#थाना प्रभारी# बाराबंकी: थाना जहांगीराबाद में नवनियुक्त प्रभारी का स्वागत, सहयोग का दिया भरोसा बाराबंकी जनपद के थाना जहांगीराबाद में नवनियुक्त थाना प्रभारी राम प्रकाश मिश्रा का स्थानीय पत्रकारों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपेक्षा जताई। नवनियुक्त थाना प्रभारी राम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा तथा पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने भी थाना प्रभारी को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। स्वागत करने वालों में पत्रकार अजीजुल हसन, पत्रकार रहमान अली खान, पत्रकार वकील अहमद और पत्रकार फूल मोहम्मद प्रमुख रूप से शामिल रहे।
#थाना प्रभारी# बाराबंकी: थाना जहांगीराबाद में नवनियुक्त प्रभारी का स्वागत, सहयोग का दिया भरोसा बाराबंकी जनपद के थाना जहांगीराबाद में नवनियुक्त थाना प्रभारी राम प्रकाश मिश्रा का स्थानीय पत्रकारों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपेक्षा जताई। नवनियुक्त थाना प्रभारी राम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा तथा पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने भी थाना प्रभारी को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। स्वागत करने वालों में पत्रकार अजीजुल हसन, पत्रकार रहमान अली खान, पत्रकार वकील अहमद और पत्रकार फूल मोहम्मद प्रमुख रूप से शामिल रहे।
- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एलपीजी एजेंसी पर एक महिला से अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। 6 महीने से चक्कर काट रही शकीला नाम की महिला को अपमानजनक टिप्पणी कर तिरस्कृत किया गया, जिससे 'नारी वंदन' जैसे नारों पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस घटना पर स्थानीय स्तर पर भारी आक्रोश है और कार्रवाई की मांग की जा रही है।1
- उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सतरिख पुलिस ने भैंस चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर समेत 9 शातिर चोर गिरफ्तार किए गए, जिनके पास से तमंचा, स्मैक और चोरी का वाहन बरामद हुआ। आरोपियों ने रात के अंधेरे में कई भैंस चोरियों को अंजाम दिया था, जिन पर अब सख्त धाराओं में केस दर्ज किया गया है।1
- बाराबंकी पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर समेत नौ शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। उनके पास से देशी तमंचा, चाकू, स्मैक, ₹6000 नकद और चोरी में इस्तेमाल एक पिकअप वाहन बरामद किया गया। यह गिरोह बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र में भैंस चोरी की कई घटनाओं में शामिल था।1
- विदेश भेजने के नाम पर करीब एक लाख की ठगी की आरोप लखनऊ जनपद के थाना इंदिरा नगर क्षेत्र के मोहम्मदपुर माजरा के रहने वाले सुफियान ने द गोल्डन इंप्रेशन गी संस्थान के संचालक रिजवान पर करीब एक लाख रुपए विदेश भेजने के नाम पर दिया था पीड़ित ने बताया कि विदेश मलेशिया जाने के लिए पैसे दिए थे लेकिन रास्ते में पता चला कि बैंकाक भेजा जा रहा है पीड़ित रास्ते से ही वापस आ गया इस पूरे मामले को लेकर इंदिरा नगर थाने पहुंचा पीड़ित ने क्या कहा आप भी सुने1
- लोकेशन,,बाराबंकी रिपोर्ट,, रवि गुप्ता बाइक सवार दो बदमाशों ने पति और बच्चों के साथ जा रही महिला से तमंचे की नोक पर की लूट, बदमाश फरार, इलाके में हड़कंप मामला हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बहुता का है जहां बाइक से जा रहे पति और बच्चों के साथ जा रही महिला के साथ 2 बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। उक्त घटना से जहां लाखों की लूट की घटना मामला सामने आया है वहीं पूरे क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया है और पुलिस पेट्रोलिंग पर सवालिया निशान उठने लगे हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार बहुता गांव निवासी अरविंद मिश्रा प्रिंसू पुत्र कमल मिश्रा अपनी पत्नी रश्मि मिश्रा उम्र लगभग 35 वर्ष जो कि अपनी प्लेटिना बाइक से अपने मामा के घर राजा फत्तेपुर थाना मोहनगंज से वापस अपने घर बहुता के लिये लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने घटना को तमंचे की नोक पर अंजाम दिया। जब वो हैदरगढ़ रायबरेली रोड से होते हुये बहुता गेट से गांव की तरफ सुजारा मोड़ के पास पहुंचे ही थे तभी पीछा करते हुये अपाचे बाइक बिना नंबर प्लेट पर बैठे हुये 2 बदमाश फिल्मी स्टाइल में पहुंचे और रश्मि मिश्रा के गले में कट्टा लगाकर गले की सोने की चेन लगभग 10 ग्राम, कान के झाले लगभग 7 ग्राम व गोल्ड लाकेट निकाल लिया, तभी वहां पीछे से आ रहे बहुता गांव के ही अभय व निर्भय शुक्ला हैदरगढ़ से अपनी दुकान बंद कर वापस बहुता जा रहे थे जब दोनों भाइयों ने बाइक रोककर पूछा क्या हो रहा है तो बदमाशों ने धमकी देते हुये निकल जाने की बात कही। अभय निर्भय थोड़ा आगे बढ़े ही थे कि प्रिंशू ने रूकने की आवाज दी तभी दोनों बाइक सवार बदमाशों ने कट्टा निकाला और दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी दी। दोनों भाइयों के आगे बढ़ते ही बदमाश वापस बहुता गेट की तरफ भाग निकले। घटना के तुरंत बाद इसकी सूचना 112 पुलिस को दी गयी उसके बाद 112 पुलिस के साथ साथ कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार पांडेय व कुछ ही देर में पुलिस क्षेत्राधिकारी समीर कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय भी घटनास्थल पर पहुंचे व अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे व घटनास्थल का जायजा लिया। घटनास्थल पर पहुंची एसओजी टीम ने भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गयी हैं। हैदरगढ़ कोतवाली पुलिस ने लिखित तहरीर के आधार पर 2 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर बारीकी से घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है । लोकेशन,,बाराबंकी रिपोर्ट,, रवि गुप्ता बाइक सवार दो बदमाशों ने पति और बच्चों के साथ जा रही महिला से तमंचे की नोक पर की लूट, बदमाश फरार, इलाके में हड़कंप मामला हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बहुता का है जहां बाइक से जा रहे पति और बच्चों के साथ जा रही महिला के साथ 2 बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। उक्त घटना से जहां लाखों की लूट की घटना मामला सामने आया है वहीं पूरे क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया है और पुलिस पेट्रोलिंग पर सवालिया निशान उठने लगे हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार बहुता गांव निवासी अरविंद मिश्रा प्रिंसू पुत्र कमल मिश्रा अपनी पत्नी रश्मि मिश्रा उम्र लगभग 35 वर्ष जो कि अपनी प्लेटिना बाइक से अपने मामा के घर राजा फत्तेपुर थाना मोहनगंज से वापस अपने घर बहुता के लिये लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने घटना को तमंचे की नोक पर अंजाम दिया। जब वो हैदरगढ़ रायबरेली रोड से होते हुये बहुता गेट से गांव की तरफ सुजारा मोड़ के पास पहुंचे ही थे तभी पीछा करते हुये अपाचे बाइक बिना नंबर प्लेट पर बैठे हुये 2 बदमाश फिल्मी स्टाइल में पहुंचे और रश्मि मिश्रा के गले में कट्टा लगाकर गले की सोने की चेन लगभग 10 ग्राम, कान के झाले लगभग 7 ग्राम व गोल्ड लाकेट निकाल लिया, तभी वहां पीछे से आ रहे बहुता गांव के ही अभय व निर्भय शुक्ला हैदरगढ़ से अपनी दुकान बंद कर वापस बहुता जा रहे थे जब दोनों भाइयों ने बाइक रोककर पूछा क्या हो रहा है तो बदमाशों ने धमकी देते हुये निकल जाने की बात कही। अभय निर्भय थोड़ा आगे बढ़े ही थे कि प्रिंशू ने रूकने की आवाज दी तभी दोनों बाइक सवार बदमाशों ने कट्टा निकाला और दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी दी। दोनों भाइयों के आगे बढ़ते ही बदमाश वापस बहुता गेट की तरफ भाग निकले। घटना के तुरंत बाद इसकी सूचना 112 पुलिस को दी गयी उसके बाद 112 पुलिस के साथ साथ कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार पांडेय व कुछ ही देर में पुलिस क्षेत्राधिकारी समीर कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय भी घटनास्थल पर पहुंचे व अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे व घटनास्थल का जायजा लिया। घटनास्थल पर पहुंची एसओजी टीम ने भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गयी हैं। हैदरगढ़ कोतवाली पुलिस ने लिखित तहरीर के आधार पर 2 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर बारीकी से घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है । बाइट,,पीड़िता रश्मी मिश्रा2
- कल्याणपुर हॉस्पिटल चौराहा बना जाम का स्थायी केंद्र, ट्रैफिक व्यवस्था की तत्काल आवश्यकता कल्याणपुर स्थित एजेंसी हॉस्पिटल चौराहा पर प्रतिदिन भारी ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। इस मार्ग से स्कूल जाने वाले बच्चे, मरीज, बुजुर्ग, नौकरीपेशा लोग और स्थानीय नागरिक गुजरते हैं, लेकिन अव्यवस्थित यातायात के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- बाराबंकी की शालीमार पैराडाइज में हुई हाईप्रोफाइल चोरी का पुलिस ने कुछ ही दिनों में सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पीड़ित का पड़ोसी ही इस चोरी का मास्टरमाइंड निकला, जिसने शेयर बाजार में हुए घाटे के कारण साजिश रची थी। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹14.85 लाख नकद, जेवरात, लाइसेंसी पिस्टल और घटना में प्रयुक्त ऑडी कार बरामद की है।1
- बंगाल में दिखा भगवा का जलवा! पीएम मोदी ने किया जनता-जनार्दन को दंडवत प्रणाम!1
- शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने Suvendu Adhikari को भगवा गमछा पहनाया तो मंच पर मौजूद नेताओं और समर्थकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बंगाल की राजनीति में बड़ा संदेश? शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने Suvendu Adhikari को भगवा गमछा पहनाया तो मंच पर मौजूद नेताओं और समर्थकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। समारोह में प्रधानमंत्री Narendra Modi, गृह मंत्री Amit Shah और रक्षा मंत्री Rajnath Singh समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। राजनीतिक गलियारों में इस तस्वीर और घटनाक्रम के कई मायने निकाले जा रहे हैं। भगवा गमछा पहनाने को सिर्फ सम्मान नहीं बल्कि एक बड़े राजनीतिक संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है। मंच पर हुई जोरदार हूटिंग और समर्थकों के उत्साह ने साफ संकेत दिया कि बंगाल की राजनीति अब नए तेवर की ओर बढ़ रही है। सियासी जानकार मान रहे हैं कि जिस तरह उत्तर प्रदेश में “बुलडोजर मॉडल” और सख्त प्रशासनिक छवि ने भाजपा को मजबूत पहचान दी, उसी तरह बंगाल में भी कानून-व्यवस्था और हिंदुत्व की राजनीति को और आक्रामक तरीके से आगे बढ़ाया जा सकता है। हालांकि विपक्ष इसे केवल राजनीतिक प्रतीकवाद बता रहा है, लेकिन समर्थकों के बीच इसे “बंगाल में बड़े बदलाव की शुरुआत” के रूप में देखा जा रहा है।1