*सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के संबंध में देशी ढाबा के समीप वाहनों से स्टंटबाजी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस द्वारा सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए स्टंटबाजी में प्रयुक्त वाहनों को सीज किया गया तथा तीन व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की गई।* पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री सौरभ दीक्षित द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के पर्यवेक्षण एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी (सदर) के निर्देशन तथा थाना प्रभारी सेहरामऊ दक्षिणी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल कंटेन्ट, जिसमें देशी ढाबा के पास वाहनों द्वारा सड़क पर स्टंटबाजी किए जाने का दृश्य प्रसारित हो रहा था, का संज्ञान लेकर तत्काल जाँच कराई गई। जाँच के क्रम में उ0नि0 श्री हरिओम सिंह द्वारा मौके पर जाकर सत्यापन किया गया, जिसमें ज्ञात हुआ कि वाहन संख्या UP25AC0976 (होंडा सिटी) का चालक मुजाहिद अली अफजल पुत्र अल्ताफ अली निवासी मौ0 मानुजई थाना कोतवाली जनपद शाहजहाँपुर, वाहन संख्या UP27BL4732 (वर्ना कार) का चालक मौनिस अली पुत्र शाबिर अली निवासी मौ0 मदरा खेल निकट चिमलो वाली मस्जिद थाना सदर बाजार जनपद शाहजहाँपुर, वाहन संख्या UP32NX6705 (XUV 700) का चालक आकिल खान पुत्र नामालूम निवासी मौ0 बर्क जई थाना कोतवाली जनपद शाहजहाँपुर तथा उक्त वाहन में सवार यमन खान पुत्र शरीफ खान निवासी मौ0 जिया खेल थाना कोतवाली जनपद शाहजहाँपुर एवं इनके अन्य साथी तेज गति व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्टंटबाजी कर रहे थे, जिससे उनके स्वयं के साथ-साथ आम जनमानस के जीवन एवं सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा था। उक्त कृत्य के संबंध में दिनांक 23.04.2026 को उ0नि0 श्री हरिओम सिंह द्वारा थाना सेहरामऊ दक्षिणी पर मु0अ0सं0 119/2026 धारा 281 बीएनएस बनाम उपरोक्त नामित अभियुक्तगण एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया है। प्रकरण की विवेचना उ0नि0 श्री मोहित कुमार द्वारा संपादित की जा रही है तथा प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। अभियुक्तगणों को नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के संबंध में देशी ढाबा के समीप वाहनों से स्टंटबाजी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस द्वारा सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए स्टंटबाजी में प्रयुक्त वाहनों को सीज किया गया तथा तीन व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की गई।* पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री सौरभ दीक्षित द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान अपर पुलिस
अधीक्षक (नगर) के पर्यवेक्षण एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी (सदर) के निर्देशन तथा थाना प्रभारी सेहरामऊ दक्षिणी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल कंटेन्ट, जिसमें देशी ढाबा के पास वाहनों द्वारा सड़क पर स्टंटबाजी किए जाने का दृश्य प्रसारित हो रहा था, का संज्ञान लेकर तत्काल जाँच कराई गई। जाँच के क्रम में उ0नि0 श्री हरिओम सिंह द्वारा मौके पर जाकर सत्यापन
किया गया, जिसमें ज्ञात हुआ कि वाहन संख्या UP25AC0976 (होंडा सिटी) का चालक मुजाहिद अली अफजल पुत्र अल्ताफ अली निवासी मौ0 मानुजई थाना कोतवाली जनपद शाहजहाँपुर, वाहन संख्या UP27BL4732 (वर्ना कार) का चालक मौनिस अली पुत्र शाबिर अली निवासी मौ0 मदरा खेल निकट चिमलो वाली मस्जिद थाना सदर बाजार जनपद शाहजहाँपुर, वाहन संख्या UP32NX6705 (XUV 700) का चालक आकिल खान पुत्र नामालूम निवासी मौ0 बर्क
जई थाना कोतवाली जनपद शाहजहाँपुर तथा उक्त वाहन में सवार यमन खान पुत्र शरीफ खान निवासी मौ0 जिया खेल थाना कोतवाली जनपद शाहजहाँपुर एवं इनके अन्य साथी तेज गति व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्टंटबाजी कर रहे थे, जिससे उनके स्वयं के साथ-साथ आम जनमानस के जीवन एवं सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा था। उक्त कृत्य के संबंध में दिनांक 23.04.2026 को उ0नि0
श्री हरिओम सिंह द्वारा थाना सेहरामऊ दक्षिणी पर मु0अ0सं0 119/2026 धारा 281 बीएनएस बनाम उपरोक्त नामित अभियुक्तगण एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया है। प्रकरण की विवेचना उ0नि0 श्री मोहित कुमार द्वारा संपादित की जा रही है तथा प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। अभियुक्तगणों को नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
- खुदागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अप्राकृतिक कृत्य व धमकी के मामले में 2 बाल अपचारी पकड़े गए1
- शाहजहांपुर। सोशल मीडिया पर वायरल हुए स्टंटबाजी के वीडियो पर सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए देशी ढाबा के पास सड़क पर खतरनाक स्टंट करने वाले युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाहनों को सीज कर दिया और तीन लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी (सदर) के निर्देशन में थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस टीम ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच की। मौके पर सत्यापन में सामने आया कि होंडा सिटी (UP25AC0976), वर्ना कार (UP27BL4732) और एक्सयूवी 700 (UP32NX6705) के चालक तेज गति और लापरवाही से स्टंट कर रहे थे, जिससे आम लोगों की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो रहा था। इस मामले में 23 अप्रैल 2026 को थाना सेहरामऊ दक्षिणी में मुकदमा संख्या 119/2026 धारा 281 बीएनएस के तहत नामजद आरोपियों और अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक मोहित कुमार द्वारा की जा रही है और आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई के तहत वर्ना कार को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज किया गया है। साथ ही मुजाहिद अली अफजल, मौनिस अली और यमन खान के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक चालान किया गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि सड़क पर स्टंटबाजी कर आम जनता की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच5
- Post by Dharmendra kumar mishra1
- Post by Ravi Kaithwar1
- सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर तीन लोगों पर कार्रवाई, एक वाहन सीज शाहजहांपुर। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र में सड़क पर स्टंटबाजी कर रहे युवकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर की गई, जिसमें देशी ढाबे के पास कुछ युवक तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे थे। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच की। मौके पर सत्यापन के बाद पता चला कि कुछ युवक लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्टंटबाजी कर रहे थे, जिससे आम लोगों की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो रहा था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक वाहन को सीज कर दिया और तीन लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क पर इस तरह की लापरवाही और स्टंटबाजी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1
- Post by Asha Rani1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच4