Shuru
Apke Nagar Ki App…
mandir mandir me jhagda chalu mandir ke upar se
Vijay Bindvare
mandir mandir me jhagda chalu mandir ke upar se
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सैकड़ों ग्रामीणों ने आमला जनपद में कलेक्टर के नाम जनपद सीईओ को सौंपा आवेदन *अपने टीवी स्क्रीन पर TNP NEWS चैनल के मेरा जिला मेरी खबर बुलेटिन मे रात 9:30 बजे में देखे आमला की खबर* *सैकड़ों ग्रामीणों ने आमला जनपद में कलेक्टर के नाम जनपद सीईओ को सौंपा आवेदन* *धन्नुढ़ाना से सोमलापुर तक करीब दो किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग* *धन्नूढाना के ग्रामीणो ने शासन प्रशासन से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है* *क्षेत्रीय विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियो ओर शासन प्रशासन को कई बार अवगत करवा चुके* 👉 *आप देख सकते हो TNP न्यूज़ चैनल को अपने टीवी स्क्रीन पर* *आपके टीवी स्क्रीन पर TNP News चैनल उपलब्ध है* *टाटा स्काई - 541* *एयरटेल - 367* *जिओ टीवी -3008* *फ्री डिश - 98* *डिश टीवी - 4038* *साथ ही समस्त ओटीटी पर भी उपलब्ध है जैसे* *टाटा प्ले -541* *एयरटेल एक्सट्रीम -367* 👉 *अब आमला में लोकल डिस्क के चैनल नंबर 68 golu red tv पर उपलब्ध है* 👉 *जुड़ने के लिए सम्पर्क करें* *फेसबुक पेज #TNP News Amla को सर्च करे* *रोजाना समाचारों के अपडेट पाने के लिए* *खबर को लाईक👍,कमेंट, शेयर व facebook, X, Instaपर TNP न्यूज को 🛎️सबस्क्राइब अवश्य करे* *चैनल पर खबर, विज्ञापन आदि व अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करे* *आमला ब्यूरो विक्की पारधी* *कार्यालय का पता* *माँ शेरावाली न्यूज एजेंसी बस स्टैंड गंज आमला जिला बैतूल (म.प्र.)*1
- बोरीखुर्द गांव में कांग्रेस के कार्यकर्ता ओ ने दतिया में काग्रेस की जीत की खुशी में मिठाई खिलाकर सभी को बधाई दी, फटाखे फोड़कर मनाया जश्न1
- mandir mandir me jhagda chalu mandir ke upar se1
- हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मुलताई, सावन के पहले सोमवार बाबा महाकाल की भव्य पालकी यात्रा हुई संपन् धर्म नगरी मुलताई में सावन के प्रथम सोमवार पर बाबा महाकाल की द्वितीय वर्ष की भव्य पालकी यात्रा श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुई। दोपहर में श्री सत्यनारायण मंदिर ताप्ती तट पर वैदिक ब्राह्मणों द्वारा पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजन-अर्चन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। शाम 4 बजे बाबा महाकाल की सुसज्जित पालकी नगर भ्रमण के लिए निकली। पालकी यात्रा श्री सत्यनारायण मंदिर से प्रारंभ होकर ताप्ती परिक्रमा मार्ग, जैन कोल्ड्रिंक, गांधी चौक, यादव प्रेस सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर पुनः मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” और “जय श्री महाकाल” के जयघोष लगाए। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बाबा महाकाल की पालकी का स्वागत किया गया। डमरू, शंखनाद, वैदिक मंत्रोच्चार और आकर्षक झांकियों ने पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया।रात्रि में भस्म आरती, महाआरती एवं महाप्रसादी वितरण के साथ पहले सोमवार के कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन समिति और आचार्य पंडित राहुल शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए आगामी सोमवार को भी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की। हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मुलताई, सावन के पहले सोमवार बाबा महाकाल की भव्य पालकी यात्रा हुई संपन् धर्म नगरी मुलताई में सावन के प्रथम सोमवार पर बाबा महाकाल की द्वितीय वर्ष की भव्य पालकी यात्रा श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुई। दोपहर में श्री सत्यनारायण मंदिर ताप्ती तट पर वैदिक ब्राह्मणों द्वारा पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजन-अर्चन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। शाम 4 बजे बाबा महाकाल की सुसज्जित पालकी नगर भ्रमण के लिए निकली। पालकी यात्रा श्री सत्यनारायण मंदिर से प्रारंभ होकर ताप्ती परिक्रमा मार्ग, जैन कोल्ड्रिंक, गांधी चौक, यादव प्रेस सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर पुनः मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” और “जय श्री महाकाल” के जयघोष लगाए। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बाबा महाकाल की पालकी का स्वागत किया गया। डमरू, शंखनाद, वैदिक मंत्रोच्चार और आकर्षक झांकियों ने पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया।रात्रि में भस्म आरती, महाआरती एवं महाप्रसादी वितरण के साथ पहले सोमवार के कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन समिति और आचार्य पंडित राहुल शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए आगामी सोमवार को भी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की।1
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर आमला में विजय उत्सव, जनपद चौक पर फोड़े पटाखे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी, जीत को जनता के विश्वास और परिवर्तन का संदेश बताया आमला। मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर सोमवार शाम आमला के जनपद चौक पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आमला के प्रदेश प्रतिनिधि मनोज मालवे एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेंद्र भावसार के नेतृत्व में विजय उत्सव मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी तथा आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम के दौरान जनपद चौक कांग्रेस के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने "जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस" के नारे लगाते हुए जीत का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। नेताओं ने कहा कि दतिया की जनता ने कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों, संगठन की मेहनत और जनता के मुद्दों पर किए गए संघर्ष पर अपना विश्वास जताया है। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत प्रदेश की राजनीति में बदलाव का संकेत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता, मेहनत और जनता से लगातार जुड़े रहने का ही परिणाम है कि दतिया की जनता ने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया। नेताओं ने इसे लोकतंत्र, जनविश्वास और जनभावनाओं की जीत बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। विजय उत्सव में बोरदेही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेश यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी, नगर पालिका उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, मंडलम अध्यक्ष पवन यादव, गोलू देशमुख, पिंटू हाथी, सुभाष देशमुख, गणेश ढोमने, श्याम सोनी, नीरज सोनी, छन्नू बेले, गोलू यादव, सीमा अतुलकर, युवक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष नागले, एनएसयूआई के नवीन सोनेकर, सागर राठौर, बिसराम उइके सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।2
- पार्ट-टाइम जॉब का झांसा देकर 2.25 लाख की साइबर ठगी, आरोपी शाजापुर से गिरफ्तार होटल रेटिंग के बदले कमाई का दिया लालच, पहले छोटी रकम लौटाकर जीता भरोसा; फिर कराए लाखों रुपये जमा 20 हजार के लालच में साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था बैंक खाता, कोतवाली पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंच बनाई बैतूल। सोशल मीडिया पर पार्ट-टाइम जॉब और होटल रेटिंग के जरिए कमाई का लालच देकर एक महिला से 2 लाख 25 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले से जुड़े आरोपी फरीद खां को शाजापुर जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने 20 हजार रुपये के लालच में अपना बैंक खाता साइबर ठगी के लिए उपलब्ध कराया था। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे एवं एसडीओपी बैतूल अन्नपूर्णा सिरसाम के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। इंस्टाग्राम पर पार्ट-टाइम जॉब तलाशना पड़ा महंगा पुलिस के मुताबिक कारगिल चौक, सदर बैतूल निवासी महिला ने 17 फरवरी 2026 को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि 12 जनवरी को वह इंस्टाग्राम पर पार्ट-टाइम जॉब तलाश रही थी। इसी दौरान एक लिंक पर क्लिक करने के बाद उसका संपर्क एक व्हाट्सएप नंबर से हुआ। सामने वाले व्यक्ति ने होटल को ऑनलाइन रेटिंग देने के बदले कमाई का लालच दिया। शुरुआत में महिला को छोटे-छोटे टास्क दिए गए। उससे 150, 150, 350, 250 और 1300 रुपये निवेश करवाए गए और बदले में करीब 3 हजार रुपये वापस देकर उसका विश्वास जीत लिया गया। पहले भरोसा जीता, फिर जमा कराए 2.25 लाख महिला का विश्वास जीतने के बाद आरोपियों ने उससे पहले 5 हजार और फिर 70 हजार रुपये निवेश करवाए। जब इसके बाद कोई राशि वापस नहीं मिली तो महिला ने पैसे के संबंध में जानकारी मांगी। इस पर उसे बताया गया कि सिस्टम हैक हो गया है और दोबारा जॉब शुरू करने के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये और निवेश करने होंगे। पहले जमा किए गए 75 हजार रुपये वापस मिलने की उम्मीद में महिला ने आरोपियों के बताए अनुसार दोबारा 1 लाख 50 हजार रुपये जमा कर दिए। इसके बावजूद रकम वापस नहीं मिली। इस तरह महिला से कुल 2 लाख 25 हजार रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई। तकनीकी जांच से शाजापुर पहुंची पुलिस शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 124/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ जांच शुरू की। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से संदिग्ध की पहचान की गई। पुलिस टीम ने फरीद खां पिता फजरुद्दीन खान, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम चायनी, थाना कालापीपल, जिला शाजापुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में फरीद ने बताया कि उसने अपना इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक का खाता 20 हजार रुपये के लालच में सकील नामक व्यक्ति को साइबर ठगी में इस्तेमाल करने के लिए उपलब्ध कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 3 अगस्त को न्यायालय में पेश किया। विवेचना के दौरान मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 319(2) एवं 3(5) भी बढ़ाई गई हैं। आरोपी के कब्जे से एक रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन और 1,010 रुपये नकद जब्त किए गए हैं। साइबर ठगी से बचें, लालच में न आएं पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर मिलने वाले पार्ट-टाइम जॉब, होटल रेटिंग, ऑनलाइन टास्क और कम समय में अधिक कमाई के प्रलोभन से सावधान रहें। अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते, एटीएम कार्ड, ओटीपी और यूपीआई पिन जैसी गोपनीय जानकारी साझा न करें और बिना सत्यापन किसी अनजान खाते में रुपये जमा न करें। साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाने अथवा डायल 112 पर शिकायत की जा सकती है। समय रहते शिकायत करने से ठगी की राशि को सुरक्षित कराने की संभावना बढ़ जाती है। इनकी रही सराहनीय भूमिका— कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, सउनि सुरेश चौधरी, प्रधान आरक्षक दीपक कटियार, प्रधान आरक्षक ब्रजेश रघुवंशी, आरक्षक उज्जवल दुबे, विशाल राजपूत, भूपेन्द्र राजपूत एवं साइबर सेल की टीम की विशेष भूमिका रही।2