एक बाइक पर 9 सवार: ट्रैफिक नियमों की खुली अनदेखी, जान जोखिम में डालता वीडियो वायरल..... कटनी जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ही मोटरसाइकिल पर 9 लोग सवार दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चालक सहित कई बच्चे और महिलाएं एक साथ बाइक पर बैठे हैं, जिससे गंभीर सड़क हादसे की आशंका बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह वीडियो कटनी जिले का बताया जा रहा है। बिना हेलमेट और ओवरलोडिंग के साथ चल रही बाइक ट्रैफिक नियमों की खुली धज्जियां उड़ाती नजर आ रही है। इतनी बड़ी संख्या में सवारी बैठाना न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सभी की जान को खतरे में डालने जैसा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही किसी भी समय बड़े हादसे में बदल सकती है। एक छोटी सी चूक भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है, खासकर जब वाहन पर बच्चे सवार हों। फिलहाल वीडियो के आधार पर पुलिस कार्रवाई की मांग उठ रही है। यदि यह मामला कटनी का है, तो स्थानीय पुलिस को जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
एक बाइक पर 9 सवार: ट्रैफिक नियमों की खुली अनदेखी, जान जोखिम में डालता वीडियो वायरल..... कटनी जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ही मोटरसाइकिल पर 9 लोग सवार दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चालक सहित कई बच्चे और महिलाएं एक साथ बाइक पर बैठे हैं, जिससे गंभीर सड़क हादसे की आशंका बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह वीडियो कटनी जिले का बताया जा रहा है। बिना हेलमेट और ओवरलोडिंग के साथ चल रही बाइक ट्रैफिक नियमों की खुली धज्जियां उड़ाती नजर आ रही है। इतनी बड़ी संख्या में सवारी बैठाना न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सभी की जान को खतरे में डालने जैसा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही किसी भी समय बड़े हादसे में बदल सकती है। एक छोटी सी चूक भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है, खासकर जब वाहन पर बच्चे सवार हों। फिलहाल वीडियो के आधार पर पुलिस कार्रवाई की मांग उठ रही है। यदि यह मामला कटनी का है, तो स्थानीय पुलिस को जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
- राहुल सिंह राणा, 9407812522, 6260146722, शहडोल। जिले के अमलाई ओसीएम क्षेत्र में कार्यरत कोयला मजदूर सभा (HMS) ने ठेका मजदूरों के कथित शोषण के विरोध में सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। संघ ने आरकेटीसी कंपनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। संघ पदाधिकारियों का कहना है कि आरकेटीसी कंपनी द्वारा मनमाने ढंग से आठ ठेका श्रमिकों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। उनका आरोप है कि जब मजदूर अपनी सुरक्षा, कार्य परिस्थितियों और अन्य समस्याओं को लेकर आवाज उठाते हैं, तो कंपनी प्रबंधन उन्हें बाहर का रास्ता दिखा देता है। इससे श्रमिकों में भय और असंतोष का माहौल बना हुआ है। एचएमएस ने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरे मामले की जानकारी सब एरिया मैनेजर को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। संघ ने कंपनी प्रबंधन पर श्रमिक हितों की अनदेखी करने और श्रम कानूनों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। संघ पदाधिकारियों ने पूर्व की एक घटना का भी उल्लेख किया, जिसमें कथित लापरवाही के चलते डोजर और ऑपरेटर सहित एक कर्मचारी की डूबने से मौत हो गई थी। उनका कहना है कि इसके बावजूद कंपनी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार नहीं किए हैं। कोयला मजदूर सभा ने प्रशासन से मांग की है कि बर्खास्त किए गए श्रमिकों को तत्काल बहाल किया जाए, श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और कंपनी के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उचित कदम नहीं उठाए गए, तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा.1
- अमरपाटन - होली त्यौहार पर प्रशासन ने शान्ती व्यवस्था बनाए रखने अमरपाटन थाना पुलिस ने जिले से आए पुलिस बल के साथ निकाला फ्लैग मार्च , तहसीलदार रामदेव साकेत , एसडीओपी ख्याति मिश्रा , थाना प्रभारी अमरपाटन विजय सिंह ने परस्ते,रामनगर थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी, देहात थाना प्रभारी रेणु मिश्रा ,झुकेही चौकी प्रभारी एन के बंजारे, थाना व पुलिस बल द्वारा अमरपाटन से शुरू किया गया फ्लैग मार्च , यह फ्लैग मार्च शहर के मुख्य मार्गो व चौराहे से होते हैं हुए ग्राम लालपुर पहुँचा , सतना चौराहे से थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते द्वारा पुलिस बल के साथ पैदल मार्च निकालते हुए लोगो से त्यौहार पर शान्ती व्यवस्था बनाए रखने अपील की हैं।1
- एमसीबी जिले के भरतपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत घटई में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा आज सड़कों पर दिखाई दिया। वर्षों से चल रहे गैरकानूनी उत्खनन से परेशान ग्रामीणों ने एकजुट होकर खदान स्थल पर उग्र आंदोलन करने पहुंचे लेकिन शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया और खदान को बंद करा दिया। मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर जिला के भरतपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत घटई नदी में अवैध रेत उत्खनन को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण खदान स्थल पर पहुंचे और तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए काम बंद करा दिया। ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि स्थायी समिति की सभापति श्रीमती सुखमंती सिंह को मौके पर बुलाया। साथ ही ग्राम पंचायत घटई के सरपंच विजय सिंह और पंच भी घटनास्थल पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान खुलासा हुआ कि बिना वैध अनुमति के नदी में पोकलेन मशीन उतारकर रेत उत्खनन किया जा रहा था। मौके पर किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज मौजूद नहीं थे। अनियमितताएं सामने आने के बाद सरपंच विजय सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रति हाइवा वाहन पर 10 हजार रुपये और पोकलेन मशीन पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही सभी वाहनों को ग्राम पंचायत परिसर में खड़ा कराने का आदेश दिया गया। सरपंच ने पोकलेन चालक को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि बिना अनुमति नदी में मशीन डालना पूरी तरह अवैध है और नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की सूचना माइनिंग अधिकारी, एसडीएम और जनकपुर थाना प्रभारी को दी गई। सूचना मिलते ही कुंवारपुर पुलिस चौकी प्रभारी रविनंद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जिला पंचायत सदस्य सुखमंती सिंह ने वाहनों को पुलिस के सुपुर्द करने की बात कही और ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की। अवैध रेत उत्खनन से नदी का स्वरूप बिगड़ रहा है, पर्यावरण को नुकसान हो रहा है।1
- *अतिक्रमण विभाग के कर्मचारियों ने पेश की मानवता की मिसाल, सड़क पर गिरे युवक की बचाई जान* कटनी। शहर के व्यस्ततम SBI चौराहा पर आज मानवता का एक सुखद पहलू देखने को मिला। यहाँ मिर्गी का दौरा आने से सड़क पर गिरे एक अज्ञात युवक के लिए नगर निगम के अतिक्रमण विभाग के कर्मचारी 'देवदूत' बनकर सामने आए। *क्या है पूरा मामला?* मिली जानकारी के अनुसार, आज दोपहर SBI चौराहा के पास से एक युवक गुजर रहा था, तभी अचानक उसे मिर्गी का दौरा (सीजर) पड़ा और वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। चौराहे पर भारी भीड़ होने के बावजूद कुछ पल के लिए स्थिति अफरा-तफरी वाली बन गई। *तत्परता से मिली मदद* उसी दौरान वहां से नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी दस्ता गुजर रहा था। युवक को तड़पता देख कर्मचारियों ने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और बिना समय गंवाए युवक की सहायता के लिए दौड़ पड़े। *प्राथमिक उपचार*: कर्मचारियों ने युवक को सुरक्षित स्थान पर लिटाया और मिर्गी के झटके के दौरान जरूरी सावधानी बरती। *अस्पताल पहुंचाने में मदद:* भीड़ को हटाकर युवक को उचित देखभाल दी गई ताकि उसे चोट न लगे।1
- Post by Sandeep Namdev1
- Post by Sourabh Shrivastava1
- Shahdol:-वन परिक्षेत्र खन्नौधी के ग्राम बदरा में एक अनोखी घटना सामने आई। जंगल से भटककर आया एक हिरण कुत्तों के झुंड के हमले से घायल हो गया। अपनी जान बचाने के लिए हिरण गांव की ओर भागा और एक किसान के खेत में रखी पाइप के अंदर जाकर छिप गया। बताया जा रहा है कि कुत्ते लगातार उसका पीछा कर रहे थे, जिससे वह बुरी तरह घबरा गया था। खेत के मालिक किसान अमित सिंह चंदेल ने जब यह दृश्य देखा तो बिना देर किए वन विभाग को सूचना दी। उन्होंने तुरंत वन विभाग के डिप्टी रेंजर बहादुर सिंह को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही डिप्टी रेंजर बहादुर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल हिरण का सुरक्षित रेस्क्यू किया। प्राथमिक देखरेख के बाद उसे सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। साथ ही मौके पर मौजूद चौकीदारों को हिरण पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। पूरे दिन उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई। ग्रामीणों ने किसान अमित सिंह चंदेल की सतर्कता और वन विभाग की तत्परता की सराहना की। समय पर की गई सूचना और कार्रवाई से एक बेजुबान वन्य जीव की जान बच सकी।3
- शहडोल। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 18/23 में इन दिनों नालियों की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है। हालात ऐसे हैं कि नालियों का गंदा पानी सड़कों पर खुलेआम बह रहा है, जिससे स्थानीय रहवासियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। गंदे पानी के कारण सड़कों पर फिसलन और दुर्गंध फैल रही है, वहीं मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से बीमारी फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है। लगातार अनदेखी से नाराज नागरिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अब हालात यह हैं कि स्थानीय लोग समस्या को उजागर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। क्षेत्र के कई लोगों ने पुराने आर. टी. ओ. के सामने नालियों के ओवरफ्लो का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना शुरू कर दिया है, ताकि जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित हो सके। रहवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द नालियों की सफाई और स्थायी समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब देखना यह होगा कि वायरल हो रहे वीडियो के बाद नगर पालिका प्रशासन कब जागता है और वार्डवासियों को इस गंभीर समस्या से राहत मिलती है।1
- म.प्र. विधान सभा के वर्तमान सत्र के समापन के अवसर पर अमरपाटन के विधायक डा.राजेन्द्र कुमार सिंह द्वारा कांग्रेस पक्ष की तरफ से धन्यवाद भाषण।1