Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाप-दादा वोट देते रहे, फिर 4 KM दलदल में क्यों चल रहे गांववाले? साला पट्टी गांव का 4 KM रास्ता बरसात में बना दलदल। बच्चे कपड़े संभालकर स्कूल जाने को मजबूर, एंबुलेंस तक नहीं पहुंचती। ग्रामीणों का सवाल—वोट देने के बाद भी विकास हम तक क्यों नहीं? 📍 साला पट्टी, परसवाहा पंचायत, जबेरा विधानसभा, दमोह
Pushpendra Lodhi
बाप-दादा वोट देते रहे, फिर 4 KM दलदल में क्यों चल रहे गांववाले? साला पट्टी गांव का 4 KM रास्ता बरसात में बना दलदल। बच्चे कपड़े संभालकर स्कूल जाने को मजबूर, एंबुलेंस तक नहीं पहुंचती। ग्रामीणों का सवाल—वोट देने के बाद भी विकास हम तक क्यों नहीं? 📍 साला पट्टी, परसवाहा पंचायत, जबेरा विधानसभा, दमोह
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दमोह -सुभाष कॉलोनी में चली नाव बाढ जैसे बने हालात प्रसासन मौजूद1
- बाप-दादा वोट देते रहे, फिर 4 KM दलदल में क्यों चल रहे गांववाले? साला पट्टी गांव का 4 KM रास्ता बरसात में बना दलदल। बच्चे कपड़े संभालकर स्कूल जाने को मजबूर, एंबुलेंस तक नहीं पहुंचती। ग्रामीणों का सवाल—वोट देने के बाद भी विकास हम तक क्यों नहीं? 📍 साला पट्टी, परसवाहा पंचायत, जबेरा विधानसभा, दमोह1
- आवारा मवेशियों के गले में लगाए लाल रिफ्लेक्टिव बेल्ट, सड़क हादसों से बचाव की अनूठी पहल l दमोह / पटेरा । पटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम तिदनी में आवारा मवेशियों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ग्रामीणों ने सराहनीय पहल की है। गांव के संदीप राजपूत, पुष्पेंद्र राजपूत एवं प्रकाश राजपूत ने आवारा मवेशियों के गले में लाल रंग के रेडीमेड रिफ्लेक्टिव बेल्ट लगाए। रात के समय सड़क पर बैठे या घूमते मवेशी वाहन चालकों को आसानी से दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। रिफ्लेक्टिव बेल्ट पर वाहन की रोशनी पड़ने से मवेशी दूर से ही दिखाई देने लगेंगे, जिससे वाहन चालक समय रहते सावधानी बरत सकेंगे। ग्रामीणों की इस पहल का उद्देश्य मवेशियों और वाहन चालकों दोनों को सड़क हादसों से बचाना है। स्थानीय लोगों ने इसे जागरूकता और जनभागीदारी से जुड़ी उपयोगी पहल बताते हुए अन्य ग्रामीणों से भी इस तरह के प्रयास करने की अपील की है।2
- दमोह में विरुद्ध पहली बड़ी कार्यवाही, मोटीफाईड साइलेंसर पर चला बुलडोजर 100 से अधिक उपकरण किए नष्ट दमोह में विरुद्ध पहली बड़ी कार्यवाही, मोटीफाईड साइलेंसर पर चला बुलडोजर 100 से अधिक उपकरण किए नष्ट एसपी के निर्देशन में 2 माह से जारी कार्रवाई का असर; उत्कृष्ट विद्यालय के सामने पुलिस ने दिया कार्यवाही को अंजाम दमोह। शहर में बुलेट सहित अन्य वाहनों में लगाए जाने वाले मोटीफाइड साइलेंसर, हूटर और प्रतिबंधित हॉर्न के खिलाफ पुलिस ने अब तक की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसपी आनंद कलादगी के निर्देशन में पिछले 2 माह से अधिक समय से यातायात वाहन चेकिंग के दौरान ऐसे प्रतिबंधित उपकरणों को वाहनों से हटवाने की कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में आज गुरुवार दोपहर करीब 12.30 बजे उत्कृष्ट विद्यालय, वीआईपी रोड पर जब्त किए गए 100 से अधिक मोटीफाइड साइलेंसर, हूटर और प्रतिबंधित हॉर्न को जेसीबी की मदद से नष्ट किया गया। कार्रवाई एसपी आनंद कलादगी और एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया के नेतृत्व में की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। एसपी ने स्पष्ट किया कि शहर में वाहनों में अवैध या प्रतिबंधित साइलेंसर, हूटर और अन्य तेज आवाज वाले उपकरण लगाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने का संदेश दिया। एसपी आनंद कलादगी ने दमोह पदस्थ होने के बाद ऐसी कार्रवाई किए जाने की बात कही थी। इसके पहले उनके निर्देशन में इंदौर में भी मोटीफाइड साइलेंसर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा चुकी है। दमोह में कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में राहगीर भी जुटे और पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। कार्रवाई के दौरान सीएसपी एचआर पांडे, कोतवाली टीआई मनीष कुमार, यातायात थाना प्रभारी दलवीर सिंह मार्को सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।1
- 🚨 दमोह में तेज आवाज वाले साइलेंसरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 🚨 📍 VIP रोड पर यातायात पुलिस की कार्रवाई दमोह में तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसरों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए तेज आवाज वाले साइलेंसरों को बुलडोजर की मदद से नष्ट किया गया। 🚔 यातायात पुलिस और पुलिस विभाग के सहयोग से पूरी कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से साफ संदेश है कि तेज आवाज और नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर अब सख्ती जारी रहेगी। 🔥 आप इस कार्रवाई को सही मानते हैं या नहीं? कमेंट करके बताएं। 📲 ऐसी ही दमोह की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें 👍 Like करें | Share करें | Follow करें #दमोह #Damoh #DamohNews #TrafficPolice #PoliceAction #VIPRoad #ModifiedSilencer #ViralNews #BreakingNews #MadhyaPradesh #MPNews #Viral1
- जबलपुर संस्कारधानी के शास्त्री ब्रिज स्थित समन्वय सेवा केंद्र में जय जगन्नाथ मिशन की अंतरराष्ट्रीय बैठक का आयोजन हुआ जय जगन्नाथ मिशन के अंतरराष्ट्रीय संस्थापक एवं वरिष्ठ समाजसेवी धर्म प्रेमी पंडित पुरुषोत्तम तिवारी ने बताया कि 21 सितंबर को शाम 6:00 बजे शहीद स्मारक प्रांगण में भगवान जगन्नाथ जी के भव्य एवं दिव्य आध्यात्मिक आयोजन की तैयारी को लेकर इस बैठक में विस्तार से चर्चा की गई है एवं आगामी 21 सितंबर को आयोजित इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है मिशन के संयोजक शरद कब्र और सह आयोजक राम जी अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का विशेष आकर्षण श्री जगन्नाथ अर्जी पत्र होगा जिसमें सभी अपनी मनोकामना एवं इच्छापूर्ति के लिए अपनी अर्जी इस पत्र में डालेंगे जिसे भगवान जगन्नाथ जी के चरणों में अर्पित किया जाएगा वहीं डॉक्टर पुरुषोत्तम तिवारी की द्वारा रचित कृति भगवान जगन्नाथ चेतना और मानसिक स्वास्थ्य का भी विमोचन होगा कार्यक्रम में जबलपुर संस्कारधानी के सभी जनप्रतिनिधि शामिल होंगे एवं अनेक धार्मिक संस्थाओं का सम्मान भी किया जाएगा बैठक में उपस्थित सहयोग एवं सहभागिता के लिए पंडित पुरुषोत्तम तिवारी ने सभी को धन्यवाद प्रेषित किया है4
- पटेरा में आज होने वाला मुख्यमंत्री ज़न विश्वास कार्यक्रम स्थल..टेंट भी बारिश की भेंट चढ़ा1
- राजघाट -मुडारी जल निकासी की उचित व्यवस्था नही होने घंरो घुसा पानी1