बारिश और आंधी का दौर अभी भी जारी, 20 राज्यों में अलर्ट मानसून की रफ्तार अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रही है, लेकिन देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर अभी जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी 15 सितंबर को देश के 20 राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कुछ इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। तेज हवा चलने की भी संभावना है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, कानपुर, गौतमबुद्ध नगर, सीतापुर, सहारनपुर, गोंडा, बिजनौर, रामपुर और उन्नाव समेत कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट है। यहां 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी की चेतावनी है। सागर, नरसिंहपुर, मंडला, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल और आसपास के इलाकों में मौसम खराब रह सकता है। हवाओं की रफ्तार 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। राजस्थान के टोंक, करौली, पाली, दौसा, भरतपुर, कोटा, धौलपुर और उदयपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। जयपुर में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रह सकता है। बिहार के 17 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी है। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। गुजरात के अहमदाबाद, गांधीनगर, राजकोट, मोरबी, पोरबंदर, जामनगर और देवभूमि द्वारका समेत 8 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश और तमिलनाडु के कई जिलों में भी भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को बिजली चमकने और तेज हवा के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है।
बारिश और आंधी का दौर अभी भी जारी, 20 राज्यों में अलर्ट मानसून की रफ्तार अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रही है, लेकिन देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर अभी जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी 15 सितंबर को देश के 20 राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कुछ इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। तेज हवा चलने की भी संभावना है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, कानपुर, गौतमबुद्ध नगर, सीतापुर, सहारनपुर, गोंडा, बिजनौर, रामपुर और उन्नाव समेत कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट है। यहां 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। मध्य प्रदेश के
कई जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी की चेतावनी है। सागर, नरसिंहपुर, मंडला, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल और आसपास के इलाकों में मौसम खराब रह सकता है। हवाओं की रफ्तार 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। राजस्थान के टोंक, करौली, पाली, दौसा, भरतपुर, कोटा, धौलपुर और उदयपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। जयपुर में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रह सकता है। बिहार के 17 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी है। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। गुजरात के अहमदाबाद, गांधीनगर, राजकोट, मोरबी, पोरबंदर, जामनगर और देवभूमि द्वारका समेत 8 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश और तमिलनाडु के कई जिलों में भी भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को बिजली चमकने और तेज हवा के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है।
- SHRI SANWARIYA SETH JI – TODAY LIVE SHRINGAR DARSHAN 🙏✨ | FIRST ON HELLO CHITTORGARH | SHRI SANWARIYA SETH JI – TODAY LIVE SHRINGAR DARSHAN 🙏✨ | FIRST ON HELLO CHITTORGARH | FOLLOW & SUBSCRIBE1
- चिकारड़ा में गणपति महोत्सव की धूम, 10 दिनों तक गूंजेगी भक्ति और गरबा की खनक प्रेम नगर के पिपलेश्वर महादेव मंदिर में 7 फीट की गणपति प्रतिमा स्थापित पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा। डूंगला उपखंड क्षेत्र में गणपति महोत्सव को लेकर इस बार खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में विधि-विधान के साथ भगवान गणपति की स्थापना की गई है। कहीं सार्वजनिक पंडाल सजाए गए हैं तो कहीं ग्रामीणों ने अपने घरों में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू की है। दस दिवसीय गणपति महोत्सव के दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा नजर आ रहा है। जहां देखो, वहां गणपति बप्पा की प्रतिमाएं क्षेत्र में जगह-जगह गणपति प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। सुबह-शाम आरती और पूजा के साथ श्रद्धालु गणपति बप्पा की सेवा में जुटे हुए हैं। रात्रि में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गरबा और डांडिया आयोजन भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। डांडियों की खनक से गांवों की गलियां देर रात तक गूंज रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गणपति महोत्सव अब धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक उत्सव का भी माध्यम बन गया है। बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग उत्साह के साथ आयोजनों में भाग ले रहे हैं। प्रेम नगर में 7 फीट की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र डूंगला निवासी उदयलाल गायरी ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रेम नगर स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में गणपति प्रतिमा स्थापित की गई है। गरबा मंडल की ओर से यहां दस दिनों तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस बार मंदिर परिसर में 7 फीट ऊंची गणपति प्रतिमा स्थापित की गई है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण भगवान गणपति के दर्शन एवं आरती में शामिल हो रहे हैं। शाम 8 बजे बाद उमड़ता है भक्तों का सैलाब आयोजक मंडल के अनुसार शाम करीब 8 बजे से कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीणों की आवाजाही बढ़ने लगती है। आरती के बाद गरबा एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ग्रामीण उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं में गरबा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। आयोजक मंडल ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में डूंगला क्षेत्र के ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। ग्रामीणों के सहयोग से इस आयोजन को हर वर्ष और अधिक भव्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थापना से विसर्जन तक भक्ति में डूबा रहेगा क्षेत्र क्षेत्र के कई स्थानों पर ग्रामीणों ने अपनी परंपरा के अनुसार गणपति स्थापना एवं विसर्जन की तैयारियां की हैं। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि वे स्थापना के दिन ही विधि-विधान के साथ गणपति का विसर्जन करेंगे, जबकि सार्वजनिक रूप से स्थापित प्रतिमाओं का दस दिवसीय आयोजन के बाद श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन किया जाएगा। गणपति महोत्सव के चलते इन दिनों डूंगला उपखंड क्षेत्र में हर तरफ ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष सुनाई दे रहे हैं। धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक रंग में रंगा यह आयोजन ग्रामीणों के बीच उत्साह, भाईचारे और सामाजिक एकजुटता का संदेश दे रहा है।1
- .…...…..................….....…….....…................1
- आप देख रहे हो शुरू ऐप पर भिवाड़ी में बीएमए की 44वीं वार्षिक आम सभा आयोजित, उद्योगों की समृद्धि और विकास पर मंथन1
- भारतीय_जनता_पार्टी_पिछड़ा_मोर्चा_मंडल_शामगढ़ की बैठक प्रथम संगठनात्मक व बूथ इकाई को लेकर संपन्न हुई भारतीय_जनता_पार्टी_पिछड़ा_मोर्चा_मंडल_शामगढ़ की बैठक प्रथम संगठनात्मक व बूथ इकाई को लेकर संपन्न हुई जिसमें भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष भाई नंदू जी कुमावत मंडल के प्रभारी व जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह जी राणा भाषा मंडल अध्यक्ष नीलकमल जी मेहता को भाजपा जिला मन की बात की प्रभारी राहुल जी मुजावदिया पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश जी खुराना भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला मंत्री शेर सिंह जी मोयल भाजपा मंडल महामंत्री अरुण जी कासट का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ संचालन युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जी प्रजापति ने किया1
- जिला कलक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक (रिपोर्टर अनिल जटिया) मौसमी बीमारियों की रोकथाम, संपर्क पोर्टल और बजट घोषणाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश जिला कलक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक (रिपोर्टर अनिल जटिया) मौसमी बीमारियों की रोकथाम, संपर्क पोर्टल और बजट घोषणाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश प्रतापगढ़, 15 सितंबर। जिला कलक्टर शुभम चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विकसित भारत–जन सेवा अभियान, संपर्क पोर्टल, बजट घोषणाओं सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने विभागवार अधिकारियों से कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्धारित लक्ष्यों को नियमानुसार और समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागों से संबंधित आवश्यक सूचनाओं को संबंधित पोर्टल पर निर्धारित समयावधि में अपडेट किया जाए। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों एवं प्रकरणों का समयबद्ध और संतुष्टिपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय सीमा में प्रभावी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। मौसमी बीमारियों की रोकथाम पर विशेष फोकस बैठक में जिले में मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीवराज मीणा को फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा गतिविधियों को प्रभावी तरीके से संचालित करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाएं और विभागीय स्तर पर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो। 17 सितंबर से शुरू होगा विकसित भारत–जन सेवा अभियान बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले विकसित भारत–जन सेवा अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अभियान के दौरान जिले में सेवा, जनभागीदारी, जनजागरूकता, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिला कलक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को अभियान के लिए आवश्यक तैयारियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समय पर पूरी करने तथा अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह गतिविधियां होंगी आयोजित 17 सितंबर — आशीर्वाद का दीया एवं रक्तदान शिविर 17 सितंबर से 7 अक्टूबर — मेरे सपनों का भारत–चित्रसेवा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर — सेवा की कहानी एवं अनकही कहानियां 19 से 25 सितंबर — ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा शिविर 24 सितंबर एवं 11 अक्टूबर — सेवा के रंग, राष्ट्र के संग सांस्कृतिक कार्यक्रम 25 से 27 सितंबर — आंगन मिलन सेवा 2 अक्टूबर — सेवा मेरा योगदान के तहत व्यापक स्वच्छता अभियान 1 से 15 अक्टूबर — सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 7 अक्टूबर — सेवा ज्योति कलश यात्रा 8 से 16 अक्टूबर — शहरी क्षेत्रों में सेवा शिविर सुशासन सेवा संवाद — नागरिकों एवं प्रशासन के बीच प्रत्यक्ष संवाद जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान की प्रत्येक गतिविधि का प्रभावी संचालन किया जाए और आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ने के साथ-साथ जनभागीदारी को भी बढ़ावा दिया जाए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंड्या, उप वन संरक्षक सुरेश अग्रवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बसेर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। ब्यूरो चीफ अनिल जटिया3
- ड्रोन के जरिए पाकिस्तान की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने 237 ड्रोन किए तबाह भारत की पश्चिमी सीमा पर साल 2025 में कुल 863 घुसपैठ दर्ज हुईं, जिनमें से भारतीय सेना ने 237 ड्रोन मार गिराए. ये ड्रोन जासूसी, हथियार और ड्रग्स तस्करी के लिए इस्तेमाल हो रहे थे. भारत की पश्चिमी सीमा पर बढ़ते ड्रोन खतरे को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, 2025 में भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन घुसपैठ की कुल 863 घटनाएं दर्ज की गईं. इनमें जम्मू-कश्मीर के इंटरनेशनल बॉर्डर पर 9 और पंजाब-राजस्थान सेक्टर में 854 घटनाएं शामिल हैं. भारतीय सेना ने काउंटर-ड्रोन सिस्टम, स्पूफर और जैमर का प्रभावी इस्तेमाल कर इस चुनौती का सामना किया. इस दौरान भारतीय सेना ने कुल 237 ड्रोन मार गिराए. ये ड्रोन जासूसी, हथियार और ड्रग्स तस्करी के लिए इस्तेमाल हो रहे थे. 5 ड्रोन पर युद्ध जैसे सामान, 72 पर नशीले पदार्थ रिपोर्ट के मुताबिक, गिराए गए 237 ड्रोनों में 5 ड्रोन पर युद्ध जैसे सामान (War-like Stores) थे. 72 ड्रोन से नशीले पदार्थ बरामद हुए जबकि बचे 161 ड्रोन बिना किसी पेलोड के थे. सीमा के आसपास ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थ पहुंचाने की कोशिश थी. सुरक्षा बलों ने इंटरनेशनल बॉर्डर के पास 2 AK-47 राइफल, 75 पिस्तौल और 281.41 किलोग्राम प्रतिबंधित सामान बरामद किया. आशंका है कि इन सामानों को ड्रोन की मदद से सीमा पार से पहुंचाया गया था. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, दुश्मन की ओर से जासूसी, हथियारों, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे अवैध कामों के लिए ड्रोन के इस्तेमाल की कोशिशें बढ़ी हैं. खासकर पंजाब सेक्टर में ड्रोन का इस्तेमाल एक बड़ी चुनौती बना हुआ है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 233 UXO नष्ट ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना की Counter Explosives Device Units (CEDU) की टीमों ने भी अहम भूमिका निभाई. उत्तरी कमान के ऑपरेशनल क्षेत्र में 220 Unexploded Ordnances (UXOs) यानी ऐसे बम/गोला-बारूद जो फट नहीं पाए थे, उन्हें सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया. वहीं पश्चिमी कमान के क्षेत्र में 13 UXOs को सफलतापूर्वक डिस्पोज किया गया. इसके अलावा, उत्तरी कमान की टीमों ने 3 ड्रोन के मलबे को सुरक्षित तरीके से सैनिटाइज किया और आगे की तकनीकी जांच के लिए सौंपा. इन ड्रोन के वारहेड को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. तुर्किये में निर्मित एक ड्रोन की पहचान इनमें से एक ड्रोन की पहचान तुर्किये में निर्मित Baykar YIHA III के रूप में हुई.पश्चिमी कमान की CEDU टीम ने तुर्की के Bayraktar TB-2 ड्रोन से गिराए गए MAM (Mini Akıllı Mühimmat) हथियारों को सुरक्षित तरीके से डिस्पोज किया. इसके अलावा टीम ने दो PL-15 मिसाइलों को भी सैनिटाइज किया. चिल्लम फील्ड फायरिंग रेंज को किया सैनिटाइज भारतीय सेना ने 2025 में चिल्लम फील्ड फायरिंग रेंज की सफाई और सैनिटाइजेशन का काम भी पूरा किया. करीब 1,27,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में यह अभियान चलाया गया. इस दौरान 29 UXOs और बड़ी संख्या में धातु के टुकड़े (splinters) बरामद किए गए. इन्हें नियंत्रित विस्फोट (Controlled Explosion) तकनीक के जरिए सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया. पश्चिमी मोर्चे पर ऑपरेशनल तैयारी मजबूत रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, पश्चिमी मोर्चे पर तैनात भारतीय सेना की फॉर्मेशन ने अपनी ऑपरेशनल तैयारियों को मजबूत करने के लिए व्यापक प्रशिक्षण किया.इसके अलावा 5 से 7 फरवरी 2025 के बीच जयपुर में ऑपरेशनल चर्चाएं आयोजित की गईं. इनमें भारतीय सेना के अलावा अन्य सेनाओं, Integrated Defence Staff (IDS), रक्षा विभाग (DoD), सैन्य मामलों के विभाग (DMA), केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) और सेना के वरिष्ठ पूर्व अधिकारियों ने हिस्सा लिया.इन बैठकों में पश्चिमी सीमा पर बदलती सुरक्षा चुनौतियों और ऑपरेशनल तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा की गई.2
- सारंगपुरा में गुर्जर समाज की राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता शुरू 29 टीमों ने लिया भाग, उद्घाटन मुकाबलों में चार टीमों ने दर्ज की जीत; आठ पीटीआई ने दिया योगदान चिकारड़ा — पवन अग्रवाल, चिकारड़ा भगवान श्री देवनारायण जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सारंगपुरा गांव में गुर्जर समाज की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। प्रतियोगिता में कुल 29 टीमों ने भाग लिया है। उद्घाटन अवसर पर विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता का समापन 17 सितंबर को होगा। उद्घाटन मुकाबलों में टीमों ने दिखाया दमखम प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर कुरेठा वर्सेस खेरमालिया, आंतरी वर्सेस खेरमालिया, संगरिया वर्सेस सांवलिया जी तथा रतनपुर वर्सेस नौगामा के बीच मुकाबले हुए। मुकाबलों में क्रमशः खेरमालिया ने कुरेठा को, खेरमालिया ने आंतरी को, सांवलिया जी ने संगरिया को तथा नौगामा ने रतनपुर को हराकर जीत हासिल की। इस प्रकार उद्घाटन अवसर पर कुल 8 टीमों के बीच चार मुकाबले हुए, जिनमें खेरमालिया ने दो मुकाबलों में जीत हासिल की, जबकि सांवलिया जी और नौगामा ने एक-एक मुकाबले में विजय प्राप्त की। प्रतियोगिता में आयोजन को सफल बनाने के लिए आठ पीटीआई ने अपना योगदान दिया। टूर्नामेंट के मुख्य निर्णायक धर्मेंद्र त्रिपाठी रहे। विजेता को 11 हजार, उपविजेता को 5100 रुपए प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11 हजार रुपए तथा उपविजेता टीम को 5100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए पहचान-पत्र (आईडी प्रूफ) साथ लाना अनिवार्य रखा गया है। खिलाड़ियों के लिए भोजन व्यवस्था भी आयोजन समिति की ओर से उपलब्ध कराई जा रही है। 17 सितंबर को शोभायात्रा, महाप्रसाद और भजन संध्या देवनारायण जन्मोत्सव के तहत 17 सितंबर को प्रतियोगिता के समापन के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। सुबह 11.15 बजे शोभायात्रा एवं जुलूस निकाला जाएगा। इसके बाद शाम 4.15 बजे महाप्रसाद तथा रात 8.15 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा। देवनारायण मंदिर परिसर बना आयोजन का केंद्र तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता सहित जन्मोत्सव के सभी कार्यक्रम भगवान श्री देवनारायण जी मंदिर, सारंगपुरा में आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन समस्त गुर्जर समाज, सारंगपुरा, तहसील डूंगला के सहयोग से किया जा रहा है। प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही गांव में खेल भावना और धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। खेल मैदान में दिखा उत्साह प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही खेल मैदान में खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन मुकाबलों के दौरान ग्रामीणों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में खेलप्रेमी प्रतियोगिता देखने पहुंचे। आयोजन में ग्रामीणों की उपस्थिति प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर दिनेश गुर्जर, दुगाशंकर गुर्जर, कांशीराम गुर्जर, राजमल गुर्जर, राहुल गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर, रामलाल गुर्जर, भेरूलाल गुर्जर, वरदीचंद, किशन गुर्जर और रमेश गुर्जर सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन में सहयोग करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाई।3
- सुवासरा शामगढ़ मेंभारतीय किसान संघ द्वारा मंगलवार को तहसील कार्यालय के सामने बीमा कंपनी का पुतला दहन किया, व प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया, मांगे नहीं मानी तो आगे से और उग्र आंदोलन किया जाएगा...1