अमरवाड़ा के ग्राम कहुआ के गिधियाकोल में 4 माह से आम रास्ता बंद, 30-40 परिवारों का जीना मुहाल, परेशान होकर पहुंचे थाना अमरवाड़ा अमरवाड़ा के ग्राम कहुआ के गिधियाकोल में चार माह से आम रास्ता बंद होने से तीस-चालीस परिवारों का जीना मुहाल हो गया है जिससे परेशान होकर ग्रामीण थाना अमरवाड़ा पहुंचे हैं और बच्चों की पढ़ाई तथा मरीजों का इलाज अटकने के बाद सरपंच और प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर रास्ता खुलवाने की गुहार लगाई है अमरवाड़ा के ग्राम कहुआ के गिधियाकोल मोहल्ले में पिछले चार महीनों से आम रास्ते के बंद होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है पूर्वजों के समय से इस्तेमाल में आ रहे इस रास्ते को बंद कर दिए जाने से लगभग बीस से बाईस मकानों के निवासी और उनके परिवार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं जिनकी जनसंख्या एक सौ दस के करीब है ग्रामीणों द्वारा सरपंच महोदय और प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपे गए आवेदन के अनुसार गिधियाकोल मोहल्ले का यह मार्ग मुख्य सड़क स्कूल सोसाइटी और दुकानों तक पहुंचने का एकमात्र जरिया है जिसकी दूरी मुख्य मार्ग और खेतों तक लगभग एक किलोमीटर है ग्रामीणों का आरोप है कि वॉशिंग एवं चैना और अमर सिंह चौहान द्वारा पिछले चार महीनों से इस रास्ते को बंद कर दिया गया है ग्राम वासियों द्वारा बताया गया कि कृषि कार्य और दैनिक आवागमन प्रभावित हुआ है इससे पहले कभी किसी ने इस रास्ते से आने-जाने पर रोक नहीं लगाई थी लेकिन अब रास्ता बंद होने के कारण खेतों से पैरा भूसा एवं कृषि सामग्री ले जाने में भारी समस्या आ रही है इसके साथ ही स्कूली बच्चों और दुकान तथा बाजार जाने वाले लोगों को भी लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है पटवारी द्वारा बताया गया कि हनुमान मंदिर से कुआं तक सरकारी जमीन है और सरकारी जमीन पर वॉशिंग चौहान के द्वारा कुआं और बंधन बनाई गई है जिससे आना-जाना प्रभावित हो रहा है स्थानीय निवासियों ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि यदि मोहल्ले में कोई प्रसव का मामला हो या कोई व्यक्ति अचानक बीमार पड़ जाए तो एम्बुलेंस या चार पहिया वाहन का अंदर आना असंभव हो गया है मरीज को अस्पताल ले जाने में जान का जोखिम बना रहता है ग्रामवासी चाहते हैं कि इस समस्या का जल्द से जल्द निराकरण हो
अमरवाड़ा के ग्राम कहुआ के गिधियाकोल में 4 माह से आम रास्ता बंद, 30-40 परिवारों का जीना मुहाल, परेशान होकर पहुंचे थाना अमरवाड़ा अमरवाड़ा के ग्राम कहुआ के गिधियाकोल में चार माह से आम रास्ता बंद होने से तीस-चालीस परिवारों का जीना मुहाल हो गया है जिससे परेशान होकर ग्रामीण थाना अमरवाड़ा पहुंचे हैं और बच्चों की पढ़ाई तथा मरीजों का इलाज अटकने के बाद सरपंच और प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर रास्ता खुलवाने की गुहार लगाई है अमरवाड़ा के ग्राम कहुआ के गिधियाकोल मोहल्ले में पिछले चार महीनों से आम रास्ते के बंद होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है पूर्वजों के समय से इस्तेमाल में आ रहे इस रास्ते को बंद कर दिए जाने से लगभग बीस से बाईस मकानों के निवासी और उनके परिवार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं जिनकी जनसंख्या एक सौ दस के करीब है ग्रामीणों द्वारा सरपंच महोदय और प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपे गए आवेदन के अनुसार गिधियाकोल मोहल्ले का यह मार्ग मुख्य सड़क स्कूल सोसाइटी और दुकानों तक पहुंचने का एकमात्र जरिया है जिसकी दूरी मुख्य मार्ग और खेतों तक लगभग एक किलोमीटर है ग्रामीणों का आरोप
है कि वॉशिंग एवं चैना और अमर सिंह चौहान द्वारा पिछले चार महीनों से इस रास्ते को बंद कर दिया गया है ग्राम वासियों द्वारा बताया गया कि कृषि कार्य और दैनिक आवागमन प्रभावित हुआ है इससे पहले कभी किसी ने इस रास्ते से आने-जाने पर रोक नहीं लगाई थी लेकिन अब रास्ता बंद होने के कारण खेतों से पैरा भूसा एवं कृषि सामग्री ले जाने में भारी समस्या आ रही है इसके साथ ही स्कूली बच्चों और दुकान तथा बाजार जाने वाले लोगों को भी लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है पटवारी द्वारा बताया गया कि हनुमान मंदिर से कुआं तक सरकारी जमीन है और सरकारी जमीन पर वॉशिंग चौहान के द्वारा कुआं और बंधन बनाई गई है जिससे आना-जाना प्रभावित हो रहा है स्थानीय निवासियों ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि यदि मोहल्ले में कोई प्रसव का मामला हो या कोई व्यक्ति अचानक बीमार पड़ जाए तो एम्बुलेंस या चार पहिया वाहन का अंदर आना असंभव हो गया है मरीज को अस्पताल ले जाने में जान का जोखिम बना रहता है ग्रामवासी चाहते हैं कि इस समस्या का जल्द से जल्द निराकरण हो
- दतिया उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल की प्रतिक्रिया आई सामने1
- सीमा पार से विकास की सौगात: महाराष्ट्र सांसद निधि से सावंगी को 10 लाख, सरपंच सुजाता राउत की पहल बनी मिसाल बैतूल/प्रभातपट्टन। ग्राम पंचायत सावंगी ने विकास की दिशा में एक अनूठी उपलब्धि हासिल की है। महाराष्ट्र के अमरावती से राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल एस. बोंडे की सांसद निधि (MPLADS) से 10 लाख रुपये की लागत से शिवाजी चौक पर चबूतरा एवं पेविंग ब्लॉक निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ। ग्रामीणों के अनुसार, मध्य प्रदेश के सीमावर्ती गांव के लिए दूसरे राज्य के सांसद से निधि स्वीकृत होना सरपंच सौ. सुजाता राउत की सक्रिय पहल और दूरदर्शी सोच का परिणाम है। उनके नेतृत्व में पंचायत में कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, ओपन जिम, कंक्रीट सड़कें, नालियां और बेहतर प्रकाश व्यवस्था जैसे कई विकास कार्य किए जा चुके हैं।यह मामला जिला प्रशासन और जिला योजना कार्यालय में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि जब महाराष्ट्र से स्वीकृत सांसद निधि के दस्तावेज जिला योजना कार्यालय पहुंचे, तो अंतरराज्यीय विकास कार्यों के लिए विशेष प्रशासनिक प्रक्रिया अपनानी पड़ी। सामान्यतः एक राज्य के सांसद की निधि दूसरे राज्य के गांव में स्वीकृत होने के मामले बेहद कम देखने को मिलते हैं, इसलिए इसे प्रशासनिक स्तर पर भी एक अनूठी पहल माना जा रहा है। सरपंच सुजाता राउत ने कहा कि उनका लक्ष्य सावंगी के लोगों को शहर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना है और गांव के विकास के लिए हर स्तर पर सहयोग जुटाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। 10 लाख रुपये की इस परियोजना से शिवाजी चौक का कायाकल्प होगा और ग्रामीणों को सार्वजनिक कार्यक्रमों एवं बैठकों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। ग्रामीणों ने इस पहल को सावंगी के विकास में ऐतिहासिक कदम बताते हुए सरपंच की कार्यशैली की सराहना की है। सीमा पार से विकास की सौगात: महाराष्ट्र सांसद निधि से सावंगी को 10 लाख, सरपंच सुजाता राउत की पहल बनी मिसाल बैतूल/प्रभातपट्टन। ग्राम पंचायत सावंगी ने विकास की दिशा में एक अनूठी उपलब्धि हासिल की है। महाराष्ट्र के अमरावती से राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल एस. बोंडे की सांसद निधि (MPLADS) से 10 लाख रुपये की लागत से शिवाजी चौक पर चबूतरा एवं पेविंग ब्लॉक निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ। ग्रामीणों के अनुसार, मध्य प्रदेश के सीमावर्ती गांव के लिए दूसरे राज्य के सांसद से निधि स्वीकृत होना सरपंच सौ. सुजाता राउत की सक्रिय पहल और दूरदर्शी सोच का परिणाम है। उनके नेतृत्व में पंचायत में कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, ओपन जिम, कंक्रीट सड़कें, नालियां और बेहतर प्रकाश व्यवस्था जैसे कई विकास कार्य किए जा चुके हैं।यह मामला जिला प्रशासन और जिला योजना कार्यालय में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि जब महाराष्ट्र से स्वीकृत सांसद निधि के दस्तावेज जिला योजना कार्यालय पहुंचे, तो अंतरराज्यीय विकास कार्यों के लिए विशेष प्रशासनिक प्रक्रिया अपनानी पड़ी। सामान्यतः एक राज्य के सांसद की निधि दूसरे राज्य के गांव में स्वीकृत होने के मामले बेहद कम देखने को मिलते हैं, इसलिए इसे प्रशासनिक स्तर पर भी एक अनूठी पहल माना जा रहा है। सरपंच सुजाता राउत ने कहा कि उनका लक्ष्य सावंगी के लोगों को शहर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना है और गांव के विकास के लिए हर स्तर पर सहयोग जुटाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। 10 लाख रुपये की इस परियोजना से शिवाजी चौक का कायाकल्प होगा और ग्रामीणों को सार्वजनिक कार्यक्रमों एवं बैठकों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। ग्रामीणों ने इस पहल को सावंगी के विकास में ऐतिहासिक कदम बताते हुए सरपंच की कार्यशैली की सराहना की है।1
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर आमला में विजय उत्सव, जनपद चौक पर फोड़े पटाखे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी, जीत को जनता के विश्वास और परिवर्तन का संदेश बताया आमला। मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर सोमवार शाम आमला के जनपद चौक पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आमला के प्रदेश प्रतिनिधि मनोज मालवे एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेंद्र भावसार के नेतृत्व में विजय उत्सव मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी तथा आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम के दौरान जनपद चौक कांग्रेस के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने "जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस" के नारे लगाते हुए जीत का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। नेताओं ने कहा कि दतिया की जनता ने कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों, संगठन की मेहनत और जनता के मुद्दों पर किए गए संघर्ष पर अपना विश्वास जताया है। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत प्रदेश की राजनीति में बदलाव का संकेत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता, मेहनत और जनता से लगातार जुड़े रहने का ही परिणाम है कि दतिया की जनता ने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया। नेताओं ने इसे लोकतंत्र, जनविश्वास और जनभावनाओं की जीत बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। विजय उत्सव में बोरदेही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेश यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी, नगर पालिका उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, मंडलम अध्यक्ष पवन यादव, गोलू देशमुख, पिंटू हाथी, सुभाष देशमुख, गणेश ढोमने, श्याम सोनी, नीरज सोनी, छन्नू बेले, गोलू यादव, सीमा अतुलकर, युवक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष नागले, एनएसयूआई के नवीन सोनेकर, सागर राठौर, बिसराम उइके सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।2
- जनपद चौक आमला में दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर आमला में जश्न, पटाखे फोड़कर बांटी मिठाइयाँ1
- mandir mandir me jhagda chalu mandir ke upar se1
- दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत पर पांढुर्णा में मनाया गया जश्न पांढुर्णा 03 अगस्त मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के आज घोषित हुए परिणामों में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी आदरणीय श्री कुंवर घनश्याम सिंह जी की छह हजार से अधिक वोटों से शानदार और ऐतिहासिक जीत दर्ज हुई है इस बड़ी जीत के बाद से ही प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है इसी कड़ी में आज जिला मुख्यालय पांढुर्णा में भी जिला एवं नगर कांग्रेस कमेटी के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा बेहद हर्षोल्लास के साथ जोरदार जश्न मनाया गया आज शाम स्थानीय तीन शेर चौक पर जिलेभर से आए कांग्रेस पार्टी के तमाम छोटे-बड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी और जमकर आतिशबाजी की इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई तथा कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद और घनश्याम सिंह जिंदाबाद के नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया चुनावी नतीजों की इस खुशी में आतिशबाजी का यह सिलसिला काफी देर तक चलता रहा इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में मिली यह शानदार जीत आदरणीय कुंवर घनश्याम सिंह जी की लोकप्रियता के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी की जनहितकारी नीतियों और आम जनता के अटूट विश्वास की जीत है वक्ताओं ने कहा कि दतिया की जनता ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और कार्यशैली को पूरी तरह से नकारते हुए कांग्रेस पार्टी के पक्ष में अपना भारी समर्थन दिया है यह परिणाम इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है और यह जीत आगामी समय में पूरे मध्य प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए एक नई ऊर्जा और संजीवनी का काम करेगी इस भव्य जश्न और आतिशबाजी के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री जतन उईके जी एवं पांढुर्णा विधायक श्री निलेश उईके जी विशेष रूप से उपस्थित रहे जिनके मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई इस जश्न में जिला ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के समस्त अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी, सक्रिय कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे जारीकर्ता जिला कांग्रेस कमेटी पांढुर्णा मध्य प्रदेश1
- बैतूल बडोरा कृषि उपज मंडी में बलराम महोत्सव का हुआ आयोजन बैतूल बडोरा कृषि मंडी में बलराम महोत्सव का हुआ आयोजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूरे जिले भर से कृषक उपस्थित हुए, उन्नत किसानों के द्वारा अलग-अलग स्टॉल भी लगाए गए कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा बलराम और सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप किया गया, जिसके बाद उज्जैन से आए कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को फसलों के बारे में विस्तार पूर्वक और उन्नत कृषि के बारे में जानकारी दी गई,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल बैतूल के विधायक भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में कृषक मौजूद रहे । बड़ोरा मंडी में आए समस्त किसानों को मुख्यमंत्री के द्वारा लाइव कृषि लाभ के फायदे और योजनाओं की जानकारी साझा की गई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खेती की नई तकनीकें ही किसानों की समृद्धि का नया द्वार हैं। किसान जितना अधिक नई तकनीकों, आधुनिक कृषि पद्धतियों और शासन की योजनाओं से जुड़ेंगे, उनकी आय उतनी ही बढ़ेगी और खेती अधिक लाभकारी बनेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में उद्यानिकी (बागवानी) फसलों का उत्पादन बढ़ता जा रहा है। बागवानी फसलों के विकास एवं विस्तार में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए देश का पहला पुरस्कार मध्यप्रदेश को मिला है। यह हमारी सरकार की किसानों की जिंदगी को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है।हमारी सरकार खेत से बाजार तक पूरी कृषि मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है। फूड प्रोसेसिंग, वेयरहाउसिंग, कोल्ड चेन, ग्रेडिंग, पैकेजिंग, वैल्यू एडिशन तथा कृषि निर्यात को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है और उसका एकमात्र संकल्प है कि किसानों को उनकी मेहनत का पूरा मूल्य मिले तथा खेती वास्तविक अर्थों में लाभ का व्यवसाय बने। बलराम कृषि महोत्सव के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। "बलराम कृषि महोत्सव" के दौरान अतिथियों ने रातामाटी की कु.अश्विनी रावत को अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियन उपलब्धि, गेहुरास निवासी आयुष गांगरे को इसरो में चयन, ग्राम कुमारिया निवासी शिवम खोडके को एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर, जीन निवासी विशाखा धोटे को एमपीपीएससी के माध्यम से सहायक प्राध्यापक इतिहास पद पर चयन, सांवरी निवासी विनय सिंह रघुवंशी को परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक सहायक पद पर चयन, साईंखेड़ा निवासी कु.हर्षिता पंवार को नीट यूजी में चयन, खेड़ीकोर्ट निवासी कु.याशिका पंडागरे को जेईई में चयन तथा हिवरखेड़ी निवासी सुमित सिंह सिसोदिया को सब इंस्पेक्टर पद पर चयन होने पर सम्मानित किया गया। बलराम कृषि महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उत्पादों की जानकारी प्राप्त की। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की प्रदर्शनी में उन्होंने कुटकी, रागी, बाजरा, सावा, गडमल सहित जैविक खाद से तैयार उत्पादों एवं जैविक दवाइयों की जानकारी ली। वहीं मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार सरसों का तेल, प्राकृतिक शहद एवं अन्य स्थानीय उत्पादों का अवलोकन कर उनकी सराहना की। इसके अलावा प्रभारी मंत्री ने उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मत्स्य पालन विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, अंत्यावसायी विभाग, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, भू-अभिलेख विभाग तथा कृषि अभियांत्रिकी विभाग की प्रदर्शनी का भी अवलोकन कर विभागीय गतिविधियों और योजनाओं की जानकारी की।1
- राजस्व विभाग में रिश्वतखोरी का बड़ा आरोप भूमि संबंधी कार्य के नाम पर पटवारी पर 50 हजार रुपये मांगने का आरोप,एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन दतालावादी की महिला ने लगाए गंभीर आरोप, ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ पहुंची एसडीएम कार्यालय निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग राजस्व विभाग में रिश्वतखोरी का बड़ा आरोप भूमि संबंधी कार्य के नाम पर पटवारी पर 50 हजार रुपये मांगने का आरोप,एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन दतालावादी की महिला ने लगाए गंभीर आरोप, ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ पहुंची एसडीएम कार्यालय निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग जुन्नारदेव----जुन्नारदेव तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत दतालावादी से राजस्व विभाग से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां पदस्थ पटवारी सत्यभान कुशवाह पर भूमि संबंधी कार्य कराने के नाम पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया है। इस मामले को लेकर ग्राम पंचायत दतालावादी निवासी श्रीमती ललिता मरकाम ने ग्राम पंचायत सदस्यों एवं ग्रामीणों के साथ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय पहुंचकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में महिला ने आरोप लगाया है कि उनकी जमीन संबंधी कार्रवाई एवं राजस्व कार्य कराने के लिए संबंधित पटवारी ने 50 हजार रुपये की मांग की। उन्हें यह भरोसा दिलाया गया कि राशि देने के बाद उनका कार्य तत्काल कर दिया जाएगा, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद न तो कार्य पूरा किया गया और न ही उन्हें न्याय मिला। महिला ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया कि इस पूरे घटनाक्रम में उन्हें लगातार परेशान किया गया। महिला ने अपने आवेदन में कहा है कि यदि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तो वास्तविक तथ्य सामने आ जाएंगे। उनका आरोप है कि संबंधित पटवारी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध रूप से रिश्वत की मांग की, जिससे शासन की पारदर्शी व्यवस्था और राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न खड़े हो गए हैं। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग---- एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पटवारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत विभागीय एवं वैधानिक कार्रवाई की जाए। साथ ही महिला के लंबित भूमि संबंधी कार्यों का भी नियमानुसार निराकरण कराया जाए। जनप्रतिनिधियों ने भी उठाई निष्पक्ष जांच की मांग--- इस मामले को लेकर जनपद पंचायत के सदस्यगण भी एसडीएम कार्यालय पहुंचे और उन्होंने भी प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यदि इस प्रकार के मामलों में समय रहते कार्रवाई नहीं होती है तो आम जनता का प्रशासन पर विश्वास कमजोर होगा। प्रशासन की जांच पर टिकी सबकी निगाहें---- एसडीएम कार्यालय ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच प्रक्रिया प्रारंभ करने का आश्वासन दिया है। अब प्रशासनिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि लगाए गए आरोप कितने सही हैं। यदि जांच में आरोप प्रमाणित होते हैं तो यह मामला राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई का आधार बन सकता है।1