Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोटा नगर निगम की 100 सीटों पर हुए चुनाव का नतीजा कल, 100 सीटों पर 373 उम्मीदवार कोटा नगर निगम में 100 सीटों के लिए हुए चुनाव के बाद अब सोमवार को जेडीबी गर्ल्स कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी: सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने आज मतगणना स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया: वहीं एग्जिट पोल में बीजेपी को 45 और कांग्रेस को 38 सीटें मिलती बताई जा रही हैं: बाकी दोनों पार्टियों के बागियों और निर्दलीयों को मिल रही हैं: बहरहाल कल दोपहर तक 373 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो जाएगा...
Ahmed Siraj Farooqi
कोटा नगर निगम की 100 सीटों पर हुए चुनाव का नतीजा कल, 100 सीटों पर 373 उम्मीदवार कोटा नगर निगम में 100 सीटों के लिए हुए चुनाव के बाद अब सोमवार को जेडीबी गर्ल्स कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी: सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने आज मतगणना स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया: वहीं एग्जिट पोल में बीजेपी को 45 और कांग्रेस को 38 सीटें मिलती बताई जा रही हैं: बाकी दोनों पार्टियों के बागियों और निर्दलीयों को मिल रही हैं: बहरहाल कल दोपहर तक 373 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो जाएगा...
More news from Kota and nearby areas
- कोटा- सोमवार दोपहर तक सभी वार्डों के नतीजे घोषित होंगे:सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती होगी, 56 टेबलों पर मतगणना होगी कोटा नगर निगम के 100 वार्डों में शुक्रवार को हुए मतदान के बाद अब सोमवार को मतगणना होगी। कोटा नगर निगम चुनाव के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जेडीबी कॉलेज में सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली काउंटिंग में होगा। प्रशासन की तैयारी पूरी हो चुकी है।1
- जिला कलक्टर ने एमबीएस अस्पताल, तेजस्विनी बालिका गृह एवं अभेड़ा जैविक उद्यान का किया निरीक्षण *मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, बालिकाओं के प्रभावी पुनर्वास और पर्यटन विकास पर दिया जोर* कोटा, 12 सितम्बर। जिला कलक्टर पीयूष सामरिया ने शनिवार को एमबीएस अस्पताल, तेजस्विनी बालिका गृह एवं अभेड़ा जैविक उद्यान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, संस्थानों में स्वच्छता एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार के निर्देश दिए। *एमबीएस अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी* जिला कलक्टर ने एमबीएस अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बाह्य रोगी विभाग, भर्ती मरीजों की व्यवस्थाओं, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता एवं विभिन्न जांच सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान एमबीएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह ने जिला कलक्टर को अस्पताल में संचालित विभिन्न विभागों एवं उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी। जिला कलक्टर ने अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वार्डों, गलियारों, शौचालयों एवं मरीजों के आवागमन वाले स्थानों पर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, जिससे मरीजों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो तथा किसी भी प्रकार के संक्रमण की संभावना को कम किया जा सके। उन्होंने मौसमी बीमारियों के मद्देनजर अस्पताल में आवश्यक जांच सुविधाओं एवं जरूरी दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों एवं उनके परिजनों को सूचना, शिक्षा एवं संचार के माध्यम से मौसमी बीमारियों से बचाव, लक्षणों एवं आवश्यक सावधानियों के संबंध में जानकारी देने पर जोर दिया। जिला कलक्टर ने कहा कि अस्पताल में प्रशिक्षण लेने वालेनर्सिंग स्टाफ को उनके कार्यों के लिए पूर्ण रूप से प्रशिक्षित किया जाए तथा उनकी कार्यक्षमता एवं सेवाओं की समय-समय पर समीक्षा की जाए। उन्होंने मरीजों से नियमित रूप से प्रतिक्रिया प्राप्त कर उसके आधार पर अस्पताल की व्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं में आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में मरीजों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने, उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने तथा सभी आवश्यक सेवाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए। *तेजस्विनी बालिका गृह का निरीक्षण, बालिकाओं से किया संवाद* जिला कलक्टर ने तेजस्विनी बालिका गृह का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बालिकाओं से संवाद करते हुए उनकी शिक्षा, दैनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य परीक्षण एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिला कलक्टर ने बालिकाओं से सहजता से बातचीत करते हुए कहा कि वे अपनी आवश्यकताओं एवं समस्याओं के बारे में प्रशासन को खुलकर अवगत कराएं, ताकि उनकी जरूरत के अनुसार आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा सके।3
- BRICS सम्मेलन में नई दिल्ली डिक्लेरेशन 2026 का सर्वसम्मति से स्वीकार किया जाना भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव और नेतृत्व का प्रमाण है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत का कद निरंतर बढ़ रहा है। #BRICS20261
- माँ जोगणियाँ भाग -25.....A novel of Arawali ki lokdevi MAA JOGNIA 🙏1
- अन्नपूर्णा रसोई में अचानक पहुंचे मंत्री दिलावर खुद चखा खाना_बारां_ @Bharat_news_24_baran #breakingnews #rajasthan #viral #kotanews #MadanDilawar अन्नपूर्णा रसोई में अचानक पहुंचे मंत्री दिलावर खुद चखा खाना_बारां_ @Bharat_news_24_baran #breakingnews #rajasthan #viral #kotanews #MadanDilawar1
- रतनगढ़ में भादवी बीज पर गूंजा बाबा रामदेव जी का जयघोष, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत रतनगढ़ में भादवी बीज पर गूंजा बाबा रामदेव जी का जयघोष, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत, श्रद्धालुओं पर बरसे फूल1
- कोटा की वुशू खिलाड़ी को एशियन गेम्स से बाहर किया:वीडियो में बोली- मां-पापा माफ करना, मरने की बात कर रही हूं, सेमीफाइनल में हारने वाली को मौका दिया एशियन गेम्स के लिए चीन जा रहे भारतीय दल से कोटा की वुशू खिलाड़ी दिव्यांशी चौधरी को लास्ट समय पर बाहर कर दिया। इसके बाद दिव्यांशी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रोते हुए कह रही हैं कि उन्हें गलत तरीके से टीम से बाहर कर दिया गया है।1
- भाजपा नेता के ठिकानों पर कॉमर्शियल टैक्स विभाग की रेड: पूर्व जिलाध्यक्ष के घर, ऑफिस और गोदाम पर एक साथ मारा छापा” बारां में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद गर्ग के आवास, मुख्य कार्यालय और गोदाम पर वाणिज्यिक कर विभाग की टीमों ने एक साथ कार्रवाई की। आवास पर वाणिज्यिक कर विभाग के साथ आयकर विभाग की टीम भी पहुंची थी। भाजपा नेता के ठिकानों पर कॉमर्शियल टैक्स विभाग की रेड: पूर्व जिलाध्यक्ष के घर, ऑफिस और गोदाम पर एक साथ मारा छापा” बारां में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद गर्ग के आवास, मुख्य कार्यालय और गोदाम पर वाणिज्यिक कर विभाग की टीमों ने एक साथ कार्रवाई की। आवास पर वाणिज्यिक कर विभाग के साथ आयकर विभाग की टीम भी पहुंची थी।1
- हथोना नदी में दो युवकों कि डूबने से मौत एक कों बचाने के चक्कर में दूसरा भी गहरे पानी में डूबा ग्रामीणों ने निकालें दोनों के शवों को बाहर रामगंजमंडी ।चेचट क्षेत्र के हथोना गांव की नदी में रविवार को बड़ा हादसा घट गया जब दो युवक मछली पकड़ने गए तो दो युवकों की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते हीं मौक़े पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हों गईं। वहीं सूचना पर चेचट थाना अधिकारी उत्तम सिंह भी जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार नूर मोहम्मद पुत्र लतीफ हुसैन और फुरकान पुत्र अब्दुल हुसैन, निवासी रामद्वारा, नया कुआं के पास चेचट, हथोना गांव की नदी में मछली पकड़ने गए थें। तभी पुलिया पर अचानक फुरकान का पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरा। तभी उसे बचाने के लिए नूर मोहम्मद ने भी नदी में छलांग लगा दीं, लेकिन वह भी गहरे पानी में चला गया। बताया जा रहा है कि दोनों में से एक युवक कों तैरना नहीं आता था। पानी की गहराई अधिक होने के कारण दोनों बाहर नहीं निकल सकें और गहरे पानी में डूब गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों युवकों के शव कों बाहर निकाला, हादसे की ख़बर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान बाबू सेन ,शंकर गुर्जर, ओम प्रकाश और आनंद सेन सहित ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों के शव नदी से बाहर निकाले गए। पुलिस ने दोनों शवों को चेचट अस्पताल पहुंचाया। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ हैं।4