टीटीई की सतर्कता से हड़पसर ट्रेन में अवैध शराब का जखीरा पकड़ा जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर चलती ट्रेन में टिकट जांच के दौरान टीटीई की सतर्कता से अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब पकड़ी गई है। जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि मंगलवार 10 मार्च को ट्रेन संख्या 20496 हडपसर-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में लूनी से जोधपुर के स्टेशनों के बीच टिकट जांच के दौरान आरक्षित कोच एस-1 में तीन यात्री टॉयलेट के पास संदिग्ध स्थिति में खड़े दिखाई दिए। कोच के टीटीई रिछपाल सिंह ने उनसे पूछताछ की लेकिन वे अपने बारे में और वहां खड़े रहने के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। संदेह होने पर टीटीई ने कोच के टॉयलेट की जांच की। जांच के दौरान टॉयलेट के अंदर आठ बैग रखे हुए मिले। बैगों की तलाशी लेने पर उनमें बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद हुईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की गई। ट्रेन के जोधपुर पहुंचने पर शराब से भरे सभी आठ बैग ट्रेन कंडक्टर आर के यादव के मीमो के साथ रेलवे सुरक्षा बल को सौंप दिए गए, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा गया है।
टीटीई की सतर्कता से हड़पसर ट्रेन में अवैध शराब का जखीरा पकड़ा जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर चलती ट्रेन में टिकट जांच के दौरान टीटीई की सतर्कता से अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब पकड़ी गई है। जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि मंगलवार 10 मार्च को ट्रेन संख्या 20496 हडपसर-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में लूनी से जोधपुर के स्टेशनों के बीच टिकट जांच के दौरान आरक्षित कोच एस-1 में तीन यात्री टॉयलेट के पास संदिग्ध स्थिति में खड़े दिखाई दिए। कोच के टीटीई रिछपाल सिंह ने उनसे पूछताछ की लेकिन वे अपने बारे में और वहां खड़े रहने के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। संदेह होने पर टीटीई ने कोच के टॉयलेट की जांच की। जांच के दौरान टॉयलेट के अंदर आठ बैग रखे हुए मिले। बैगों की तलाशी लेने पर उनमें बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद हुईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की गई। ट्रेन के जोधपुर पहुंचने पर शराब से भरे सभी आठ बैग ट्रेन कंडक्टर आर के यादव के मीमो के साथ रेलवे सुरक्षा बल को सौंप दिए गए, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा गया है।
- श्री महेश द्वारा महान आविष्कार पानी से अग्नि-ज्वाला का निर्माण H2O प्रदूषण मुक्त और बहुत सस्ता, आधा लीटर पानी 6 महीने तक खाना पकाने के लिए पर्याप्त* *आर्ट ऑफ़ लिविंग बैंगलोर में घोषणा*🇮🇳👍🤝💪👏🙏👏🇮🇳 हम श्री महेश सर को दिल से प्रणाम करते हैं। 🙏👏 इस चमत्कारिक आविष्कार के लिए। अविश्वसनीय 🤔.1
- जोधपुर ।राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव हेमलता चौधरी ने दिल्ली प्रवास के दौरान राजस्थान कांग्रेस कमेटी के प्रभारी तथा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान आगामी चुनावों को लेकर महिलाओं की 33% भागीदारी, महिला सशक्तिकरण तथा राजस्थान की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर सुखजिंदर सिंह रंधावा ने हेमलता चौधरी को गुजरात प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ भी प्रेषित कीं।1
- आगरा ब्रैकिंग न्यूज़ - जूता कांड: इंस्पेक्टर और कर्मचारी के बीच सड़क पर मारपीट, जोन-2 में हड़ताल पूरा मामला आगरा नगर निगम का है जहाँ बॉबी ( ( (सफाई कर्मी ) सेनेटरी इंस्पेक्टर (लकी शर्मा ) से वीडियो मे हाथ जोड़ता नज़र आ रहा है पर अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसने अपना जूता उतारकर इंस्पेक्टर के ऊपर जूते की झड़ी लगा दी | मिली जानकारी के अनुसार बॉबी का कहना है कि इंस्पेक्टर नें उससे जतिसूचक शब्दों का इस्तमाल किया और नौकरी से निकालने की धमकी दी वायरल वीडियो आगरा के ताजगंज वार्ड का बताया जा रहा है | इंस्पेक्टर और सुपरवाइजर पर इस अभद्रता के विरोध में जॉन 2 के सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं | घटना के बाद से फतेहाबाद नगर निगम कार्यलय मे काम काज थप है |नगर निगम के सफाई कर्मी और सेनिटरी इंस्पेक्टर के बीच शुक्रवार को ताजगंज क्षेत्र में विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों के बीच मारपीट हो गई। घटना का वीडियो वायरल होने पर नगर निगम के आला अधिकारियों ने प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए हैं। उधर, सफाई कर्मियों ने साथी कर्मचारी से छुट्टी व ड्यूटी के लिए घूस मांगने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही शनिवार को हड़ताल की चेतावनी दी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि सेनिटरी इंस्पेक्टर लकी शर्मा और सफाई नायक बॉबी वाल्मीकि का एक वीडियो संज्ञान में आया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। नगर आयुक्त ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कर्मचारी नेता दिलीप उत्साही, पप्पन चौधरी, हरी बाबू वाल्मीकि, विनोद इलाहाबादी व अन्य ने कहा है कि अगर कर्मचारी को इंसाफ नहीं मिला तो हड़ताल की जाएगी। AIN NETWORK की व्यरों रिपोर्ट1
- किरावली में होली मिलन व कवि सम्मेलन: ओज, हास्य और व्यंग्य की कविताओं से देर तक गूंजता रहा शांति देवी डिग्री कॉलेज परिसर किरावली। कस्बे के पुरामना स्थित शांति देवी डिग्री कॉलेज परिसर में शनिवार को होली मिलन समारोह और भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुजुर्गों और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कवियों की ओजपूर्ण, हास्य और व्यंग्य से भरपूर प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को देर तक बांधे रखा और पूरा परिसर तालियों की गूंज से गूंजता रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद कवि सम्मेलन की शुरुआत हुई, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए कवियों ने अपनी-अपनी शैली में काव्य पाठ किया। ओज के कवि दीपक दिव्यांशू ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविता सुनाकर माहौल को जोश से भर दिया। उनकी पंक्तियाँ— “हथेली पर वतन के वास्ते हम जान रखते हैं, हृदय को चीर कर देखो तो हिन्दुस्तान रखते हैं।” पर श्रोताओं ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया। हाथरस से आए हास्य कवि पदम अलवेला ने अपनी चुटीली कविताओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। उनकी पंक्तियाँ— “किसको पता है किसकी कितनी उम्र पड़ी है, ये ज़िन्दगी है मौत से बेखौफ लड़ी है, प्लेटफार्म वो परलोक का खाली नहीं अभी, मेरी ज़िन्दगी की ट्रेन आउटर पर खड़ी है।” सुनकर श्रोता ठहाकों से गूंज उठे। मध्यप्रदेश के कटनी से आईं कवयित्री प्रियंका मिश्रा ने भावपूर्ण कविता पाठ कर श्रोताओं को भावुक कर दिया। वहीं कवि हरीश अग्रवाल ‘ढपोल शंख’ ने समसामयिक विषयों पर तीखा व्यंग्य प्रस्तुत करते हुए कहा— “आज फिर कौन युधिष्ठिर जुआ हारा है, किस शकुनी से पासे गए हैं फिकवाए, चौराहे-चौराहे पर दु:शासन बैठे हैं, द्रौपदी कैसे अपनी लाज बचाए।” कार्यक्रम के अंत में आयोजक समाजसेवी भूपसिंह इंदौलिया ने सभी अतिथियों और बुजुर्गों का साफा बांधकर स्वागत-सम्मान किया तथा उपस्थित लोगों के साथ फूलों की होली खेली। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बुजुर्गों और समाज के लोगों का आशीर्वाद उन्हें लगातार जनसेवा के लिए प्रेरित करता है और वे क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर सांसद राजकुमार चाहर, पूर्व विधायक चौधरी उम्मेद सिंह, पूर्व चेयरमैन जगदीश सिंह, फौरन सिंह इंदौलिया, आदित्य इंदौलिया, श्यामहरि शर्मा, हरीकांत शर्मा, पिंकी सरपंच, नरेश इंदौलिया, रामनरेश सभासद, पवन इंदौलिया, रामेश्वर सरपंच, पालेंद्र शर्मा, गजाधर इंदौलिया, राजवीर इंदौलिया, मोहन सिंह चाहर, हरिसिंह सूबेदार, जितेंद्र वर्मा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।2
- मार्च को बराठा पुल पर होगा आंदोलन ⚠️ NH-719 पर हो रहे एक्सीडेंट के खिलाफ आवाज़ उठेगी।1
- आगरा में आयोजित India Skills Competition कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री Jayant Chaudhary शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में उत्तर भारत के 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने बताया कि चार दिनों तक चले इस आयोजन का सफलतापूर्वक समापन हुआ है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आगरा की जनता और प्रशासन का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा करीब 1 लाख प्रतिभागी उत्तर प्रदेश से रहे, जो राज्य की प्रतिभा को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन होने की उम्मीद जताई। जयंत चौधरी ने बताया कि महीने के अंत में होने वाले इंडिया स्किल कंपटीशन के अगले चरण में Noida में भी बड़ी भागीदारी देखने को मिल सकती है। वहीं यूपी चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि अब जनता चुनाव में अपना “मेडल” देगी। अंतरराष्ट्रीय हालात पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि India हमेशा शांति का पक्षधर रहा है और गैस जमाखोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- नगर निगम के स्वच्छता निरीक्षक औऱ सफाई नायक की पिटाई के बाद कर्मचारियों का प्रदर्शन1
- भारत की आन-बान और शान के खिलाफ किसी को खिलवाड़ करने की इजाजत अब 'नया भारत' नहीं देगा।1