हमीरपुर में दुकानदार को बड़े नोट लेने के बदले थमाए नकली नोट, शातिरों की हरकत सीसीटीवी में कैद 74 वर्षीय दुकानदार ने पुलिस में 3200 रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत करवाई दर्ज, पुलिस सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे शातिरों को पकड़ने का कर रही प्रयास हमीरपुर हमीरपुर सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोहरड़ा बाइपास सड़क पर एक 74 वर्षीय दुकानदार के साथ नकली नोटों के जरिए ठगी का मामला सामने आया है जिसका सीसीटीवी फुटेज भी जमकर वायरल हो रहा है । पुलिस ने भी दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है । मिली जानकारी के अनुसार दो अज्ञात युवकों ने चालाकी से बुजुर्ग को 200-200 रुपये के नकली नोट थमाकर हजारों रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया।शिकायतकर्ता चुन्नी लाल, निवासी लोहरड़ा, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी लोहरड़ा बाइपास पर एक छोटी दुकान है और दो युवक कार में सवार होकर उनकी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने पहले नमकीन खरीदी और चाय पी इसके बाद बातचीत के दौरान युवकों ने दुकानदार से कहा कि उनके पास 200 रुपये के नोट हैं और वे बदले में 500 रुपये के नोट लेना चाहते हैं। भरोसे में आकर बुजुर्ग दुकानदार ने उन्हें 500 रुपये के 12 नोट, यानी कुल 6000 रुपये दे दिए। बदले में आरोपियों ने दुकानदार को 200 रुपये के 30 नोट थमा दिए। दुकानदार ने बिना जांच किए नोट गल्ले में रख लिए।अगले दिन जब चुन्नी लाल ने नोटों की जांच की, तो उन्हें बड़ा झटका लगा। 30 में से 16 नोट पूरी तरह नकली पाए गए, जबकि केवल 14 नोट असली निकले। इस तरह उन्हें करीब 3200 रुपये का नुकसान हुआ। एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। उन्होंने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के नकद लेन-देन के दौरान सतर्क रहें और नोटों की अच्छी तरह जांच करने के बाद ही उन्हें स्वीकार करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। बाइट बलबीर सिंह पुलिस अधीक्षक
हमीरपुर में दुकानदार को बड़े नोट लेने के बदले थमाए नकली नोट, शातिरों की हरकत सीसीटीवी में कैद 74 वर्षीय दुकानदार ने पुलिस में 3200 रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत करवाई दर्ज, पुलिस सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे शातिरों को पकड़ने का कर रही प्रयास हमीरपुर हमीरपुर सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोहरड़ा बाइपास सड़क पर एक 74 वर्षीय दुकानदार के साथ नकली नोटों के जरिए ठगी का मामला सामने आया है जिसका सीसीटीवी फुटेज भी जमकर वायरल हो रहा है । पुलिस ने भी दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है । मिली जानकारी के अनुसार दो अज्ञात युवकों ने चालाकी से बुजुर्ग को 200-200 रुपये के नकली नोट थमाकर हजारों रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया।शिकायतकर्ता चुन्नी लाल, निवासी लोहरड़ा, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी लोहरड़ा बाइपास पर एक छोटी दुकान है और दो युवक कार में सवार होकर उनकी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने पहले नमकीन खरीदी और चाय पी इसके बाद बातचीत के दौरान युवकों ने दुकानदार से कहा कि उनके पास 200 रुपये के नोट हैं और वे बदले में 500 रुपये के नोट लेना चाहते हैं। भरोसे में आकर बुजुर्ग दुकानदार ने उन्हें 500 रुपये के 12 नोट, यानी कुल 6000 रुपये दे दिए। बदले में आरोपियों ने दुकानदार को 200 रुपये के 30 नोट थमा दिए। दुकानदार ने बिना जांच किए नोट गल्ले में रख लिए।अगले दिन जब चुन्नी लाल ने नोटों की जांच की, तो उन्हें बड़ा झटका लगा। 30 में से 16 नोट पूरी तरह नकली पाए गए, जबकि केवल 14 नोट असली निकले। इस तरह उन्हें करीब 3200 रुपये का नुकसान हुआ। एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। उन्होंने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के नकद लेन-देन के दौरान सतर्क रहें और नोटों की अच्छी तरह जांच करने के बाद ही उन्हें स्वीकार करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। बाइट बलबीर सिंह पुलिस अधीक्षक
- 🙏🙏🌹🌹Salasar Balaji 🌹🌹🙏🙏1
- हमीरपुर हमीरपुर सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोहरड़ा बाइपास सड़क पर एक 74 वर्षीय दुकानदार के साथ नकली नोटों के जरिए ठगी का मामला सामने आया है जिसका सीसीटीवी फुटेज भी जमकर वायरल हो रहा है । पुलिस ने भी दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है । मिली जानकारी के अनुसार दो अज्ञात युवकों ने चालाकी से बुजुर्ग को 200-200 रुपये के नकली नोट थमाकर हजारों रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया।शिकायतकर्ता चुन्नी लाल, निवासी लोहरड़ा, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी लोहरड़ा बाइपास पर एक छोटी दुकान है और दो युवक कार में सवार होकर उनकी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने पहले नमकीन खरीदी और चाय पी इसके बाद बातचीत के दौरान युवकों ने दुकानदार से कहा कि उनके पास 200 रुपये के नोट हैं और वे बदले में 500 रुपये के नोट लेना चाहते हैं। भरोसे में आकर बुजुर्ग दुकानदार ने उन्हें 500 रुपये के 12 नोट, यानी कुल 6000 रुपये दे दिए। बदले में आरोपियों ने दुकानदार को 200 रुपये के 30 नोट थमा दिए। दुकानदार ने बिना जांच किए नोट गल्ले में रख लिए।अगले दिन जब चुन्नी लाल ने नोटों की जांच की, तो उन्हें बड़ा झटका लगा। 30 में से 16 नोट पूरी तरह नकली पाए गए, जबकि केवल 14 नोट असली निकले। इस तरह उन्हें करीब 3200 रुपये का नुकसान हुआ। एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। उन्होंने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के नकद लेन-देन के दौरान सतर्क रहें और नोटों की अच्छी तरह जांच करने के बाद ही उन्हें स्वीकार करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। बाइट बलबीर सिंह पुलिस अधीक्षक1
- कुटलैहड़ के जोगी पंगा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहेब की जीवनी और योगदान को किया याद बंगाणा, भारत के संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के जोगी पंगा स्थित कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक विवेक शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत करते हुए बाबा साहेब को श्रद्धांजलि सुमन अर्पित किए और उनके जीवन एवं योगदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाया गया भारतीय संविधान आज पूरे देश में जनसेवा का सबसे मजबूत आधार बनकर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान ने देश के हर नागरिक को समान अधिकार प्रदान किए हैं, लोकतंत्र को मजबूत बनाने में इसकी अहम भूमिका रही है। विवेक शर्मा ने अपने संबोधन में बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के मऊ में एक साधारण परिवार में हुआ था। उन्होंने बचपन से ही अनेक कठिनाइयों और सामाजिक भेदभाव का सामना किया, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए विदेश का रुख किया। उन्होंने अमेरिका के कोलंबिया विश्व विद्यालय और इंग्लैंड के लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से उच्च शिक्षा प्राप्त की,इतनी कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जो उपलब्धियां हासिल कीं, वह आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज में समानता स्थापित करने और दलित एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने सामाजिक भेदभाव, छुआछूत और असमानता के खिलाफ आवाज उठाई और समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि जब देश आजादी की ओर बढ़ रहा था, उस समय बाबा साहेब को भारतीय संविधान निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने अथक परिश्रम और गहन अध्ययन के बाद ऐसा संविधान तैयार किया, जिसमें सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार सुनिश्चित किया गया। यही कारण है कि उन्हें भारतीय संविधान का मुख्य शिल्पकार कहा जाता है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि बाबा साहेब का मानना था कि किसी भी समाज की उन्नति का आधार शिक्षा होती है। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों को शिक्षित होने के लिए प्रेरित किया और कहा कि शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति अपने अधिकारों को पहचान सकता है और समाज में सम्मानजनक जीवन जी सकता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब केवल एक महान विधिवेत्ता और संविधान निर्माता ही नहीं थे, बल्कि एक कुशल अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और दूरदर्शी नेता भी थे। उन्होंने देश के विकास के लिए अनेक योजनाएं और नीतियां तैयार कीं, जिनका प्रभाव आज भी देखने को मिलता है।विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हमें शिक्षा, संगठन और संघर्ष का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यदि हम उनके बताए मार्ग पर चलें, तो समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता को समाप्त किया जा सकता है और एक सशक्त एवं समतामूलक समाज का निर्माण संभव है।उन्होंने कहा कि आज देश में जो लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत दिखाई दे रही है, उसका श्रेय बाबा साहेब को ही जाता है। उनके द्वारा बनाए गए संविधान ने देश को एक मजबूत आधार प्रदान किया है, जिसके कारण भारत विश्व में एक सशक्त लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी बाबा साहेब के जीवन और उनके संघर्षों को याद किया तथा उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मौजूद सभी कांग्रेस वक्ताओं ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने और समाज में समानता, भाईचारे और सद्भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति तथा क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी जयंती को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया,कार्यक्रम का वातावरण पूरे समय श्रद्धा और सम्मान से भरा रहा तथा बाबा साहेब के आदर्शों को समाज में अपनाने का संदेश दिया गया। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष राम आसरा शर्मा विवेक मिंका, केवल कृष्ण शर्मा,राम किशन शर्मा जगदीश शर्मा के सी शर्मा सहित अन्य सेकंडों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।1
- जिला ऊना में लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़े रामपुर पुल के निर्माण को लेकर अब प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा पुल निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये की घोषणा के बाद लोक निर्माण विभाग ने कार्य को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की टीम के साथ रामपुर पुल स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न केवल मौजूदा स्थिति का जायजा लिया, बल्कि निर्माण से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर भी अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि पुल का डिजाइन आधुनिक तकनीक के अनुरूप तैयार किया जाए, ताकि भविष्य में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भी पुल सुरक्षित रह सके। रायजादा ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हालिया ऊना दौरे के दौरान इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था। मुख्यमंत्री ने जनहित को देखते हुए तुरंत संज्ञान लेते हुए रामपुर पुल के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की, जिसके बाद अब विभागीय स्तर पर फाइलों की प्रक्रिया, सर्वेक्षण और डिजाइनिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। पूर्व विधायक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कागजी औपचारिकताओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि आगामी बरसात से पहले निर्माण कार्य शुरू किया जा सके।2
- सरकाघाट के गोपालपुर में राह चलती एक छात्रा को दराट दे हमला कर इस व्यक्ति ने सिर धड़ से अलग कर मार दिया था। जिसे सथानीय लोगो ने थोड़ी दूरी पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।1
- शिक्षा विभाग में कार्यरत पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों की बैठक बिलासपुर के घुमारवीं में आयोजित की गई। जिसमें 12 जिला में लगे मल्टी टास्क वर्कर मौजूद रहे। इस दौरान जिला कुल्लू से विक्रांत राणा को पुनः प्रदेश की बागडोर सौंपी गई, उन्हें प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।मदन को कांगड़ा से महासचिव बनाया गया। नीलम को बिलासपुर से प्रदेश का कोषाध्यक्ष बनाया गया।1
- हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर में सोमवार सुबह एक उन्नीस वर्षीय छात्रा की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान नैण गांव की सिया गुलेरिया के रूप में हुई है। वह सुबह अपने घर से कॉलेज जा रही थी। बीच रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियार से उसका गला काट दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भारी दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंपा इस दर्दनाक हत्याकांड के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। हत्या के तुरंत बाद लोग कातिलों की तलाश में जुट गए। फतेहपुर पंचायत के थाना गांव में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। लोगों ने इस आरोपी को तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया है। अब पुलिस इस युवक से हत्या के कारणों और अन्य साथियों के बारे में बहुत गहराई से पूछताछ कर रही है।1
- बंगाणा,कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के जोगी पंगा स्थित कार्यालय में विधायक विवेक शर्मा से भारत के प्रसिद्ध सूफी एवं पंजाबी गायक हंसराज हंस ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न सामाजिक एवं क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर विशेष चर्चा हुई। करीब आधा घंटा चली इस मुलाकात में दोनों ही नेता काफी प्रसन्न और आत्मीय माहौल में नजर आए। विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि हंसराज हंस एक अत्यंत हंसमुख, ऊर्जावान और संस्कारों से ओत-प्रोत व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे महान कलाकार और जनप्रतिनिधि से मुलाकात करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। इस दौरान क्षेत्र के विकास, सांस्कृतिक गतिविधियों और समाज में सकारात्मक संदेश देने जैसे विषयों पर भी बातचीत हुई। दोनों के बीच हुई इस मुलाकात ने वहां मौजूद लोगों को प्रभावित किया और वातावरण सौहार्दपूर्ण बना रहा। विधायक विवेक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सूफी गायक हंसराज हंस बाबा बालक नाथ मंदिर शाह तलाई में माथा टेकने के बाद पंजाब लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने रास्ते में ठहराव करते हुए जोगी पंगा कार्यालय में आकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि हंसराज हंस पहले भी कई बार इस क्षेत्र से गुजरते समय यहां रुकते रहे हैं और क्षेत्र के लोगों के साथ आत्मीय संबंध बनाए हुए हैं। विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि हंसराज हंस जब भी बाबा बालक नाथ मंदिर में दर्शन करने आते हैं, तो वापसी के समय अक्सर स्थानीय स्थानों पर रुककर लोगों से मिलते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भी वह मंदिर में माथा टेकने के बाद पंजाब लौटते समय होटल में कुछ समय के लिए रुके और फिर उनसे भेंट करने पहुंचे। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच हंसी-मजाक और सकारात्मक संवाद देखने को मिला, जिससे माहौल काफी खुशनुमा रहा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि ऐसे प्रतिष्ठित कलाकार और जनप्रतिनिधि का क्षेत्र में आगमन स्थानीय लोगों के लिए प्रेरणादायक होता है। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी इस प्रकार की मुलाकातें क्षेत्र के सांस्कृतिक और सामाजिक विकास को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होंगी।1