प्रेममऊ कटरा पेट्रोल पम्प के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन घायल, दो की हालत गंभीर राष्ट्रीय भारत ब्यूरो चीफ विमल कुमार असोथर फतेहपुर असोथर (फतेहपुर) थाना क्षेत्र में प्रेममऊ कटरा पेट्रोल पम्प के पास गुरुवार को अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से तीन लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाकर वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव मुन्नू सिंह का डेरा, बर्रा बगहा मजरे सरकंडी निवासी छोटू (19) पुत्र सुरेंद्र सिंह गुरुवार दोपहर करीब एक बजे अपनी बुआ को लौंगाव छोड़कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान प्रेममऊ कटरा पेट्रोल पम्प के पास गाजीपुर की ओर से आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह तालाब में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी वाहन की टक्कर से गढ़ीवा थाना कोतवाली फतेहपुर निवासी महेंद्र (42) पुत्र विजय प्रताप व उनकी पत्नी सुमन देवी (40) भी घायल हो गए। दोनों असोथर गांव में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम से शाम करीब 6:30 बजे लौट रहे थे, तभी प्रेम मऊ कटरा पेट्रोल पम्प के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र को गंभीर चोटें आईं, जबकि सुमन देवी को मामूली चोट लगी है। घटना की सूचना पर परिजन मौके की ओर जा रहे थे, तभी भतीजा शिवम शिवहरे (25) पुत्र दुर्गेश शिवहरे कटरा स्थित हनुमान मंदिर के पास अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे वह भी घायल हो गया। उसे परिजनों ने कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने घायल छोटू व महेंद्र को जिला अस्पताल सदर रेफर किया है। थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। अज्ञात वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।
प्रेममऊ कटरा पेट्रोल पम्प के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन घायल, दो की हालत गंभीर राष्ट्रीय भारत ब्यूरो चीफ विमल कुमार असोथर फतेहपुर असोथर (फतेहपुर) थाना क्षेत्र में प्रेममऊ कटरा पेट्रोल पम्प के पास गुरुवार को अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से तीन लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाकर वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव मुन्नू सिंह का डेरा, बर्रा बगहा मजरे सरकंडी निवासी छोटू (19) पुत्र सुरेंद्र सिंह गुरुवार दोपहर करीब एक बजे अपनी बुआ को लौंगाव छोड़कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान प्रेममऊ कटरा पेट्रोल पम्प के पास गाजीपुर की ओर से आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह तालाब में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी वाहन की टक्कर से गढ़ीवा थाना कोतवाली फतेहपुर निवासी महेंद्र (42)
पुत्र विजय प्रताप व उनकी पत्नी सुमन देवी (40) भी घायल हो गए। दोनों असोथर गांव में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम से शाम करीब 6:30 बजे लौट रहे थे, तभी प्रेम मऊ कटरा पेट्रोल पम्प के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र को गंभीर चोटें आईं, जबकि सुमन देवी को मामूली चोट लगी है। घटना की सूचना पर परिजन मौके की ओर जा रहे थे, तभी भतीजा शिवम शिवहरे (25) पुत्र दुर्गेश शिवहरे कटरा स्थित हनुमान मंदिर के पास अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे वह भी घायल हो गया। उसे परिजनों ने कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने घायल छोटू व महेंद्र को जिला अस्पताल सदर रेफर किया है। थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। अज्ञात वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।
- *फतेहपुर के गाजीपुर पुलिस को मिली लावारिस पड़ी मोटरसाइकिल* फतेहपुर के थाना गाज़ीपुर पुलिस ने नाले से निकलवाया बाहर गाड़ी में मिले फटे रजिस्ट्रेशन के अनुसार गिरजा शंकर पुत्र स्वर्गीय बिहारी लाल UP71AC 9757 है1
- बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव पहुंचे हसवा गांव 14 अप्रैल की जयंती व 23 अप्रैल के भारत बंद के बारे में लोगों को जानकारी दिया जय मूलनिवासी जय भारत जय भीम जय संविधान।2
- फतेहपुर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के युवा जिलाध्यक्ष अनीत अग्रहरी के नाम की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की घोषणा l फतेहपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा आयोजित वैश्य सम्मेलन में शासन द्वारा नामित वैश्य सभासदों एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन में नव मनोनीत पदाधिकारियों का किया गया सम्मान। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा आयोजित स्पोर्टस स्टेडियम के सामने वैश्य भवन में आयोजित वैश्य सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व न्यायमंत्री राधेश्याम गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव एवं परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 सुमंत गुप्त के सानिध्य में दीप प्रज्वलन एवं ईश वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में भाजपा द्वारा नव मनोनीत वैश्य सभासदों एवं भारतीय जनता पार्टी में नव मनोनीत वैश्य पदाधिकारियों को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह तथा माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आयोजकों द्वारा अतिथियों का भी स्वागत प्रतीक चिन्ह एवं माला पहनाकर किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 सुमंत गुप्ता ने कहा कि समाज को आगे बढने के लिये राजनैतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में आगे आना होगा तभी लक्ष्य की प्राप्ति होगी। उन्होंने कहा कि समस्त वैश्य उप वर्गों के केंद्रीय संगठन के रूप में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा समय समय पर कार्यक्रम किये जाते है जिससे समाज संगठित हो। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व न्यायमंत्री एवं परिषद के राष्ट्रीय प्रधान संरक्षक राधेश्याम गुप्त ने कहा कि परिषद द्वारा आज जो सम्मान समारोह मनोनीत सभासदों एवं कमेटी के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया है वह सराहनीय है और वह अपेक्षा करते हैं कि यह सभी मनोनीत पदाधिकारी तन मन से वैश्य समाज के हित को आगे बढाते रहेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने सभी नव मनोनीत वैश्य पदाधिकारियों एवं वैश्य सभासदों को बधाई देते हुये कहा कि वह अपने कार्यों के द्वारा भाजपा का हित तथा समाज का हित सर्वोपरि रखते हुये एकजुटता के साथ आगे बढें तभी समाज एवं संगठन आगे बढेगा। कार्यक्रम में वैश्य समाज के डॉ रवि नाथ साहू , अमित सोनी, सतेंद्र गुप्ता, प्राचीत गुप्ता ने सम्मान समारोह में उपस्थित अतिथियों को प्रतीक चिन्ह एवं भाजपा के कार्यालय मंत्री नीरज गुप्ता को चांदी का मुकुट भेंट करते हुये समाज की सुरक्षा का दायित्व सौंपा। कार्यक्रम में भारी संख्या में जनपद से वैश्य समाज का सैलाब उमडा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा युवा जिलाध्यक्ष अनीत अग्रहरि एवं उपाध्यक्ष पद में गौरव गुप्ता, आशिष गुप्ता, विवेक अगहरी अमित गुप्ता के नाम की घोषणा कर शीघ्र कमेटी घोषित करने की बात कही l कार्यक्रम का कुशल संचालन परिषद के पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद कुमार गुप्ता,युवा प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल, राम विशाल गुप्ता, माया शिवहरे, सुनीता गुप्ता , संजय गुप्ता, कमल रस्तोगी, बृजेश सोनी, नारायण गुप्ता, सुनील गुप्ता फौजी ,सत्येन्द्र गुप्ता, शिवाकांत शिवहरे, सिंपू शिवहरे, गीता गुप्ता, मधु गुप्ता, विकास गुप्ता दुर्गाशंकर गुप्ता, अमित गुप्ता प्रमोद मोदनवाल, अजय साहू, गुरु शरण गुप्ता, सावन गुप्ता, प्रेम प्रकाश गुप्ता टीटू , प्रेम मोहन साहू, राहुल मोदनवाल, ज्ञानेंद्र केसरवानी, सर्वेश मोदनवाल, संजय जौहरी , बीरेंद्र साहू,आशीष अग्रहरि, मनोज सोनी मदन गुप्ता, आदि मौजूद रहे1
- Post by Sandeep tvnews1
- Post by Vimal kumar2
- Post by Press Ashish Tripathi1
- बछरावां कस्बे के मुख्य चौराहे, बस स्टेशन के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार डंपर ने 60 वर्षीय महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान रामकली (60) के रूप में हुई है, जो पटेल नगर की निवासी थीं। बताया जा रहा है कि रामकली अपने पति के साथ चौराहे से गुजर रही थीं, तभी रायबरेली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रामकली बाइक से नीचे गिर गई थीं, इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें कुचल दिया।घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए डंपर का पीछा कर उसे हिरासत में ले लिया। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1