Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाराबंकी की शालीमार पैराडाइज में हुई हाईप्रोफाइल चोरी का पुलिस ने कुछ ही दिनों में सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पीड़ित का पड़ोसी ही इस चोरी का मास्टरमाइंड निकला, जिसने शेयर बाजार में हुए घाटे के कारण साजिश रची थी। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹14.85 लाख नकद, जेवरात, लाइसेंसी पिस्टल और घटना में प्रयुक्त ऑडी कार बरामद की है।
Aakash Deep
बाराबंकी की शालीमार पैराडाइज में हुई हाईप्रोफाइल चोरी का पुलिस ने कुछ ही दिनों में सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पीड़ित का पड़ोसी ही इस चोरी का मास्टरमाइंड निकला, जिसने शेयर बाजार में हुए घाटे के कारण साजिश रची थी। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹14.85 लाख नकद, जेवरात, लाइसेंसी पिस्टल और घटना में प्रयुक्त ऑडी कार बरामद की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 45 दिन से गैस गायब, रोज लाइन में पिस रहे लोग! बंकी की अमित भारत गैस एजेंसी पर फूटा जनता का गुस्सा, पर्ची के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, घंटों इंतजार के बाद खाली हाथ लौट रहे उपभोक्ता “सुबह से लाइन लगाओ, फिर सुनो गाड़ी नहीं आई” — उपभोक्ताओं ने लगाए बदइंतजामी और कालाबाजारी के आरोप बाराबंकी। बंकी नगर पंचायत स्थित अमित भारत गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों का आरोप है कि यहां 45 दिन बाद भी घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। हालात ऐसे हैं कि जिन उपभोक्ताओं की पर्ची कट जाती है, उन्हें भी कई दिनों तक लगातार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। शनिवार को एक बार फिर एजेंसी परिसर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। सुबह 8 बजे से लोग लाइन में लगे रहे, लेकिन दोपहर तक गैस की गाड़ी नहीं पहुंची। घंटों इंतजार के बाद अधिकांश लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। कई उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताते हुए हंगामा भी किया। उपभोक्ता अनिल कुमार, उमेश चंद्र, रिंकू और आशा वर्मा ने बताया कि पिछले 5 से 6 दिनों से लगातार लाइन लगाने के बावजूद गैस नहीं मिल रही। होम डिलीवरी वाले उपभोक्ताओं को भी एजेंसी पहुंचकर लाइन में लगना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में सबसे ज्यादा अनियमितता इसी एजेंसी पर देखने को मिल रही है। कुछ लोगों ने कालाबाजारी की आशंका भी जताई है। एजेंसी के मैनेजर आशीष कुमार ने गैस की कमी को समस्या की वजह बताया। जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि एजेंसी की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। संबंधित तेल कंपनी द्वारा जांच कराई जा रही है और जल्द कार्रवाई की जाएगी।1
- बाराबंकी के जहांगीराबाद थाने में नवनियुक्त प्रभारी राम प्रकाश मिश्रा का पत्रकारों और क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया। थाना प्रभारी ने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लिया। उन्होंने जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय का भरोसा दिलाया।1
- लखनऊ पुलिस लाइन के सिपाही सुनील कुमार शुक्ला का दूसरा वीडियो सामने आया है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि जिन पुलिसकर्मियों पर वसूली का आरोप है, जांच उन्हीं को सौंप दी गई है। सिपाही ने उत्तर प्रदेश पुलिस में जांच की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए हैं।1
- बाराबंकी में डीएम आवास के ठीक सामने से उमाशंकर की बाइक चोरी हो गई। वे अपने मुकदमे की पैरवी के लिए कचहरी आए थे और बाइक के सैपटी बॉक्स में सभी ज़रूरी कागजात रखे थे। पीड़ित ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय और कार्रवाई की गुहार लगाई है।1
- भेलसर रोड पर भीषण सड़क हादसा, दो घायल जिला अस्पताल रेफर टिकैतनगर (बाराबंकी)। थाना टिकैतनगर क्षेत्र के भेलसर रोड पर नगर चेयरमैन की गौशाला के ठीक सामने पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जलील अहमद (55 वर्ष) तथा दिलदार अहमद (24 वर्ष) पुत्र जहील, निवासी मोहल्ला मौलाना, बाइक से जा रहे थे तभी पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलते ही एंबुलेंस पायलट लालजी मिश्र मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) टिकैतनगर पहुंचाया। वहां मौजूद डॉ. शकील अहमद ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन नंबर UP50CT0473 को मौके से बरामद कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है। भेलसर रोड पर भीषण सड़क हादसा, दो घायल जिला अस्पताल रेफर टिकैतनगर (बाराबंकी)। थाना टिकैतनगर क्षेत्र के भेलसर रोड पर नगर चेयरमैन की गौशाला के ठीक सामने पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जलील अहमद (55 वर्ष) तथा दिलदार अहमद (24 वर्ष) पुत्र जहील, निवासी मोहल्ला मौलाना, बाइक से जा रहे थे तभी पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलते ही एंबुलेंस पायलट लालजी मिश्र मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) टिकैतनगर पहुंचाया। वहां मौजूद डॉ. शकील अहमद ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन नंबर UP50CT0473 को मौके से बरामद कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।4
- वास्तविक जनजातियों के शोषण / भ्रष्टाचार के सम्बन्ध में ज्ञापन एवं धरना वास्तविक जनजातियों के शोषण / भ्रष्टाचार के सम्बन्ध में ज्ञापन एवं धरना लखनऊ वास्तविक जनजातियों के शोषण / भ्रष्टाचार के सम्बन्ध में ज्ञापन एवं धरना कचही चौराहा लखनऊ में संपन्न हुआ उ०प्र० के पूर्वान्चल के 17 जनपदों यथा जनपद गोरखपुर, बस्ती, सन्तकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, वाराणसी, मऊ, चन्दौली, सन्तरविदास नगर, मिर्जापुर, सोनभद्र में गोंड (GOND) जाति को अनुसूचित जनजाति में अधिसूचित किया गया है इन्हीं की आड़ में कहार, भड़भूजा जाति जो अन्य पिछड़ा वर्ग के अन्र्तगत आते हैं जो अपने उपनाम में गौड़ (Gonrh) लिखते थे अब उपर से एक मात्रा हटाकरतथा नीचे की बिन्दी हटाकर गोंड (GOND) लिखकर ओ०बी०सी० से अनुसूचित जनजाति बन कर राजस्व कर्मचारियों/अधिकारियों से मिलीभगत कर कूट रचना कर वास्तविक जनजातियों को मिलने वाले आरक्षण पर डाका डाल रहे हैं। हमारे मिलने वाले सभी सुविधाओं पर कब्जा कर हमारे बच्चों का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं जो अनुचित ही नही विधि विरुद्ध भी है जिसके अनेकों प्रमाण हमारे पास है। हमसब उपलब्ध कर सकते हैं । अतः आप श्रीमान जी विनम्र अनुरोध है कि हम सभी वास्तविक जनजातियं को अपने अपने स्तर से न्याय दिलाने की कृपा करें । हम सब वास्तविक जनजाति समाज आप सभी का आजीवन आभारी रहेगा ।1
- *जनपद सुलतानपुर पुलिस द्वारा जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी के साथ ऑपरेशन दहन के तहत कुल 14.012 कि0ग्रा0 अवैध मादक पदार्थों के विनिष्टीकरण की कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार सिंह की बाइटः-*1
- बाराबंकी_में_डीएम_एसपी_का_सख्त_एक्शन थाना समाधान दिवस में अफसरों ने दिखाई सख्ती, जमीन विवादों पर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई के निर्देश, शिकायतकर्ताओं से खुद लिया फीडबैक, बोले— किसी भी पीड़ित को नहीं होना चाहिए परेशान, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम करेगी त्वरित निस्तारण, लापरवाही पर होगी जवाबदेही तय बाराबंकी के थाना सफदरगंज में आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान अधिकारियों ने राजस्व एवं पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि क्षेत्र में लंबित भूमि विवादों को चिन्हित कर संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करना होगा। समाधान दिवस के दौरान प्राप्त कई शिकायतों पर तत्काल राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमों को मौके पर भेजकर जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जाटा बरौली, रसौली, तिवारी का पुरवा, अम्बौर और पंडरा गांवों से जुड़े विवादित मामलों में विशेष रूप से टीम गठित कर निस्तारण करने को कहा गया। इसके साथ ही पूर्व थाना समाधान दिवसों में आए मामलों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निस्तारण रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर बातचीत कर फीडबैक लिया और संबंधित अधिकारियों को पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जॉइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम नवाबगंज गुंजिता अग्रवाल, तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना सफदरगंज सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।1