बालाघाट में पेड़ा खाने से 15 छात्राएं बीमार, बच्चों के स्वास्थ के साथ खिलवाड़ ना किया जाए- अनुभा मुंजारे बालाघाट। बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे ने आज शाम शहर के बालाघाट स्थित जैन हॉस्पिटल पहुंच कर बालाघाट जिले के वनवासी क्षेत्रों एवं सीमावर्ती जिलों की 15 स्कूली छात्राएं सोमवार को फूड पॉइजनिंग, बुखार और सिरदर्द के कारण बीमार पड़ गईं उनका स्वास्थ लाभ जाना। ये छात्राएं बालाघाट के सेवाभारती आश्रम में रहकर पढ़ाई करती हैं। सभी को जैन हॉस्पिटल बालाघाट में भर्ती कराया गया है। शुरुआत में,छात्रावास अधीक्षिका भारती गौतम ने बच्चों के बीमार होने को सामान्य बताया और केवल चेकअप कराने की बात कही। उन्होंने बच्चों के पेट खराब होने के लिए पारले बिस्किट को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि, बालिकाओं के बयान के बाद अधीक्षिका ने स्वीकार किया कि उन्हें नगर के एक निजी लॉन में आयोजित गुरूपूर्णिमा कार्यक्रम से लाए गए पेड़े दिए गए थे जिससे बच्चे दस्त और बुखार से पीड़ित हो गए। सभी बच्चों की हालत गंभीर अवस्था में है और उनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। डॉ. रेड्डी ने बताया कि सेवाभारती आश्रम से 15 बच्चों को भर्ती कराया गया है। इनमें से 8 बच्चों को लूज मोशन (दस्त) और 7 बच्चों को बुखार एवं सिरदर्द की शिकायत है। जानकारी के अनुसार, 2 अगस्त की शाम पवार मंगल भवन में आयोजित एक कार्यक्रम से प्रसाद के रूप में पेड़े आश्रम भेजे गए थे। आश्रम प्रशासन ने रात में इन पेड़ों को बालिकाओं में वितरित किया। रात्रि भोजन में दाल, चावल और कद्दू की सब्जी भी परोसी गई थी। विधायक मुंजारे ने बताया कि बच्चों से व्यक्तिगत मिलकर उनसे जाना कि आपका स्वास्थ्य कैसे खराब हुआ,बच्चों ने मुझे बताया कि हम सेवा भारती आश्रम में रह कर पढ़ाई करते है। 2 अगस्त की रात में हॉस्टल प्रबंधन के द्वारा हमे पेड़ा दिया गया जिसके खाने के बाद से ही हमें सिर दर्द, उल्टी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। जिसके बाद 3 अगस्त को सेवा भारती आश्रम के द्वारा हमे जैन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। विधायक मुंजारे ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि अगर किसी भी बच्चे के स्वास्थ के साथ आश्रम प्रबंधन द्वारा लापरवाही बरती गई तो उनपर कठोर कार्यवाही करने से पीछे नहीं हटूंगी। साथ ही जैन हॉस्पिटल के डॉक्टरों को 24 घंटे निगरानी कर उन्हें जल्दी से स्वस्थ करने के लिए कहा है। साथ ही अनुभा मुंजारे ने बोला कि आश्रम प्रबंधन के द्वारा सरकारी बूढ़ी हॉस्पिटल में भर्ती ना कर जैन हॉस्पिटल में भर्ती करना संदेहास्पद स्थिति उत्पन्न करती है। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की भी मांग की गई। जैन अस्पताल में भर्ती बालिकाओं में कुमारी अर्चना मेरवी,रेणुका टेकाम, प्राची मसराम,नव्या उइके,दामिनी धुर्वे, कौशिकी माड़वी,आरुषि उइके, दुर्गेश्वरी यादव, मयूरी माड़वी, माधुरी धुर्वे, प्रज्ञा टेकाम, अवनी कुलस्ते, अगीता वल्के और खुशबू खुसरे शामिल हैं।
बालाघाट में पेड़ा खाने से 15 छात्राएं बीमार, बच्चों के स्वास्थ के साथ खिलवाड़ ना किया जाए- अनुभा मुंजारे बालाघाट। बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे ने आज शाम शहर के बालाघाट स्थित जैन हॉस्पिटल पहुंच कर बालाघाट जिले के वनवासी क्षेत्रों एवं सीमावर्ती जिलों की 15 स्कूली छात्राएं सोमवार को फूड पॉइजनिंग, बुखार और सिरदर्द के कारण बीमार पड़ गईं उनका स्वास्थ लाभ जाना। ये छात्राएं बालाघाट के सेवाभारती आश्रम में रहकर पढ़ाई करती हैं। सभी को जैन हॉस्पिटल बालाघाट में भर्ती कराया गया है। शुरुआत में,छात्रावास अधीक्षिका भारती गौतम ने बच्चों के बीमार होने को सामान्य बताया और केवल चेकअप कराने की बात कही। उन्होंने बच्चों के पेट खराब होने के लिए पारले बिस्किट को
जिम्मेदार ठहराया। हालांकि, बालिकाओं के बयान के बाद अधीक्षिका ने स्वीकार किया कि उन्हें नगर के एक निजी लॉन में आयोजित गुरूपूर्णिमा कार्यक्रम से लाए गए पेड़े दिए गए थे जिससे बच्चे दस्त और बुखार से पीड़ित हो गए। सभी बच्चों की हालत गंभीर अवस्था में है और उनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। डॉ. रेड्डी ने बताया कि सेवाभारती आश्रम से 15 बच्चों को भर्ती कराया गया है। इनमें से 8 बच्चों को लूज मोशन (दस्त) और 7 बच्चों को बुखार एवं सिरदर्द की शिकायत है। जानकारी के अनुसार, 2 अगस्त की शाम पवार मंगल भवन में आयोजित एक कार्यक्रम से प्रसाद के रूप में पेड़े आश्रम भेजे गए थे। आश्रम प्रशासन ने
रात में इन पेड़ों को बालिकाओं में वितरित किया। रात्रि भोजन में दाल, चावल और कद्दू की सब्जी भी परोसी गई थी। विधायक मुंजारे ने बताया कि बच्चों से व्यक्तिगत मिलकर उनसे जाना कि आपका स्वास्थ्य कैसे खराब हुआ,बच्चों ने मुझे बताया कि हम सेवा भारती आश्रम में रह कर पढ़ाई करते है। 2 अगस्त की रात में हॉस्टल प्रबंधन के द्वारा हमे पेड़ा दिया गया जिसके खाने के बाद से ही हमें सिर दर्द, उल्टी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। जिसके बाद 3 अगस्त को सेवा भारती आश्रम के द्वारा हमे जैन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। विधायक मुंजारे ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि अगर किसी भी बच्चे
के स्वास्थ के साथ आश्रम प्रबंधन द्वारा लापरवाही बरती गई तो उनपर कठोर कार्यवाही करने से पीछे नहीं हटूंगी। साथ ही जैन हॉस्पिटल के डॉक्टरों को 24 घंटे निगरानी कर उन्हें जल्दी से स्वस्थ करने के लिए कहा है। साथ ही अनुभा मुंजारे ने बोला कि आश्रम प्रबंधन के द्वारा सरकारी बूढ़ी हॉस्पिटल में भर्ती ना कर जैन हॉस्पिटल में भर्ती करना संदेहास्पद स्थिति उत्पन्न करती है। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की भी मांग की गई। जैन अस्पताल में भर्ती बालिकाओं में कुमारी अर्चना मेरवी,रेणुका टेकाम, प्राची मसराम,नव्या उइके,दामिनी धुर्वे, कौशिकी माड़वी,आरुषि उइके, दुर्गेश्वरी यादव, मयूरी माड़वी, माधुरी धुर्वे, प्रज्ञा टेकाम, अवनी कुलस्ते, अगीता वल्के और खुशबू खुसरे शामिल हैं।
- दतिया विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस की शानदार जीत, कटंगी में आतिशबाजी कर मनाया जश्न, पूर्व सांसद बोले- जनता का भाजपा से उठा भरोसा1
- Seoni News: मानव तस्करी के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बताए बचाव के अहम उपाय1
- सिवनी में 'एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ' पहल की शुरुआत: आशा कार्यकर्ता चित्रा परते और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बबीता कुशवाहा बनीं जिले की पहली सम्मानित कर्मचारी सिवनी कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना की अभिनव पहल पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले मैदानी कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए 'एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ' योजना शुरू की गई है, जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ता चित्रा परते को दस्तक अभियान व एबीएचए आईडी निर्माण में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने और महिला व बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बबीता कुशवाहा को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व विभिन्न सरकारी आईडी निर्माण में उत्कृष्ट योगदान देने पर जुलाई-2026 के प्रथम सम्मान से नवाजा गया।1
- खवासा टोल प्लाजा विवाद: एफआईआर से भड़का ग्रामीणों का आक्रोश, सैकड़ों लोग पहुंचे एसपी कार्यालय नेशनल हाईवे-44 स्थित खवासा टोल प्लाजा पर स्थानीय ग्रामीणों और टोल प्रबंधन के बीच चल रहा विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। टोल प्रबंधन की शिकायत पर कुरई थाना पुलिस ने चार नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ हंगामा, मारपीट, तोड़फोड़ और शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। इससे नाराज सैकड़ों ग्रामीण सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय लोगों और महाराष्ट्र से आने वाले व्यापारियों से बार-बार टोल वसूला जा रहा है। एसपी से मुलाकात नहीं होने पर ग्रामीणों ने बरघाट विधायक कमल मर्सकोले से मुलाकात की, जिन्होंने निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।1
- दतिया की हार पर पहली बार बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव! आखिर क्या कहा? दतिया उपचुनाव की हार पर मुख्यमंत्री मोहन यादव के बयान पर आपकी क्या राय है?1
- भवन विहीन है वनग्राम घुघरी का माध्यमिक विद्यालय खुले रंगमंच पर पढ़ने को मजबूर छात्र, ग्रामीणों ने प्रशासन से की स्थाई स्कूल भवन की मांग भवन विहीन है वनग्राम घुघरी का माध्यमिक विद्यालय खुले रंगमंच पर पढ़ने को मजबूर छात्र, ग्रामीणों ने प्रशासन से की स्थाई स्कूल भवन की मांग मंडला। शिक्षा व्यवस्था के बड़े दावों की पोल नारायणगंज विकासखंड के वन ग्राम घुघरी में खुल रही है। यहाँ का वन ग्राम घुघरी में शासकीय माध्यमिक विद्यालय भवन विहीन है, जिसके कारण नौनिहाल गांव के खुले सार्वजनिक रंगमंच पर शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं। विद्यालय में कक्षा 6वीं से 8वीं तक कुल 30 छात्र-छात्राएं दर्ज हैं। अपना भवन न होने से बच्चों को जमीन पर बैठना पड़ता है। खुले मंच पर बारिश, धूप और बाहरी शोरगुल के कारण बच्चों की एकाग्रता भंग होती है और पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इससे शिक्षकों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित ग्रामीणों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से जल्द से जल्द सर्वसुविधायुक्त स्थाई शाला भवन निर्माण की पुरजोर मांग की है। 00000000000000000000000001
- नए कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला कार्यभार, संवेदनशील और पारदर्शी प्रशासन पर दिया जोर अधिकारियों को फील्ड विजिट बढ़ाने के निर्देश।1
- विधायक दिनेश राय मुनमुन ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय में किया भूमिपूजन, किया पौधरोपण सिवनी। महावीर वार्ड स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने भूमिपूजन कर नए निर्माण कार्यों की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक मुनमुन ने कहा कि शिक्षा का विकास और पर्यावरण संरक्षण, दोनों ही समाज के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं।1
- Seoni News: रोड रोलर से कुचले गए 65 मॉडिफाइड साइलेंसर, सिवनी पुलिस का बड़ा एक्शन1