Shuru
Apke Nagar Ki App…
Seoni News: 80 AI कैमरे, 3 हाथी और 2 महीने का ऑपरेशन... आखिर कैसे पकड़ा गया बाघ PN-103?
BS News Network
Seoni News: 80 AI कैमरे, 3 हाथी और 2 महीने का ऑपरेशन... आखिर कैसे पकड़ा गया बाघ PN-103?
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Seoni News: जनसुनवाई में कलेक्टर नेहा मीना सख्त, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश1
- सिवनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 65 मॉडिफाइड साइलेंसर रोड रोलर से नष्ट सिवनी। तेज आवाज और ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने सिवनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विगत 3 माह में जब्त किए गए 65 अवैध मॉडिफाइड साइलेंसरों को रोड रोलर चलाकर नष्ट किया। इनमें यातायात थाना के 50 और कोतवाली थाना के 15 साइलेंसर शामिल हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से मानक साइलेंसर का उपयोग करने की अपील करते हुए नियम विरुद्ध साइलेंसर लगाने वालों पर आगे भी वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।1
- *बिना स्वीकृति विद्युत कार्य, नकद राशि लेने और नियमों के उल्लंघन के आरोप; कार्यपालन अभियंता बोले—जांच के बाद होगी कार्रवाई* *बादलपार वितरण केंद्र के कनिष्ठ यंत्री पर लगे अनियमितताएं के आरोप किसानों ने की गोपनीय जांच की मांग* सिवनी/बादलपार : विद्युत वितरण केंद्र बादलपार में पदस्थ कनिष्ठ यंत्री प्रमोद करोले के विरुद्ध एक किसान द्वारा गंभीर शिकायत दर्ज कराते हुए गोपनीय जांच और विभागीय कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कनिष्ठ यंत्री ने निजी लाभ के उद्देश्य से कंपनी के नियमों के विपरीत कई विद्युत कार्य कराए, जिससे कंपनी की छवि धूमिल होने के साथ-साथ किसानों एवं उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण हुआ। शिकायतकर्ता का कहना है कि कनिष्ठ यंत्री को जांच अवधि के दौरान बादलपार वितरण केंद्र से हटाया जाए, ताकि जांच निष्पक्ष रूप से हो सके। शिकायत में उल्लेख किया गया है कि प्रमोद करोले वर्ष 2017 में भी बादलपार में पदस्थ रह चुके हैं तथा बाद में उनका स्थानांतरण धूमा हुआ था। दो वर्ष पूर्व पुनः बादलपार में पदस्थ होने के बाद भी कथित रूप से कई अनियमितताएं की गईं। शिकायत के अनुसार ग्राम थावरजोड़ी में एक कृषक के खेत में बिना प्रकरण स्वीकृति के तीन पोल की एलटी लाइन एवं 5 अश्वशक्ति का स्थायी पंप कनेक्शन जारी किया गया। आरोप है कि इसमें आरडीएसएस योजना की सामग्री का भी उपयोग किया गया। इसी प्रकार ग्राम ऐरमा में एक अन्य किसान के खेत में सुपरविजन राशि जमा होने एवं कार्यादेश जारी होने से पहले ही विद्युत कार्य पूरा करा दिए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि संबंधित किसान ने इस कार्य के लिए कनिष्ठ यंत्री को नकद राशि दी थी, जिसकी पुष्टि किसान के बयान से की जा सकती है। इसके अलावा ग्राम आलेश्वर में भी बिना सुपरविजन शुल्क जमा हुए और बिना कार्यादेश जारी किए 25 केवीए ट्रांसफार्मर से तीन पोल की एलटी लाइन खींचकर कनेक्शन देने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने इन सभी मामलों की गोपनीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि कनिष्ठ यंत्री पूर्व में मुंगवानी वितरण केंद्र में पदस्थ रहने के दौरान भी कथित अनियमितताओं के आरोपों का सामना कर चुके हैं। *इनका कहना है* इस संबंध में कार्यपालन अभियंता राधेश्याम डावर से चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि शिकायत की जांच कराई जाएगी और यदि आरोप सही पाए गए तो दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।2
- गोरेघाट में वन विभाग ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ की बैठक1
- सांसद निधि की सड़क पर बड़ा खेल भाजपा नेता ने खोली पोल1
- दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत से कांग्रेसियों में हर्ष मध्यप्रदेश की चर्चित दतिया विधानसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 6,016 मतों से जीत दर्ज कर इस सीट पर जीत दर्ज कर कांग्रेस ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। दतिया विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत की खुशी में वारासिवनी कांग्रेस ने भी उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। कांग्रेस कार्यालय से विधायक विवेक पटेल अपने समर्थकों के साथ पदयात्रा एवं नारेबाजी करते हुए जयस्तंभ चौक पहुंचे। जहां आतिशबाजी व फटाके फोड़ कर जीत का उत्सव मनाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर विधायक विवेक पटेल ने कहा कि दतिया की जनता ने महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और प्रदेश में बढ़ते अत्याचार जैसे मुद्दों पर अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। आइए हम आपको सुनाते हैं कि विधायक विवेक विक्की पटेल ने क्या कहा।1
- डबल मनी मामले में कंकर मुंजारे का बड़ा हमला, नेताओं और पुलिस अधिकारियों की जांच की मांग प्रेसवार्ता में लगाए गंभीर आरोप, निवेशकों की सूची सार्वजनिक करने और कार जब्ती पर भी उठाए सवाल1
- Seoni News: 80 AI कैमरे, 3 हाथी और 2 महीने का ऑपरेशन... आखिर कैसे पकड़ा गया बाघ PN-103?1