logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोपालगंज के सिधवलिया थाना क्षेत्र स्थित दंगसी पुल नहर के पास रंगदारी के नाम पर एक परिवार के साथ मारपीट, महिला से दुर्व्यवहार और ₹7300 लूटने का मामला सामने आया है। 21 जुलाई की रात करीब 9:45 बजे बरौली थाना क्षेत्र के मोहनपुर नीलामी निवासी धनंजय कुमार पांडेय अपनी पत्नी रानी देवी, साले रामबाबू तिवारी और भांजा रविरंजन तिवारी के साथ कार से अपने ससुराल से लौट रहे थे। दंगसी पुल के पास पहले से खड़ी एक टाटा गाड़ी ने उनकी कार को रोक लिया। पीड़ित के अनुसार, दंगसी गांव के विनोद महतो, अरविंद महतो, करण महतो और धनंजय महतो ने रास्ते से गुजरने के लिए रहदारी की मांग की। विरोध करने पर धनंजय पांडेय और उनके साले के साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी के साथ भी गाली-गलौज, थप्पड़ मारने व अमर्यादित व्यवहार किया गया। इस दौरान उनकी जेब से ₹7300 निकाल लिए गए और जान से मारने की धमकी दी गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीणों को आते देख आरोपी अपनी टाटा गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाने पहुंचाया। एसडीपीओ सदर 2 राजेश कुमार और सिधवलिया थानाध्यक्ष सोमदेव झा के अनुसार पीड़ित के आवेदन पर चार आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

3 hrs ago
user_Raviranjankumar
Raviranjankumar
बैकुंठपुर, गोपालगंज, बिहार•
3 hrs ago

गोपालगंज के सिधवलिया थाना क्षेत्र स्थित दंगसी पुल नहर के पास रंगदारी के नाम पर एक परिवार के साथ मारपीट, महिला से दुर्व्यवहार और ₹7300 लूटने का मामला सामने आया है। 21 जुलाई की रात करीब 9:45 बजे बरौली थाना क्षेत्र के मोहनपुर नीलामी निवासी धनंजय कुमार पांडेय अपनी पत्नी रानी देवी, साले रामबाबू तिवारी और भांजा रविरंजन तिवारी के साथ कार से अपने ससुराल से लौट रहे थे। दंगसी पुल के पास पहले से खड़ी एक टाटा गाड़ी ने उनकी कार को रोक लिया। पीड़ित के अनुसार, दंगसी गांव के विनोद महतो, अरविंद महतो, करण महतो और धनंजय महतो ने रास्ते से गुजरने के लिए रहदारी की मांग की। विरोध करने पर धनंजय पांडेय और उनके साले के साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी के साथ भी गाली-गलौज, थप्पड़ मारने व अमर्यादित व्यवहार किया गया। इस दौरान उनकी जेब से ₹7300 निकाल लिए गए और जान से मारने की धमकी दी गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीणों को आते देख आरोपी अपनी टाटा गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाने पहुंचाया। एसडीपीओ सदर 2 राजेश कुमार और सिधवलिया थानाध्यक्ष सोमदेव झा के अनुसार पीड़ित के आवेदन पर चार आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • गोपालगंज के सिधवलिया थाना क्षेत्र स्थित दंगसी पुल नहर के पास रंगदारी के नाम पर एक परिवार के साथ मारपीट, महिला से दुर्व्यवहार और ₹7300 लूटने का मामला सामने आया है। 21 जुलाई की रात करीब 9:45 बजे बरौली थाना क्षेत्र के मोहनपुर नीलामी निवासी धनंजय कुमार पांडेय अपनी पत्नी रानी देवी, साले रामबाबू तिवारी और भांजा रविरंजन तिवारी के साथ कार से अपने ससुराल से लौट रहे थे। दंगसी पुल के पास पहले से खड़ी एक टाटा गाड़ी ने उनकी कार को रोक लिया। पीड़ित के अनुसार, दंगसी गांव के विनोद महतो, अरविंद महतो, करण महतो और धनंजय महतो ने रास्ते से गुजरने के लिए रहदारी की मांग की। विरोध करने पर धनंजय पांडेय और उनके साले के साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी के साथ भी गाली-गलौज, थप्पड़ मारने व अमर्यादित व्यवहार किया गया। इस दौरान उनकी जेब से ₹7300 निकाल लिए गए और जान से मारने की धमकी दी गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीणों को आते देख आरोपी अपनी टाटा गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाने पहुंचाया। एसडीपीओ सदर 2 राजेश कुमार और सिधवलिया थानाध्यक्ष सोमदेव झा के अनुसार पीड़ित के आवेदन पर चार आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
    1
    गोपालगंज के सिधवलिया थाना क्षेत्र स्थित दंगसी पुल नहर के पास रंगदारी के नाम पर एक परिवार के साथ मारपीट, महिला से दुर्व्यवहार और ₹7300 लूटने का मामला सामने आया है। 21 जुलाई की रात करीब 9:45 बजे बरौली थाना क्षेत्र के मोहनपुर नीलामी निवासी धनंजय कुमार पांडेय अपनी पत्नी रानी देवी, साले रामबाबू तिवारी और भांजा रविरंजन तिवारी के साथ कार से अपने ससुराल से लौट रहे थे। दंगसी पुल के पास पहले से खड़ी एक टाटा गाड़ी ने उनकी कार को रोक लिया।

पीड़ित के अनुसार, दंगसी गांव के विनोद महतो, अरविंद महतो, करण महतो और धनंजय महतो ने रास्ते से गुजरने के लिए रहदारी की मांग की। विरोध करने पर धनंजय पांडेय और उनके साले के साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी के साथ भी गाली-गलौज, थप्पड़ मारने व अमर्यादित व्यवहार किया गया। इस दौरान उनकी जेब से ₹7300 निकाल लिए गए और जान से मारने की धमकी दी गई।

शोर सुनकर आसपास के ग्रामीणों को आते देख आरोपी अपनी टाटा गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाने पहुंचाया। एसडीपीओ सदर 2 राजेश कुमार और सिधवलिया थानाध्यक्ष सोमदेव झा के अनुसार पीड़ित के आवेदन पर चार आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
    user_Raviranjankumar
    Raviranjankumar
    बैकुंठपुर, गोपालगंज, बिहार•
    3 hrs ago
  • पूर्वी चम्पारण के कोटवा में आयोजित 20 सूत्री की बैठक में स्वास्थ्य और शिक्षा का मुद्दा छाया रहा।
    1
    पूर्वी चम्पारण के कोटवा में आयोजित 20 सूत्री की बैठक में स्वास्थ्य और शिक्षा का मुद्दा छाया रहा।
    user_अम्बिका प्र कुशवाहा
    अम्बिका प्र कुशवाहा
    पत्रकारिता कोटवा, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
  • नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली और पटना समेत विभिन्न जिलों में हो रहे प्रदर्शनों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया था। इसके मद्देनजर पीपराकोठी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने क्षेत्र के प्रमुख मार्गों और बाजारों में फ्लैग मार्च निकाला। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल पीपराकोठी भेजा गया तथा मुख्य चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष बल तैनात कर गश्त बढ़ा दी गई। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि आमजन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने, कानून का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। इसके साथ ही चेतावनी भी दी कि कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    4
    नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली और पटना समेत विभिन्न जिलों में हो रहे प्रदर्शनों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया था। इसके मद्देनजर पीपराकोठी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने क्षेत्र के प्रमुख मार्गों और बाजारों में फ्लैग मार्च निकाला। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल पीपराकोठी भेजा गया तथा मुख्य चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष बल तैनात कर गश्त बढ़ा दी गई।

थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि आमजन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने, कानून का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। इसके साथ ही चेतावनी भी दी कि कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Ram Prakash Sharma
    Ram Prakash Sharma
    Media company पिपराकोठी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
  • मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ सैकड़ों छात्रों ने सड़क पर उतरकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री के खिलाफ सड़कों पर उतरे युवाओं ने सरकार के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है। इसी विरोध प्रदर्शन के दौरान युवा संतोष कुमार यादव सरकार पर जमकर बरसे।
    1
    मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ सैकड़ों छात्रों ने सड़क पर उतरकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री के खिलाफ सड़कों पर उतरे युवाओं ने सरकार के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है।

इसी विरोध प्रदर्शन के दौरान युवा संतोष कुमार यादव सरकार पर जमकर बरसे।
    user_Deshhit News Bihar
    Deshhit News Bihar
    Local News Reporter बरुराज (मोतीपुर), मुजफ्फरपुर, बिहार•
    10 hrs ago
  • पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर स्थित सालों से बंद मटियारवा बाजार में एक बार फिर रौनक लौट आई है और यह फिर से गुलजार हो गया है। बाजार में फिर से गतिविधियाँ शुरू होने के बाद दूर-दूर से लोग यहाँ सामान बेचने और खरीदने के लिए आ रहे हैं।
    1
    पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर स्थित सालों से बंद मटियारवा बाजार में एक बार फिर रौनक लौट आई है और यह फिर से गुलजार हो गया है। बाजार में फिर से गतिविधियाँ शुरू होने के बाद दूर-दूर से लोग यहाँ सामान बेचने और खरीदने के लिए आ रहे हैं।
    user_KRISHNA PRASAD KUSHWAHA
    KRISHNA PRASAD KUSHWAHA
    Teacher पहाड़पुर, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • बिहार के पीपराकोठी में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। अंचल कार्यालय ने इस संबंध में 23 संभावित रैयतों और दावेदारों को नोटिस जारी किए हैं और उन्हें निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। अंचल कार्यालय द्वारा जारी विशेष सूचना के अनुसार, मौजा-पीपराकोठी, थाना संख्या-210 की खाता संख्या-3 और खेसरा संख्या-317 की 25 एकड़ बकाश्त मौजेदार भूमि को मेडिकल कॉलेज के लिए हस्तांतरित किया जाना प्रस्तावित है। यदि किसी भी व्यक्ति को इस भूमि के हस्तांतरण पर कोई दावा या आपत्ति है, तो वह 30 जुलाई को अंचलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकता है। अंचलाधिकारी कुमार राघवेंद्र राघवन ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी तरह नियमानुसार की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन लोगों का इस भूमि से किसी प्रकार का दावा या अधिकार है, उन्हें नोटिस देकर अपनी बात रखने का अवसर दिया गया है। निर्धारित तिथि तक प्राप्त होने वाले सभी दावा-आपत्तियों का निष्पादन करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    3
    बिहार के पीपराकोठी में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। अंचल कार्यालय ने इस संबंध में 23 संभावित रैयतों और दावेदारों को नोटिस जारी किए हैं और उन्हें निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है।

अंचल कार्यालय द्वारा जारी विशेष सूचना के अनुसार, मौजा-पीपराकोठी, थाना संख्या-210 की खाता संख्या-3 और खेसरा संख्या-317 की 25 एकड़ बकाश्त मौजेदार भूमि को मेडिकल कॉलेज के लिए हस्तांतरित किया जाना प्रस्तावित है। यदि किसी भी व्यक्ति को इस भूमि के हस्तांतरण पर कोई दावा या आपत्ति है, तो वह 30 जुलाई को अंचलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकता है।

अंचलाधिकारी कुमार राघवेंद्र राघवन ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी तरह नियमानुसार की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन लोगों का इस भूमि से किसी प्रकार का दावा या अधिकार है, उन्हें नोटिस देकर अपनी बात रखने का अवसर दिया गया है। निर्धारित तिथि तक प्राप्त होने वाले सभी दावा-आपत्तियों का निष्पादन करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Ram Prakash Sharma
    Ram Prakash Sharma
    Media company पिपराकोठी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
  • सिवान में छात्रों द्वारा सवाल पूछने और प्रशासन से जवाबदेही मांगने पर उन्हें सज़ा भुगतनी पड़ रही है। अपने अधिकारों और पारदर्शिता के लिए आवाज़ उठाने वाले छात्रों के साथ किए जा रहे इस बर्ताव पर तीखा रोष व्यक्त किया गया है, जहाँ वाजिब सवाल करने के बदले छात्रों को सज़ा दी जा रही है।
    1
    सिवान में छात्रों द्वारा सवाल पूछने और प्रशासन से जवाबदेही मांगने पर उन्हें सज़ा भुगतनी पड़ रही है। अपने अधिकारों और पारदर्शिता के लिए आवाज़ उठाने वाले छात्रों के साथ किए जा रहे इस बर्ताव पर तीखा रोष व्यक्त किया गया है, जहाँ वाजिब सवाल करने के बदले छात्रों को सज़ा दी जा रही है।
    user_जनसत्ता NEWS@
    जनसत्ता NEWS@
    Daraundha, Siwan•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.