logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रसड़ा क्षेत्र के प्रधानपुर स्थित शहीद रामानुज विद्यालय परिसर में सोमवार को अमर शहीद रामानुज का 43वां शहादत दिवस श्रद्धा, सम्मान और गरिमा के साथ मनाया गया रसड़ा (बलिया) । रसड़ा क्षेत्र के प्रधानपुर स्थित शहीद रामानुज विद्यालय परिसर में सोमवार को अमर शहीद रामानुज का 43वां शहादत दिवस श्रद्धा, सम्मान और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहीद रामानुज की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया तथा भव्य शहीद मेला और श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई, जिसमें क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शहीद रामानुज की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह, भाजपा नेता एवं रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद प्रत्याशी विनोद सिंह, इंद्रजीत सिंह, चंद्रमा सिंह, शिवजी तिवारी, पुरुषोत्तम यादव और अवधेश तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी मौजूद रहे।

1 hr ago
user_Sadik Ahmad Journalist
Sadik Ahmad Journalist
Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

रसड़ा क्षेत्र के प्रधानपुर स्थित शहीद रामानुज विद्यालय परिसर में सोमवार को अमर शहीद रामानुज का 43वां शहादत दिवस श्रद्धा, सम्मान और गरिमा के साथ मनाया गया रसड़ा (बलिया) । रसड़ा क्षेत्र के प्रधानपुर स्थित शहीद रामानुज विद्यालय परिसर में सोमवार को अमर शहीद रामानुज का 43वां शहादत दिवस श्रद्धा, सम्मान और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहीद रामानुज की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया तथा भव्य शहीद मेला और श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई, जिसमें क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शहीद रामानुज की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह, भाजपा नेता एवं रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद प्रत्याशी विनोद सिंह, इंद्रजीत सिंह, चंद्रमा सिंह, शिवजी तिवारी, पुरुषोत्तम यादव और अवधेश तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रसड़ा क्षेत्र के प्रधानपुर स्थित शहीद रामानुज विद्यालय परिसर में सोमवार को अमर शहीद रामानुज का 43वां शहादत दिवस श्रद्धा, सम्मान और गरिमा के साथ मनाया गया रसड़ा (बलिया) । रसड़ा क्षेत्र के प्रधानपुर स्थित शहीद रामानुज विद्यालय परिसर में सोमवार को अमर शहीद रामानुज का 43वां शहादत दिवस श्रद्धा, सम्मान और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहीद रामानुज की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया तथा भव्य शहीद मेला और श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई, जिसमें क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शहीद रामानुज की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह, भाजपा नेता एवं रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद प्रत्याशी विनोद सिंह, इंद्रजीत सिंह, चंद्रमा सिंह, शिवजी तिवारी, पुरुषोत्तम यादव और अवधेश तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी मौजूद रहे।
    1
    रसड़ा क्षेत्र के प्रधानपुर स्थित शहीद रामानुज विद्यालय परिसर में सोमवार को अमर शहीद रामानुज का 43वां शहादत दिवस श्रद्धा, सम्मान और गरिमा के साथ मनाया गया
रसड़ा (बलिया) । रसड़ा क्षेत्र के प्रधानपुर स्थित शहीद रामानुज विद्यालय परिसर में सोमवार को अमर शहीद रामानुज का 43वां शहादत दिवस श्रद्धा, सम्मान और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहीद रामानुज की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया तथा भव्य शहीद मेला और श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई, जिसमें क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शहीद रामानुज की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह, भाजपा नेता एवं रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद प्रत्याशी विनोद सिंह, इंद्रजीत सिंह, चंद्रमा सिंह, शिवजी तिवारी, पुरुषोत्तम यादव और अवधेश तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी मौजूद रहे।
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बाढ़ के पानी में न जाने की पुलिस की अपील, 87 गांव प्रभावित। बलिया। जनपद में गंगा और घाघरा नदियां चेतावनी बिंदु से ऊपर बह रही हैं। करीब 87 गांव और 3 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर पुलिस लाउड हेलर और गश्त के जरिए ग्रामीणों से बाढ़ के पानी में न जाने और बच्चों को भी रोकने की अपील कर रही है। पुलिस ने नए ग्रीनफील्ड पुल के आसपास भी लगातार पेट्रोलिंग बढ़ाई है, जहां लोग पानी में नहाने का प्रयास कर रहे हैं। बीट कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल और थाना प्रभारी प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
    1
    बाढ़ के पानी में न जाने की पुलिस की अपील, 87 गांव प्रभावित।

बलिया। जनपद में गंगा और घाघरा नदियां चेतावनी बिंदु से ऊपर बह रही हैं। करीब 87 गांव और 3 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर पुलिस लाउड हेलर और गश्त के जरिए ग्रामीणों से बाढ़ के पानी में न जाने और बच्चों को भी रोकने की अपील कर रही है।
पुलिस ने नए ग्रीनफील्ड पुल के आसपास भी लगातार पेट्रोलिंग बढ़ाई है, जहां लोग पानी में नहाने का प्रयास कर रहे हैं। बीट कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल और थाना प्रभारी प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    13 hrs ago
  • बलिया।वाराणसी खंड स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर सपा ने कसी कमर, जीत की रणनीति पर हुआ मंथन बलिया। वाराणसी खंड स्नातक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र में आगामी माह होने वाले चुनाव में सफलता हासिल करने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में चुनाव की तैयारियों को लेकर एक-एक बिंदु पर गहन मंथन किया गया तथा संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय कर चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरने की रणनीति बनाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए वाराणसी खंड से वर्तमान विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने कहा कि विधान परिषद से लेकर सड़क तक उन्होंने युवाओं, छात्रों, अध्यापकों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों सहित समाज के सभी वर्गों के मुद्दों पर लगातार आवाज बुलंद की है। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि का जो कर्तव्य होता है, उसे पूरी तन्मयता और निष्ठा के साथ निभाने का उन्होंने प्रयास किया है और आगे भी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि विधान परिषद में जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाना और सड़क पर संघर्ष करना उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी मजबूती के साथ जुटने तथा अधिक से अधिक स्नातक मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने का आह्वान किया। बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि यह चुनाव केवल किसी व्यक्ति के निर्वाचन का चुनाव नहीं, बल्कि युवाओं, छात्रों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों की आवाज को मजबूत करने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मतदाताओं के बीच जाएं और पार्टी की नीतियों तथा जनहित में किए गए संघर्षों को जनता तक पहुंचाएं। संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर समाजवादी पार्टी इस चुनाव में मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। बैठक में चुनाव को लेकर मतदाता संपर्क अभियान को तेज करने, संगठनात्मक स्तर पर जिम्मेदारियां तय करने तथा प्रत्येक क्षेत्र में प्रभावी जनसंपर्क अभियान चलाने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ चुनावी तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। बैठक में डा.विश्राम यादव, यशपाल सिंह, आद्या शंकर यादव रंजीत चौधरी,अरविन्द गिरी, सुशील पाण्डेय कान्हजी, रामजी गुप्ता,चंद्रशेखर सिंह, विजय शंकर यादव,शशिकांत चतुर्वेदी, संतोष गर्ग,राजन कन्नौजिया,रामेश्वर पासवान,रविन्द्र यादव,जमाल आलम, अनिल राय,जुबेर सोनू, दशरथ यादव,रामनाथ पटेल सुरेश यादव, विनय गौड़,धनजी यादव सर्वजीत यादव, सुभाष यादव सहित समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव और संचालन महासचिव बीरबल राम ने किया।
    1
    बलिया।वाराणसी खंड स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर सपा ने कसी कमर, जीत की रणनीति पर हुआ मंथन
बलिया। वाराणसी खंड स्नातक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र में आगामी माह होने वाले चुनाव में सफलता हासिल करने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में चुनाव की तैयारियों को लेकर एक-एक बिंदु पर गहन मंथन किया गया तथा संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय कर चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरने की रणनीति बनाई गई।
बैठक को संबोधित करते हुए वाराणसी खंड से वर्तमान विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने कहा कि विधान परिषद से लेकर सड़क तक उन्होंने युवाओं, छात्रों, अध्यापकों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों सहित समाज के सभी वर्गों के मुद्दों पर लगातार आवाज बुलंद की है। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि का जो कर्तव्य होता है, उसे पूरी तन्मयता और निष्ठा के साथ निभाने का उन्होंने प्रयास किया है और आगे भी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि विधान परिषद में जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाना और सड़क पर संघर्ष करना उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी मजबूती के साथ जुटने तथा अधिक से अधिक स्नातक मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने का आह्वान किया।
बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि यह चुनाव केवल किसी व्यक्ति के निर्वाचन का चुनाव नहीं, बल्कि युवाओं, छात्रों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों की आवाज को मजबूत करने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मतदाताओं के बीच जाएं और पार्टी की नीतियों तथा जनहित में किए गए संघर्षों को जनता तक पहुंचाएं। संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर समाजवादी पार्टी इस चुनाव में मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी।
बैठक में चुनाव को लेकर मतदाता संपर्क अभियान को तेज करने, संगठनात्मक स्तर पर जिम्मेदारियां तय करने तथा प्रत्येक क्षेत्र में प्रभावी जनसंपर्क अभियान चलाने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ चुनावी तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।
बैठक में डा.विश्राम यादव, यशपाल सिंह, आद्या शंकर यादव रंजीत चौधरी,अरविन्द गिरी, सुशील पाण्डेय कान्हजी, रामजी गुप्ता,चंद्रशेखर सिंह, विजय शंकर यादव,शशिकांत चतुर्वेदी, संतोष गर्ग,राजन कन्नौजिया,रामेश्वर पासवान,रविन्द्र  यादव,जमाल आलम, अनिल राय,जुबेर सोनू, दशरथ यादव,रामनाथ पटेल सुरेश यादव, विनय गौड़,धनजी यादव सर्वजीत यादव, सुभाष यादव सहित समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव और संचालन महासचिव बीरबल राम ने किया।
    user_गंगा24न्यूज़
    गंगा24न्यूज़
    Local News Reporter सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • 🚨 बलिया में बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट! नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। सेल्फी और रील बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में न डालें। बाढ़ प्रभावित 10 थाना क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है, वहीं SDRF भी अलर्ट मोड पर है। ⚠️ सावधानी बरतें, सुरक्षित रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।
    1
    🚨 बलिया में बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट!
नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। सेल्फी और रील बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में न डालें।
बाढ़ प्रभावित 10 थाना क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है, वहीं SDRF भी अलर्ट मोड पर है।
⚠️ सावधानी बरतें, सुरक्षित रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।
    user_BSNN
    BSNN
    Newspaper publisher Ballia, Uttar Pradesh•
    22 min ago
  • बलिया: बाढ़ का अलर्ट, सेल्फी-रील बनाने वालों को सख्त चेतावनी SDRF अलर्ट लगातार बढ़ते बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदियों, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही सेल्फी या रील बनाने के लिए जोखिम उठाने वालों को सख्त चेतावनी दी गई है। बाढ़ प्रभावित थाना क्षेत्रों में पुलिस की विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए SDRF को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। जान जोखिम में डालकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेल्फी या रील न बनाएं। सुरक्षित रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
    1
    बलिया: बाढ़ का अलर्ट, सेल्फी-रील बनाने वालों को सख्त चेतावनी SDRF अलर्ट
लगातार बढ़ते बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदियों, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही सेल्फी या रील बनाने के लिए जोखिम उठाने वालों को सख्त चेतावनी दी गई है।
बाढ़ प्रभावित  थाना क्षेत्रों में पुलिस की विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए SDRF को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।
जान जोखिम में डालकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेल्फी या रील न बनाएं। सुरक्षित रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
    user_Ashutosh Tiwari
    Ashutosh Tiwari
    Computer Programmer बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बलिया में फौजी की हुंकार से गरमाई सियासत, 300 गाड़ियों के काफिले के साथ रमेश सिंह गुड्डू ने ठोकी दावेदारी बलिया। 361 बलिया नगर विधानसभा की सियासत में पूर्व सैनिक रमेश सिंह गुड्डू की सक्रिय एंट्री ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पॉलिटेक्निक ग्राउंड से निकली उनकी जनसंपर्क यात्रा में करीब 300 गाड़ियों का काफिला शामिल रहा। जगह-जगह समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर शक्ति प्रदर्शन किया। यात्रा की शुरुआत शहीदों को माल्यार्पण कर नमन करने से हुई। इसके बाद बाबा बालेश्वर नाथ और बाबा भृगु मुनि का आशीर्वाद लेकर काफिला कदम चौराहा, जमुआ, सरहसपाली, आखार, बेयासी, घोड़ाहरा, बसरिखपुर, बहादुरपुर, नंदपुर और हल्दी सहित विभिन्न क्षेत्रों से गुजरा। हल्दी में बाढ़ पीड़ितों के लिए नि:शुल्क मेडिकल कैंप और भोजन की व्यवस्था भी की गई। इसके बाद सोनवानी बिगही, रहुआ, सेरिया, दवनी, रुस्तमपुर, बांसडीह रोड, घरौली, आमघाट, शंकरपुर चट्टी, छोड़हर, हनुमानगंज और बहादुरपुर तक जनसंपर्क हुआ। इस दौरान दो दर्जन से अधिक मंदिरों में उन्होंने दर्शन किए। पत्रकारों से बातचीत में रमेश सिंह गुड्डू ने कहा, “अब मैदान में फौजी उतर चुका है, पीछे नहीं हटेगा।” उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई, गंगा कटान, जलजमाव और स्वास्थ्य सेवाओं को प्रमुख मुद्दा बताया। उनका कहना है कि जनता का अवसर मिलने पर वे समस्याओं को लेकर शासन तक मजबूती से आवाज उठाएंगे। युवाओं के रोजगार और शिक्षा के मुद्दे पर भी उन्होंने संघर्ष का ऐलान किया। वहीं अग्निपथ योजना पर अपनी ही राजनीतिक विचारधारा से अलग राय रखते हुए उन्होंने कहा कि सेना की सेवा स्थायी होनी चाहिए।
    1
    बलिया में फौजी की हुंकार से गरमाई सियासत, 300 गाड़ियों के काफिले के साथ रमेश सिंह गुड्डू ने ठोकी दावेदारी
बलिया। 361 बलिया नगर विधानसभा की सियासत में पूर्व सैनिक रमेश सिंह गुड्डू की सक्रिय एंट्री ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पॉलिटेक्निक ग्राउंड से निकली उनकी जनसंपर्क यात्रा में करीब 300 गाड़ियों का काफिला शामिल रहा। जगह-जगह समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर शक्ति प्रदर्शन किया।
यात्रा की शुरुआत शहीदों को माल्यार्पण कर नमन करने से हुई। इसके बाद बाबा बालेश्वर नाथ और बाबा भृगु मुनि का आशीर्वाद लेकर काफिला कदम चौराहा, जमुआ, सरहसपाली, आखार, बेयासी, घोड़ाहरा, बसरिखपुर, बहादुरपुर, नंदपुर और हल्दी सहित विभिन्न क्षेत्रों से गुजरा। हल्दी में बाढ़ पीड़ितों के लिए नि:शुल्क मेडिकल कैंप और भोजन की व्यवस्था भी की गई। इसके बाद सोनवानी बिगही, रहुआ, सेरिया, दवनी, रुस्तमपुर, बांसडीह रोड, घरौली, आमघाट, शंकरपुर चट्टी, छोड़हर, हनुमानगंज और बहादुरपुर तक जनसंपर्क हुआ। इस दौरान दो दर्जन से अधिक मंदिरों में उन्होंने दर्शन किए।
पत्रकारों से बातचीत में रमेश सिंह गुड्डू ने कहा, “अब मैदान में फौजी उतर चुका है, पीछे नहीं हटेगा।” उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई, गंगा कटान, जलजमाव और स्वास्थ्य सेवाओं को प्रमुख मुद्दा बताया। उनका कहना है कि जनता का अवसर मिलने पर वे समस्याओं को लेकर शासन तक मजबूती से आवाज उठाएंगे।
युवाओं के रोजगार और शिक्षा के मुद्दे पर भी उन्होंने संघर्ष का ऐलान किया। वहीं अग्निपथ योजना पर अपनी ही राजनीतिक विचारधारा से अलग राय रखते हुए उन्होंने कहा कि सेना की सेवा स्थायी होनी चाहिए।
    user_Kanhaiya Verma
    Kanhaiya Verma
    Media house बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहरों की दिशा में उत्तर प्रदेश की बड़ी छलांग,रचा इतिहास स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में यूपी का परचम, लखनऊ ने इंदौर को पीछे छोड़ रचा इतिहास स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में यूपी के 16 शहरों ने बनाई जगह, लखनऊ सहित कई शहरों ने रचा इतिहास वार्ड लेवल पर लखनऊ के वार्ड-70 ने भी देशभर में हासिल किया प्रथम स्थान यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छता संकल्प और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन से संभव: मंत्री ए के शर्मा स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में उत्तर प्रदेश ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने स्वच्छ वायु संरक्षण के क्षेत्र में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए पहली बार इंदौर को पीछे छोड़ दिया है। यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, वायु गुणवत्ता सुधार और नगरीय व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, हरित क्षेत्र के विस्तार, सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई तथा वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश के विभिन्न श्रेणियों के कुल 16 शहरों का स्थान बनाना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इंदौर से आगे निकला लखनऊ दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की कैटेगरी-1 में उत्तर प्रदेश के छह शहरों ने स्थान बनाया। इनमें लखनऊ ने देश में पहला, आगरा ने चौथा, गाजियाबाद ने नौवां, कानपुर ने ग्यारहवां, प्रयागराज ने तरहवां और मेरठ ने बाइसवां स्थान प्राप्त किया। वहीं 3 लाख से 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों की कैटेगरी-2 में भी उत्तर प्रदेश के छह शहरों ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। इसमें फिरोजाबाद ने दूसरा, झांसी ने पांचवां, मुरादाबाद और नोएडा ने आठवां, गोरखपुर ने बाइसवां और बरेली ने छब्बीसवां स्थान प्राप्त किया।तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों की कैटेगरी-3 में भी उत्तर प्रदेश के चार शहरों ने सफलता हासिल की। रायबरेली ने 17वां, अनपरा ने 29वां, खुर्जा ने 30वां और गजरौला ने 31वां स्थान प्राप्त किया। वार्ड स्तर पर भी यूपी का शानदार प्रदर्शन स्वच्छ वायु सर्वेक्षण की वार्ड लेवल रैंकिंग में भी उत्तर प्रदेश ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। कैटेगरी-1 में राजधानी लखनऊ के वार्ड-70 ने पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं कैटेगरी-2 में प्रयागराज के वार्ड-31 ने देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में नगरीय व्यवस्थाओं को केवल शहर स्तर पर ही नहीं, बल्कि वार्ड स्तर तक बेहतर बनाने के लिए भी गंभीरता से काम किया जा रहा है। मंत्री ए के शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जताया आभार इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छता का संदेश दिया था, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वच्छता को जनअभियान बनाकर देश के प्रत्येक नागरिक से जोड़ने का कार्य किया है। आज स्वच्छता और स्वच्छ वायु के क्षेत्र में मिल रही उपलब्धियां उसी व्यापक जनभागीदारी का परिणाम हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के शहरों की तस्वीर तेजी से बदल रही है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में लखनऊ का देश में प्रथम स्थान प्राप्त करना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। ए.के. शर्मा ने अधिकारियों और नागरिकों को दी बधाई नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और विशेष रूप से प्रदेश के नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ हवा और स्वच्छ शहर केवल सरकार के प्रयासों से संभव नहीं हैं, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। श्री शर्मा ने कहा कि लखनऊ ने स्वच्छ वायु संरक्षण के क्षेत्र में पहली बार इंदौर को पीछे छोड़कर देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि प्रदेश के लिए एक नई प्रेरणा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिस प्रकार स्वच्छ वायु के क्षेत्र में लखनऊ ने देश में पहला स्थान हासिल किया है, उसी प्रकार स्वच्छता सर्वेक्षण में भी लखनऊ को देश का नंबर-वन शहर बनाने के लिए सरकार, नगर निगम और नागरिक मिलकर पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।
    2
    नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए.के. शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहरों की दिशा में उत्तर प्रदेश की बड़ी छलांग,रचा इतिहास 
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में  यूपी का परचम, लखनऊ ने इंदौर को पीछे छोड़ रचा इतिहास
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में यूपी के 16 शहरों ने बनाई जगह, लखनऊ सहित कई शहरों ने रचा इतिहास
वार्ड लेवल पर लखनऊ के वार्ड-70 ने भी देशभर में हासिल किया प्रथम स्थान
यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छता संकल्प और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन से संभव: मंत्री ए के शर्मा
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में उत्तर प्रदेश ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने स्वच्छ वायु संरक्षण के क्षेत्र में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए पहली बार इंदौर को पीछे छोड़ दिया है। यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, वायु गुणवत्ता सुधार और नगरीय व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, हरित क्षेत्र के विस्तार, सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई तथा वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश के विभिन्न श्रेणियों के कुल 16 शहरों का स्थान बनाना प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
इंदौर से आगे निकला लखनऊ
दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की कैटेगरी-1 में उत्तर प्रदेश के छह शहरों ने स्थान बनाया। इनमें लखनऊ ने देश में पहला, आगरा ने चौथा, गाजियाबाद ने नौवां, कानपुर ने ग्यारहवां, प्रयागराज ने तरहवां और मेरठ ने बाइसवां स्थान प्राप्त किया।
वहीं 3 लाख से 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों की कैटेगरी-2 में भी उत्तर प्रदेश के छह शहरों ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। इसमें फिरोजाबाद ने दूसरा, झांसी ने पांचवां, मुरादाबाद और नोएडा ने आठवां, गोरखपुर ने बाइसवां और बरेली ने छब्बीसवां स्थान प्राप्त किया।तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों की कैटेगरी-3 में भी उत्तर प्रदेश के चार शहरों ने सफलता हासिल की। रायबरेली ने 17वां, अनपरा ने 29वां, खुर्जा ने 30वां और गजरौला ने 31वां स्थान प्राप्त किया।
वार्ड स्तर पर भी यूपी का शानदार प्रदर्शन
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण की वार्ड लेवल रैंकिंग में भी उत्तर प्रदेश ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। कैटेगरी-1 में राजधानी लखनऊ के वार्ड-70 ने पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं कैटेगरी-2 में प्रयागराज के वार्ड-31 ने देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में नगरीय व्यवस्थाओं को केवल शहर स्तर पर ही नहीं, बल्कि वार्ड स्तर तक बेहतर बनाने के लिए भी गंभीरता से काम किया जा रहा है।
मंत्री ए के शर्मा ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी का जताया आभार
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छता का संदेश दिया था, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वच्छता को जनअभियान बनाकर देश के प्रत्येक नागरिक से जोड़ने का कार्य किया है। आज स्वच्छता और स्वच्छ वायु के क्षेत्र में मिल रही उपलब्धियां उसी व्यापक जनभागीदारी का परिणाम हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के शहरों की तस्वीर तेजी से बदल रही है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में लखनऊ का देश में प्रथम स्थान प्राप्त करना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।
ए.के. शर्मा ने अधिकारियों और नागरिकों को दी बधाई
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और विशेष रूप से प्रदेश के नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ हवा और स्वच्छ शहर केवल सरकार के प्रयासों से संभव नहीं हैं, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।
श्री शर्मा ने कहा कि लखनऊ ने स्वच्छ वायु संरक्षण के क्षेत्र में पहली बार इंदौर को पीछे छोड़कर देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि प्रदेश के लिए एक नई प्रेरणा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिस प्रकार स्वच्छ वायु के क्षेत्र में लखनऊ ने देश में पहला स्थान हासिल किया है, उसी प्रकार स्वच्छता सर्वेक्षण में भी लखनऊ को देश का नंबर-वन शहर बनाने के लिए सरकार, नगर निगम और नागरिक मिलकर पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में अवाया दुर्गा मंदिर के पास हुई चाकूबाजी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। इस वारदात में तीन किशोर घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पीड़ित किशोर उभांव क्षेत्र के अवाया गांव के निवासी हैं—16 वर्षीय शिवम, 15 वर्षीय नीरज कुमार और 14 वर्षीय गोलू कुमार। सीयर सीएचसी के डॉक्टरों के अनुसार शिवम और नीरज के हाथ की नसें कटने की संभावना है, जिसके चलते उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, पेट में चोट झेलने वाले गोलू कुमार का प्राथमिक इलाज कर उसे घर भेज दिया गया है। पीड़ित परिजनों और मां ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल उभांव थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
    1
    उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में अवाया दुर्गा मंदिर के पास हुई चाकूबाजी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। इस वारदात में तीन किशोर घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पीड़ित किशोर उभांव क्षेत्र के अवाया गांव के निवासी हैं—16 वर्षीय शिवम, 15 वर्षीय नीरज कुमार और 14 वर्षीय गोलू कुमार।
सीयर सीएचसी के डॉक्टरों के अनुसार शिवम और नीरज के हाथ की नसें कटने की संभावना है, जिसके चलते उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, पेट में चोट झेलने वाले गोलू कुमार का प्राथमिक इलाज कर उसे घर भेज दिया गया है।
पीड़ित परिजनों और मां ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल उभांव थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.