*बिना स्वीकृति विद्युत कार्य, नकद राशि लेने और नियमों के उल्लंघन के आरोप; कार्यपालन अभियंता बोले—जांच के बाद होगी कार्रवाई* *बादलपार वितरण केंद्र के कनिष्ठ यंत्री पर लगे अनियमितताएं के आरोप किसानों ने की गोपनीय जांच की मांग* सिवनी/बादलपार : विद्युत वितरण केंद्र बादलपार में पदस्थ कनिष्ठ यंत्री प्रमोद करोले के विरुद्ध एक किसान द्वारा गंभीर शिकायत दर्ज कराते हुए गोपनीय जांच और विभागीय कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कनिष्ठ यंत्री ने निजी लाभ के उद्देश्य से कंपनी के नियमों के विपरीत कई विद्युत कार्य कराए, जिससे कंपनी की छवि धूमिल होने के साथ-साथ किसानों एवं उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण हुआ। शिकायतकर्ता का कहना है कि कनिष्ठ यंत्री को जांच अवधि के दौरान बादलपार वितरण केंद्र से हटाया जाए, ताकि जांच निष्पक्ष रूप से हो सके। शिकायत में उल्लेख किया गया है कि प्रमोद करोले वर्ष 2017 में भी बादलपार में पदस्थ रह चुके हैं तथा बाद में उनका स्थानांतरण धूमा हुआ था। दो वर्ष पूर्व पुनः बादलपार में पदस्थ होने के बाद भी कथित रूप से कई अनियमितताएं की गईं। शिकायत के अनुसार ग्राम थावरजोड़ी में एक कृषक के खेत में बिना प्रकरण स्वीकृति के तीन पोल की एलटी लाइन एवं 5 अश्वशक्ति का स्थायी पंप कनेक्शन जारी किया गया। आरोप है कि इसमें आरडीएसएस योजना की सामग्री का भी उपयोग किया गया। इसी प्रकार ग्राम ऐरमा में एक अन्य किसान के खेत में सुपरविजन राशि जमा होने एवं कार्यादेश जारी होने से पहले ही विद्युत कार्य पूरा करा दिए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि संबंधित किसान ने इस कार्य के लिए कनिष्ठ यंत्री को नकद राशि दी थी, जिसकी पुष्टि किसान के बयान से की जा सकती है। इसके अलावा ग्राम आलेश्वर में भी बिना सुपरविजन शुल्क जमा हुए और बिना कार्यादेश जारी किए 25 केवीए ट्रांसफार्मर से तीन पोल की एलटी लाइन खींचकर कनेक्शन देने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने इन सभी मामलों की गोपनीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि कनिष्ठ यंत्री पूर्व में मुंगवानी वितरण केंद्र में पदस्थ रहने के दौरान भी कथित अनियमितताओं के आरोपों का सामना कर चुके हैं। *इनका कहना है* इस संबंध में कार्यपालन अभियंता राधेश्याम डावर से चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि शिकायत की जांच कराई जाएगी और यदि आरोप सही पाए गए तो दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
*बिना स्वीकृति विद्युत कार्य, नकद राशि लेने और नियमों के उल्लंघन के आरोप; कार्यपालन अभियंता बोले—जांच के बाद होगी कार्रवाई* *बादलपार वितरण केंद्र के कनिष्ठ यंत्री पर लगे अनियमितताएं के आरोप किसानों ने की गोपनीय जांच की मांग* सिवनी/बादलपार : विद्युत वितरण केंद्र बादलपार में पदस्थ कनिष्ठ यंत्री प्रमोद करोले के विरुद्ध एक किसान द्वारा गंभीर शिकायत दर्ज कराते हुए गोपनीय जांच और विभागीय कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कनिष्ठ यंत्री ने निजी लाभ के उद्देश्य से कंपनी के नियमों के विपरीत कई विद्युत कार्य कराए, जिससे कंपनी की छवि धूमिल होने के साथ-साथ किसानों एवं उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण हुआ। शिकायतकर्ता का कहना है कि कनिष्ठ यंत्री को जांच अवधि के दौरान बादलपार वितरण केंद्र से हटाया जाए, ताकि जांच निष्पक्ष रूप से हो सके। शिकायत में उल्लेख किया गया है कि प्रमोद करोले वर्ष 2017 में भी बादलपार में पदस्थ रह चुके हैं तथा बाद में उनका स्थानांतरण धूमा हुआ था। दो वर्ष पूर्व पुनः बादलपार में पदस्थ होने के बाद भी कथित रूप से कई अनियमितताएं की गईं। शिकायत के अनुसार ग्राम थावरजोड़ी में एक कृषक के खेत में बिना प्रकरण स्वीकृति के तीन पोल की एलटी लाइन एवं 5
अश्वशक्ति का स्थायी पंप कनेक्शन जारी किया गया। आरोप है कि इसमें आरडीएसएस योजना की सामग्री का भी उपयोग किया गया। इसी प्रकार ग्राम ऐरमा में एक अन्य किसान के खेत में सुपरविजन राशि जमा होने एवं कार्यादेश जारी होने से पहले ही विद्युत कार्य पूरा करा दिए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि संबंधित किसान ने इस कार्य के लिए कनिष्ठ यंत्री को नकद राशि दी थी, जिसकी पुष्टि किसान के बयान से की जा सकती है। इसके अलावा ग्राम आलेश्वर में भी बिना सुपरविजन शुल्क जमा हुए और बिना कार्यादेश जारी किए 25 केवीए ट्रांसफार्मर से तीन पोल की एलटी लाइन खींचकर कनेक्शन देने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने इन सभी मामलों की गोपनीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि कनिष्ठ यंत्री पूर्व में मुंगवानी वितरण केंद्र में पदस्थ रहने के दौरान भी कथित अनियमितताओं के आरोपों का सामना कर चुके हैं। *इनका कहना है* इस संबंध में कार्यपालन अभियंता राधेश्याम डावर से चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि शिकायत की जांच कराई जाएगी और यदि आरोप सही पाए गए तो दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
- बच्चों को मिले बेहतर शिक्षा और आनंदमय वातावरण, कलेक्टर ने छात्रावास का किया निरीक्षण सिवनी। धनौरा प्रवास के दौरान कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने राजा शंकरशाह-रघुनाथ शाह बालक छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से संवाद कर पढ़ाई, भोजन, साफ-सफाई और सुविधाओं की जानकारी ली। कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों से गणित व अंग्रेजी के प्रश्न पूछकर शैक्षणिक स्तर का आकलन किया। कलेक्टर ने सभी बच्चों को पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने, गतिविधि आधारित शिक्षा, खेल एवं रचनात्मक गतिविधियां बढ़ाने तथा छात्रावास परिसर को लर्निंग स्पेस के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और आनंदमय वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।1
- पढ़ाई छोड़कर कलेक्टर के पास पहुंची बम्हनी स्कूल के विद्यार्थी शिक्षक की कमी और इमारत की बदहाली से कलेक्टर को कराया अवगत1
- Seoni News: 80 AI कैमरे, 3 हाथी और 2 महीने का ऑपरेशन... आखिर कैसे पकड़ा गया बाघ PN-103?1
- विधायक अनुभा मुंजारे ने जनसुनवाई में लाईन लगकर नवागत कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बूढ़ी शराब दुकान हटाने की करी मांग। कलेक्टर ने जांच व नियमानुसार कार्रवाई का दिया आश्वासन,1
- सांसद निधि की सड़क पर बड़ा खेल भाजपा नेता ने खोली पोल1
- कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक संपन्न पांढुर्णा/ कलेक्ट्रेट पांढुर्णा में मंगलवार को साप्ताहिक जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर ने आमजन की समस्याओं से संबंधित 25 आवेदनों पर सुनवाई कर अधिकारियों को समय-सीमा में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान ग्राम चिचोलीबुजुर्ग में होटलों द्वारा प्रदूषण फैलाने, मालेगांव में डोलोमाइट खदानों और सावंगा पंचायत में विकास कार्यों की अनियमितता संबंधी शिकायतें प्राप्त हुईं। इसके अलावा कोच्ची बांध परियोजना के मुआवजे, परसोड़ी में अतिक्रमण हटाने और दधीमेटा में वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने के आवेदन भी आए। एक दिव्यांग आवेदक ने बैटरी चालित मोटर साइकिल के लिए आवेदन दिया जिस पर पात्रतानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद आयोजित सीएम हेल्पलाइन समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर ने 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत, जनजातीय कार्य, राजस्व और स्वास्थ्य विभागों को प्राथमिकता से प्रकरण निपटाने को कहा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को जिले में संचालित अनाधिकृत चिकित्सकों एवं अवैध क्लीनिकों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा एवं सुश्री नेहा सोनी, एसडीएम श्रीमती अलका एक्का, प्रभारी तहसीलदार सुश्री पेक्षा पाठक और जनपद सीईओ श्री विनय प्रकाश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।2
- सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जनसुनवाई में सुनीं नागरिकों की समस्याएं सिवनी। सिवनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने आज कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर क्षेत्र से पहुंचे नागरिकों की व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं को सुना। उन्होंने विभिन्न मामलों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण के निर्देश दिए। विधायक श्री राय ने कहा कि जनसेवा ही हमारा मुख्य लक्ष्य है और जनता की प्रत्येक समस्या का समाधान सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों से प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए नागरिकों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।1
- शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन1
- फीस के दबाव में सरदार पटेल कॉलेज की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम, लैब में रखा केमिकल पीने से मचा हड़कंप। विधायक अनुभा मुंजारे पहुंचीं जिला अस्पताल, कॉलेज प्रबंधन से पूछे तीखे सवाल कॉलेज की लाइब्रेरी में बेहोश मिली छात्रा, उपचार जारी1