logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*3 स्कूली वाहन निरुद्ध, 12 का चालान, अनफिट व परमिट फेल वाहनों पर होगी कड़ी कार्रवाई* *मिशन सेफ गुटर 2.0 के तहत परिवहन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई* *3 स्कूली वाहन निरुद्ध, 12 का चालान, अनफिट व परमिट फेल वाहनों पर होगी कड़ी कार्रवाई* *गोण्डा परिवहन विभाग द्वारा मिशन सेफ गुटर 2.0 के अंतर्गत मानक विहीन एवं नियमों का पालन न करने वाले स्कूली वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में विभागीय अधिकारियों द्वारा स्कूली वाहनों की सघन जांच करते हुए सुरक्षा मानकों, वाहन की फिटनेस तथा परमिट संबंधी अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान निर्धारित मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर 3 स्कूली वाहनों को निरुद्ध किया गया, जबकि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 12 स्कूली वाहनों का चालान किया गया। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना तथा विद्यालयों में संचालित वाहनों को निर्धारित सुरक्षा एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप रखना है। परिवहन विभाग ने जनपद के समस्त विद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों से अपील की है कि वे अपने विद्यालय से संबद्ध सभी स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की तत्काल जांच करा लें। विशेष रूप से अनफिट अथवा परमिट फेल स्कूली वाहनों को 29 अगस्त 2026 तक हर हाल में दुरुस्त कराकर वैध कराया जाए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा के बाद यदि कोई स्कूली वाहन अनफिट अथवा परमिट फेल पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार पंजीयन निलंबन सहित वाहन को निरुद्ध करने की कार्रवाई की जाएगी। ऐसी स्थिति में समस्त उत्तरदायित्व संबंधित विद्यालय प्रबंधन का होगा। परिवहन विभाग ने विद्यालय प्रबंधनों से बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अभियान में पूर्ण सहयोग करने तथा केवल मानकयुक्त एवं वैध स्कूली वाहनों का ही संचालन सुनिश्चित करने की अपील की है।

8 hrs ago
user_पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
Local News Reporter कर्नलगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago
020f7369-582a-4842-94a9-c2eab29ac850

*3 स्कूली वाहन निरुद्ध, 12 का चालान, अनफिट व परमिट फेल वाहनों पर होगी कड़ी कार्रवाई* *मिशन सेफ गुटर 2.0 के तहत परिवहन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई* *3 स्कूली वाहन निरुद्ध, 12 का चालान, अनफिट व परमिट फेल वाहनों पर होगी कड़ी कार्रवाई* *गोण्डा परिवहन विभाग द्वारा मिशन सेफ गुटर 2.0 के अंतर्गत मानक विहीन एवं नियमों का पालन न करने वाले स्कूली वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में

df31a218-f404-406d-8224-cad381c815a5

विभागीय अधिकारियों द्वारा स्कूली वाहनों की सघन जांच करते हुए सुरक्षा मानकों, वाहन की फिटनेस तथा परमिट संबंधी अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान निर्धारित मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर 3 स्कूली वाहनों को निरुद्ध किया गया, जबकि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 12 स्कूली वाहनों का चालान किया गया। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना तथा विद्यालयों में संचालित वाहनों

5d27acd9-c956-4b18-8fa9-389f92997a59

को निर्धारित सुरक्षा एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप रखना है। परिवहन विभाग ने जनपद के समस्त विद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों से अपील की है कि वे अपने विद्यालय से संबद्ध सभी स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की तत्काल जांच करा लें। विशेष रूप से अनफिट अथवा परमिट फेल स्कूली वाहनों को 29 अगस्त 2026 तक हर हाल में दुरुस्त कराकर वैध कराया जाए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा

0e4a92eb-8cc9-4ad0-a490-c70075d7eaa6

के बाद यदि कोई स्कूली वाहन अनफिट अथवा परमिट फेल पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार पंजीयन निलंबन सहित वाहन को निरुद्ध करने की कार्रवाई की जाएगी। ऐसी स्थिति में समस्त उत्तरदायित्व संबंधित विद्यालय प्रबंधन का होगा। परिवहन विभाग ने विद्यालय प्रबंधनों से बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अभियान में पूर्ण सहयोग करने तथा केवल मानकयुक्त एवं वैध स्कूली वाहनों का ही संचालन सुनिश्चित करने की अपील की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • (अंकुर गर्ग ) केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री ने अन्य जनप्रतिनिधियों संग स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी की मूर्ति का अनावरण (अंकुर गर्ग ) केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री ने अन्य जनप्रतिनिधियों संग स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी की मूर्ति का अनावरण स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय गोण्डा के आडिटोरियम हाल में गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा० सांसद गोण्डा/केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री श्री कीर्तिवर्धन सिंह जी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मा० विधायक मनकापुर, मा० विधायक मेहनौन, मा० विधायक सदर गोण्डा, मा० विधायक गौरा, मा० विधायक करनैलगंज, जिलाधिकारी महोदया, जिलाध्यक्ष भाजपा एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा अधिकारीगण।
    4
    (अंकुर गर्ग ) केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री ने अन्य जनप्रतिनिधियों संग स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी की मूर्ति का अनावरण
(अंकुर गर्ग ) केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री ने अन्य जनप्रतिनिधियों संग स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी की मूर्ति का अनावरण
स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय गोण्डा के आडिटोरियम हाल में गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा० सांसद गोण्डा/केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री श्री कीर्तिवर्धन सिंह जी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मा० विधायक मनकापुर, मा० विधायक मेहनौन, मा० विधायक सदर गोण्डा, मा० विधायक गौरा, मा० विधायक करनैलगंज, जिलाधिकारी महोदया, जिलाध्यक्ष भाजपा एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा अधिकारीगण।
    user_अंकुर गर्ग
    अंकुर गर्ग
    Local News Reporter गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • स्वाट-सफदरगंज पुलिस को बड़ी सफलता 7 चोरियों का खुलासा शशिकांत अवस्थी ब्यूरो चीफ बाराबंकी। जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वाट/सर्विलांस व थाना सफदरगंज पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने शातिर ऑटोलिफ्टर इस्लामुद्दीन उर्फ बाबू निवासी शाह कटरा जैदपुरको गिरफ्तार कर 7 चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। उसके कब्जे व निशानदेही पर *4 ई-रिक्शा, 5 मोटरसाइकिल, 21 ई-रिक्शा बैटरी और एक अवैध तमंचा मय कारतूस* बरामद हुआ है। एएसपी दक्षिणी रितेश सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी आदतन वाहन चोर है। वह रात के समय भीड़-भाड़ वाले स्थानों से वाहन चोरी कर पार्ट्स के रूप में बेच देता था। बरामद वाहनों का सत्यापन कर संबंधित थानों को सूचना दी गई है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।
    1
    स्वाट-सफदरगंज पुलिस को बड़ी सफलता 7 चोरियों का खुलासा

शशिकांत अवस्थी ब्यूरो चीफ
बाराबंकी। जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वाट/सर्विलांस व थाना सफदरगंज पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है।

टीम ने शातिर ऑटोलिफ्टर इस्लामुद्दीन उर्फ बाबू निवासी शाह कटरा जैदपुरको गिरफ्तार कर 7 चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। उसके कब्जे व निशानदेही पर *4 ई-रिक्शा, 5 मोटरसाइकिल, 21 ई-रिक्शा बैटरी और एक अवैध तमंचा मय कारतूस* बरामद हुआ है।

एएसपी दक्षिणी रितेश सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी आदतन वाहन चोर है। वह रात के समय भीड़-भाड़ वाले स्थानों से वाहन चोरी कर पार्ट्स के रूप में बेच देता था। बरामद वाहनों का सत्यापन कर संबंधित थानों को सूचना दी गई है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।
    user_शशिकांत अवस्थी पत्रकार
    शशिकांत अवस्थी पत्रकार
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • ताजा अपडेट! Bhagalpur में मजदूरों से भरी नाव नदी में समाई; कई लोग लापता! राहत एवं बचाव जारी ताजा अपडेट! Bhagalpur में मजदूरों से भरी नाव नदी में समाई; कई लोग लापता! राहत एवं बचाव जारी #Bhagalpur #Naugachia #Bihar #BhagalpurNews #BoatAccident #BoatCapsize #BiharNews #BoatAccidentNews #RescueOperation
    1
    ताजा अपडेट! Bhagalpur में मजदूरों से भरी नाव नदी में समाई; कई लोग लापता! राहत एवं बचाव जारी
ताजा अपडेट! Bhagalpur में मजदूरों से भरी नाव नदी में समाई; कई लोग लापता! राहत एवं बचाव जारी
#Bhagalpur #Naugachia #Bihar #BhagalpurNews #BoatAccident #BoatCapsize #BiharNews #BoatAccidentNews #RescueOperation
    user_"India Vision 24*7 News
    "India Vision 24*7 News
    Local News Reporter गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • जनपद बहराइच के नवजीवन हॉस्पिटल में पुराने से पुराने मरीजों का इलाज किया जाता है नाक कान गले का भी इलाज किया जाता है दूरबीन द्वारा आंख कभी इलाज किया जाता है दूरबीन द्वारा
    1
    जनपद बहराइच के नवजीवन हॉस्पिटल में पुराने से पुराने मरीजों का इलाज किया जाता है नाक कान गले का भी इलाज किया जाता है दूरबीन द्वारा आंख कभी इलाज किया जाता है दूरबीन द्वारा
    user_Raju,U,
    Raju,U,
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
  • चिकनी चमेली' पर डांस स्टेप्स देख भड़कीं प्रोफेसर, बोली- क्लास और मर्यादा का ख्याल रखो NIT दुर्गापुर के एक प्रोग्राम में 'चिकनी चमेली' पर लडकियां डांस कर रही थी जिस पर कालेज की एक प्रोफेसर भड़क गई लड़कियों को उनके अजीब डांस मूव्स करने को लेकर प्रोफेसर ने क्लास लगा दी प्रोफेसर ने परफॉर्मेंस के बीच चिल्लाते हुए कहा कि क्या इसका अप्रूवल है ?
    1
    चिकनी चमेली' पर डांस स्टेप्स देख भड़कीं प्रोफेसर, 
बोली- क्लास और मर्यादा का ख्याल रखो
NIT दुर्गापुर के एक प्रोग्राम में 'चिकनी चमेली' पर लडकियां डांस कर रही थी जिस पर कालेज की एक प्रोफेसर भड़क गई
लड़कियों को उनके अजीब डांस मूव्स करने को लेकर प्रोफेसर ने क्लास लगा दी
प्रोफेसर ने परफॉर्मेंस के बीच चिल्लाते हुए कहा कि क्या इसका अप्रूवल है ?
    user_फ़राज़ अन्सारी निर्भीक पत्रकार
    फ़राज़ अन्सारी निर्भीक पत्रकार
    निडर लेखनी,सच्ची पत्रकारिता, Bahraich, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • आगरा: अचानक फटी सड़क! बाइक सवार और बिजली का पावर बॉक्स गड्ढे में समाए, बाल-बाल बची जान उत्तर प्रदेश के आगरा में कल रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां अचानक सड़क का एक बड़ा हिस्सा भरभरा कर धंस गया, जिससे वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार सीधे गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसे की गंभीरता तब और बढ़ गई जब सड़क किनारे लगा बिजली का भारी पावर बॉक्स भी गड्ढे में गिर पड़ा। ​आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए युवक को बाहर निकाला, जिससे उसकी जान बच सकी। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सीवर लाइन लीकेज और घटिया सड़क निर्माण के कारण यह हादसा हुआ है। ​क्या आपके इलाके में भी सड़कों का ऐसा ही बुरा हाल है? अपनी राय कमेंट में जरूर दें और खबर को शेयर करें।
    1
    आगरा: अचानक फटी सड़क! बाइक सवार और बिजली का पावर बॉक्स गड्ढे में समाए, बाल-बाल बची जान
उत्तर प्रदेश के आगरा में कल रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां अचानक सड़क का एक बड़ा हिस्सा भरभरा कर धंस गया, जिससे वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार सीधे गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसे की गंभीरता तब और बढ़ गई जब सड़क किनारे लगा बिजली का भारी पावर बॉक्स भी गड्ढे में गिर पड़ा।
​आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए युवक को बाहर निकाला, जिससे उसकी जान बच सकी। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सीवर लाइन लीकेज और घटिया सड़क निर्माण के कारण यह हादसा हुआ है।
​क्या आपके इलाके में भी सड़कों का ऐसा ही बुरा हाल है? अपनी राय कमेंट में जरूर दें और खबर को शेयर करें।
    user_Aditya Soni
    Aditya Soni
    News Anchor बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ईद मिलादुन्नबी पर रूपईडीहा में निकला भव्य जुलूस, पुलिस की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न रूपईडीहा (इंडो-नेपाल बॉर्डर)। संवाददाता वसीम अहमद इंडो-नेपाल बॉर्डर स्थित रूपईडीहा कस्बे में गुरुवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी ﷺ के अवसर पर अकीदतमंदों ने भव्य जुलूस निकाला। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने हरे परचम थामे नात-ओ-सलाम पढ़ते हुए हुजूर-ए-अकरम ﷺ की आमद की खुशियां मनाईं। पूरे मार्ग पर अमन, मोहब्बत और भाईचारे का संदेश दिया गया। जुलूस कस्बे के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर निर्धारित रूट पर निकला, जहां लोगों ने जगह-जगह स्वागत भी किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रूपईडीहा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। अस्थायी प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) हरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल पूरे जुलूस के दौरान तैनात रहा। उनकी निगरानी में जुलूस शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न हुआ। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखा, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने दी गई।
    1
    ईद मिलादुन्नबी पर रूपईडीहा में निकला भव्य जुलूस, पुलिस की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
रूपईडीहा (इंडो-नेपाल बॉर्डर)। संवाददाता वसीम अहमद
इंडो-नेपाल बॉर्डर स्थित रूपईडीहा कस्बे में गुरुवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी ﷺ के अवसर पर अकीदतमंदों ने भव्य जुलूस निकाला। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने हरे परचम थामे नात-ओ-सलाम पढ़ते हुए हुजूर-ए-अकरम ﷺ की आमद की खुशियां मनाईं। पूरे मार्ग पर अमन, मोहब्बत और भाईचारे का संदेश दिया गया।
जुलूस कस्बे के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर निर्धारित रूट पर निकला, जहां लोगों ने जगह-जगह स्वागत भी किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रूपईडीहा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही।
अस्थायी प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) हरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल पूरे जुलूस के दौरान तैनात रहा। उनकी निगरानी में जुलूस शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न हुआ। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखा, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने दी गई।
    user_Waseem ahmad press reporter
    Waseem ahmad press reporter
    Pharmacist Bahraich, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • सांसद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला विद्युत समन्वय समिति की बैठक बहराइच। सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार जिला विद्युत समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, एम.एल.सी. पदमसेन चौधरी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, विधायक कैसरगंज आनन्द यादव, भाजपा जिला महामंत्री रणविजय सिंह, विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक में विद्युत विभाग की प्रमुख योजनाओं जैसे आरडीएसएस, बिजनेस प्लान” एवं एल.ओ.एच. इत्यादि के सम्बन्ध में अधीक्षण अभियंता विद्युत नवीन चन्द्र प्रसाद द्वारा विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। सांसद बहराइच डॉ. गोंड ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति, विद्युत आपूर्ति की स्थिति, लाइन लॉस में कमी, उपभोक्ता सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। सांसद बहराइच व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि विद्युत आपूर्ति में सुधार, जर्जर लाइनों के सुदृढ़ीकरण, ट्रांसफार्मर प्रतिस्थापन में तीव्रता तथा उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जाय। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि योजनाओं के कार्यान्वयन में पारदर्शिता एवं समयबद्धता को प्राथमिकता दी जाय। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा सतर्कता (विजिलेंस) विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा करते हुए विद्युत चोरी की रोकथाम, अनधिकृत विद्युत उपयोग के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई एवं विभागीय सतर्कता से संबंधित कार्यों के बारे में भी जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यकतानुसार प्रभावी रूप से कार्यवाही को संचालित करने के निर्देश दिये गये। जनप्रतिनिधियों द्वारा जनपद में विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुचारु बनाने पर विशेष बल देते हुए निर्देशित किया गया कि विद्युत विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करते हुए जनसामान्य को बेहतर विद्युत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। अधीक्षण अभियंता श्री प्रसाद द्वारा आश्वस्त किया गया कि बैठक के माध्यम से प्राप्त हुए दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं उपभोक्ता हितैषी बनाने हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे। जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशानुरूप जनपद में विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाए रखा जाए। विद्युत आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा विभागीय योजनाओं एवं परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूर्ण कराया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, अधिशासी अभियंता बहराइच नवीन चन्द्र प्रसाद, अधिशासी अभियन्ता प्रवेश कुमार, राम शब्द व अनूप कुमार सहित समस्त उपखंड अधिकारी एवं समस्त अवर अभियंता बैठक में उपस्थित रहे।
    1
    सांसद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला विद्युत समन्वय समिति की बैठक
बहराइच। सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार जिला विद्युत समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, एम.एल.सी. पदमसेन चौधरी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, विधायक कैसरगंज आनन्द यादव, भाजपा जिला महामंत्री रणविजय सिंह, विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक में विद्युत विभाग की प्रमुख योजनाओं जैसे आरडीएसएस, बिजनेस प्लान” एवं एल.ओ.एच. इत्यादि के सम्बन्ध में अधीक्षण अभियंता विद्युत नवीन चन्द्र प्रसाद द्वारा विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।  सांसद बहराइच डॉ. गोंड ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति, विद्युत आपूर्ति की स्थिति, लाइन लॉस में कमी, उपभोक्ता सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। सांसद बहराइच व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि विद्युत आपूर्ति में सुधार, जर्जर लाइनों के सुदृढ़ीकरण, ट्रांसफार्मर प्रतिस्थापन में तीव्रता तथा उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जाय। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि योजनाओं के कार्यान्वयन में पारदर्शिता एवं समयबद्धता को प्राथमिकता दी जाय।  बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा सतर्कता (विजिलेंस) विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा करते हुए विद्युत चोरी की रोकथाम, अनधिकृत विद्युत उपयोग के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई एवं विभागीय सतर्कता से संबंधित कार्यों के बारे में भी जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यकतानुसार प्रभावी रूप से कार्यवाही को संचालित करने के निर्देश दिये गये। जनप्रतिनिधियों द्वारा जनपद में विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुचारु बनाने पर विशेष बल देते हुए निर्देशित किया गया कि विद्युत विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करते हुए जनसामान्य को बेहतर विद्युत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। अधीक्षण अभियंता श्री प्रसाद द्वारा आश्वस्त किया गया कि बैठक के माध्यम से प्राप्त हुए दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं उपभोक्ता हितैषी बनाने हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे। जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशानुरूप जनपद में विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाए रखा जाए। विद्युत आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा विभागीय योजनाओं एवं परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूर्ण कराया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, अधिशासी अभियंता बहराइच नवीन चन्द्र प्रसाद, अधिशासी अभियन्ता प्रवेश कुमार, राम शब्द व अनूप कुमार सहित समस्त उपखंड अधिकारी एवं समस्त अवर अभियंता बैठक में उपस्थित रहे।
    user_Arshad Quddus Reporter
    Arshad Quddus Reporter
    Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बहराइच , बीमारी से तंग आकर महिला ने लगाई फांसी, घर से 50 मीटर दूर पेड़ से लटका मिला शव यह दुखद मामला थाना खेरीघाट क्षेत्र के एक गांव का है, जहां लगभग 50-55 वर्षीय महिला रामकली ने मानसिक और शारीरिक परेशानी से तंग आकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका के बेटे राजकुमार ने बताया कि उनकी मां पिछले दो-तीन दिनों से गंभीर रूप से बीमार थीं और उन्हें पेचिश की समस्या थी। बीमारी के कारण वह अत्यधिक आहत थीं और इलाज न करवाने की जिद कर रही थीं। परेशानी से विचलित होकर महिला घर से करीब 50 मीटर दूर खेत में स्थित एक पेड़ पर पहुंची और रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
    1
    बहराइच , बीमारी से तंग आकर महिला ने लगाई फांसी, घर से 50 मीटर दूर पेड़ से लटका मिला शव  यह दुखद मामला थाना खेरीघाट क्षेत्र के एक गांव का है, जहां लगभग 50-55 वर्षीय महिला रामकली ने मानसिक और शारीरिक परेशानी से तंग आकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका के बेटे राजकुमार ने बताया कि उनकी मां पिछले दो-तीन दिनों से गंभीर रूप से बीमार थीं और उन्हें पेचिश की समस्या थी। बीमारी के कारण वह अत्यधिक आहत थीं और इलाज न करवाने की जिद कर रही थीं।
परेशानी से विचलित होकर महिला घर से करीब 50 मीटर दूर खेत में स्थित एक पेड़ पर पहुंची और रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.