logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पढ़ाई छोड़कर कलेक्टर के पास पहुंची बम्हनी स्कूल के विद्यार्थी शिक्षक की कमी और इमारत की बदहाली से कलेक्टर को कराया अवगत

6 hrs ago
user_Dev Anand
Dev Anand
कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

पढ़ाई छोड़कर कलेक्टर के पास पहुंची बम्हनी स्कूल के विद्यार्थी शिक्षक की कमी और इमारत की बदहाली से कलेक्टर को कराया अवगत

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • गोरेघाट में वन विभाग ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ की बैठक
    1
    गोरेघाट में वन विभाग ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ की बैठक
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *बिना स्वीकृति विद्युत कार्य, नकद राशि लेने और नियमों के उल्लंघन के आरोप; कार्यपालन अभियंता बोले—जांच के बाद होगी कार्रवाई* *बादलपार वितरण केंद्र के कनिष्ठ यंत्री पर लगे अनियमितताएं के आरोप किसानों ने की गोपनीय जांच की मांग* सिवनी/बादलपार : विद्युत वितरण केंद्र बादलपार में पदस्थ कनिष्ठ यंत्री प्रमोद करोले के विरुद्ध एक किसान द्वारा गंभीर शिकायत दर्ज कराते हुए गोपनीय जांच और विभागीय कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कनिष्ठ यंत्री ने निजी लाभ के उद्देश्य से कंपनी के नियमों के विपरीत कई विद्युत कार्य कराए, जिससे कंपनी की छवि धूमिल होने के साथ-साथ किसानों एवं उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण हुआ। शिकायतकर्ता का कहना है कि कनिष्ठ यंत्री को जांच अवधि के दौरान बादलपार वितरण केंद्र से हटाया जाए, ताकि जांच निष्पक्ष रूप से हो सके। शिकायत में उल्लेख किया गया है कि प्रमोद करोले वर्ष 2017 में भी बादलपार में पदस्थ रह चुके हैं तथा बाद में उनका स्थानांतरण धूमा हुआ था। दो वर्ष पूर्व पुनः बादलपार में पदस्थ होने के बाद भी कथित रूप से कई अनियमितताएं की गईं। शिकायत के अनुसार ग्राम थावरजोड़ी में एक कृषक के खेत में बिना प्रकरण स्वीकृति के तीन पोल की एलटी लाइन एवं 5 अश्वशक्ति का स्थायी पंप कनेक्शन जारी किया गया। आरोप है कि इसमें आरडीएसएस योजना की सामग्री का भी उपयोग किया गया। इसी प्रकार ग्राम ऐरमा में एक अन्य किसान के खेत में सुपरविजन राशि जमा होने एवं कार्यादेश जारी होने से पहले ही विद्युत कार्य पूरा करा दिए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि संबंधित किसान ने इस कार्य के लिए कनिष्ठ यंत्री को नकद राशि दी थी, जिसकी पुष्टि किसान के बयान से की जा सकती है। इसके अलावा ग्राम आलेश्वर में भी बिना सुपरविजन शुल्क जमा हुए और बिना कार्यादेश जारी किए 25 केवीए ट्रांसफार्मर से तीन पोल की एलटी लाइन खींचकर कनेक्शन देने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने इन सभी मामलों की गोपनीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि कनिष्ठ यंत्री पूर्व में मुंगवानी वितरण केंद्र में पदस्थ रहने के दौरान भी कथित अनियमितताओं के आरोपों का सामना कर चुके हैं। *इनका कहना है* इस संबंध में कार्यपालन अभियंता राधेश्याम डावर से चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि शिकायत की जांच कराई जाएगी और यदि आरोप सही पाए गए तो दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
    2
    *बिना स्वीकृति विद्युत कार्य, नकद राशि लेने और नियमों के उल्लंघन के आरोप; कार्यपालन अभियंता बोले—जांच के बाद होगी कार्रवाई*
*बादलपार वितरण केंद्र के कनिष्ठ यंत्री पर लगे अनियमितताएं के आरोप किसानों ने की गोपनीय जांच की मांग*
सिवनी/बादलपार :  विद्युत वितरण केंद्र बादलपार में पदस्थ कनिष्ठ यंत्री प्रमोद करोले के विरुद्ध एक किसान द्वारा गंभीर शिकायत दर्ज कराते हुए गोपनीय जांच और विभागीय कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कनिष्ठ यंत्री ने निजी लाभ के उद्देश्य से कंपनी के नियमों के विपरीत कई विद्युत कार्य कराए, जिससे कंपनी की छवि धूमिल होने के साथ-साथ किसानों एवं उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण हुआ।
शिकायतकर्ता का कहना है कि कनिष्ठ यंत्री को जांच अवधि के दौरान बादलपार वितरण केंद्र से हटाया जाए, ताकि जांच निष्पक्ष रूप से हो सके। शिकायत में उल्लेख किया गया है कि प्रमोद करोले वर्ष 2017 में भी बादलपार में पदस्थ रह चुके हैं तथा बाद में उनका स्थानांतरण धूमा हुआ था। दो वर्ष पूर्व पुनः बादलपार में पदस्थ होने के बाद भी कथित रूप से कई अनियमितताएं की गईं।
शिकायत के अनुसार ग्राम थावरजोड़ी में एक कृषक के खेत में बिना प्रकरण स्वीकृति के तीन पोल की एलटी लाइन एवं 5 अश्वशक्ति का स्थायी पंप कनेक्शन जारी किया गया। आरोप है कि इसमें आरडीएसएस योजना की सामग्री का भी उपयोग किया गया।
इसी प्रकार ग्राम ऐरमा में एक अन्य किसान के खेत में सुपरविजन राशि जमा होने एवं कार्यादेश जारी होने से पहले ही विद्युत कार्य पूरा करा दिए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि संबंधित किसान ने इस कार्य के लिए कनिष्ठ यंत्री को नकद राशि दी थी, जिसकी पुष्टि किसान के बयान से की जा सकती है।
इसके अलावा ग्राम आलेश्वर में भी बिना सुपरविजन शुल्क जमा हुए और बिना कार्यादेश जारी किए 25 केवीए ट्रांसफार्मर से तीन पोल की एलटी लाइन खींचकर कनेक्शन देने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने इन सभी मामलों की गोपनीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि कनिष्ठ यंत्री पूर्व में मुंगवानी वितरण केंद्र में पदस्थ रहने के दौरान भी कथित अनियमितताओं के आरोपों का सामना कर चुके हैं।
*इनका कहना है*
इस संबंध में कार्यपालन अभियंता राधेश्याम डावर से चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि शिकायत की जांच कराई जाएगी और यदि आरोप सही पाए गए तो दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • डबल मनी मामले में कंकर मुंजारे का बड़ा हमला, नेताओं और पुलिस अधिकारियों की जांच की मांग प्रेसवार्ता में लगाए गंभीर आरोप, निवेशकों की सूची सार्वजनिक करने और कार जब्ती पर भी उठाए सवाल
    1
    डबल मनी मामले में कंकर मुंजारे का बड़ा हमला, नेताओं और पुलिस अधिकारियों की जांच की मांग
प्रेसवार्ता में लगाए गंभीर आरोप, निवेशकों की सूची सार्वजनिक करने और कार जब्ती पर भी उठाए सवाल
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर भाइयों-बहनों के लिए डाकघर की खास सुविधा.. सिवनी। रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए सिवनी प्रधान डाकघर में विशेष राखी डाक बुकिंग काउंटर शुरू किया गया है। यह सुविधा 3 से 27 अगस्त 2026 तक, रविवार एवं अवकाश को छोड़कर, प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्ध रहेगी। विशेष काउंटर से स्पीड पोस्ट और पार्सल के माध्यम से राखी एवं उपहार सामग्री देशभर में भेजी जा सकेगी। वहीं विदेश में रहने वाले भाई-बहनों के लिए इंटरनेशनल स्पीड पोस्ट और ट्रैकिंग सुविधा के जरिए कई देशों में राखी भेजने की सुविधा भी उपलब्ध है।
    1
    रक्षाबंधन पर भाइयों-बहनों के लिए डाकघर की खास सुविधा..
सिवनी। रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए सिवनी प्रधान डाकघर में विशेष राखी डाक बुकिंग काउंटर शुरू किया गया है। यह सुविधा 3 से 27 अगस्त 2026 तक, रविवार एवं अवकाश को छोड़कर, प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
विशेष काउंटर से स्पीड पोस्ट और पार्सल के माध्यम से राखी एवं उपहार सामग्री देशभर में भेजी जा सकेगी। वहीं विदेश में रहने वाले भाई-बहनों के लिए इंटरनेशनल स्पीड पोस्ट और ट्रैकिंग सुविधा के जरिए कई देशों में राखी भेजने की सुविधा भी उपलब्ध है।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    12 min ago
  • Seoni News: जनसुनवाई में कलेक्टर नेहा मीना सख्त, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
    1
    Seoni News: जनसुनवाई में कलेक्टर नेहा मीना सख्त, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सांसद निधि की सड़क पर बड़ा खेल भाजपा नेता ने खोली पोल
    1
    सांसद निधि की सड़क पर बड़ा खेल भाजपा नेता ने खोली पोल
    user_घनश्याम बागवान
    घनश्याम बागवान
    Electrician धनोरा, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पढ़ाई छोड़कर कलेक्टर के पास पहुंची बम्हनी स्कूल के विद्यार्थी शिक्षक की कमी और इमारत की बदहाली से कलेक्टर को कराया अवगत
    1
    पढ़ाई छोड़कर कलेक्टर के पास पहुंची बम्हनी स्कूल के विद्यार्थी
शिक्षक की कमी और इमारत की बदहाली से कलेक्टर को कराया अवगत
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बालाघाट में पेड़ा खाने से 15 छात्राएं बीमार, बच्चों के स्वास्थ के साथ खिलवाड़ ना किया जाए- अनुभा मुंजारे बालाघाट। बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे ने आज शाम शहर के बालाघाट स्थित जैन हॉस्पिटल पहुंच कर बालाघाट जिले के वनवासी क्षेत्रों एवं सीमावर्ती जिलों की 15 स्कूली छात्राएं सोमवार को फूड पॉइजनिंग, बुखार और सिरदर्द के कारण बीमार पड़ गईं उनका स्वास्थ लाभ जाना। ये छात्राएं बालाघाट के सेवाभारती आश्रम में रहकर पढ़ाई करती हैं। सभी को जैन हॉस्पिटल बालाघाट में भर्ती कराया गया है। शुरुआत में,छात्रावास अधीक्षिका भारती गौतम ने बच्चों के बीमार होने को सामान्य बताया और केवल चेकअप कराने की बात कही। उन्होंने बच्चों के पेट खराब होने के लिए पारले बिस्किट को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि, बालिकाओं के बयान के बाद अधीक्षिका ने स्वीकार किया कि उन्हें नगर के एक निजी लॉन में आयोजित गुरूपूर्णिमा कार्यक्रम से लाए गए पेड़े दिए गए थे जिससे बच्चे दस्त और बुखार से पीड़ित हो गए। सभी बच्चों की हालत गंभीर अवस्था में है और उनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। डॉ. रेड्डी ने बताया कि सेवाभारती आश्रम से 15 बच्चों को भर्ती कराया गया है। इनमें से 8 बच्चों को लूज मोशन (दस्त) और 7 बच्चों को बुखार एवं सिरदर्द की शिकायत है। जानकारी के अनुसार, 2 अगस्त की शाम पवार मंगल भवन में आयोजित एक कार्यक्रम से प्रसाद के रूप में पेड़े आश्रम भेजे गए थे। आश्रम प्रशासन ने रात में इन पेड़ों को बालिकाओं में वितरित किया। रात्रि भोजन में दाल, चावल और कद्दू की सब्जी भी परोसी गई थी। विधायक मुंजारे ने बताया कि बच्चों से व्यक्तिगत मिलकर उनसे जाना कि आपका स्वास्थ्य कैसे खराब हुआ,बच्चों ने मुझे बताया कि हम सेवा भारती आश्रम में रह कर पढ़ाई करते है। 2 अगस्त की रात में हॉस्टल प्रबंधन के द्वारा हमे पेड़ा दिया गया जिसके खाने के बाद से ही हमें सिर दर्द, उल्टी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। जिसके बाद 3 अगस्त को सेवा भारती आश्रम के द्वारा हमे जैन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। विधायक मुंजारे ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि अगर किसी भी बच्चे के स्वास्थ के साथ आश्रम प्रबंधन द्वारा लापरवाही बरती गई तो उनपर कठोर कार्यवाही करने से पीछे नहीं हटूंगी। साथ ही जैन हॉस्पिटल के डॉक्टरों को 24 घंटे निगरानी कर उन्हें जल्दी से स्वस्थ करने के लिए कहा है। साथ ही अनुभा मुंजारे ने बोला कि आश्रम प्रबंधन के द्वारा सरकारी बूढ़ी हॉस्पिटल में भर्ती ना कर जैन हॉस्पिटल में भर्ती करना संदेहास्पद स्थिति उत्पन्न करती है। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की भी मांग की गई। जैन अस्पताल में भर्ती बालिकाओं में कुमारी अर्चना मेरवी,रेणुका टेकाम, प्राची मसराम,नव्या उइके,दामिनी धुर्वे, कौशिकी माड़वी,आरुषि उइके, दुर्गेश्वरी यादव, मयूरी माड़वी, माधुरी धुर्वे, प्रज्ञा टेकाम, अवनी कुलस्ते, अगीता वल्के और खुशबू खुसरे शामिल हैं।
    4
    बालाघाट में पेड़ा खाने से 15 छात्राएं बीमार, बच्चों के स्वास्थ के साथ खिलवाड़ ना किया जाए- अनुभा मुंजारे 

बालाघाट। बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे ने आज शाम शहर के बालाघाट स्थित जैन हॉस्पिटल पहुंच कर बालाघाट जिले के वनवासी क्षेत्रों एवं सीमावर्ती जिलों की 15 स्कूली छात्राएं सोमवार को फूड पॉइजनिंग, बुखार और सिरदर्द के कारण बीमार पड़ गईं उनका स्वास्थ लाभ जाना। 
ये छात्राएं बालाघाट के सेवाभारती आश्रम में रहकर पढ़ाई करती हैं। सभी को जैन हॉस्पिटल बालाघाट में भर्ती कराया गया है।
शुरुआत में,छात्रावास अधीक्षिका भारती गौतम ने बच्चों के बीमार होने को सामान्य बताया और केवल चेकअप कराने की बात कही। उन्होंने बच्चों के पेट खराब होने के लिए पारले बिस्किट को जिम्मेदार ठहराया।
हालांकि, बालिकाओं के बयान के बाद अधीक्षिका ने स्वीकार किया कि उन्हें नगर के एक निजी लॉन में आयोजित गुरूपूर्णिमा कार्यक्रम से लाए गए पेड़े दिए गए थे जिससे बच्चे दस्त और बुखार से पीड़ित हो गए। सभी बच्चों की हालत गंभीर अवस्था में है और उनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। डॉ. रेड्डी ने बताया कि सेवाभारती आश्रम से 15 बच्चों को भर्ती कराया गया है। इनमें से 8 बच्चों को लूज मोशन (दस्त) और 7 बच्चों को बुखार एवं सिरदर्द की शिकायत है।
जानकारी के अनुसार, 2 अगस्त की शाम पवार मंगल भवन में आयोजित एक कार्यक्रम से प्रसाद के रूप में पेड़े आश्रम भेजे गए थे। आश्रम प्रशासन ने रात में इन पेड़ों को बालिकाओं में वितरित किया। रात्रि भोजन में दाल, चावल और कद्दू की सब्जी भी परोसी गई थी।
विधायक मुंजारे ने बताया कि बच्चों से व्यक्तिगत मिलकर उनसे जाना कि आपका स्वास्थ्य कैसे खराब हुआ,बच्चों ने मुझे बताया कि हम सेवा भारती आश्रम में रह कर पढ़ाई करते है। 2 अगस्त की रात में हॉस्टल प्रबंधन के द्वारा हमे पेड़ा दिया गया जिसके खाने के बाद से ही हमें  सिर दर्द, उल्टी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। जिसके बाद 3 अगस्त को सेवा भारती आश्रम के द्वारा हमे जैन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 
विधायक मुंजारे ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि अगर किसी भी बच्चे के स्वास्थ के साथ आश्रम प्रबंधन द्वारा लापरवाही बरती गई तो उनपर कठोर कार्यवाही करने से पीछे नहीं हटूंगी। साथ ही जैन हॉस्पिटल के डॉक्टरों को 24 घंटे निगरानी कर उन्हें जल्दी से स्वस्थ करने के लिए कहा है। 
साथ ही अनुभा मुंजारे ने बोला कि आश्रम प्रबंधन के द्वारा सरकारी बूढ़ी हॉस्पिटल में भर्ती ना कर जैन हॉस्पिटल में भर्ती करना संदेहास्पद स्थिति उत्पन्न करती है। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की भी मांग की गई। 
जैन अस्पताल में भर्ती बालिकाओं में कुमारी अर्चना मेरवी,रेणुका टेकाम, प्राची मसराम,नव्या उइके,दामिनी धुर्वे, कौशिकी माड़वी,आरुषि उइके, दुर्गेश्वरी यादव, मयूरी माड़वी, माधुरी धुर्वे, प्रज्ञा टेकाम, अवनी कुलस्ते, अगीता वल्के और खुशबू खुसरे शामिल हैं।
    user_ASHISH NEWARE Journalist
    ASHISH NEWARE Journalist
    बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.