पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर जोन हरीश चंदर मंगलवार शाम नवाबगंज थाने का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उन्हें शस्त्र सलामी दी। इसके बाद उन्होंने थाने के कार्यालय में पहुंचकर अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यालय में मौजूद हेडमोहर्रिर वीरेन्द्र सिंह से थाना क्षेत्र के गुंडा व हिस्ट्रीशीटरो के बारे में जानकारी ली। उन्होंने रजिस्टर के अवलोकन के दौरान हेडमोहर्रिर वीरेन्द्र प्रताप सिंह से एच ओ बी नंबर का अंकन करने के बारे में जानकारी ली। उन्होंने गांव उम्मरपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर ओमवीर सिंह के बारे में जानकारी लीं। थाने के रजिस्टर अपूर्ण देख उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने थाने में मिशन शक्ति डेस्क पर मौजूद पहुंचकर मौजूद महिला कांस्टेबल शालिनी से जानकारी ली। डेस्क पर कमियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने थाने के मेस का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने थाने परिसर में खड़े निष्प्रयोग वाहनों को देखकर मलखाना प्रभारी हेडमोहर्रिर आलोक कुमार से जानकारी लेकर नीलामी की प्रक्रिया शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने थाने में बने आवासों को देखकर थानाध्यक्ष राजीव कुमार से नए पुलिस कर्मी को ठहरने की व्यवथा की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने थाने में मौजूद चौकीदारों से उनके गांव में अपराधियों के बारे में जानकारी लेकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान कुछ फरियादियों ने डीआईजी से मिलने का प्रयास किया। तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें थाने के गेट पर ही रोकने का प्रयास किया। डीआईजी की नजर जैसे ही फरियादियों पर पड़ी। तो उन्होंने पुलिस कर्मियों से फरियादियों को अंदर आने की बात कही। कुछ पुरुष व महिलाओं ने उनको शिकायती पत्र दिए। तो मामला जमीन से संबंधित होने पर उन्होंने सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा से मामलों में उपजिलाधिकारी से बात कर निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद डीआईजी ने नवाबगंज के दुनाया रोड पर लगभग 7 करोड़ की लागत से बन रहे थाने के नवीन भवन का जायजा लिया। उन्होंने कार्य करा रहे अधीक्षण अभियंता श्री प्रकाश से निर्माण के बारे में जानकारी लीं। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता में कोई कमी न होने की बात कही। इस दौरान ऐई श्रीप्रकाश ने लगभग 35 प्रतिशत व अंटाइड 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी। गुणवत्ता को लेकर उन्होंने भवन में लिंटर पढ़ने के दौरान सीओ मोहम्मदाबाद को मौके पर उपस्थिति रहने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा, थानाध्यक्ष राजीव कुमार, अपराध निरीक्षक संजय कुमार राय, निरीक्षक राजेश कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामसिंह , गीतम सिंह, एसआई जगराम, हेडमोहर्रिर वीरेन्द्र प्रताप सिंह, विजय कुमार, आलोक कुमार समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर जोन हरीश चंदर मंगलवार शाम नवाबगंज थाने का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उन्हें शस्त्र सलामी दी। इसके बाद उन्होंने थाने के कार्यालय में पहुंचकर अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यालय में मौजूद हेडमोहर्रिर वीरेन्द्र सिंह से थाना क्षेत्र के गुंडा व हिस्ट्रीशीटरो के बारे में जानकारी ली। उन्होंने रजिस्टर के अवलोकन के दौरान हेडमोहर्रिर वीरेन्द्र प्रताप सिंह से एच ओ बी नंबर का अंकन करने के बारे में जानकारी ली। उन्होंने गांव उम्मरपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर ओमवीर सिंह के बारे में जानकारी लीं। थाने के रजिस्टर अपूर्ण देख उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने थाने में मिशन शक्ति डेस्क पर मौजूद पहुंचकर मौजूद महिला कांस्टेबल शालिनी से जानकारी ली। डेस्क पर कमियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने थाने के मेस का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने थाने परिसर में
खड़े निष्प्रयोग वाहनों को देखकर मलखाना प्रभारी हेडमोहर्रिर आलोक कुमार से जानकारी लेकर नीलामी की प्रक्रिया शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने थाने में बने आवासों को देखकर थानाध्यक्ष राजीव कुमार से नए पुलिस कर्मी को ठहरने की व्यवथा की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने थाने में मौजूद चौकीदारों से उनके गांव में अपराधियों के बारे में जानकारी लेकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान कुछ फरियादियों ने डीआईजी से मिलने का प्रयास किया। तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें थाने के गेट पर ही रोकने का प्रयास किया। डीआईजी की नजर जैसे ही फरियादियों पर पड़ी। तो उन्होंने पुलिस कर्मियों से फरियादियों को अंदर आने की बात कही। कुछ पुरुष व महिलाओं ने उनको शिकायती पत्र दिए। तो मामला जमीन से संबंधित होने पर उन्होंने सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा से मामलों में उपजिलाधिकारी से बात कर निस्तारण के निर्देश दिए।
इसके बाद डीआईजी ने नवाबगंज के दुनाया रोड पर लगभग 7 करोड़ की लागत से बन रहे थाने के नवीन भवन का जायजा लिया। उन्होंने कार्य करा रहे अधीक्षण अभियंता श्री प्रकाश से निर्माण के बारे में जानकारी लीं। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता में कोई कमी न होने की बात कही। इस दौरान ऐई श्रीप्रकाश ने लगभग 35 प्रतिशत व अंटाइड 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी। गुणवत्ता को लेकर उन्होंने भवन में लिंटर पढ़ने के दौरान सीओ मोहम्मदाबाद को मौके पर उपस्थिति रहने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा, थानाध्यक्ष राजीव कुमार, अपराध निरीक्षक संजय कुमार राय, निरीक्षक राजेश कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामसिंह , गीतम सिंह, एसआई जगराम, हेडमोहर्रिर वीरेन्द्र प्रताप सिंह, विजय कुमार, आलोक कुमार समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
- Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी4
- Post by Irshad sheikh1
- थाना मल्लावां क्षेत्रांतर्गत आग में झुलसकर एक महिला की मृत्यु होने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री सुबोध गौतम1
- थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर में हनुमान जयंती के अवसर पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली, जहां भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। दर्शन के लिए लोग घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “बजरंग बली की जय” के जयकारों से गूंज उठा। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ हनुमान जी के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं मांगते रहे। भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा के पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां हनुमान जी की विशेष कृपा से भूत-प्रेत बाधा से मुक्ति मिलती है। साथ ही मंदिर में मिलने वाले पवित्र जल के सेवन से बीमारियों में भी राहत मिलने की मान्यता है, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग जल ग्रहण करने के लिए भी पहुंचे। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पूरे दिन गांव में मेले जैसा माहौल बना रहा और कुबेरपुर आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहा।5
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मां के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना को बिहार से गिरफ्तार किया1
- हरदोई: 25 हजार के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट में था वांछित हरदोई। जनपद की थाना सण्डीला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के अनुसार, दिनांक 27 फरवरी 2026 को थाना सण्डीला में अभियुक्त फरीदउद्दीन उर्फ फरदू पुत्र निजामुद्दीन निवासी मोहल्ला अशरफ टोला बरौनी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि ये सभी लोग आर्थिक एवं भौतिक लाभ के उद्देश्य से संगठित गिरोह बनाकर गो-तस्करी जैसे जघन्य अपराधों में लिप्त थे। इस मामले में गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 की धारा 3(1) के तहत कार्रवाई की गई थी। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त फरीदउद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी थाना सण्डीला में गौवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। इससे पहले 28 मार्च 2026 को एक अन्य आरोपी मनीष पुत्र सिरदार निवासी ग्राम गोसवा डोगवा को भी न्यायालय में पेश किया जा चुका है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।1
- हरदोई। शाहाबाद से हरदोई की ओर जा रहे एक युवक का नीरपुर गन्नू के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण कार्य के चलते अचानक बनाए गए डायवर्जन के कारण यह दुर्घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी असंतुलन बिगड़ने से वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवक की पहचान सुफियान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पात गड़ी चांद का निवासी बताया जा रहा है, जबकि वर्तमान में वह शाहजहांपुर में रह रहते हैं स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवीयता दिखाते हुए एंबुलेंस सेवा (108) को सूचना दी। एंबुलेंस के पहुंचने के बाद युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहाबाद में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान न तो कोई उचित संकेतक लगाए गए हैं और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं, जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। गंभीर बात यह रही कि हादसे के बाद भी पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। लगभग एक घंटे बाद पुलिस की ओर से संपर्क किया गया, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली।4
- Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी3