Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जनसुनवाई में सुनीं नागरिकों की समस्याएं सिवनी। सिवनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने आज कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर क्षेत्र से पहुंचे नागरिकों की व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं को सुना। उन्होंने विभिन्न मामलों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण के निर्देश दिए। विधायक श्री राय ने कहा कि जनसेवा ही हमारा मुख्य लक्ष्य है और जनता की प्रत्येक समस्या का समाधान सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों से प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए नागरिकों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
Devendra thakur

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- रक्षाबंधन पर भाइयों-बहनों के लिए डाकघर की खास सुविधा.. सिवनी। रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए सिवनी प्रधान डाकघर में विशेष राखी डाक बुकिंग काउंटर शुरू किया गया है। यह सुविधा 3 से 27 अगस्त 2026 तक, रविवार एवं अवकाश को छोड़कर, प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्ध रहेगी। विशेष काउंटर से स्पीड पोस्ट और पार्सल के माध्यम से राखी एवं उपहार सामग्री देशभर में भेजी जा सकेगी। वहीं विदेश में रहने वाले भाई-बहनों के लिए इंटरनेशनल स्पीड पोस्ट और ट्रैकिंग सुविधा के जरिए कई देशों में राखी भेजने की सुविधा भी उपलब्ध है।1
- Seoni News: जनसुनवाई में कलेक्टर नेहा मीना सख्त, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश1
- *किसान बोला करोले साहब को 1 लाख लाख 80हजार नगद दे दिया लेकिन लाइन चालू नहीं हुई* बादलपार विद्युत वितरण केंद्र के ऐरमा निवासी एक किसान ने बताया कि हमने सब से बात किया सब ने कहा 1,80000 रुपया दे दो सभी काम करा कर दे दूंगा हमने ऑफिस में ले जाकर साहब को दिए सब ने गर्मी के पहले ही खम्मा गढ़वा कर ट्रांसफार्मर लगा दिए लेकिन दो महीना से अधिक समय हो गया बिजली सप्लाई चालू नहीं कर पाए।2
- गोरेघाट में वन विभाग ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ की बैठक1
- सांसद निधि की सड़क पर बड़ा खेल भाजपा नेता ने खोली पोल1
- छिंदवाड़ा में 1–15 अगस्त तक पुलिस का विशेष अभियान: अवैध हूटर, फ्लैशर और VIP नंबर प्लेट पर सख्त कार्रवाई छिंदवाड़ा में 1–15 अगस्त तक पुलिस का विशेष अभियान: अवैध हूटर, फ्लैशर और VIP नंबर प्लेट पर सख्त कार्रवाई छिंदवाड़ा जिला पुलिस ने आमजन की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए 1 से 15 अगस्त तक विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत वाहनों पर लगे अनधिकृत हूटर, फ्लैशर, VIP या विशेष श्रेणी की नंबर प्लेट, पदनाम और अन्य प्रतिबंधित उपकरणों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने वाहन मालिकों से ऐसे उपकरण तुरंत हटाने की अपील की है। यातायात डीएसपी रामेश्वर चौबे ने आज मंगलवार शाम 5 बजे बताया कि जिन वाहनों पर बिना अधिकार के पदनाम की प्लेट लगी है, उन पर कार्रवाई जारी है। काली फिल्म हटाने और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने पर 10 हजार रुपये से अधिक का चालान भी काटा जा रहा है।1
- डबल मनी मामले में कंकर मुंजारे का बड़ा हमला, नेताओं और पुलिस अधिकारियों की जांच की मांग प्रेसवार्ता में लगाए गंभीर आरोप, निवेशकों की सूची सार्वजनिक करने और कार जब्ती पर भी उठाए सवाल1
- बच्चों को मिले बेहतर शिक्षा और आनंदमय वातावरण, कलेक्टर ने छात्रावास का किया निरीक्षण सिवनी। धनौरा प्रवास के दौरान कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने राजा शंकरशाह-रघुनाथ शाह बालक छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से संवाद कर पढ़ाई, भोजन, साफ-सफाई और सुविधाओं की जानकारी ली। कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों से गणित व अंग्रेजी के प्रश्न पूछकर शैक्षणिक स्तर का आकलन किया। कलेक्टर ने सभी बच्चों को पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने, गतिविधि आधारित शिक्षा, खेल एवं रचनात्मक गतिविधियां बढ़ाने तथा छात्रावास परिसर को लर्निंग स्पेस के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और आनंदमय वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।1