Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर रियल बनाकर लोगों को बताया कि देश को आगे कैसे बढ़ाएं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर रियल बनाकर लोगों को बताया कि देश को आगे कैसे बढ़ाएं
Gordhan ram
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर रियल बनाकर लोगों को बताया कि देश को आगे कैसे बढ़ाएं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर रियल बनाकर लोगों को बताया कि देश को आगे कैसे बढ़ाएं
More news from राजस्थान and nearby areas
- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर रियल बनाकर लोगों को बताया कि देश को आगे कैसे बढ़ाएं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर रियल बनाकर लोगों को बताया कि देश को आगे कैसे बढ़ाएं1
- वर्षों से क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग रहे उप जिला चिकित्सालय भवन निर्माण कार्य के शिलान्यास के साथ एक ऐतिहासिक सपना साकार होने पर संत श्री मोतीराम बाबा मंदिर परिसर श्रद्धा, आस्था और उल्लास से सराबोर हो उठा नावा सिटी :- वर्षों से क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग रहे उप जिला चिकित्सालय भवन निर्माण कार्य के शिलान्यास के साथ एक ऐतिहासिक सपना साकार होने पर संत श्री मोतीराम बाबा मंदिर परिसर श्रद्धा, आस्था और उल्लास से सराबोर हो उठा। युवा शक्ति के तत्वावधान में आयोजित भव्य श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं संगीतमय भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान श्री ठाकुरजी एवं संत श्री मोतीराम बाबा के श्रीचरणों में कृतज्ञता अर्पित करते हुए क्षेत्र के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की मंगलकामना की गई। यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनहित में लिए गए अडिग संकल्प, अटूट आस्था और वर्षों के संघर्ष की ऐतिहासिक सफलता का भावपूर्ण उत्सव था।उल्लेखनीय है कि समाजसेवी मनोज गंगवाल ने लंबे समय से रुकी उप जिला चिकित्सालय भवन निर्माण की फाइल को गति दिलाने के लिए संत श्री मोतीराम बाबा के दरबार में भगवान श्री ठाकुरजी को साक्षी मानते हुए दृढ़ संकल्प लिया था कि इस जनकल्याणकारी कार्य को पूरा होने तक वे हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। उप जिला चिकित्सालय भवन निर्माण कार्य के शिलान्यास के साथ उनका यह संकल्प साकार हुआ तो श्रद्धालुओं ने इसे ठाकुरजी की असीम कृपा एवं संत श्री मोतीराम बाबा के पावन आशीर्वाद का प्रतिफल मानते हुए भक्ति एवं कृतज्ञता के साथ उत्सव मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ से हुआ। दो बार हनुमान चालीसा के पाठ के पश्चात भजन-कीर्तन का भक्तिमय दौर प्रारंभ हुआ। गायक कलाकार सेवानिवृत्त अध्यापक राधेश्याम टेलर (सिकरवाल) ने एक से बढ़कर एक भावपूर्ण भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। वहीं कृष्णा पाराशर एवं प्रवीण स्वामी ने ढोलक पर अपनी सुमधुर संगत से कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बना दिया। इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने समाजसेवी मनोज गंगवाल का माला एवं दुपट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। अपने संबोधन में गंगवाल ने कहा कि "संत श्री मोतीराम बाबा के दरबार में ठाकुरजी को साक्षी मानकर जो संकल्प लिया था, वह आज उनकी असीम कृपा और संत श्री मोतीराम बाबा के आशीर्वाद से साकार हुआ है। यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि समस्त नावा क्षेत्र की आस्था, विश्वास, जनसहयोग और एकजुटता की विजय है। हम संत श्री मोतीराम बाबा एवं ठाकुरजी के श्रीचरणों में कोटिशः नमन करते हुए उनके प्रति अपनी हृदय की गहराइयों से कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।" उन्होंने कहा कि उप जिला चिकित्सालय भवन केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षित भविष्य और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की मजबूत आधारशिला है। गंगवाल ने इस ऐतिहासिक सौगात के लिए स्थानीय विधायक एवं प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी, राज्य सरकार तथा चिकित्सालय के लिए 50 फीट चौड़ा सुगम मार्ग उपलब्ध कराने वाले भामाशाह साबू परिवार एवं पूनिया परिवार का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र विकास के इस जनआंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने वाली युवा शक्ति की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भूमिका इस सफलता की सबसे बड़ी ताकत रही। साथ ही उन्होंने पेंशनर समाज के वरिष्ठजनों के स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद, मातृशक्ति के सहयोग तथा समस्त समाज बंधुओं के विश्वास के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय नावा सिटी सहित पूरे क्षेत्र की जनता को समर्पित किया। वीर बजरंगी सेवा समिति के अध्यक्ष सर्वेश्वर शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि रेल महाआंदोलन और उप जिला चिकित्सालय भवन निर्माण कार्य के शिलान्यास जैसी ऐतिहासिक उपलब्धियों ने क्षेत्र की एकजुटता की नई मिसाल कायम की है। उन्होंने समाजसेवी मनोज गंगवाल के समर्पण, संघर्ष और जनहित के प्रति उनकी निष्ठा की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस अवसर पर युवा शक्ति के यश सैनी, विकास शर्मा, अशोक कुमावत, सर्वेश्वर शर्मा, भागीरथ गुर्जर, दौलत कुमावत, सुनील जांगिड़, कृष्णा पाराशर, कुलदीप सैनी,हरि सैनी, सूर्यवीर गुर्जर एवं उत्सव जैन उपस्थित रहे। वहीं मंदिर समिति की ओर से राजू सेन, बंसीलाल सेन, नितेश पंवार, मयंक छिपा, वैभव पंवार एवं मिलाप जैन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन, मातृशक्ति एवं श्रद्धालुओं ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। श्रद्धा, विश्वास और कृतज्ञता से ओत-प्रोत यह आयोजन न केवल उप जिला चिकित्सालय भवन निर्माण कार्य के शिलान्यास की खुशी का उत्सव बना, बल्कि यह संदेश भी दे गया कि जब जनहित का संकल्प आस्था, सेवा और समाज की एकजुटता से जुड़ जाता है, तब सफलता स्वयं उसके चरण चूमती है।4
- गुरु क्यों बनाना चाहिए जाने आप भी जोधपुर में गुरु पूर्णिमा पर्व धूम धाम से मनाया गया भक्तों ने श्रद्धा से गुरु की पूजन किया1
- Singer Krishna Veer Gurjar introduces fan and producer Yatin at his Chandigarh recording studio, praising Yatin's music production skills and teasing future collaborations¹ Singer Krishna Veer Gurjar introduces fan and producer Yatin at his Chandigarh recording studio, praising Yatin's music production skills and teasing future collaborations¹1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भाषण की पूरी तरह माफिया को मिट्टी में मिला दिया गया और आगे भी ऐसा ही काम किया जाएगा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भाषण की पूरी तरह माफिया को मिट्टी में मिला दिया गया और आगे भी ऐसा ही काम किया जाएगा1
- गुजरात के जामनगर से हैरान करने वाला हत्या का मामला आया गुजरात के जामनगर में पुलिस ने दो साल पुराने हत्या के मामले का खुलासा किया है। आरोप है कि एक महिला ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव को फैक्ट्री परिसर में दफना दिया। पुलिस जांच के दौरान मिले सबूतों और पूछताछ के बाद मामला सामने आया। खुदाई में मानव अवशेष मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।1