Shuru
Apke Nagar Ki App…
भविष्य में खाना पकाने के लिए गैस सिलेंडर की आवश्यकता नहीं होगी श्री महेश द्वारा महान आविष्कार पानी से अग्नि-ज्वाला का निर्माण H2O प्रदूषण मुक्त और बहुत सस्ता, आधा लीटर पानी 6 महीने तक खाना पकाने के लिए पर्याप्त* *आर्ट ऑफ़ लिविंग बैंगलोर में घोषणा*🇮🇳👍🤝💪👏🙏👏🇮🇳 हम श्री महेश सर को दिल से प्रणाम करते हैं। 🙏👏 इस चमत्कारिक आविष्कार के लिए। अविश्वसनीय 🤔.
Sapna thakur
भविष्य में खाना पकाने के लिए गैस सिलेंडर की आवश्यकता नहीं होगी श्री महेश द्वारा महान आविष्कार पानी से अग्नि-ज्वाला का निर्माण H2O प्रदूषण मुक्त और बहुत सस्ता, आधा लीटर पानी 6 महीने तक खाना पकाने के लिए पर्याप्त* *आर्ट ऑफ़ लिविंग बैंगलोर में घोषणा*🇮🇳👍🤝💪👏🙏👏🇮🇳 हम श्री महेश सर को दिल से प्रणाम करते हैं। 🙏👏 इस चमत्कारिक आविष्कार के लिए। अविश्वसनीय 🤔.
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर चलती ट्रेन में टिकट जांच के दौरान टीटीई की सतर्कता से अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब पकड़ी गई है। जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि मंगलवार 10 मार्च को ट्रेन संख्या 20496 हडपसर-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में लूनी से जोधपुर के स्टेशनों के बीच टिकट जांच के दौरान आरक्षित कोच एस-1 में तीन यात्री टॉयलेट के पास संदिग्ध स्थिति में खड़े दिखाई दिए। कोच के टीटीई रिछपाल सिंह ने उनसे पूछताछ की लेकिन वे अपने बारे में और वहां खड़े रहने के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। संदेह होने पर टीटीई ने कोच के टॉयलेट की जांच की। जांच के दौरान टॉयलेट के अंदर आठ बैग रखे हुए मिले। बैगों की तलाशी लेने पर उनमें बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद हुईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की गई। ट्रेन के जोधपुर पहुंचने पर शराब से भरे सभी आठ बैग ट्रेन कंडक्टर आर के यादव के मीमो के साथ रेलवे सुरक्षा बल को सौंप दिए गए, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा गया है।1
- आगरा लिवइन मे सिपाई के साथ रह रही महिला नें की खुदखुशी महिला नें सिपाई पर लगाए गंभीर आरोप सिपाही जेबी गौतम ने मुझे 4 वर्ष तक अपनी बीबी बनाकर रखा शारीरिक, मानसिक शोषण किया और अब शादी करने से इनकार कर दिया । जो रक्षा के लिए बैठे है वहां #FIR करने गई तो उन्होंने कहां कुछ नहीं होगा उसका बच जायेगा वह । क्या बेटियों के लिए कोई कानून नहीं बना, मेरे मरने की वजह सिपाही जेबी गौतम और उसका परिवार है, मै चाहती हूँ जीते जी इंसाफ नहीं मिला लेकिन मोदी जी, योगी जी मरने के बाद तो इंसाफ मिले । इतना कहकर 34 वर्ष की #फ़ैशन_डिजाइनर ने कर ली आत्महत्या । जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिपाही #कानपुर का निवासी है जो आगरा के ताजगंज थाने में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात था #कासगंज की रहने वाली युवती का पति से तलाक हो गया उसके बाद वह सिपाही के साथ रिलेशन में रह रही थी । Updated News- 14/ मार्च /26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )1
- आगरा, 14 मार्च। जीआरपी टीम ने आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 20.615 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस मामले में दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर रेलगाड़ियों में अवैध तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक रेलवे लखनऊ के आदेश तथा पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज के पर्यवेक्षण और पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा के निर्देशन में जीआरपी द्वारा चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान जीआरपी थाना आगरा कैंट की टीम ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़कर तलाशी ली। तलाशी में उनके कब्जे से कुल 20.615 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके बाद दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनय प्रताप (20) पुत्र संजीव निवासी ग्राम औरूद थाना विछवा, जिला मैनपुरी तथा अनिल (21) पुत्र सुखवीर निवासी बारहनगर साबर रोड थाना अमापुर, जिला कासगंज के रूप में हुई है। इस संबंध में जीआरपी थाना आगरा कैंट में मु0अ0सं0 76/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और गांजा तस्करी के नेटवर्क की जांच की जा रही है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना के नेतृत्व में जीआरपी टीम द्वारा की गई, जिसमें उपनिरीक्षक मोहित कुमार, उपनिरीक्षक वरुण कुमार तेवतिया, हेड कांस्टेबल सतेन्द्र, कांस्टेबल आकाश कुमार और कांस्टेबल रविकांत शर्मा शामिल रहे।1
- नगर निगम के सफ़ाई नायक ने अपने स्वच्छता निरीक्षक को जूतों से पीटा वीडियो वायरल1
- 🚨 सूरत में साधु वेश में ठगी करने वाली गैंग गिरफ्तार Surat City Crime Branch ने सूरत में लोगों को निशाना बनाकर गहने उतरवाने वाली गैंग को गिरफ्तार किया है। 🔹 मुख्य आरोपी: राजेश नाथ उर्फ राजलो 🔹 साथी: अशोककुमार चौधरी 🔹 मूल निवासी: Kapadvanj 💰 ₹8.71 लाख का मुद्दामाल जब्त 🚗 फोरव्हीलर कार में पुलिस नंबर प्लेट लगाकर लोगों को गुमराह करते थे 🕉 आश्रम/गौशाला का पता पूछने के बहाने बातचीत शुरू करते और ज्योतिष की बातों से विश्वास जीतकर गहने उतरवा लेते थे दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। मामले की आगे जांच जारी है। #Surat #CrimeNews #BreakingNews #Gujarat #PoliceAction1
- Post by Soni Verma1
- जोधपुर। नवरात्र के पहले दिन निशुल्क वितरित की जाने वाली मूर्तियां बन कर तैयार, शास्त्री मोहित भाई दाधीच विधि विधान से विद्वान पंडितो के साथ मिलकर करायेंगे प्राण प्रतिष्ठा, शिल्पकार जयशंकर बावरी के नेतृत्व में 15 कारीगरों की टीम ने अथक प्रयासों से तैयार की है मूर्तियां, मूर्ति बनाने वाले जयशंकर बावरी ने दिखाया बड़प्पन, कहा, श्याम बाबा की कमाई से प्याऊ बनाने के बाद अब लगाएंगे भगवान शिव की शमशान में मूर्ति, गीता भवन में चल रही है जोर-शोर से आयोजन की आवश्यक तैयारियां* जोधपुर. श्याम भक्ति सेवा संस्थान द्वारा जोधपुर में नववर्ष के अवसर पर एक अनूठी धार्मिक पहल की जा रही है, जिसके तहत 500 घरों में प्राण प्रतिष्ठित खाटू वाले श्याम बाबा की मूर्तियां पहुंचाई जाएंगी। संस्थान की अध्यक्ष मोनिका प्रजापत के नेतृत्व में नवरात्र के पहले दिन इन मूर्तियों का निशुल्क वितरण किया जाएगा। आयोजन से जुड़े शास्त्री मोहित भाई दाधीच ने बताया कि मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान के साथ विद्वान पंडितों की उपस्थिति में कराई जाएगी, ताकि भक्तों को विधिवत पूजनीय स्वरूप प्राप्त हो सके। इस धार्मिक पहल को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष ईश्वर सिंह उदावत और संस्थान के कार्यवाहक सचिव हेमंत लालवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि, मूर्तियों का निर्माण प्रसिद्ध शिल्पकार जयशंकर बावरी के नेतृत्व में 15 कारीगरों की टीम ने अथक परिश्रम से किया है। कई दिनों की मेहनत के बाद सभी मूर्तियां पूरी तरह तैयार हो चुकी हैं। शिल्पकार जयशंकर बावरी ने भी इस अवसर पर बड़ा दिल दिखाते हुए कहा कि श्याम बाबा की कृपा से हुई कमाई से पहले उन्होंने प्याऊ का निर्माण कराया था और अब वे श्मशान में भगवान शिव की मूर्ति स्थापित करवाने का संकल्प ले रहे हैं। इस धार्मिक आयोजन की तैयारियां इन दिनों गीता भवन में संस्थान की अध्यक्ष मोनिका प्रजापत और गीता प्रचार मंडल के सचिव राजेश लोढ़ा की देखरेख में जोर-शोर से चल रही हैं। नवरात्र के पहले दिन होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति के अध्यक्ष ईश्वर सिंह उदावत ने बताया कि, यह पहल समाज में भक्ति और धार्मिक संस्कारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक घरों में श्याम बाबा की पूजा-अर्चना हो सके।1
- दरोगा ने अजय नाम के दलाल के साथ मिलकर राजीनामा कराने के नाम पर लिए 25000 रुपए। कुछ दिन पहले गोवल के पास कार व बाइक में हुआ था एक्सीडेंट। एक्सीडेंट मामले में दरोगा व अजय नाम के व्यक्ति पर दलाली करने का लगा आरोप। अजब सिंह नाम के व्यक्ति ने दरोगा व अजय पर आरोप लगाते हुए वीडियो किया इंटरनेट मीडिया पर वायरल। आगरा थाना बरहन का बताया जा रहा मामला।1
- एत्मादपुर में हुए एक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक जय किशन की मौत हो गई। जय किशन रहनकलां पंचायत की प्रधान हेमलता वर्मा के छोटे भाई थे। घटना के बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बाधित हुआ।जानकारी के अनुसार, छोटा सुरहरा निवासी जय किशन पुत्र राजवीर बुधवार रात अपने एक साथी के साथ बाइक से दावत खाकर लौट रहे थे। इसी दौरान एत्मादपुर स्टेशन की ओर से आलू लादकर आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि जय किशन की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आगरा जिला अस्पताल भेज दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव लाया जा रहा था, तब ग्रामीणों ने घटनास्थल पर शव रखकर सड़क जाम कर दी। ग्रामीण हादसे में शामिल ट्रैक्टर को पकड़ने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। करीब दो घंटे तक चले इस प्रदर्शन की सूचना मिलने पर आसपास के थानों की पुलिस के साथ एसीपी देवेश कुमार और एसडीएम सुमित कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जाम खुलवाया। इसके बाद शव को गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कराया गया। Updated Nesw -14/मार्च /26- AIN नेटवर्क से अनुज रावत की व्यरों रिपोर्ट1