logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उपखण्ड अधिकारी ने जिला कारागृह का किया औचक निरीक्षण,बंदियों से किया संवाद, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सघन तलाशी में नहीं मिली कोई अवैध सामग्री जैसलमेर। जिला प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था एवं कारागृह प्रबंधन को अधिक प्रभावी सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाए रखने की दिशा में शुक्रवार को उपखण्ड अधिकारी जैसलमेर रामलाल मीणा ने जिला कारागृह जैसलमेर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारागृह की सुरक्षा व्यवस्था बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वृताधिकारी जैसलमेर रूप सिंह इन्दा कारागृह उपाधीक्षक मुरली मनोहर सुथार सदर थानाधिकारी महेन्द्र सीरवी पुलिस एवं आरएसी के अधिकारी एवं जेल प्रशासन के कार्मिक उपस्थित रहे। उपखण्ड अधिकारी ने कारागृह परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था बैरकों की स्थिति स्वच्छता आवासीय प्रबंधन भोजन की गुणवत्ता पेयजल स्वास्थ्य सेवाओं एवं बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कारागृह में सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित हों तथा प्रत्येक बंदी को उसके विधिक अधिकारों एवं वैधानिक सुविधाओं का पूर्ण लाभ समयबद्ध रूप से मिले। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी मीणा ने बंदियों से आत्मीय संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव भी सुने। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बंदियों की शिकायतों का संवेदनशीलता पारदर्शिता एवं नियमानुसार त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि किसी भी स्तर पर अनावश्यक असुविधा की स्थिति उत्पन्न न हो।निरीक्षण में यह पाया गया कि जिला कारागृह में बंदियों को विधि द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। कारागृह परिसर में स्वच्छता अनुशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई तथा समग्र प्रबंधन व्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से संचालित होता मिला।निरीक्षण के साथ ही पुलिस आरएसी एवं जेल प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा कारागृह परिसर में सघन तलाशी अभियान भी चलाया गया। तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध अथवा प्रतिबंधित सामग्री बरामद नहीं हुई जिससे कारागृह की सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावशीलता एवं सतर्कता की पुष्टि हुई।उपखण्ड अधिकारी रामलाल मीणा ने कहा कि कारागृह केवल सुरक्षा का केंद्र ही नहीं बल्कि सुधार एवं पुनर्वास की व्यवस्था का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा अनुशासन एवं मानवीय संवेदनाओं के समन्वय के साथ बंदियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए एवं कारागृह की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

10 hrs ago
user_JOURNALIST C.R.DEVPAL
JOURNALIST C.R.DEVPAL
Advertising agency जैसलमेर, जैसलमेर, राजस्थान•
10 hrs ago
9bf9eb7b-3b9f-44e9-88b7-88f4e2c2ad19

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जालौर शनिवार को धार्मिक शोभायात्रा के बीच बिजली का तार टूट कर गिरा बड़ा हादसा टला जालौर शनिवार को भेरुनाथ अखाड़े के पीठाधीश्वर पीर गंगा नाथ जी महाराज की चतुर्थ मार्च के लिए शोभायात्रा अखाड़े से रवाना हुई थी इस बीच अखाड़ा गली में कम ऊंचाई पर बिजली के तार झूल रहे थे अचानक से बिजली का तार टूट कर श्रद्धालुओं के बीच गिरा जिससे शोभायात्रा में हड़कंप मच गया सूचना पर बिजली कटौती की गई कमेटी के सदस्य ने बताया कि करीब 3 महीना पहले विद्युत विभाग को इन कम ऊंचाई पर झूलते बिजली तारों को व्यवस्थित करने को कहा गया था लेकिन विद्युत विभाग की अनदेखी के कारण आज शोभायात्रा के बीच बिजली का तार टूट गया गनीमत रहेगी किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई श्रद्धालुओं ने विद्युत विभाग पर आक्रोश भी जताया
    4
    जालौर शनिवार को धार्मिक शोभायात्रा के बीच बिजली का तार टूट कर गिरा बड़ा हादसा टला
जालौर शनिवार को भेरुनाथ अखाड़े के पीठाधीश्वर पीर गंगा नाथ जी महाराज की चतुर्थ मार्च के लिए शोभायात्रा अखाड़े से रवाना हुई थी इस बीच अखाड़ा गली में कम ऊंचाई पर बिजली के तार झूल रहे थे अचानक से बिजली का तार टूट कर श्रद्धालुओं के बीच गिरा जिससे शोभायात्रा में हड़कंप मच गया सूचना पर बिजली कटौती की गई कमेटी के सदस्य ने बताया कि करीब 3 महीना पहले विद्युत विभाग को इन कम ऊंचाई पर झूलते बिजली तारों को व्यवस्थित करने को कहा गया था लेकिन विद्युत विभाग की अनदेखी के कारण आज शोभायात्रा के बीच बिजली का तार टूट गया गनीमत रहेगी किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई श्रद्धालुओं ने विद्युत विभाग पर आक्रोश भी  जताया
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • BREAKING NEWS | जालौर कनियागिरी तपोभूमि से निकली चातुर्मास की भव्य शोभायात्रा, देवनगरी बैरठ में होगा मंगलमय चातुर्मास प्रवेश जालोर, 1 अगस्त 2026। नाथ संप्रदाय की अति प्राचीन तपोभूमि कनियागिरी पर्वत पर विराजमान श्री शिवावतारी महासिद्ध जालन्धरनाथजी महाराज की पावन सिद्धपीठ तथा शिवस्वरूप पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 पीर श्री गंगानाथ जी महाराज, सिरे मंदिर धाम एवं श्री भेरूनाथ जी अखाड़ा, जालोर के सान्निध्य में शनिवार को चातुर्मास भव्य शोभायात्रा–2026 श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ निकाली गई। प्रातःकाल श्री भेरूनाथ जी अखाड़ा, जालोर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों, ध्वज-पताकाओं और "जय गुरुदेव" के गगनभेदी जयघोष के बीच निकली इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, नाथ संप्रदाय के अनुयायी एवं श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर संतों का भावपूर्ण स्वागत एवं अभिनंदन किया। शोभायात्रा श्रद्धा और भक्ति के वातावरण के बीच वंदनीय श्री केशरनाथ जी महाराज की तपोस्थली देवनगरी बैरठ पहुँची, जहाँ गुरु भगवान का मंगलमय चातुर्मास प्रवेश वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न होगा। इस अवसर पर क्षेत्रभर से आए श्रद्धालुओं ने गुरु भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, अनुशासन, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। संतों के सान्निध्य में निकली इस शोभायात्रा ने क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। चातुर्मास के शुभारंभ के साथ ही आगामी चार माह तक धर्म, साधना, सत्संग, प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं जनकल्याणकारी धार्मिक आयोजनों का क्रम निरंतर जारी रहेगा। नाथ संप्रदाय के अनुयायियों ने इसे आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति के संरक्षण का महत्वपूर्ण पर्व बताते हुए अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से चातुर्मास के धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आह्वान किया।
    2
    BREAKING NEWS | जालौर
कनियागिरी तपोभूमि से निकली चातुर्मास की भव्य शोभायात्रा, देवनगरी बैरठ में होगा मंगलमय चातुर्मास प्रवेश
जालोर, 1 अगस्त 2026।
नाथ संप्रदाय की अति प्राचीन तपोभूमि कनियागिरी पर्वत पर विराजमान श्री शिवावतारी महासिद्ध जालन्धरनाथजी महाराज की पावन सिद्धपीठ तथा शिवस्वरूप पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 पीर श्री गंगानाथ जी महाराज, सिरे मंदिर धाम एवं श्री भेरूनाथ जी अखाड़ा, जालोर के सान्निध्य में शनिवार को चातुर्मास भव्य शोभायात्रा–2026 श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ निकाली गई।
प्रातःकाल श्री भेरूनाथ जी अखाड़ा, जालोर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों, ध्वज-पताकाओं और "जय गुरुदेव" के गगनभेदी जयघोष के बीच निकली इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, नाथ संप्रदाय के अनुयायी एवं श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर संतों का भावपूर्ण स्वागत एवं अभिनंदन किया।
शोभायात्रा श्रद्धा और भक्ति के वातावरण के बीच वंदनीय श्री केशरनाथ जी महाराज की तपोस्थली देवनगरी बैरठ पहुँची, जहाँ गुरु भगवान का मंगलमय चातुर्मास प्रवेश वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न होगा। इस अवसर पर क्षेत्रभर से आए श्रद्धालुओं ने गुरु भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, अनुशासन, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। संतों के सान्निध्य में निकली इस शोभायात्रा ने क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। चातुर्मास के शुभारंभ के साथ ही आगामी चार माह तक धर्म, साधना, सत्संग, प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं जनकल्याणकारी धार्मिक आयोजनों का क्रम निरंतर जारी रहेगा।
नाथ संप्रदाय के अनुयायियों ने इसे आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति के संरक्षण का महत्वपूर्ण पर्व बताते हुए अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से चातुर्मास के धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आह्वान किया।
    user_News Samachar Nation jalor
    News Samachar Nation jalor
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी विवाद – रुछिका सिंह ने मांगी माफी बहीरंग माफी: CJP कार्यकर्ता रुछिका सिंह ने देशवासियों से वीडियो जारी कर क्षमा मांगी। उन्होंने स्वीकार किया कि प्रदर्शन के दौरान दूसरों के उकसावे और दबाव में आकर ही उनके मुंह से अनुचित शब्द निकले। - भविष्य का आश्वासन: सिंह ने भरोसा दिलाया कि आगे कभी ऐसी घटना दोहराई नहीं जाएगी। - कानूनी कार्रवाई: इस मामले में नोएडा पुलिस ने FIR दर्ज की है। जांच को दिल्ली पुलिस को सौंपा गया है। - राजनीतिक प्रतिक्रिया: घटना पर राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएँ सामने आईं। यह विवाद दिखाता है कि सार्वजनिक मंचों पर दिए गए बयान कितने संवेदनशील होते हैं। राजनीतिक व्यक्तित्वों पर व्यक्तिगत टिप्पणी न केवल सामाजिक असंतोष को जन्म देती है, बल्कि कानूनी कार्रवाई का कारण भी बन सकती है।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी विवाद – रुछिका सिंह ने मांगी माफी  
बहीरंग माफी: CJP कार्यकर्ता रुछिका सिंह ने देशवासियों से वीडियो जारी कर क्षमा मांगी। उन्होंने स्वीकार किया कि प्रदर्शन के दौरान दूसरों के उकसावे और दबाव में आकर ही उनके मुंह से अनुचित शब्द निकले।  
- भविष्य का आश्वासन: सिंह ने भरोसा दिलाया कि आगे कभी ऐसी घटना दोहराई नहीं जाएगी।  
- कानूनी कार्रवाई: इस मामले में नोएडा पुलिस ने FIR दर्ज की है। जांच को दिल्ली पुलिस को सौंपा गया है।  
- राजनीतिक प्रतिक्रिया: घटना पर राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएँ सामने आईं।  
यह विवाद दिखाता है कि सार्वजनिक मंचों पर दिए गए बयान कितने संवेदनशील होते हैं। राजनीतिक व्यक्तित्वों पर व्यक्तिगत टिप्पणी न केवल सामाजिक असंतोष को जन्म देती है, बल्कि कानूनी कार्रवाई का कारण भी बन सकती है।
    user_Ramesh Solanki
    Ramesh Solanki
    स्वतंत्र पत्रकार जालोर, जालोर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • जालोर । रोडला में ग्रामीण सेवा शिविर में भूमि विवाद का हुआ निस्तारण एसडीएम व विधायक छगन सिंह राजपुरोहित की मौजूदगी में हुआ शिविर
    1
    जालोर । रोडला में ग्रामीण सेवा शिविर में भूमि विवाद का हुआ निस्तारण
एसडीएम व विधायक छगन सिंह राजपुरोहित की मौजूदगी में हुआ शिविर
    user_छगन रैडशाह
    छगन रैडशाह
    Local News Reporter Jalor, Jalore•
    22 hrs ago
  • साचोर तहसील के हाडेशा गांव में जोरदार बारिश फुल बारिश फूल बारिश सिटी में
    1
    साचोर तहसील के हाडेशा गांव में जोरदार बारिश  फुल बारिश
फूल बारिश सिटी में
    user_डुगर दरजी बागली
    डुगर दरजी बागली
    Tailor सांचोर, जालोर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत जोधपुर आए और लोगों ने धूमधाम से उनका स्वागत किया राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत जोधपुर आए और लोगों ने धूमधाम से उनका स्वागत किया
    1
    राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत जोधपुर आए और लोगों ने धूमधाम से उनका स्वागत किया
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत जोधपुर आए और लोगों ने धूमधाम से उनका स्वागत किया
    user_Gordhan ram
    Gordhan ram
    भोपालगढ़, जोधपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • जालौर शनिवार को भेरुनाथ अखाड़े के पीर गंगा नाथ जी महाराज ने चातु मार्च के लिए वेरठ गांव किया प्रस्थान जालौर शनिवार को भेरुनाथ अखाडे के पीर गंगा नाथ जी महाराज ने चातु मार्च के लिए वेरठ गांव के लिए किया प्रस्थान भेरुनाथ अखाड़े से ढोल धमाका के साथ शोभायात्रा रवाना हुई शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी इस दौरान महिलाओं ने मांगलिक गीतों का गायन कर भक्ति मैं प्रस्तुति दी शोभायात्रा भेरुनाथ अखाड़े से रवाना होकर अस्पताल चौराया जोशी सर्कल सूरजपोल भीनमाल रोड होते हुए वेरठ गांव पहुंची जहां पर ग्रामीणों ने पीर जी का स्वागत अभिनंदन किया शोभा यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया शोभायात्रा में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे
    3
    जालौर शनिवार को भेरुनाथ अखाड़े के पीर गंगा नाथ जी महाराज ने चातु मार्च के लिए वेरठ गांव किया प्रस्थान
जालौर शनिवार को भेरुनाथ अखाडे के पीर गंगा नाथ जी महाराज ने चातु मार्च के लिए वेरठ गांव के लिए किया प्रस्थान भेरुनाथ अखाड़े से ढोल धमाका के साथ शोभायात्रा रवाना हुई शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी इस दौरान महिलाओं ने मांगलिक गीतों का गायन कर भक्ति मैं प्रस्तुति दी शोभायात्रा भेरुनाथ अखाड़े से रवाना होकर अस्पताल चौराया जोशी सर्कल सूरजपोल भीनमाल रोड होते हुए  वेरठ गांव पहुंची जहां पर ग्रामीणों ने पीर जी का स्वागत अभिनंदन किया शोभा यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया शोभायात्रा में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर रियल बनाकर लोगों को बताया कि देश को आगे कैसे बढ़ाएं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर रियल बनाकर लोगों को बताया कि देश को आगे कैसे बढ़ाएं
    1
    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर रियल बनाकर लोगों को बताया कि देश को आगे कैसे बढ़ाएं
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर रियल बनाकर लोगों को बताया कि देश को आगे कैसे बढ़ाएं
    user_Gordhan ram
    Gordhan ram
    भोपालगढ़, जोधपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • वीडियो यह वीडियो कॉल से वायरल हो रहा है यह कहां का है यह हमें पता नहीं है दो महिला ने मिलकर उसकी ऐसी टूटेगी है महिलाओं को ऐसी जिगरवा जाना चाहिए ताकि किसी भी आदमी को जवाब दे सके
    1
    वीडियो यह वीडियो कॉल से वायरल हो रहा है यह कहां का है यह हमें पता नहीं है दो महिला ने मिलकर उसकी ऐसी टूटेगी है
महिलाओं को ऐसी जिगरवा जाना चाहिए ताकि किसी भी आदमी को जवाब दे सके
    user_डुगर दरजी बागली
    डुगर दरजी बागली
    Tailor सांचोर, जालोर, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.