logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सेवा संकल्प अभियान कृषक उन्नति योजना से बदली ग्राम कछार के किसान आनंद सिंह कंवर की तकदीर सरकारी योजनाओं का मिला संबल, 50 से बढ़कर 80 क्विंटल धान का किया उत्पादन-विक्रय कोरबा ब्लॉक के ग्राम कछार निवासी किसान आनंद सिंह कंवर के लिए खेती अब केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन गई है। लगभग 6 एकड़ कृषि भूमि पर धान की खेती करने वाले आनंद सिंह बताते हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाओं और समय पर मिलने वाली आर्थिक सहायता ने खेती के प्रति उनका भरोसा और उत्साह दोनों बढ़ाया है। आनंद सिंह बताते हैं कि वे मुख्य रूप से धान की खेती करते हैं। सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के साथ कृषक उन्नति योजना के माध्यम से मिलने वाली अतिरिक्त सहायता ने खेती को अधिक लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि प्रति क्विंटल धान पर 3100 रुपये मिलने से किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिल रहा है। इससे कृषि कार्यों में निवेश करने और उत्पादन बढ़ाने का हौसला भी बढ़ा है। मेहनत और सरकारी सहयोग का असर आनंद सिंह की खेती में साफ दिखाई देता है। पिछले वर्ष उन्होंने 50 क्विंटल धान की बिक्री की थी, जबकि इस वर्ष उन्होंने 80 क्विंटल धान बेचकर अपनी कृषि आय में उल्लेखनीय वृद्धि की है। उन्होंने प्राप्त राशि का उपयोग केवल घरेलू जरूरतों में ही नहीं किया, बल्कि खेती को और बेहतर बनाने में भी लगाया। खेतों में सिंचाई सुविधा को मजबूत करने के लिए उन्होंने मोटर पंप खरीदा है। इससे फसलों को समय पर पानी उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है और भविष्य में उत्पादन बढ़ने की उम्मीद भी है। आनंद सिंह धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं को भी किसानों के लिए उपयोगी बताते हैं। उनका कहना है कि खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा का ध्यान रखा जाता है, जिससे धान बेचने की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सरल और सुगम हुई है। उचित मूल्य पर धान की खरीदी और योजनाओं के माध्यम से मिलने वाली सहायता से किसानों को अपनी मेहनत का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि कृषक सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने भी किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समय-समय पर मिलने वाली सहायता से खेती से जुड़े छोटे-बड़े खर्चों को पूरा करने में मदद मिलती है और किसान बिना अतिरिक्त आर्थिक दबाव के अपने कृषि कार्य को आगे बढ़ा सकते हैं। आज आनंद सिंह एक प्रगतिशील किसान के रूप में आगे बढ़ रहे हैं और उनकी सफलता ग्राम कछार सहित जिले के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा बन रही है।

2 hrs ago
user_Korba news
Korba news
कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
2 hrs ago
e3851d73-12c6-43df-b0f6-42e68190c368

सेवा संकल्प अभियान कृषक उन्नति योजना से बदली ग्राम कछार के किसान आनंद सिंह कंवर की तकदीर सरकारी योजनाओं का मिला संबल, 50 से बढ़कर 80 क्विंटल धान का किया उत्पादन-विक्रय कोरबा ब्लॉक के ग्राम कछार निवासी किसान आनंद सिंह कंवर के लिए खेती अब केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन गई है। लगभग 6 एकड़ कृषि भूमि पर धान की खेती करने वाले आनंद सिंह बताते हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाओं और समय पर मिलने वाली आर्थिक सहायता ने खेती के प्रति उनका भरोसा और उत्साह दोनों बढ़ाया है। आनंद सिंह बताते हैं कि वे मुख्य रूप से धान की खेती करते हैं। सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के साथ कृषक उन्नति योजना के माध्यम से मिलने वाली अतिरिक्त सहायता ने खेती को अधिक लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि प्रति क्विंटल धान पर 3100 रुपये मिलने से किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिल रहा है। इससे कृषि कार्यों में निवेश करने और उत्पादन बढ़ाने का हौसला भी बढ़ा है। मेहनत और सरकारी सहयोग का असर आनंद सिंह की खेती में साफ दिखाई देता है। पिछले वर्ष उन्होंने 50 क्विंटल धान की बिक्री की थी, जबकि इस वर्ष उन्होंने 80 क्विंटल धान बेचकर अपनी कृषि आय में उल्लेखनीय वृद्धि की है। उन्होंने प्राप्त राशि का उपयोग केवल घरेलू जरूरतों में ही नहीं किया, बल्कि खेती को और बेहतर बनाने में भी लगाया। खेतों में सिंचाई सुविधा को मजबूत करने के लिए उन्होंने मोटर पंप खरीदा है। इससे फसलों को समय पर पानी उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है और भविष्य में उत्पादन बढ़ने की उम्मीद भी है। आनंद सिंह धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं को भी किसानों के लिए उपयोगी बताते हैं। उनका कहना है कि खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा का ध्यान रखा जाता है, जिससे धान बेचने की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सरल और सुगम हुई है। उचित मूल्य पर धान की खरीदी और योजनाओं के माध्यम से मिलने वाली सहायता से किसानों को अपनी मेहनत का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि कृषक सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने भी किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समय-समय पर मिलने वाली सहायता से खेती से जुड़े छोटे-बड़े खर्चों को पूरा करने में मदद मिलती है और किसान बिना अतिरिक्त आर्थिक दबाव के अपने कृषि कार्य को आगे बढ़ा सकते हैं। आज आनंद सिंह एक प्रगतिशील किसान के रूप में आगे बढ़ रहे हैं और उनकी सफलता ग्राम कछार सहित जिले के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा बन रही है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • हाईवे पर बैठे मवेशी से टकराई स्कूटी सवार, तीन युवक घायल
    1
    हाईवे पर बैठे मवेशी से टकराई स्कूटी सवार, तीन युवक घायल
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • gaay ko bachane me kadi takra gai aour vishal ganesh ji ki murti gaay ko bachane me kadi takra gai aour vishal ganesh ji ki murti track se niche giri kisi ko koi nuksan nahi hua
    1
    gaay ko bachane me kadi takra gai aour vishal ganesh ji ki murti 
gaay ko bachane me kadi takra gai aour vishal ganesh ji ki murti track se niche giri kisi ko koi nuksan nahi hua
    user_Bhola Nagarchi
    Bhola Nagarchi
    Farmer चंपा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • मालखरौदा के मोना वस्त्रालय में भीषण आग, लाखों रुपये के कपड़े जलकर खाक। मिशन चौक से सीपत रोड की ओर स्थित दुकान में देर रात आगजनी की घटना, पुलिस जांच में जुटी। मालखरौदा के मोना वस्त्रालय में भीषण आग, लाखों रुपये के कपड़े जलकर खाक। मिशन चौक से सीपत रोड की ओर स्थित दुकान में देर रात आगजनी की घटना, पुलिस जांच में जुटी।
    1
    मालखरौदा के मोना वस्त्रालय में भीषण आग, लाखों रुपये के कपड़े जलकर खाक।

मिशन चौक से सीपत रोड की ओर स्थित दुकान में देर रात आगजनी की घटना, पुलिस जांच में जुटी।
मालखरौदा के मोना वस्त्रालय में भीषण आग, लाखों रुपये के कपड़े जलकर खाक।
मिशन चौक से सीपत रोड की ओर स्थित दुकान में देर रात आगजनी की घटना, पुलिस जांच में जुटी।
    user_Bhupendra lahare
    Bhupendra lahare
    Farmer मलखरोदा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • सक्ती जिले के कटौद के भाटापारा में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, सक्ती जिले के कटौद के भाटापारा में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कटौद के भाटापारा में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे बिजली के करंट की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, गांव में गौधाम सेवा समिति गठित है, जिसके तहत 11 सदस्य बारी-बारी से गांव की गायों को चराने का कार्य करते हैं। मंगलवार को इसी क्रम में रोहित कुमार बरेठ अपने दो साथियों हेम कुमार साहू और ओम कुमार चन्द्रा के साथ गायों को चराने के लिए गए थे। इसी दौरान कुछ गायें फसल की ओर जाने लगीं। गायों को फसल में जाने से रोकने के लिए रोहित कुमार बरेठ उन्हें भगाने के लिए आगे बढ़े। बताया जा रहा है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि वहां बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा है। जैसे ही उन्होंने गाय को रोकने का प्रयास किया, वह करंट की चपेट में आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही उनके दोनों साथी तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्हें करंट से अलग किया। इसके बाद परिजन रोहित कुमार बरेठ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक किसान के परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, ग्रामीणों ने घटना को लेकर दुख जताते हुए उचित कार्रवाई और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।
    1
    सक्ती जिले के कटौद के भाटापारा में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत,

सक्ती जिले के कटौद के भाटापारा में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत,
सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कटौद के भाटापारा में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे बिजली के करंट की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, गांव में गौधाम सेवा समिति गठित है, जिसके तहत 11 सदस्य बारी-बारी से गांव की गायों को चराने का कार्य करते हैं। मंगलवार को इसी क्रम में रोहित कुमार बरेठ अपने दो साथियों हेम कुमार साहू और ओम कुमार चन्द्रा के साथ गायों को चराने के लिए गए थे।
इसी दौरान कुछ गायें फसल की ओर जाने लगीं। गायों को फसल में जाने से रोकने के लिए रोहित कुमार बरेठ उन्हें भगाने के लिए आगे बढ़े। बताया जा रहा है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि वहां बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा है। जैसे ही उन्होंने गाय को रोकने का प्रयास किया, वह करंट की चपेट में आ गए।
घटना की जानकारी मिलते ही उनके दोनों साथी तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्हें करंट से अलग किया। इसके बाद परिजन रोहित कुमार बरेठ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक किसान के परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, ग्रामीणों ने घटना को लेकर दुख जताते हुए उचित कार्रवाई और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    17 hrs ago
  • बिलासपुर में जरूरतमंदों की सहायता जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख की सहयोग राशि प्रदान मानवीय सेवा में सहभागिता राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर ने जरूरतमंदों की सहायता एवं। मानवीय सेवा के लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख की सहयोग राशि प्रदान की। मंगलवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने इस जनहितकारी पहल के लिए एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया।
    1
    बिलासपुर में जरूरतमंदों की सहायता जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख की सहयोग राशि प्रदान
मानवीय सेवा में सहभागिता राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर ने जरूरतमंदों की सहायता एवं। मानवीय सेवा के लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख की सहयोग राशि प्रदान की। मंगलवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने इस जनहितकारी पहल के लिए एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया।
    user_Jay dhirhi
    Jay dhirhi
    Citizen Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • कोल इंडिया की कमाई बढ़ी, रिटायर्ड कर्मियों का हक घटा? पेंशन-ग्रेच्युटी पर उठे सवाल बिलासपुर प्रेस क्लब में सेवानिवृत्त कोयला खदान मजदूर संघ ने कोल इंडिया और SECL प्रबंधन पर रिटायर्ड कर्मियों की उपेक्षा का आरोप लगाया। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने दावा किया कि 2017 के बाद SDA को पेंशन गणना से बाहर किए जाने से करीब डेढ़ लाख कर्मियों को हर माह 300 से 600 रुपये कम पेंशन मिल रही है। उन्होंने ग्रेच्युटी में अधिकारियों को 20 लाख और मजदूरों को 10 लाख रुपये तक मिलने पर भी सवाल उठाए। चिकित्सा व आवास सुविधाओं में भेदभाव का आरोप लगाते हुए संघ ने 19 सितंबर को SECL स्तरीय सम्मेलन की जानकारी दी।
    1
    कोल इंडिया की कमाई बढ़ी, रिटायर्ड कर्मियों का हक घटा? पेंशन-ग्रेच्युटी पर उठे सवाल


बिलासपुर प्रेस क्लब में सेवानिवृत्त कोयला खदान मजदूर संघ ने कोल इंडिया और SECL प्रबंधन पर रिटायर्ड कर्मियों की उपेक्षा का आरोप लगाया। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने दावा किया कि 2017 के बाद SDA को पेंशन गणना से बाहर किए जाने से करीब डेढ़ लाख कर्मियों को हर माह 300 से 600 रुपये कम पेंशन मिल रही है। उन्होंने ग्रेच्युटी में अधिकारियों को 20 लाख और मजदूरों को 10 लाख रुपये तक मिलने पर भी सवाल उठाए। चिकित्सा व आवास सुविधाओं में भेदभाव का आरोप लगाते हुए संघ ने 19 सितंबर को SECL स्तरीय सम्मेलन की जानकारी दी।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • न DJ, न आतिशबाजी...फिर भी गणपति बप्पा के स्वागत ने मचा दी घूम! आखिर पाली के बच्चों ने ऐसा क्या किया?
    1
    न DJ, न आतिशबाजी...फिर भी गणपति बप्पा के स्वागत ने मचा दी घूम! आखिर पाली के बच्चों ने ऐसा क्या किया?
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • गणेश उत्सव एवं विसर्जन को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट,गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को दी गई कड़ी समझाइश — कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई आगामी गणेश चतुर्थी, गणेश उत्सव एवं गणेश विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में आज जिले के विभिन्न थाना, चौकी एवं अनुविभाग स्तर पर CSP/SDOP एवं थाना प्रभारियों द्वारा गुंडा बदमाशों, निगरानी बदमाशों तथा पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों की तस्दीक एवं समझाइश की गई। 👮 *गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को स्पष्ट चेतावनी* पुलिस द्वारा लगभग 32 गुंडा बदमाश एवं 26 निगरानी बदमाशों सहित पूर्व में मारपीट, लड़ाई-झगड़ा एवं शरीर संबंधी अपराधों में संलिप्त रहे लगभग 80 व्यक्तियों को समझाइश दी गई। संबंधित व्यक्तियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि गणेश उत्सव एवं विसर्जन के दौरान वे किसी भी प्रकार के विवाद, मारपीट, उपद्रव, आपराधिक गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि से पूरी तरह दूर रहें।पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए कहा गया कि त्योहार की आड़ में गुंडागर्दी, दहशत फैलाने, विवाद करने अथवा किसी प्रकार का अपराध करने का प्रयास किया गया तो ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल एवं कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ⚠️ “ *त्योहार खुशी से मनाएं, कानून हाथ में लिया तो कार्रवाई तय”* पुलिस द्वारा पूर्व अपराधियों एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों को यह भी समझाइश दी गई कि वे अपने आचरण में सुधार रखते हुए कानून का पालन करें तथा गणेश उत्सव के दौरान शांति, सद्भाव एवं भाईचारा बनाए रखने में सहयोग करें।साथ ही संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि ऐसे व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 🛡️ *सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोरबा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद* गणेश उत्सव एवं विसर्जन के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, असामाजिक तत्वों पर नजर तथा कानून-व्यवस्था को लेकर कोरबा पुलिस द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस का उद्देश्य है कि गणेश उत्सव आस्था, अनुशासन, शांति एवं सौहार्द के वातावरण में संपन्न हो तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।कोरबा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    3
    गणेश उत्सव एवं विसर्जन को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट,गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को दी गई कड़ी समझाइश — कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
आगामी गणेश चतुर्थी, गणेश उत्सव एवं गणेश विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
इसी क्रम में आज जिले के विभिन्न थाना, चौकी एवं अनुविभाग स्तर पर CSP/SDOP एवं थाना प्रभारियों द्वारा गुंडा बदमाशों, निगरानी बदमाशों तथा पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों की तस्दीक एवं समझाइश की गई।
👮 *गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को स्पष्ट चेतावनी* 
पुलिस द्वारा लगभग 32 गुंडा बदमाश एवं 26 निगरानी बदमाशों सहित पूर्व में मारपीट, लड़ाई-झगड़ा एवं शरीर संबंधी अपराधों में संलिप्त रहे लगभग 80 व्यक्तियों को समझाइश दी गई।
संबंधित व्यक्तियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि गणेश उत्सव एवं विसर्जन के दौरान वे किसी भी प्रकार के विवाद, मारपीट, उपद्रव, आपराधिक गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि से पूरी तरह दूर रहें।पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए कहा गया कि त्योहार की आड़ में गुंडागर्दी, दहशत फैलाने, विवाद करने अथवा किसी प्रकार का अपराध करने का प्रयास किया गया तो ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल एवं कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
⚠️ “ *त्योहार खुशी से मनाएं, कानून हाथ में लिया तो कार्रवाई तय”* 
पुलिस द्वारा पूर्व अपराधियों एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों को यह भी समझाइश दी गई कि वे अपने आचरण में सुधार रखते हुए कानून का पालन करें तथा गणेश उत्सव के दौरान शांति, सद्भाव एवं भाईचारा बनाए रखने में सहयोग करें।साथ ही संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि ऐसे व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
🛡️ *सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोरबा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद* 
गणेश उत्सव एवं विसर्जन के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, असामाजिक तत्वों पर नजर तथा कानून-व्यवस्था को लेकर कोरबा पुलिस द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
पुलिस का उद्देश्य है कि गणेश उत्सव आस्था, अनुशासन, शांति एवं सौहार्द के वातावरण में संपन्न हो तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।कोरबा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.