logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अनुराग सिंह ठाकुर के टीबी मुक्त भारत अभियान को मिला दिल्ली पुलिस का साथ टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सांसदों और दिल्ली पुलिस के बीच मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित सुजानपुर पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की पहल पर टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से टीबी मुक्त भारत–टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान के अंतर्गत रविवार को दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में सांसदों और दिल्ली पुलिस अधिकारियों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। सांसदों की टीम की कप्तानी अनुराग सिंह ठाकुर ने की जबकि दिल्ली पुलिस टीम का नेतृत्व कमिश्नर सतीश गोलचा ने किया। रोमांचक मुकाबले में दिल्ली पुलिस की टीम ने सांसदों की टीम को 12 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली पुलिस ने 20 ओवर में 225 रन बनाए। जवाब में अनुराग सिंह ठाकुर की 52 रनों की शानदार पारी के बावजूद सांसदों की टीम 212 रन पर सिमट गई। इस मैत्री मैच का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर किया गया। इस अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि टीबी मुक्त भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है और इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीबी एक गंभीर बीमारी है जिससे हर वर्ष लाखों लोग प्रभावित होते हैं, इसलिए समाज के हर वर्ग को इसके प्रति जागरूक होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से टीबी हारेगा, देश जीतेगा पहल के तहत देश के विभिन्न शहरों में मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित किए जा रहे हैं और आगे भी देश के कोने-कोने में ऐसे आयोजन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भले ही मैच में जीत-हार होती है, लेकिन असली लड़ाई टीबी के खिलाफ है और इसी उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि भारत की संसद 140 करोड़ देशवासियों का प्रतिनिधित्व करती है और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे समाज को सकारात्मक दिशा दें। उन्होंने कहा कि 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य की दिशा में सांसदों और पुलिस अधिकारियों के बीच आयोजित यह मैत्री मैच जनजागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने इस पहल के लिए अनुराग सिंह ठाकुर तथा कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी सांसदों और पुलिस अधिकारियों की सराहना की। मैच के समापन पर खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए बीसीसीआई उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि टीबी के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित यह पहल दूरदर्शी और प्रभावी है। उन्होंने कहा कि नेताओं और पुलिस अधिकारियों का एक मंच पर आकर समाज के लिए सकारात्मक संदेश देना सराहनीय है। सीसीआई अध्यक्ष व वरिष्ठ सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य समाज में यह संदेश देना है कि देश को टीबी मुक्त बनाना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है और इसी लक्ष्य को लेकर यह प्रयास किया जा रहा है।

on 15 March
user_Ranjna Kumari
Ranjna Kumari
टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
on 15 March
a69868fd-3fe1-4c25-9665-c397021350f0

अनुराग सिंह ठाकुर के टीबी मुक्त भारत अभियान को मिला दिल्ली पुलिस का साथ टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सांसदों और दिल्ली पुलिस के बीच मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित सुजानपुर पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की पहल पर टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से टीबी मुक्त भारत–टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान के अंतर्गत रविवार को दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में सांसदों और दिल्ली पुलिस अधिकारियों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। सांसदों की टीम की कप्तानी अनुराग सिंह ठाकुर ने की जबकि दिल्ली पुलिस टीम का नेतृत्व कमिश्नर सतीश गोलचा ने किया। रोमांचक मुकाबले में दिल्ली पुलिस की टीम ने सांसदों की टीम को 12 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली पुलिस ने 20 ओवर में 225 रन बनाए। जवाब में अनुराग सिंह ठाकुर की 52 रनों की शानदार पारी के बावजूद सांसदों की टीम 212 रन पर सिमट गई। इस मैत्री मैच का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर किया गया। इस अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि टीबी मुक्त भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है और इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीबी एक गंभीर बीमारी है जिससे हर वर्ष लाखों लोग प्रभावित होते हैं, इसलिए समाज के हर वर्ग को इसके प्रति जागरूक होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से टीबी हारेगा, देश जीतेगा

f4f1d135-33f3-4065-a182-fc4a594490d8

पहल के तहत देश के विभिन्न शहरों में मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित किए जा रहे हैं और आगे भी देश के कोने-कोने में ऐसे आयोजन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भले ही मैच में जीत-हार होती है, लेकिन असली लड़ाई टीबी के खिलाफ है और इसी उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि भारत की संसद 140 करोड़ देशवासियों का प्रतिनिधित्व करती है और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे समाज को सकारात्मक दिशा दें। उन्होंने कहा कि 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य की दिशा में सांसदों और पुलिस अधिकारियों के बीच आयोजित यह मैत्री मैच जनजागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने इस पहल के लिए अनुराग सिंह ठाकुर तथा कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी सांसदों और पुलिस अधिकारियों की सराहना की। मैच के समापन पर खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए बीसीसीआई उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि टीबी के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित यह पहल दूरदर्शी और प्रभावी है। उन्होंने कहा कि नेताओं और पुलिस अधिकारियों का एक मंच पर आकर समाज के लिए सकारात्मक संदेश देना सराहनीय है। सीसीआई अध्यक्ष व वरिष्ठ सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य समाज में यह संदेश देना है कि देश को टीबी मुक्त बनाना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है और इसी लक्ष्य को लेकर यह प्रयास किया जा रहा है।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर हमीरपुर सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोहरड़ा बाइपास सड़क पर एक 74 वर्षीय दुकानदार के साथ नकली नोटों के जरिए ठगी का मामला सामने आया है जिसका सीसीटीवी फुटेज भी जमकर वायरल हो रहा है । पुलिस ने भी दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है । मिली जानकारी के अनुसार दो अज्ञात युवकों ने चालाकी से बुजुर्ग को 200-200 रुपये के नकली नोट थमाकर हजारों रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया।शिकायतकर्ता चुन्नी लाल, निवासी लोहरड़ा, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी लोहरड़ा बाइपास पर एक छोटी दुकान है और दो युवक कार में सवार होकर उनकी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने पहले नमकीन खरीदी और चाय पी इसके बाद बातचीत के दौरान युवकों ने दुकानदार से कहा कि उनके पास 200 रुपये के नोट हैं और वे बदले में 500 रुपये के नोट लेना चाहते हैं। भरोसे में आकर बुजुर्ग दुकानदार ने उन्हें 500 रुपये के 12 नोट, यानी कुल 6000 रुपये दे दिए। बदले में आरोपियों ने दुकानदार को 200 रुपये के 30 नोट थमा दिए। दुकानदार ने बिना जांच किए नोट गल्ले में रख लिए।अगले दिन जब चुन्नी लाल ने नोटों की जांच की, तो उन्हें बड़ा झटका लगा। 30 में से 16 नोट पूरी तरह नकली पाए गए, जबकि केवल 14 नोट असली निकले। इस तरह उन्हें करीब 3200 रुपये का नुकसान हुआ। एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। उन्होंने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के नकद लेन-देन के दौरान सतर्क रहें और नोटों की अच्छी तरह जांच करने के बाद ही उन्हें स्वीकार करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। बाइट बलबीर सिंह पुलिस अधीक्षक
    1
    हमीरपुर
हमीरपुर सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोहरड़ा बाइपास सड़क पर एक 74 वर्षीय दुकानदार के साथ नकली नोटों के जरिए ठगी का मामला सामने आया है जिसका सीसीटीवी फुटेज भी जमकर वायरल हो रहा है । पुलिस ने भी दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है ।
मिली जानकारी के अनुसार दो अज्ञात युवकों ने चालाकी से बुजुर्ग को 200-200 रुपये के नकली नोट थमाकर हजारों रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया।शिकायतकर्ता चुन्नी लाल, निवासी लोहरड़ा, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी लोहरड़ा बाइपास पर एक छोटी दुकान है और दो युवक कार में सवार होकर उनकी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने पहले नमकीन खरीदी और चाय पी इसके बाद बातचीत के दौरान युवकों ने दुकानदार से कहा कि उनके पास 200 रुपये के नोट हैं और वे बदले में 500 रुपये के नोट लेना चाहते हैं। भरोसे में आकर बुजुर्ग दुकानदार ने उन्हें 500 रुपये के 12 नोट, यानी कुल 6000 रुपये दे दिए। बदले में आरोपियों ने दुकानदार को 200 रुपये के 30 नोट थमा दिए। दुकानदार ने बिना जांच किए नोट गल्ले में रख लिए।अगले दिन जब चुन्नी लाल ने नोटों की जांच की, तो उन्हें बड़ा झटका लगा। 30 में से 16 नोट पूरी तरह नकली पाए गए, जबकि केवल 14 नोट असली निकले। इस तरह उन्हें करीब 3200 रुपये का नुकसान हुआ।
एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। उन्होंने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के नकद लेन-देन के दौरान सतर्क रहें और नोटों की अच्छी तरह जांच करने के बाद ही उन्हें स्वीकार करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
बाइट बलबीर सिंह
पुलिस अधीक्षक
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    19 hrs ago
  • 🙏🙏🌹🌹Salasar Balaji 🌹🌹🙏🙏
    1
    🙏🙏🌹🌹Salasar Balaji 🌹🌹🙏🙏
    user_Dinesh Kumar
    Dinesh Kumar
    Farmer भोटा, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बंगाणा,कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के जोगी पंगा स्थित कार्यालय में विधायक विवेक शर्मा से भारत के प्रसिद्ध सूफी एवं पंजाबी गायक हंसराज हंस ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न सामाजिक एवं क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर विशेष चर्चा हुई। करीब आधा घंटा चली इस मुलाकात में दोनों ही नेता काफी प्रसन्न और आत्मीय माहौल में नजर आए। विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि हंसराज हंस एक अत्यंत हंसमुख, ऊर्जावान और संस्कारों से ओत-प्रोत व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे महान कलाकार और जनप्रतिनिधि से मुलाकात करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। इस दौरान क्षेत्र के विकास, सांस्कृतिक गतिविधियों और समाज में सकारात्मक संदेश देने जैसे विषयों पर भी बातचीत हुई। दोनों के बीच हुई इस मुलाकात ने वहां मौजूद लोगों को प्रभावित किया और वातावरण सौहार्दपूर्ण बना रहा। विधायक विवेक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सूफी गायक हंसराज हंस बाबा बालक नाथ मंदिर शाह तलाई में माथा टेकने के बाद पंजाब लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने रास्ते में ठहराव करते हुए जोगी पंगा कार्यालय में आकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि हंसराज हंस पहले भी कई बार इस क्षेत्र से गुजरते समय यहां रुकते रहे हैं और क्षेत्र के लोगों के साथ आत्मीय संबंध बनाए हुए हैं। विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि हंसराज हंस जब भी बाबा बालक नाथ मंदिर में दर्शन करने आते हैं, तो वापसी के समय अक्सर स्थानीय स्थानों पर रुककर लोगों से मिलते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भी वह मंदिर में माथा टेकने के बाद पंजाब लौटते समय होटल में कुछ समय के लिए रुके और फिर उनसे भेंट करने पहुंचे। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच हंसी-मजाक और सकारात्मक संवाद देखने को मिला, जिससे माहौल काफी खुशनुमा रहा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि ऐसे प्रतिष्ठित कलाकार और जनप्रतिनिधि का क्षेत्र में आगमन स्थानीय लोगों के लिए प्रेरणादायक होता है। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी इस प्रकार की मुलाकातें क्षेत्र के सांस्कृतिक और सामाजिक विकास को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होंगी।
    1
    बंगाणा,कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के जोगी पंगा स्थित कार्यालय में विधायक विवेक शर्मा से भारत के प्रसिद्ध सूफी एवं पंजाबी गायक हंसराज हंस ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न सामाजिक एवं क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर विशेष चर्चा हुई। करीब आधा घंटा चली इस मुलाकात में दोनों ही नेता काफी प्रसन्न और आत्मीय माहौल में नजर आए। विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि हंसराज हंस एक अत्यंत हंसमुख, ऊर्जावान और संस्कारों से ओत-प्रोत व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे महान कलाकार और जनप्रतिनिधि से मुलाकात करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। इस दौरान क्षेत्र के विकास, सांस्कृतिक गतिविधियों और समाज में सकारात्मक संदेश देने जैसे विषयों पर भी बातचीत हुई। दोनों के बीच हुई इस मुलाकात ने वहां मौजूद लोगों को प्रभावित किया और वातावरण सौहार्दपूर्ण बना रहा। विधायक विवेक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सूफी गायक हंसराज हंस बाबा बालक नाथ मंदिर शाह तलाई में माथा टेकने के बाद पंजाब लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने रास्ते में ठहराव करते हुए जोगी पंगा कार्यालय में आकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि हंसराज हंस पहले भी कई बार इस क्षेत्र से गुजरते समय यहां रुकते रहे हैं और क्षेत्र के लोगों के साथ आत्मीय संबंध बनाए हुए हैं। विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि हंसराज हंस जब भी बाबा बालक नाथ मंदिर में दर्शन करने आते हैं, तो वापसी के समय अक्सर स्थानीय स्थानों पर रुककर लोगों से मिलते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भी वह मंदिर में माथा टेकने के बाद पंजाब लौटते समय होटल में कुछ समय के लिए रुके और फिर उनसे भेंट करने पहुंचे। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच हंसी-मजाक और सकारात्मक संवाद देखने को मिला, जिससे माहौल काफी खुशनुमा रहा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि ऐसे प्रतिष्ठित कलाकार और जनप्रतिनिधि का क्षेत्र में आगमन स्थानीय लोगों के लिए प्रेरणादायक होता है। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी इस प्रकार की मुलाकातें क्षेत्र के सांस्कृतिक और सामाजिक विकास को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होंगी।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    18 hrs ago
  • हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर में सोमवार सुबह एक उन्नीस वर्षीय छात्रा की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान नैण गांव की सिया गुलेरिया के रूप में हुई है। वह सुबह अपने घर से कॉलेज जा रही थी। बीच रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियार से उसका गला काट दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भारी दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंपा इस दर्दनाक हत्याकांड के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। हत्या के तुरंत बाद लोग कातिलों की तलाश में जुट गए। फतेहपुर पंचायत के थाना गांव में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। लोगों ने इस आरोपी को तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया है। अब पुलिस इस युवक से हत्या के कारणों और अन्य साथियों के बारे में बहुत गहराई से पूछताछ कर रही है।
    1
    हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर में सोमवार सुबह एक उन्नीस वर्षीय छात्रा की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान नैण गांव की सिया गुलेरिया के रूप में हुई है। वह सुबह अपने घर से कॉलेज जा रही थी। बीच रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियार से उसका गला काट दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भारी दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंपा इस दर्दनाक हत्याकांड के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। हत्या के तुरंत बाद लोग कातिलों की तलाश में जुट गए। फतेहपुर पंचायत के थाना गांव में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। लोगों ने इस आरोपी को तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया है। अब पुलिस इस युवक से हत्या के कारणों और अन्य साथियों के बारे में बहुत गहराई से पूछताछ कर रही है।
    user_Anup singh
    Anup singh
    Mandi, Bhopal•
    5 hrs ago
  • रिवालसर में बैसाखी 2026 का भव्य आयोजन | नगर कीर्तन और लंगर में उमड़ी संगत | Mandi Himachal
    1
    रिवालसर में बैसाखी 2026 का भव्य आयोजन | नगर कीर्तन और लंगर में उमड़ी संगत | Mandi Himachal
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Sarkaghat gopaal pur panchayat dindhyade ladki ka murder
    1
    Sarkaghat gopaal pur panchayat dindhyade ladki ka murder
    user_Hem Singh Chauhan
    Hem Singh Chauhan
    Engineer Balh, Mandi•
    17 hrs ago
  • सरकाघाट के गोपालपुर में राह चलती एक छात्रा को दराट दे हमला कर इस व्यक्ति ने सिर धड़ से अलग कर मार दिया था। जिसे सथानीय लोगो ने थोड़ी दूरी पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
    1
    सरकाघाट के गोपालपुर में राह चलती एक छात्रा को दराट दे हमला कर इस व्यक्ति ने सिर धड़ से अलग कर मार दिया था। जिसे सथानीय लोगो ने थोड़ी दूरी पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बंगाणा, राष्ट्रीय वॉलीबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने जनरल जोरावर सिंह की जयंती पर बंगाणा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सैकड़ों भूतपूर्व सैनिकों, गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय समर्थकों ने 'महान योद्धा' को अपनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जनरल जोरावर सिंह का जीवन साहस और देशभक्ति की अद्भुत मिसाल है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय कुटलैहड़ के सैनिकों की मांग पर ही इस भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई थी ताकि आने वाली पीढ़ियां इस महान रणनीतिकार से प्रेरणा ले सकें। कंवर ने जनरल जोरावर द्वारा लद्दाख और तिब्बत जैसे दुर्गम क्षेत्रों में किए गए ऐतिहासिक सैन्य अभियानों को याद करते हुए युवाओं से उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर कर्नल धर्मेंद्र सिंह पटियाल, प्रदेश वॉलीबॉल फेडरेशन सचिव मदन राणा, राजेंद्र रिंकू, चरणजीत शर्मा, मास्टर रमेश शर्मा, कर्नल के.सी. शर्मा और राकेश शर्मा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    1
    बंगाणा, राष्ट्रीय वॉलीबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने जनरल जोरावर सिंह की जयंती पर बंगाणा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सैकड़ों भूतपूर्व सैनिकों, गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय समर्थकों ने 'महान योद्धा' को अपनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जनरल जोरावर सिंह का जीवन साहस और देशभक्ति की अद्भुत मिसाल है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय कुटलैहड़ के सैनिकों की मांग पर ही इस भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई थी ताकि आने वाली पीढ़ियां इस महान रणनीतिकार से प्रेरणा ले सकें। कंवर ने जनरल जोरावर द्वारा लद्दाख और तिब्बत जैसे दुर्गम क्षेत्रों में किए गए ऐतिहासिक सैन्य अभियानों को याद करते हुए युवाओं से उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया।
इस मौके पर कर्नल धर्मेंद्र सिंह पटियाल, प्रदेश वॉलीबॉल फेडरेशन सचिव मदन राणा, राजेंद्र रिंकू, चरणजीत शर्मा, मास्टर रमेश शर्मा, कर्नल के.सी. शर्मा और राकेश शर्मा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.