logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

7 माह की बच्ची से छिना माँ का आंचल, संदिग्ध परिस्थिति मे माँ की मौत 7 माह की मासूम से छिना मां का साया: मदनापुर के बिरिया फतेहपुर में 20 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज शाहजहांपुर।जनपद के मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव बिरिया फतेहपुर में मंगलवार रात करीब 9 बजे एक 20 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मृतका के पति छोटेलाल पुत्र नत्थूलाल ने बताया कि वह मंगलवार शाम को मजदूरी करने के लिए भूसा डालने गया था। घर पर उसकी पत्नी छोटी कुमारी (उम्र 20 वर्ष) और 7 माह की मासूम बच्ची साब्या मौजूद थीं। रात करीब 9:30 बजे जब वह काम खत्म कर घर लौटा और पत्नी को आवाज लगाई, तो कोई जवाब नहीं मिला। पास जाकर देखा तो छोटी कुमारी चारपाई पर संदिग्ध हालत में पड़ी थी। घबराए पति ने तुरंत उसे जलालाबाद के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को वापस घर लाया गया और मायके पक्ष को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के भाई प्रवीण कुमार पुत्र उमेश कामत, निवासी गांव मलिकाना छपकाई, थाना सुपौल, जिला सहरसा (बिहार) ने डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद थाना मदनापुर पुलिस भी गांव पहुंच गई। बुधवार दोपहर मृतका के भाई के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर थाना मदनापुर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम और जलालाबाद के नायब तहसीलदार अनुराग दुबे भी पहुंचे और जांच पड़ताल की। मृतका के भाई प्रवीण कुमार ने बताया कि उसने अपनी सबसे छोटी बहन की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले छोटेलाल के साथ की थी। वहीं पति छोटेलाल ने बताया कि उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है और परिवार के अन्य सदस्य—बड़ा भाई दिनेश, भाभी विमला और मां अमरावती—पंजाब में मजदूरी करते हैं। घर पर वह अपनी पत्नी और मासूम बच्ची के साथ रहकर मजदूरी और खेती-बाड़ी करता था। घटना का सबसे मार्मिक पहलू यह है कि 7 माह की मासूम बच्ची के सिर से मां का साया उठ गया। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। बरुआ चौकी प्रभारी मोहित कुमार अधाना ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं नायब तहसीलदार अनुराग दुबे ने भी कहा कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है।

23 hrs ago
user_Ganesh Babu Gautam
Ganesh Babu Gautam
Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
23 hrs ago

7 माह की बच्ची से छिना माँ का आंचल, संदिग्ध परिस्थिति मे माँ की मौत 7 माह की मासूम से छिना मां का साया: मदनापुर के बिरिया फतेहपुर में 20 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज शाहजहांपुर।जनपद के मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव बिरिया फतेहपुर में मंगलवार रात करीब 9 बजे एक 20 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मृतका के पति छोटेलाल पुत्र नत्थूलाल ने बताया कि वह मंगलवार शाम को मजदूरी करने के लिए भूसा डालने गया था। घर पर उसकी पत्नी छोटी कुमारी (उम्र 20 वर्ष) और 7 माह की मासूम

b535b5be-2e6f-4aab-870a-788d3c8a762b

बच्ची साब्या मौजूद थीं। रात करीब 9:30 बजे जब वह काम खत्म कर घर लौटा और पत्नी को आवाज लगाई, तो कोई जवाब नहीं मिला। पास जाकर देखा तो छोटी कुमारी चारपाई पर संदिग्ध हालत में पड़ी थी। घबराए पति ने तुरंत उसे जलालाबाद के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को वापस घर लाया गया और मायके पक्ष को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के भाई प्रवीण कुमार पुत्र उमेश कामत, निवासी गांव मलिकाना छपकाई, थाना सुपौल, जिला सहरसा (बिहार) ने डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद थाना मदनापुर पुलिस भी गांव पहुंच गई। बुधवार दोपहर

68036e9e-b54d-4836-ba90-380f371fce7e

मृतका के भाई के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर थाना मदनापुर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम और जलालाबाद के नायब तहसीलदार अनुराग दुबे भी पहुंचे और जांच पड़ताल की। मृतका के भाई प्रवीण कुमार ने बताया कि उसने अपनी सबसे छोटी बहन की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले छोटेलाल के साथ की थी। वहीं पति छोटेलाल ने बताया कि उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है और परिवार के अन्य सदस्य—बड़ा भाई दिनेश, भाभी विमला और मां अमरावती—पंजाब में मजदूरी करते हैं। घर पर वह अपनी पत्नी और मासूम बच्ची के साथ रहकर मजदूरी और खेती-बाड़ी करता था। घटना का सबसे मार्मिक पहलू यह है कि 7 माह

ff91d86e-19c4-4397-88d6-bf8ced94adfa

की मासूम बच्ची के सिर से मां का साया उठ गया। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। बरुआ चौकी प्रभारी मोहित कुमार अधाना ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं नायब तहसीलदार अनुराग दुबे ने भी कहा कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शाहजहांपुर। सोशल मीडिया पर वायरल हुए स्टंटबाजी के वीडियो पर सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए देशी ढाबा के पास सड़क पर खतरनाक स्टंट करने वाले युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाहनों को सीज कर दिया और तीन लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी (सदर) के निर्देशन में थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस टीम ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच की। मौके पर सत्यापन में सामने आया कि होंडा सिटी (UP25AC0976), वर्ना कार (UP27BL4732) और एक्सयूवी 700 (UP32NX6705) के चालक तेज गति और लापरवाही से स्टंट कर रहे थे, जिससे आम लोगों की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो रहा था। इस मामले में 23 अप्रैल 2026 को थाना सेहरामऊ दक्षिणी में मुकदमा संख्या 119/2026 धारा 281 बीएनएस के तहत नामजद आरोपियों और अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक मोहित कुमार द्वारा की जा रही है और आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई के तहत वर्ना कार को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज किया गया है। साथ ही मुजाहिद अली अफजल, मौनिस अली और यमन खान के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक चालान किया गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि सड़क पर स्टंटबाजी कर आम जनता की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    शाहजहांपुर। सोशल मीडिया पर वायरल हुए स्टंटबाजी के वीडियो पर सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए देशी ढाबा के पास सड़क पर खतरनाक स्टंट करने वाले युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाहनों को सीज कर दिया और तीन लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी (सदर) के निर्देशन में थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस टीम ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच की। मौके पर सत्यापन में सामने आया कि होंडा सिटी (UP25AC0976), वर्ना कार (UP27BL4732) और एक्सयूवी 700 (UP32NX6705) के चालक तेज गति और लापरवाही से स्टंट कर रहे थे, जिससे आम लोगों की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो रहा था।
इस मामले में 23 अप्रैल 2026 को थाना सेहरामऊ दक्षिणी में मुकदमा संख्या 119/2026 धारा 281 बीएनएस के तहत नामजद आरोपियों और अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक मोहित कुमार द्वारा की जा रही है और आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई के तहत वर्ना कार को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज किया गया है। साथ ही मुजाहिद अली अफजल, मौनिस अली और यमन खान के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक चालान किया गया है।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि सड़क पर स्टंटबाजी कर आम जनता की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 min ago
  • Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    5
    Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Dharmendra kumar mishra
    1
    Post by Dharmendra kumar mishra
    user_Dharmendra kumar mishra
    Dharmendra kumar mishra
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Ravi Kaithwar
    1
    Post by Ravi Kaithwar
    user_Ravi Kaithwar
    Ravi Kaithwar
    Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर तीन लोगों पर कार्रवाई, एक वाहन सीज शाहजहांपुर। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र में सड़क पर स्टंटबाजी कर रहे युवकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर की गई, जिसमें देशी ढाबे के पास कुछ युवक तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे थे। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच की। मौके पर सत्यापन के बाद पता चला कि कुछ युवक लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्टंटबाजी कर रहे थे, जिससे आम लोगों की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो रहा था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक वाहन को सीज कर दिया और तीन लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क पर इस तरह की लापरवाही और स्टंटबाजी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर तीन लोगों पर कार्रवाई, एक वाहन सीज
शाहजहांपुर। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र में सड़क पर स्टंटबाजी कर रहे युवकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर की गई, जिसमें देशी ढाबे के पास कुछ युवक तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे थे।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच की। मौके पर सत्यापन के बाद पता चला कि कुछ युवक लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्टंटबाजी कर रहे थे, जिससे आम लोगों की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो रहा था।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक वाहन को सीज कर दिया और तीन लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क पर इस तरह की लापरवाही और स्टंटबाजी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारशाहजहांपुर। थाना मिर्जापुर पुलिस ने अपराध रोकथाम अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण में थाना मिर्जापुर पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पीआरवी-1366 के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम खगिया नगला में एक संदिग्ध व्यक्ति को अवैध असलहे के साथ पकड़ा गया है।
    1
    अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारशाहजहांपुर। थाना मिर्जापुर पुलिस ने अपराध रोकथाम अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण में थाना मिर्जापुर पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पीआरवी-1366 के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम खगिया नगला में एक संदिग्ध व्यक्ति को अवैध असलहे के साथ पकड़ा गया है।
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Asha Rani
    1
    Post by Asha Rani
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    4
    Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.