भारी बारिश से दमोह में बाढ़ जैसे हालात, घर-दुकानों में घुसा पानी, प्रशासन अलर्ट; SDERF टीम ने लोगों को सुरक्षित निकाला सुभाष कॉलोनी में सड़क कर नाव चलते वीडियो वायरल भारी बारिश से दमोह में बाढ़ जैसे हालात, घर-दुकानों में घुसा पानी, प्रशासन अलर्ट; SDERF टीम ने लोगों को सुरक्षित निकाला सुभाष कॉलोनी में सड़क कर नाव चलते वीडियो वायरल दमोह। शहर में बीती रात हुई तेज बारिश से सुभाष कॉलोनी, किल्लाई नाका, पुलिस लाइन, आम चौपरा और हिरदेपुर समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। कई घरों में पानी घुसने से बाढ़ जैसे हालात बन गए। सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट मोड में आया और प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू शुरू किया गया। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशन में तहसीलदार रॉबिन जैन, सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी, जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल और SDERF की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। नगर पालिका अमला भी जलभराव वाले क्षेत्रों में जुटा रहा। सुभाष कॉलोनी में SDERF टीम ने नाव के जरिए लोगों का रेस्क्यू किया, जिसका वीडियो शुक्रवार सुबह 9 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तीन वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। नालों के चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने की मांग कई बार उठाई जा चुकी है। लोगों में समस्या को लेकर आक्रोश है। जिन्होंने जल्द ही जल निकासी का प्रबंध न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी प्रशासन को दी है।

- 100 करोड़ के भव्य कॉरिडोर का निर्माण शुरू, लेकिन जल निकासी व्यवस्था बनी चुनौती बारिश के बाद जागेश्वर धाम बांदकपुर में जलभराव, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल1
- “बांदकपुर में पानी का कहर! दादा की पूरी गृहस्थी डूबी 💔🌊” चारों तरफ पानी… घर के अंदर पानी… और दादा की जिंदगी भर की गृहस्थी बर्बाद। गेहूं, चावल, आटा, दाल—सब पानी में डूब गया। दादा बोले—“भैया, मेरी मदद करो…” 📞 मदद के लिए: 9109251960 #Bandakpur #DamohNews #BarishKaKahar #GroundReport #SachHameshaNews1
- तिदनी पंचायत में सड़क का निरीक्षण, अधिकारियों ने ली निर्माण संबंधी जानकारी1
- दमोह -सुभाष कॉलोनी में चली नाव बाढ जैसे बने हालात प्रसासन मौजूद1
- जिले में भारी बारिश को देखते हुए कलेक्टर के आदेशानुसार दमोह जिले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के समस्त छात्र-छात्राओं जिले में भारी बारिश को देखते हुए कलेक्टर के आदेशानुसार दमोह जिले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के समस्त छात्र-छात्राओं का आज का अवकाश घोषित किया जाता है। अति वर्षा के दृष्टिगत जिला कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने आज सभी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12वीं तक तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया है। मौसम विभाग के द्वारा लगातार अलर्ट जारी है वारिस तेज हो रही और ऐसे में नदी नाले के आसपास भी जाने से प्रशासन की टीम के द्वारा लगातार अपील की जा रही जॉन जोखिम में ना डालें पुल पर यदि पानी हो तो पुल पर मत करें3
- पटेरा थाना परिसर में गणेश उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक पटेरा। गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पटेरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसीलदार मानसी अग्रवाल, थाना प्रभारी रचना मिश्रा सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग मौजूद रहे। बैठक के दौरान गणेश उत्सव के आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने अपने-अपने सुझाव और समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इसी दौरान कुछ लोगों ने बैठक में बुलाए जाने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि नगर के कई लोगों में से कुछ को ही बैठक में आमंत्रित किया गया, जबकि कुछ लोग बिना बुलाए ही बैठक में पहुंचे। लोगों ने इस संबंध में अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखी। बैठक में उपस्थित लोगों ने गणेश उत्सव को लेकर अपने विचार साझा किए। थाना प्रभारी रचना मिश्रा ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से गणेश उत्सव मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सभी नागरिक प्रशासन का सहयोग करें।1
- आवारा मवेशियों के गले में लगाए लाल रिफ्लेक्टिव बेल्ट, सड़क हादसों से बचाव की अनूठी पहल l दमोह / पटेरा । पटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम तिदनी में आवारा मवेशियों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ग्रामीणों ने सराहनीय पहल की है। गांव के संदीप राजपूत, पुष्पेंद्र राजपूत एवं प्रकाश राजपूत ने आवारा मवेशियों के गले में लाल रंग के रेडीमेड रिफ्लेक्टिव बेल्ट लगाए। रात के समय सड़क पर बैठे या घूमते मवेशी वाहन चालकों को आसानी से दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। रिफ्लेक्टिव बेल्ट पर वाहन की रोशनी पड़ने से मवेशी दूर से ही दिखाई देने लगेंगे, जिससे वाहन चालक समय रहते सावधानी बरत सकेंगे। ग्रामीणों की इस पहल का उद्देश्य मवेशियों और वाहन चालकों दोनों को सड़क हादसों से बचाना है। स्थानीय लोगों ने इसे जागरूकता और जनभागीदारी से जुड़ी उपयोगी पहल बताते हुए अन्य ग्रामीणों से भी इस तरह के प्रयास करने की अपील की है।2
- दमोह। सागर पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली ने किया कोतवाली का निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश1
- बाप-दादा वोट देते रहे, फिर 4 KM दलदल में क्यों चल रहे गांववाले? साला पट्टी गांव का 4 KM रास्ता बरसात में बना दलदल। बच्चे कपड़े संभालकर स्कूल जाने को मजबूर, एंबुलेंस तक नहीं पहुंचती। ग्रामीणों का सवाल—वोट देने के बाद भी विकास हम तक क्यों नहीं? 📍 साला पट्टी, परसवाहा पंचायत, जबेरा विधानसभा, दमोह1