logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छिंदवाड़ा में 1–15 अगस्त तक पुलिस का विशेष अभियान: अवैध हूटर, फ्लैशर और VIP नंबर प्लेट पर सख्त कार्रवाई छिंदवाड़ा में 1–15 अगस्त तक पुलिस का विशेष अभियान: अवैध हूटर, फ्लैशर और VIP नंबर प्लेट पर सख्त कार्रवाई छिंदवाड़ा जिला पुलिस ने आमजन की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए 1 से 15 अगस्त तक विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत वाहनों पर लगे अनधिकृत हूटर, फ्लैशर, VIP या विशेष श्रेणी की नंबर प्लेट, पदनाम और अन्य प्रतिबंधित उपकरणों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने वाहन मालिकों से ऐसे उपकरण तुरंत हटाने की अपील की है। यातायात डीएसपी रामेश्वर चौबे ने आज मंगलवार शाम 5 बजे बताया कि जिन वाहनों पर बिना अधिकार के पदनाम की प्लेट लगी है, उन पर कार्रवाई जारी है। काली फिल्म हटाने और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने पर 10 हजार रुपये से अधिक का चालान भी काटा जा रहा है।

2 hrs ago
user_KB live News
KB live News
छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

छिंदवाड़ा में 1–15 अगस्त तक पुलिस का विशेष अभियान: अवैध हूटर, फ्लैशर और VIP नंबर प्लेट पर सख्त कार्रवाई छिंदवाड़ा में 1–15 अगस्त तक पुलिस का विशेष अभियान: अवैध हूटर, फ्लैशर और VIP नंबर प्लेट पर सख्त कार्रवाई छिंदवाड़ा जिला पुलिस ने आमजन की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए 1 से 15 अगस्त तक विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत वाहनों पर लगे अनधिकृत हूटर, फ्लैशर, VIP या विशेष श्रेणी की नंबर प्लेट, पदनाम और अन्य प्रतिबंधित उपकरणों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने वाहन मालिकों से ऐसे उपकरण तुरंत हटाने की अपील की है। यातायात डीएसपी रामेश्वर चौबे ने आज मंगलवार शाम 5 बजे बताया कि जिन वाहनों पर बिना अधिकार के पदनाम की प्लेट लगी है, उन पर कार्रवाई जारी है। काली फिल्म हटाने और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने पर 10 हजार रुपये से अधिक का चालान भी काटा जा रहा है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *बिना स्वीकृति विद्युत कार्य, नकद राशि लेने और नियमों के उल्लंघन के आरोप; कार्यपालन अभियंता बोले—जांच के बाद होगी कार्रवाई* *बादलपार वितरण केंद्र के कनिष्ठ यंत्री पर लगे अनियमितताएं के आरोप किसानों ने की गोपनीय जांच की मांग* सिवनी/बादलपार : विद्युत वितरण केंद्र बादलपार में पदस्थ कनिष्ठ यंत्री प्रमोद करोले के विरुद्ध एक किसान द्वारा गंभीर शिकायत दर्ज कराते हुए गोपनीय जांच और विभागीय कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कनिष्ठ यंत्री ने निजी लाभ के उद्देश्य से कंपनी के नियमों के विपरीत कई विद्युत कार्य कराए, जिससे कंपनी की छवि धूमिल होने के साथ-साथ किसानों एवं उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण हुआ। शिकायतकर्ता का कहना है कि कनिष्ठ यंत्री को जांच अवधि के दौरान बादलपार वितरण केंद्र से हटाया जाए, ताकि जांच निष्पक्ष रूप से हो सके। शिकायत में उल्लेख किया गया है कि प्रमोद करोले वर्ष 2017 में भी बादलपार में पदस्थ रह चुके हैं तथा बाद में उनका स्थानांतरण धूमा हुआ था। दो वर्ष पूर्व पुनः बादलपार में पदस्थ होने के बाद भी कथित रूप से कई अनियमितताएं की गईं। शिकायत के अनुसार ग्राम थावरजोड़ी में एक कृषक के खेत में बिना प्रकरण स्वीकृति के तीन पोल की एलटी लाइन एवं 5 अश्वशक्ति का स्थायी पंप कनेक्शन जारी किया गया। आरोप है कि इसमें आरडीएसएस योजना की सामग्री का भी उपयोग किया गया। इसी प्रकार ग्राम ऐरमा में एक अन्य किसान के खेत में सुपरविजन राशि जमा होने एवं कार्यादेश जारी होने से पहले ही विद्युत कार्य पूरा करा दिए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि संबंधित किसान ने इस कार्य के लिए कनिष्ठ यंत्री को नकद राशि दी थी, जिसकी पुष्टि किसान के बयान से की जा सकती है। इसके अलावा ग्राम आलेश्वर में भी बिना सुपरविजन शुल्क जमा हुए और बिना कार्यादेश जारी किए 25 केवीए ट्रांसफार्मर से तीन पोल की एलटी लाइन खींचकर कनेक्शन देने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने इन सभी मामलों की गोपनीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि कनिष्ठ यंत्री पूर्व में मुंगवानी वितरण केंद्र में पदस्थ रहने के दौरान भी कथित अनियमितताओं के आरोपों का सामना कर चुके हैं। *इनका कहना है* इस संबंध में कार्यपालन अभियंता राधेश्याम डावर से चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि शिकायत की जांच कराई जाएगी और यदि आरोप सही पाए गए तो दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
    2
    *बिना स्वीकृति विद्युत कार्य, नकद राशि लेने और नियमों के उल्लंघन के आरोप; कार्यपालन अभियंता बोले—जांच के बाद होगी कार्रवाई*
*बादलपार वितरण केंद्र के कनिष्ठ यंत्री पर लगे अनियमितताएं के आरोप किसानों ने की गोपनीय जांच की मांग*
सिवनी/बादलपार :  विद्युत वितरण केंद्र बादलपार में पदस्थ कनिष्ठ यंत्री प्रमोद करोले के विरुद्ध एक किसान द्वारा गंभीर शिकायत दर्ज कराते हुए गोपनीय जांच और विभागीय कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कनिष्ठ यंत्री ने निजी लाभ के उद्देश्य से कंपनी के नियमों के विपरीत कई विद्युत कार्य कराए, जिससे कंपनी की छवि धूमिल होने के साथ-साथ किसानों एवं उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण हुआ।
शिकायतकर्ता का कहना है कि कनिष्ठ यंत्री को जांच अवधि के दौरान बादलपार वितरण केंद्र से हटाया जाए, ताकि जांच निष्पक्ष रूप से हो सके। शिकायत में उल्लेख किया गया है कि प्रमोद करोले वर्ष 2017 में भी बादलपार में पदस्थ रह चुके हैं तथा बाद में उनका स्थानांतरण धूमा हुआ था। दो वर्ष पूर्व पुनः बादलपार में पदस्थ होने के बाद भी कथित रूप से कई अनियमितताएं की गईं।
शिकायत के अनुसार ग्राम थावरजोड़ी में एक कृषक के खेत में बिना प्रकरण स्वीकृति के तीन पोल की एलटी लाइन एवं 5 अश्वशक्ति का स्थायी पंप कनेक्शन जारी किया गया। आरोप है कि इसमें आरडीएसएस योजना की सामग्री का भी उपयोग किया गया।
इसी प्रकार ग्राम ऐरमा में एक अन्य किसान के खेत में सुपरविजन राशि जमा होने एवं कार्यादेश जारी होने से पहले ही विद्युत कार्य पूरा करा दिए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि संबंधित किसान ने इस कार्य के लिए कनिष्ठ यंत्री को नकद राशि दी थी, जिसकी पुष्टि किसान के बयान से की जा सकती है।
इसके अलावा ग्राम आलेश्वर में भी बिना सुपरविजन शुल्क जमा हुए और बिना कार्यादेश जारी किए 25 केवीए ट्रांसफार्मर से तीन पोल की एलटी लाइन खींचकर कनेक्शन देने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने इन सभी मामलों की गोपनीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि कनिष्ठ यंत्री पूर्व में मुंगवानी वितरण केंद्र में पदस्थ रहने के दौरान भी कथित अनियमितताओं के आरोपों का सामना कर चुके हैं।
*इनका कहना है*
इस संबंध में कार्यपालन अभियंता राधेश्याम डावर से चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि शिकायत की जांच कराई जाएगी और यदि आरोप सही पाए गए तो दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • प्रथम सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग धाम में उमड़ी आस्था, दमुआ से पैदल कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्त पांढुर्णा:-घोरावाड़ी, दमुआ और जुन्नारदेव से पहुंचे कांवड़ यात्रियों का मंदिर समिति ने किया भव्य स्वागत। सावन मास के प्रथम सोमवार पर अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, मोहगांव हवेली में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। दमुआ, घोरावाड़ी और जुन्नारदेव से बड़ी संख्या में शिवभक्त पैदल कांवड़ यात्रा करते हुए मंदिर पहुंचे और भगवान अर्धनारीश्वर का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष डॉ. गोपाल वंजारी, सचिव सुनील येलकर, विनोद निकाजु, सोनू कलंबे, प्राचार्य श्रीमती ममता वंजारी सहित समिति के सदस्यों ने कांवड़ यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान राजेन्द्र वैश्य, गुड्डू बंदेवार, नमन बंदेवार, माताजी तथा 10 वर्षीय आकाश बंदेवार ने श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक किया। यात्रा प्रमुख राजेन्द्र बंदेवार ने बताया कि अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग पर कांवड़ अर्पित करने से आत्मिक शांति मिलती है और पूरा वर्ष सुख-समृद्धि एवं आनंद के साथ व्यतीत होता है। सावन के पावन अवसर पर मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" के जयघोष से भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देर तक दर्शन-पूजन करती रही।
    2
    प्रथम सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग धाम में उमड़ी आस्था, दमुआ से पैदल कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्त
पांढुर्णा:-घोरावाड़ी, दमुआ और जुन्नारदेव से पहुंचे कांवड़ यात्रियों का मंदिर समिति ने किया भव्य स्वागत।
सावन मास के प्रथम सोमवार पर अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, मोहगांव हवेली में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। दमुआ, घोरावाड़ी और जुन्नारदेव से बड़ी संख्या में शिवभक्त पैदल कांवड़ यात्रा करते हुए मंदिर पहुंचे और भगवान अर्धनारीश्वर का विधि-विधान से जलाभिषेक किया।
मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष डॉ. गोपाल वंजारी, सचिव सुनील येलकर, विनोद निकाजु, सोनू कलंबे, प्राचार्य श्रीमती ममता वंजारी सहित समिति के सदस्यों ने कांवड़ यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस दौरान राजेन्द्र वैश्य, गुड्डू बंदेवार, नमन बंदेवार, माताजी तथा 10 वर्षीय आकाश बंदेवार ने श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक किया। यात्रा प्रमुख राजेन्द्र बंदेवार ने बताया कि अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग पर कांवड़ अर्पित करने से आत्मिक शांति मिलती है और पूरा वर्ष सुख-समृद्धि एवं आनंद के साथ व्यतीत होता है।
सावन के पावन अवसर पर मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" के जयघोष से भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देर तक दर्शन-पूजन करती रही।
    user_Roshan Kapse
    Roshan Kapse
    पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • भंदारगोंदी के सरकारी स्कूल में दो दिन से बंद था मध्याह्न भोजन पांढुर्णा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम भंदारगोंदी के एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला में गत तीन अगस्त से चार अगस्त यानी मंगलवार तक लगातार दो दिनों से बच्चों को मध्याह्न भोजन नहीं मिल रहा था आज मंगलवार को जब पत्रकार निलेश कलसकर स्कूल पहुंचे और बच्चों तथा स्कूल के प्रधान पाठक वानखेड़े से इस संबंध में बात की तब बच्चों ने बताया कि कल से उन्हें भोजन नहीं मिला है स्थिति यह थी कि जहां मंगलवार के निर्धारित मेनू के अनुसार बच्चों को खीर पूरी और आलू टमाटर की सब्जी मिलना चाहिए था वहीं स्कूल प्रशासन ने आनन फानन में दोपहर तीन बजे पोहा बनवाकर बच्चों में बंटवाया जबकि भोजन वितरण का तय समय दोपहर डेढ़ बजे का है अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद खुली स्कूल प्रशासन की नींद इस पूरे मामले की जानकारी जब बीआरसी अधिकारी ब्रह्मेसर को फोन पर दी गई और पांढुर्णा की एसडीएम अलका एक्का से बात की गई तब जाकर स्कूल प्रशासन की नींद खुली और बच्चों को भोजन उपलब्ध कराया गया वहीं इस संबंध में जब आंगनवाड़ी की बाल विकास परियोजना अधिकारी उषा पंद्रे को फोन लगाया गया तो उन्होंने फोन तक नहीं उठाया आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए पांढुर्णा से भोजन आ रहा है जबकि पूर्व में करीब डेढ़ महीने से दूसरा समूह अपने निजी पैसों से आंगनवाड़ी के बच्चों को भोजन दे रहा था जिन्होंने इस्तीफा दिया था उन्होंने डेढ़ महीने तक आंगनवाड़ी में भोजन नहीं पहुंचाया और अब अचानक पांढुर्णा से मध्याह्न भोजन भेजा जा रहा है जबकि नियम यह है कि आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन स्कूल परिसर में ही बनना चाहिए इस पूरी घटना और अव्यवस्था के जिम्मेदार लापरवाह बाल विकास परियोजना के ही अधिकारी हैं
    1
    भंदारगोंदी के सरकारी स्कूल में दो दिन से बंद था मध्याह्न भोजन
पांढुर्णा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम भंदारगोंदी के एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला में गत तीन अगस्त से चार अगस्त यानी मंगलवार तक लगातार दो दिनों से बच्चों को मध्याह्न भोजन नहीं मिल रहा था आज मंगलवार को जब पत्रकार निलेश कलसकर स्कूल पहुंचे और बच्चों तथा स्कूल के प्रधान पाठक वानखेड़े से इस संबंध में बात की तब बच्चों ने बताया कि कल से उन्हें भोजन नहीं मिला है स्थिति यह थी कि जहां मंगलवार के निर्धारित मेनू के अनुसार बच्चों को खीर पूरी और आलू टमाटर की सब्जी मिलना चाहिए था वहीं स्कूल प्रशासन ने आनन फानन में दोपहर तीन बजे पोहा बनवाकर बच्चों में बंटवाया जबकि भोजन वितरण का तय समय दोपहर डेढ़ बजे का है
अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद खुली स्कूल प्रशासन की नींद
इस पूरे मामले की जानकारी जब बीआरसी अधिकारी ब्रह्मेसर को फोन पर दी गई और पांढुर्णा की एसडीएम अलका एक्का से बात की गई तब जाकर स्कूल प्रशासन की नींद खुली और बच्चों को भोजन उपलब्ध कराया गया वहीं इस संबंध में जब आंगनवाड़ी की बाल विकास परियोजना अधिकारी उषा पंद्रे को फोन लगाया गया तो उन्होंने फोन तक नहीं उठाया आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए पांढुर्णा से भोजन आ रहा है जबकि पूर्व में करीब डेढ़ महीने से दूसरा समूह अपने निजी पैसों से आंगनवाड़ी के बच्चों को भोजन दे रहा था जिन्होंने इस्तीफा दिया था उन्होंने डेढ़ महीने तक आंगनवाड़ी में भोजन नहीं पहुंचाया और अब अचानक पांढुर्णा से मध्याह्न भोजन भेजा जा रहा है जबकि नियम यह है कि आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन स्कूल परिसर में ही बनना चाहिए इस पूरी घटना और अव्यवस्था के जिम्मेदार लापरवाह बाल विकास परियोजना के ही अधिकारी हैं
    user_NILESH KALASKAR
    NILESH KALASKAR
    Farmer Pandhurna, Chhindwara•
    7 hrs ago
  • Seoni News: 80 AI कैमरे, 3 हाथी और 2 महीने का ऑपरेशन... आखिर कैसे पकड़ा गया बाघ PN-103?
    1
    Seoni News: 80 AI कैमरे, 3 हाथी और 2 महीने का ऑपरेशन... आखिर कैसे पकड़ा गया बाघ PN-103?
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जनसुनवाई में सुनीं नागरिकों की समस्याएं सिवनी। सिवनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने आज कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर क्षेत्र से पहुंचे नागरिकों की व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं को सुना। उन्होंने विभिन्न मामलों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण के निर्देश दिए। विधायक श्री राय ने कहा कि जनसेवा ही हमारा मुख्य लक्ष्य है और जनता की प्रत्येक समस्या का समाधान सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों से प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए नागरिकों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
    1
    सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जनसुनवाई में सुनीं नागरिकों की समस्याएं
सिवनी। सिवनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने आज कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर क्षेत्र से पहुंचे नागरिकों की व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं को सुना। उन्होंने विभिन्न मामलों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण के निर्देश दिए।
विधायक श्री राय ने कहा कि जनसेवा ही हमारा मुख्य लक्ष्य है और जनता की प्रत्येक समस्या का समाधान सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों से प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए नागरिकों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • अमरवाड़ा के ग्राम कहुआ के गिधियाकोल में 4 माह से आम रास्ता बंद, 30-40 परिवारों का जीना मुहाल, परेशान होकर पहुंचे थाना अमरवाड़ा अमरवाड़ा के ग्राम कहुआ के गिधियाकोल में चार माह से आम रास्ता बंद होने से तीस-चालीस परिवारों का जीना मुहाल हो गया है जिससे परेशान होकर ग्रामीण थाना अमरवाड़ा पहुंचे हैं और बच्चों की पढ़ाई तथा मरीजों का इलाज अटकने के बाद सरपंच और प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर रास्ता खुलवाने की गुहार लगाई है अमरवाड़ा के ग्राम कहुआ के गिधियाकोल मोहल्ले में पिछले चार महीनों से आम रास्ते के बंद होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है पूर्वजों के समय से इस्तेमाल में आ रहे इस रास्ते को बंद कर दिए जाने से लगभग बीस से बाईस मकानों के निवासी और उनके परिवार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं जिनकी जनसंख्या एक सौ दस के करीब है ग्रामीणों द्वारा सरपंच महोदय और प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपे गए आवेदन के अनुसार गिधियाकोल मोहल्ले का यह मार्ग मुख्य सड़क स्कूल सोसाइटी और दुकानों तक पहुंचने का एकमात्र जरिया है जिसकी दूरी मुख्य मार्ग और खेतों तक लगभग एक किलोमीटर है ग्रामीणों का आरोप है कि वॉशिंग एवं चैना और अमर सिंह चौहान द्वारा पिछले चार महीनों से इस रास्ते को बंद कर दिया गया है ग्राम वासियों द्वारा बताया गया कि कृषि कार्य और दैनिक आवागमन प्रभावित हुआ है इससे पहले कभी किसी ने इस रास्ते से आने-जाने पर रोक नहीं लगाई थी लेकिन अब रास्ता बंद होने के कारण खेतों से पैरा भूसा एवं कृषि सामग्री ले जाने में भारी समस्या आ रही है इसके साथ ही स्कूली बच्चों और दुकान तथा बाजार जाने वाले लोगों को भी लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है पटवारी द्वारा बताया गया कि हनुमान मंदिर से कुआं तक सरकारी जमीन है और सरकारी जमीन पर वॉशिंग चौहान के द्वारा कुआं और बंधन बनाई गई है जिससे आना-जाना प्रभावित हो रहा है स्थानीय निवासियों ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि यदि मोहल्ले में कोई प्रसव का मामला हो या कोई व्यक्ति अचानक बीमार पड़ जाए तो एम्बुलेंस या चार पहिया वाहन का अंदर आना असंभव हो गया है मरीज को अस्पताल ले जाने में जान का जोखिम बना रहता है ग्रामवासी चाहते हैं कि इस समस्या का जल्द से जल्द निराकरण हो
    2
    अमरवाड़ा के ग्राम कहुआ के गिधियाकोल में 4 माह से आम रास्ता बंद, 30-40 परिवारों का जीना मुहाल, परेशान होकर पहुंचे थाना अमरवाड़ा
अमरवाड़ा के ग्राम कहुआ के गिधियाकोल में चार माह से आम रास्ता बंद होने से तीस-चालीस परिवारों का जीना मुहाल हो गया है जिससे परेशान होकर ग्रामीण थाना अमरवाड़ा पहुंचे हैं और बच्चों की पढ़ाई तथा मरीजों का इलाज अटकने के बाद सरपंच और प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर रास्ता खुलवाने की गुहार लगाई है
अमरवाड़ा के ग्राम कहुआ के गिधियाकोल मोहल्ले में पिछले चार महीनों से आम रास्ते के बंद होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है पूर्वजों के समय से इस्तेमाल में आ रहे इस रास्ते को बंद कर दिए जाने से लगभग बीस से बाईस मकानों के निवासी और उनके परिवार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं जिनकी जनसंख्या एक सौ दस के करीब है
ग्रामीणों द्वारा सरपंच महोदय और प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपे गए आवेदन के अनुसार गिधियाकोल मोहल्ले का यह मार्ग मुख्य सड़क स्कूल सोसाइटी और दुकानों तक पहुंचने का एकमात्र जरिया है जिसकी दूरी मुख्य मार्ग और खेतों तक लगभग एक किलोमीटर है ग्रामीणों का आरोप है कि वॉशिंग एवं चैना और अमर सिंह चौहान द्वारा पिछले चार महीनों से इस रास्ते को बंद कर दिया गया है
ग्राम वासियों द्वारा बताया गया कि कृषि कार्य और दैनिक आवागमन प्रभावित हुआ है इससे पहले कभी किसी ने इस रास्ते से आने-जाने पर रोक नहीं लगाई थी लेकिन अब रास्ता बंद होने के कारण खेतों से पैरा भूसा एवं कृषि सामग्री ले जाने में भारी समस्या आ रही है इसके साथ ही स्कूली बच्चों और दुकान तथा बाजार जाने वाले लोगों को भी लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है
पटवारी द्वारा बताया गया कि हनुमान मंदिर से कुआं तक सरकारी जमीन है और सरकारी जमीन पर वॉशिंग चौहान के द्वारा कुआं और बंधन बनाई गई है जिससे आना-जाना प्रभावित हो रहा है
स्थानीय निवासियों ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि यदि मोहल्ले में कोई प्रसव का मामला हो या कोई व्यक्ति अचानक बीमार पड़ जाए तो एम्बुलेंस या चार पहिया वाहन का अंदर आना असंभव हो गया है मरीज को अस्पताल ले जाने में जान का जोखिम बना रहता है ग्रामवासी चाहते हैं कि इस समस्या का जल्द से जल्द निराकरण हो
    user_NILESH KALASKAR
    NILESH KALASKAR
    Farmer Pandhurna, Chhindwara•
    23 hrs ago
  • एयरफोर्स जॉइन करने से पहले होनहार युवक की हत्या, जीजा निकला मास्टरमाइंड बैतूल। कलियुग की क्रूरता का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एयरफोर्स जॉइन करने से एक दिन पहले होनहार युवक की उसके ही जीजा ने जमीन हड़पने की साजिश और साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को हादसा दिखाने की कोशिश भी की गई, लेकिन पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश कर दिया। जिला पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपूसे के निर्देशन तथा एसडीओपी श्री सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार एवं पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जीजा सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
    1
    एयरफोर्स जॉइन करने से पहले होनहार युवक की हत्या, जीजा निकला मास्टरमाइंड
बैतूल। कलियुग की क्रूरता का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एयरफोर्स जॉइन करने से एक दिन पहले होनहार युवक की उसके ही जीजा ने जमीन हड़पने की साजिश और साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को हादसा दिखाने की कोशिश भी की गई, लेकिन पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश कर दिया।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपूसे के निर्देशन तथा एसडीओपी श्री सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार एवं पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जीजा सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
    user_Kashinath Sahu
    Kashinath Sahu
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    39 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.