंचायत घटई के सरपंच विजय सिंह और पंच भी घटनास्थल पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान खुलासा हुआ कि बिना वैध अनुमति के नदी में पोकलेन मशीन उतारकर रेत उत्खनन किया जा रहा था। मौके पर किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज मौजूद नहीं थे।
अनियमितताएं सामने आने के बाद सरपंच विजय सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रति हाइवा वाहन पर 10 हजार रुपये और पोकलेन मशीन पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही सभी वाहनों को ग्राम पंचायत परिसर में खड़ा कराने का आदेश दिया गया।
सरपंच ने पोकलेन चालक को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि बिना अनुमति नदी में मशीन डालना पूरी तरह अवैध है और नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मामले की सूचना माइनिंग अधिकारी, एसडीएम और जनकपुर थाना प्रभारी को दी गई। सूचना मिलते ही कुंवारपुर पुलिस चौकी प्रभारी रविनंद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जिला पंचायत सदस्य सुखमंती सिंह ने वाहनों को पुलिस के सुपुर्द करने की बात कही और ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की।
अवैध रेत उत्खनन से नदी का स्वरूप बिगड़ रहा है, पर्यावरण को नुकसान हो रहा है।
    user_Manoj shrivastav
    Manoj shrivastav
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • सतना। में होली के त्योहार के मद्देनजर शहर में नो एंट्री का एक घंटे समय बढ़ाया गया। ११ बजे के बाद नो एंट्री शुरू होगी। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर प्वाइंट में ASI लाखन पंडा सहित ट्रैफिक स्टाफ मौके पर मौजूद।
    1
    सतना। में होली के त्योहार के मद्देनजर शहर में नो एंट्री का एक घंटे समय बढ़ाया गया। ११ बजे के बाद नो एंट्री शुरू होगी। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर प्वाइंट में ASI लाखन पंडा सहित ट्रैफिक स्टाफ मौके पर मौजूद।
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    14 min ago
  • कटनी में महिला सुरक्षा की बड़ी पहल: “पुलिस दीदी” बनी बेटियों की ढाल, गांव-गांव पहुंचेगी सुरक्षा की पाठशाला 📍 कटनी। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला पुलिस ने एक सराहनीय और दूरगामी पहल की शुरुआत की है। गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम से “पुलिस दीदी” कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया तथा महिला थाना प्रभारी वर्षा सोनकर भी मौजूद रहीं। हरी झंडी के साथ निकला जागरूकता रथ एसपी ने विशेष जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जिले के स्कूलों, कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराएगा। “पुलिस दीदी” क्या सिखाएगी? इस कार्यक्रम के माध्यम से बेटियों को मिलेगा— आत्मरक्षा के व्यावहारिक प्रशिक्षण साइबर अपराधों से बचाव के उपाय महिला अपराधों की रिपोर्टिंग की सरल प्रक्रिया 24×7 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी आपातकालीन सहायता प्रणाली का उपयोग डर नहीं, भरोसा पैदा करना है उद्देश्य पुलिस अधिकारियों ने बताया कि “पुलिस दीदी” का मकसद सिर्फ जानकारी देना नहीं, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना है। ताकि किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में वे तुरंत और बेझिझक सहायता ले सकें। जिला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि इस पहल को सफल बनाने में सहयोग करें और जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। कटनी में शुरू हुआ यह अभियान महिला सुरक्षा को लेकर एक मजबूत संदेश दे रहा है—अब बेटियां अकेली नहीं, उनके साथ है “पुलिस दीदी”।
    3
    कटनी में महिला सुरक्षा की बड़ी पहल: “पुलिस दीदी” बनी बेटियों की ढाल, गांव-गांव पहुंचेगी सुरक्षा की पाठशाला
📍 कटनी। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला पुलिस ने एक सराहनीय और दूरगामी पहल की शुरुआत की है। गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम से “पुलिस दीदी” कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा ने किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया तथा महिला थाना प्रभारी वर्षा सोनकर भी मौजूद रहीं।
हरी झंडी के साथ निकला जागरूकता रथ
एसपी ने विशेष जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जिले के स्कूलों, कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराएगा।
“पुलिस दीदी” क्या सिखाएगी?
इस कार्यक्रम के माध्यम से बेटियों को मिलेगा—
आत्मरक्षा के व्यावहारिक प्रशिक्षण
साइबर अपराधों से बचाव के उपाय
महिला अपराधों की रिपोर्टिंग की सरल प्रक्रिया
24×7 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी
आपातकालीन सहायता प्रणाली का उपयोग
डर नहीं, भरोसा पैदा करना है उद्देश्य
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि “पुलिस दीदी” का मकसद सिर्फ जानकारी देना नहीं, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना है। ताकि किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में वे तुरंत और बेझिझक सहायता ले सकें।
जिला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि इस पहल को सफल बनाने में सहयोग करें और जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
कटनी में शुरू हुआ यह अभियान महिला सुरक्षा को लेकर एक मजबूत संदेश दे रहा है—अब बेटियां अकेली नहीं, उनके साथ है “पुलिस दीदी”।
    user_Balkishan Namdev
    Balkishan Namdev
    Electrician कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Sourabh Shrivastava
    1
    Post by Sourabh Shrivastava
    user_Sourabh Shrivastava
    Sourabh Shrivastava
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • पंडरिया। जिला कबीरधाम अंतर्गत थाना कुकदूर क्षेत्र में हाल के दिनों में तीन अलग-अलग स्थानों पर लूट की घटनाएं सामने आई थीं, जिनमें राह चलते लोगों को डरा-धमकाकर नगदी, मोबाईल फोन एवं मोटर सायकल जैसी संपत्ति लूट ली गई थी। इन घटनाओ के पीड़ित प्रारंभिक रूप से भय के कारण थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने से कतरा रहे थे, परंतु थाना कुकदूर पुलिस द्वारा पीड़ितों को समझाइश देकर हौसला बढ़ाया गया, सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा विधिक कार्यवाही की प्रक्रिया समझाई गई, जिसके बाद पीड़ितों ने साहस दिखाते हुए विधिवत रिपोर्ट दर्ज कराई। घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल प्रभाव से विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल एवं श्री अमित पटेल के निर्देशन में तथा एसडीओपी पंडरिया श्री भूपत सिंह धनश्री के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर सघन पतासाजी, तकनीकी साक्ष्य संकलन, संदिग्धों से पूछताछ एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पहली घटना दिनांक 07/02/2026 की है, जिसमें ग्राम कबराटोला निवासी वाहन चालक के साथ ग्राम भुरभुसपानी से लगभग 02 किलोमीटर आगे घाटी के पास डंडा दिखाकर डराने-धमकाने के बाद जेब में रखे 5000 रुपये नगद की लूट की गई थी। दूसरी घटना दिनांक 26/02/2026 की है, जिसमें ग्राम सिंगपुर निवासी युवक के साथ कुई-बदना मार्ग पर बुडूनरान नाला के पास तीन आरोपियों द्वारा मारपीट कर मोबाईल फोन एवं नगदी लूट ली गई थी तथा मोटर सायकल की चाबी भी लेकर फरार हो गए थे। तीसरी घटना दिनांक 19/02/2026 की है, जिसमें ग्राम छिन्दीडीह निवासी युवक को बहाने से मोटर सायकल में बैठाकर दमगढ़-नेऊर मार्ग पर पुल के पास रोककर मारपीट कर उसकी मोटर सायकल लूट ली गई थी। मामले में थाना कुकदूर में 3 अलग अलग अपराध क्रमांक 10/2026, 11/2026, 12/2026 दर्ज किया गया है। घटनाओं की तफ्तीश के दौरान पुलिस टीम द्वारा इलाके में लगातार दबिश दी गई, संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी गई और तकनीकी व मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कुल 06 आरोपियों को चिन्हित किया गया, जिनमें से 01 विधि से संघर्षरत बालक है तथा 05 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कार्यवाही शेष है इसलिए उनके नाम उजागर नहीं किए जा रहे है। पहचान कार्यवाही पूर्ण होने से उनके नाम पृथक से जारी किए जाएंगे। विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत पृथक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपियों की निशानदेही पर तीनों घटनाओं में लूटा गया सामान बरामद किया गया है, जो इस प्रकार है – (01) नगद राशि (02) मोबाईल फोन (03) मोटर सायकल पूरे प्रकरण में थाना कुकदूर पुलिस की सतर्कता, सतत मेहनत एवं पेशेवर कार्यशैली से यह स्पष्ट होता है कि अपराधी चाहे जितनी भी चालाकी से वारदात को अंजाम दें, वे कानून की पकड़ से नहीं बच सकते। क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है तथा संवेदनशील मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना होने पर भयभीत न हों, तत्काल पुलिस को सूचना दें। कबीरधाम पुलिस अपराध करने वालों के विरुद्ध आगे भी और अधिक कठोर कार्यवाही करेगी। ऐसे कृत्यों में संलिप्त अपराधियों के लिए स्पष्ट संदेश है कि कबीरधाम पुलिस के चंगुल से कोई भी अपराधी नहीं बच पाएगा और अपराध की राह चुनने वालों का अंतिम ठिकाना जेल ही है।
    1
    पंडरिया।  जिला कबीरधाम अंतर्गत थाना कुकदूर क्षेत्र में हाल के दिनों में तीन अलग-अलग स्थानों पर लूट की  घटनाएं सामने आई थीं, जिनमें राह चलते लोगों को डरा-धमकाकर नगदी, मोबाईल फोन एवं मोटर सायकल जैसी संपत्ति लूट ली गई थी। इन घटनाओ के पीड़ित प्रारंभिक रूप से भय के कारण थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने से कतरा रहे थे, परंतु थाना कुकदूर पुलिस द्वारा पीड़ितों को समझाइश देकर हौसला बढ़ाया गया, सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा विधिक कार्यवाही की प्रक्रिया समझाई गई, जिसके बाद पीड़ितों ने साहस दिखाते हुए विधिवत रिपोर्ट दर्ज कराई।
घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल प्रभाव से विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल एवं श्री अमित पटेल के निर्देशन में तथा एसडीओपी पंडरिया श्री भूपत सिंह धनश्री के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर सघन पतासाजी, तकनीकी साक्ष्य संकलन, संदिग्धों से पूछताछ एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
पहली घटना दिनांक 07/02/2026 की है, जिसमें ग्राम कबराटोला निवासी वाहन चालक के साथ ग्राम भुरभुसपानी से लगभग 02 किलोमीटर आगे घाटी के पास डंडा दिखाकर डराने-धमकाने के बाद जेब में रखे 5000 रुपये नगद की लूट की गई थी।
दूसरी घटना दिनांक 26/02/2026 की है, जिसमें ग्राम सिंगपुर निवासी युवक के साथ कुई-बदना मार्ग पर बुडूनरान नाला के पास तीन आरोपियों द्वारा मारपीट कर मोबाईल फोन एवं नगदी लूट ली गई थी तथा मोटर सायकल की चाबी भी लेकर फरार हो गए थे।
तीसरी घटना दिनांक 19/02/2026 की है, जिसमें ग्राम छिन्दीडीह निवासी युवक को बहाने से मोटर सायकल में बैठाकर दमगढ़-नेऊर मार्ग पर पुल के पास रोककर मारपीट कर उसकी मोटर सायकल लूट ली गई थी।
मामले में थाना कुकदूर में 3 अलग अलग अपराध क्रमांक  10/2026, 11/2026, 12/2026 दर्ज किया गया है। 
घटनाओं की तफ्तीश के दौरान पुलिस टीम द्वारा इलाके में लगातार दबिश दी गई, संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी गई और तकनीकी व मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कुल 06 आरोपियों को चिन्हित किया गया, जिनमें से 01 विधि से संघर्षरत बालक है तथा 05 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कार्यवाही शेष है इसलिए उनके नाम उजागर नहीं किए जा रहे है। पहचान कार्यवाही पूर्ण होने से उनके नाम पृथक से जारी किए जाएंगे। 
विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत पृथक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
आरोपियों की निशानदेही पर तीनों घटनाओं में लूटा गया सामान बरामद किया गया है, जो इस प्रकार है –
(01) नगद राशि
(02) मोबाईल फोन
(03) मोटर सायकल
पूरे प्रकरण में थाना कुकदूर पुलिस की सतर्कता, सतत मेहनत एवं पेशेवर कार्यशैली से यह स्पष्ट होता है कि अपराधी चाहे जितनी भी चालाकी से वारदात को अंजाम दें, वे कानून की पकड़ से नहीं बच सकते। क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है तथा संवेदनशील मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना होने पर भयभीत न हों, तत्काल पुलिस को सूचना दें। कबीरधाम पुलिस अपराध करने वालों के विरुद्ध आगे भी और अधिक कठोर कार्यवाही करेगी। ऐसे कृत्यों में संलिप्त अपराधियों के लिए स्पष्ट संदेश है कि कबीरधाम पुलिस के चंगुल से कोई भी अपराधी नहीं बच पाएगा और अपराध की राह चुनने वालों का अंतिम ठिकाना जेल ही है।
    user_Vishvnath Sahu
    Vishvnath Sahu
    Newspaper publisher पंडरिया, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • शहडोल। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 18/23 में इन दिनों नालियों की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है। हालात ऐसे हैं कि नालियों का गंदा पानी सड़कों पर खुलेआम बह रहा है, जिससे स्थानीय रहवासियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। गंदे पानी के कारण सड़कों पर फिसलन और दुर्गंध फैल रही है, वहीं मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से बीमारी फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है। लगातार अनदेखी से नाराज नागरिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अब हालात यह हैं कि स्थानीय लोग समस्या को उजागर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। क्षेत्र के कई लोगों ने पुराने आर. टी. ओ. के सामने नालियों के ओवरफ्लो का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना शुरू कर दिया है, ताकि जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित हो सके। रहवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द नालियों की सफाई और स्थायी समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब देखना यह होगा कि वायरल हो रहे वीडियो के बाद नगर पालिका प्रशासन कब जागता है और वार्डवासियों को इस गंभीर समस्या से राहत मिलती है।
    1
    शहडोल। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 18/23 में इन दिनों नालियों की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है। हालात ऐसे हैं कि नालियों का गंदा पानी सड़कों पर खुलेआम बह रहा है, जिससे स्थानीय रहवासियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। गंदे पानी के कारण सड़कों पर फिसलन और दुर्गंध फैल रही है, वहीं मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से बीमारी फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है।
लगातार अनदेखी से नाराज नागरिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अब हालात यह हैं कि स्थानीय लोग समस्या को उजागर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। क्षेत्र के कई लोगों ने पुराने आर. टी. ओ. के सामने नालियों के ओवरफ्लो का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना शुरू कर दिया है, ताकि जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित हो सके।
रहवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द नालियों की सफाई और स्थायी समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
अब देखना यह होगा कि वायरल हो रहे वीडियो के बाद नगर पालिका प्रशासन कब जागता है और वार्डवासियों को इस गंभीर समस्या से राहत मिलती है।
    user_राहुल सिंह राणा
    राहुल सिंह राणा
    Newspaper advertising department सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Shahdol:-वन परिक्षेत्र खन्नौधी के ग्राम बदरा में एक अनोखी घटना सामने आई। जंगल से भटककर आया एक हिरण कुत्तों के झुंड के हमले से घायल हो गया। अपनी जान बचाने के लिए हिरण गांव की ओर भागा और एक किसान के खेत में रखी पाइप के अंदर जाकर छिप गया। बताया जा रहा है कि कुत्ते लगातार उसका पीछा कर रहे थे, जिससे वह बुरी तरह घबरा गया था। खेत के मालिक किसान अमित सिंह चंदेल ने जब यह दृश्य देखा तो बिना देर किए वन विभाग को सूचना दी। उन्होंने तुरंत वन विभाग के डिप्टी रेंजर बहादुर सिंह को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही डिप्टी रेंजर बहादुर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल हिरण का सुरक्षित रेस्क्यू किया। प्राथमिक देखरेख के बाद उसे सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। साथ ही मौके पर मौजूद चौकीदारों को हिरण पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। पूरे दिन उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई। ग्रामीणों ने किसान अमित सिंह चंदेल की सतर्कता और वन विभाग की तत्परता की सराहना की। समय पर की गई सूचना और कार्रवाई से एक बेजुबान वन्य जीव की जान बच सकी।
    3
    Shahdol:-वन परिक्षेत्र खन्नौधी के ग्राम बदरा में एक अनोखी घटना सामने आई। जंगल से भटककर आया एक हिरण कुत्तों के झुंड के हमले से घायल हो गया। अपनी जान बचाने के लिए हिरण गांव की ओर भागा और एक किसान के खेत में रखी पाइप के अंदर जाकर छिप गया।
बताया जा रहा है कि कुत्ते लगातार उसका पीछा कर रहे थे, जिससे वह बुरी तरह घबरा गया था। खेत के मालिक किसान अमित सिंह चंदेल ने जब यह दृश्य देखा तो बिना देर किए वन विभाग को सूचना दी। उन्होंने तुरंत वन विभाग के डिप्टी रेंजर बहादुर सिंह को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही डिप्टी रेंजर बहादुर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल हिरण का सुरक्षित रेस्क्यू किया। प्राथमिक देखरेख के बाद उसे सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। साथ ही मौके पर मौजूद चौकीदारों को हिरण पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। पूरे दिन उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई।
ग्रामीणों ने किसान अमित सिंह चंदेल की सतर्कता और वन विभाग की तत्परता की सराहना की। समय पर की गई सूचना और कार्रवाई से एक बेजुबान वन्य जीव की जान बच सकी।
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • स्लग: पारंपरिक ‘निकारि’ प्रथा स्थान: मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर जिला रिपोर्टर: मनोज श्रीवास्तव मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर जिले के आदिवासी बहुल इलाकों में आज भी सदियों पुरानी परंपराएं जीवित हैं। होली पर्व से पहले जनकपुर क्षेत्र में बैगा समाज द्वारा निभाई जाने वाली निकारि प्रथा के जरिए गांव की सुरक्षा और खुशहाली की कामना की जाती है। ग्रामीणों का विश्वास है कि इस परंपरा से गांव आपदा और महामारी से सुरक्षित रहता है। भरतपुर विकासखंड के जनकपुर क्षेत्र में होली से पूर्व निकारि प्रथा पूरे विधि-विधान से निभाई जाती है। यह परंपरा बैगा समाज की आस्था से जुड़ी है, जिसे गांव की सामूहिक सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। ग्रामीणों का मानना है कि इस अनुष्ठान से हैजा, कॉलरा जैसी गंभीर बीमारियों और नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश गांव में नहीं होता। जनकपुर निवासी पुजारी गरीबा मौर्य बताते हैं कि जब से गांव बसा है, तब से यह परंपरा निरंतर चली आ रही है। होली से पहले और डांग न गढ़ने के पूर्व यह विशेष अनुष्ठान किया जाता है। गांव के प्रत्येक चौक-चौराहे पर यह प्रक्रिया पूरी की जाती है, जिसमें पूरे गांव की सहभागिता रहती है। निकारि प्रथा हमारे गांव की बहुत पुरानी परंपरा है। इसे करने से गांव में बीमारी नहीं फैलती और सब लोग सुरक्षित रहते हैं। हम सब मिलकर इसमें सहयोग करते हैं। निकारि प्रथा के तहत बैगा द्वारा मुर्गी चराई जाती है और बाद में उसे गांव की सीमा के बाहर, नदी के उस पार छोड़ दिया जाता है। मान्यता है कि इससे सारी विपत्तियां गांव से बाहर चली जाती हैं। इस दौरान ग्रामीण बैगा को अखत, झाड़ू और अन्य पूजन सामग्री प्रदान करते हैं। यह परंपरा गांव को आपदा और बीमारियों से बचाने के लिए की जाती है। यह सिर्फ पूजा नहीं, बल्कि गांव की एकता और सामूहिक सुरक्षा का प्रतीक है।” ग्रामीणों का विश्वास है कि निकारि प्रथा से गांव में शांति, समृद्धि और निरोगी जीवन बना रहता है। जनकपुर क्षेत्र में आज भी परंपरा और आधुनिकता के बीच संतुलन बनाते हुए ऐसी लोक आस्थाएं समाज को एक सूत्र में बांधे हुए हैं। आस्था, परंपरा और सामूहिक विश्वास—निकारि प्रथा आज भी जनकपुर गांव की पहचान बनी हुई है।
    4
    स्लग: पारंपरिक ‘निकारि’ प्रथा 
स्थान: 
मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर जिला
रिपोर्टर: मनोज श्रीवास्तव
मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर जिले के आदिवासी बहुल इलाकों में आज भी सदियों पुरानी परंपराएं जीवित हैं। होली पर्व से पहले जनकपुर क्षेत्र में बैगा समाज द्वारा निभाई जाने वाली निकारि प्रथा के जरिए गांव की सुरक्षा और खुशहाली की कामना की जाती है। ग्रामीणों का विश्वास है कि इस परंपरा से गांव आपदा और महामारी से सुरक्षित रहता है। 
भरतपुर विकासखंड के जनकपुर क्षेत्र में होली से पूर्व निकारि प्रथा पूरे विधि-विधान से निभाई जाती है। यह परंपरा बैगा समाज की आस्था से जुड़ी है, जिसे गांव की सामूहिक सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। ग्रामीणों का मानना है कि इस अनुष्ठान से हैजा, कॉलरा जैसी गंभीर बीमारियों और नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश गांव में नहीं होता।
जनकपुर निवासी पुजारी गरीबा मौर्य बताते हैं कि जब से गांव बसा है, तब से यह परंपरा निरंतर चली आ रही है। होली से पहले और डांग न गढ़ने के पूर्व यह विशेष अनुष्ठान किया जाता है। गांव के प्रत्येक चौक-चौराहे पर यह प्रक्रिया पूरी की जाती है, जिसमें पूरे गांव की सहभागिता रहती है।
निकारि प्रथा हमारे गांव की बहुत पुरानी परंपरा है। इसे करने से गांव में बीमारी नहीं फैलती और सब लोग सुरक्षित रहते हैं। हम सब मिलकर इसमें सहयोग करते हैं।
निकारि प्रथा के तहत बैगा द्वारा मुर्गी चराई जाती है और बाद में उसे गांव की सीमा के बाहर, नदी के उस पार छोड़ दिया जाता है। मान्यता है कि इससे सारी विपत्तियां गांव से बाहर चली जाती हैं। इस दौरान ग्रामीण बैगा को अखत, झाड़ू और अन्य पूजन सामग्री प्रदान करते हैं।
यह परंपरा गांव को आपदा और बीमारियों से बचाने के लिए की जाती है। यह सिर्फ पूजा नहीं, बल्कि गांव की एकता और सामूहिक सुरक्षा का प्रतीक है।”
ग्रामीणों का विश्वास है कि निकारि प्रथा से गांव में शांति, समृद्धि और निरोगी जीवन बना रहता है। जनकपुर क्षेत्र में आज भी परंपरा और आधुनिकता के बीच संतुलन बनाते हुए ऐसी लोक आस्थाएं समाज को एक सूत्र में बांधे हुए हैं।
आस्था, परंपरा और सामूहिक विश्वास—निकारि प्रथा आज भी जनकपुर गांव की पहचान बनी हुई है।
    user_Manoj shrivastav
    Manoj shrivastav
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.