logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छात्र रजत शर्मा मारपीट प्रकरण में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग, विप्र फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन झुंझुनूं। स्थानीय विप्र फाउंडेशन जिला इकाई द्वारा छात्र रजत शर्मा के साथ हुई गंभीर मारपीट की घटना को लेकर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई एवं पीड़ित को उचित मुआवजा दिलाने की मांग उठाई गई। इस संबंध में जिला संरक्षक राजेंद्र जोशी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। विप्र फाउंडेशन जिला अध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने बताया कि 8 मई को रजत शर्मा निवासी भादरा, बस से मलसीसर गया था। अपनी यात्रा के दौरान बस में किराये को लेकर कंडक्टर से मामूली कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान भगवानराम नामक व्यक्ति ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए विवाद को बढ़ा दिया तथा अपने साथियों को बुलाकर रजत शर्मा के साथ लाठी एवं सरियों से बेरहमीपूर्वक मारपीट की गई। घटना में रजत शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार वर्तमान में हिसार अस्पताल में चल रहा है। विप्र फाउंडेशन पदाधिकारियों ने घटना को अत्यंत निंदनीय बताते हुए कहा कि इस प्रकार की हिंसक घटनाएं समाज में भय का माहौल पैदा करती हैं तथा कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाती हैं। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोर धाराओं में कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान विप्र फाउंडेशन जिला संयोजक उमाशंकर महमिया, एडवोकेट सुशील जोशी, संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया, अमृत जोशी, जिला मंत्री रमेश चौमाल, पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, लखन शर्मा सहित विप्र फाउंडेशन के कई पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_Jitender singh
Jitender singh
Artist मंडावा, झुंझुनू, राजस्थान•
2 hrs ago
8160fe0f-ddda-4291-8546-e469def02163

छात्र रजत शर्मा मारपीट प्रकरण में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग, विप्र फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन झुंझुनूं। स्थानीय विप्र फाउंडेशन जिला इकाई द्वारा छात्र रजत शर्मा के साथ हुई गंभीर मारपीट की घटना को लेकर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई एवं पीड़ित को उचित मुआवजा दिलाने की मांग उठाई गई। इस संबंध में जिला संरक्षक राजेंद्र जोशी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। विप्र फाउंडेशन जिला अध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने बताया कि 8 मई को रजत शर्मा निवासी भादरा, बस से मलसीसर गया था। अपनी यात्रा के दौरान बस में किराये को लेकर कंडक्टर से मामूली कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान भगवानराम नामक व्यक्ति ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए विवाद को बढ़ा दिया तथा अपने साथियों को बुलाकर रजत शर्मा के साथ लाठी एवं सरियों से बेरहमीपूर्वक मारपीट की गई। घटना में रजत शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार वर्तमान में हिसार अस्पताल में चल रहा है। विप्र फाउंडेशन पदाधिकारियों ने घटना को अत्यंत निंदनीय बताते हुए कहा कि इस प्रकार की हिंसक घटनाएं समाज में भय का माहौल पैदा करती हैं तथा कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाती हैं। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोर धाराओं में कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान विप्र फाउंडेशन जिला संयोजक उमाशंकर महमिया, एडवोकेट सुशील जोशी, संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया, अमृत जोशी, जिला मंत्री रमेश चौमाल, पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, लखन शर्मा सहित विप्र फाउंडेशन के कई पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • मंडावा के वाहिदपुरा गाँव में अज्ञात चोरों ने एक खेत से विद्युत डीपी को पोल से गिराकर उसका तांबा और कीमती तेल चुराया। यह इसी खेत में हुई चोरी की दूसरी वारदात है, जो क्षेत्र में चोरों के बढ़ते दुस्साहस को दर्शाता है।
    3
    मंडावा के वाहिदपुरा गाँव में अज्ञात चोरों ने एक खेत से विद्युत डीपी को पोल से गिराकर उसका तांबा और कीमती तेल चुराया। यह इसी खेत में हुई चोरी की दूसरी वारदात है, जो क्षेत्र में चोरों के बढ़ते दुस्साहस को दर्शाता है।
    user_Jitender singh
    Jitender singh
    Artist मंडावा, झुंझुनू, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • चिड़ावा शहर के वार्ड 21 में ट्यूबवेल निर्माण कार्य का सामारोहपूर्वक उद्धघाटन, पेयजल किल्लत से मिलेगी निजात चिड़ावा शहर के वार्ड नं 21 गुगोजी की ढाणी में सोमवार को नए ट्यूबवेल के निर्माण कार्य का सामारोहपूर्वक शुभारंभ किया गया। पिलानी विधायक पितराम काला व निर्वतमान चेयरमैन सुमित्रा सैनी ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ निर्माण कार्य का उद्धघाटन किया। इस अवसर पर वार्डवासियों ने विधायक काला व चेयरमैन सुमित्रा सैनी का स्वागत सम्मान करते हुए उनका आभार जताया। वार्डवासियों ने बताया कि ट्यूबवेल बनने से लंबे समय चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान हो जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार इस अवसर पर निर्वतमान पार्षद लोकेश कटारिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन मौजूद रहे।
    1
    चिड़ावा शहर के वार्ड 21 में ट्यूबवेल निर्माण कार्य का सामारोहपूर्वक उद्धघाटन, पेयजल किल्लत से मिलेगी निजात
चिड़ावा शहर के वार्ड नं 21 गुगोजी की ढाणी में सोमवार को नए ट्यूबवेल के निर्माण कार्य का सामारोहपूर्वक शुभारंभ किया गया। पिलानी विधायक पितराम काला व निर्वतमान चेयरमैन सुमित्रा सैनी ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ निर्माण कार्य का उद्धघाटन किया। इस अवसर पर वार्डवासियों ने विधायक काला व चेयरमैन सुमित्रा सैनी का स्वागत सम्मान करते हुए उनका आभार जताया। वार्डवासियों ने बताया कि ट्यूबवेल बनने से लंबे समय चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान हो जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार इस अवसर पर निर्वतमान पार्षद लोकेश कटारिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन मौजूद रहे।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • झुंझुनू के बगड़ कस्बे में 156 साल पुराने फतेहसागर और भूतनाथ तालाबों के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास किया गया। अमृत 2.0 योजना के तहत ₹1.38 करोड़ की लागत से पायतान फर्श, घाट मरम्मत और आधुनिक लाइटिंग जैसे कई काम होंगे। यह तालाब, जो 156 साल पहले अकाल के समय बने थे, अब पहली बार व्यापक कायाकल्प के साथ नया रूप लेंगे।
    1
    झुंझुनू के बगड़ कस्बे में 156 साल पुराने फतेहसागर और भूतनाथ तालाबों के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास किया गया। अमृत 2.0 योजना के तहत ₹1.38 करोड़ की लागत से पायतान फर्श, घाट मरम्मत और आधुनिक लाइटिंग जैसे कई काम होंगे। यह तालाब, जो 156 साल पहले अकाल के समय बने थे, अब पहली बार व्यापक कायाकल्प के साथ नया रूप लेंगे।
    user_BAGAR NEWS RAJASTHAN
    BAGAR NEWS RAJASTHAN
    Media company झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • झुंझुनूं जिले के मलसीसर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 किलो से अधिक डोडापोस्त के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह मादक पदार्थ बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
    1
    झुंझुनूं जिले के मलसीसर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 किलो से अधिक डोडापोस्त के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह मादक पदार्थ बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
    user_Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Newsagent झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • पब्लिक जनता-जनार्दन असमंजस से क्या करें और क्या नहीं चिट भी मेरी पुट भी मेरी आप कांमेंट कर जरूर बताये आप सबकी क्या राय है।।
    1
    पब्लिक जनता-जनार्दन असमंजस से क्या करें और क्या नहीं चिट भी मेरी पुट भी मेरी आप कांमेंट कर जरूर बताये आप सबकी क्या राय है।।
    user_Bhajan lal sharma
    Bhajan lal sharma
    Farmer चूरू, चूरू, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • आज ग्राम गांवड़ी में प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस हाईवे को लेकर आयोजित जनसुनवाई में किसानों का भारी आक्रोश देखने को मिला। आज ग्राम गांवड़ी में प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस हाईवे को लेकर आयोजित जनसुनवाई में किसानों का भारी आक्रोश देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे किसानों और ग्रामीणों ने हाईवे परियोजना का जमकर विरोध करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने मांग की कि इस परियोजना को तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाए, क्योंकि इससे बड़ी संख्या में किसान परिवार बेघर हो जाएंगे और उनकी कृषि भूमि प्रभावित होगी। जनसुनवाई के दौरान किसानों ने कहा कि वर्षों से जिस जमीन पर उनका जीवन और आजीविका निर्भर है, उसी जमीन को अधिग्रहित कर उन्हें उजाड़ने की तैयारी की जा रही है। किसानों का कहना था कि विकास के नाम पर किसानों के हितों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। किसानों द्वारा प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में प्रमुख मांगें इस प्रकार रहीं— 1. सड़क निर्माण के दौरान सड़क को 15 फीट ऊंचा बनाने के बजाय जमीन के समतल बनाया जाए। 2. प्रभावित किसानों को जमीन के बदले जमीन दी जाए। 3. विस्थापित परिवारों के लिए उचित पुनर्स्थापन की व्यवस्था की जाए। 4. प्रत्येक प्रभावित किसान को RIICO क्षेत्र में एक-एक प्लॉट दिया जाए। 5. किसानों को DLC रेट का 10 गुना मुआवजा प्रदान किया जाए। इस दौरान किसान महापंचायत के सीकर जिलाध्यक्ष बलदेव जाट एवं नीम का थाना अध्यक्ष कृष्ण यादव भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि किसानों के अधिकारों की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ आसपास के गांवों से आए सैकड़ों किसान मौजूद रहे। किसानों ने एकजुट होकर चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि किसान विरोधी किसी भी निर्णय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपने अधिकारों के लिए वे अंतिम दम तक संघर्ष करेंगे। #hightlight #follower शुभम चोपड़ा गांवड़ी
    1
    आज ग्राम गांवड़ी में प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस हाईवे को लेकर आयोजित जनसुनवाई में किसानों का भारी आक्रोश देखने को मिला।
आज ग्राम गांवड़ी में प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस हाईवे को लेकर आयोजित जनसुनवाई में किसानों का भारी आक्रोश देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे किसानों और ग्रामीणों ने हाईवे परियोजना का जमकर विरोध करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने मांग की कि इस परियोजना को तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाए, क्योंकि इससे बड़ी संख्या में किसान परिवार बेघर हो जाएंगे और उनकी कृषि भूमि प्रभावित होगी।
जनसुनवाई के दौरान किसानों ने कहा कि वर्षों से जिस जमीन पर उनका जीवन और आजीविका निर्भर है, उसी जमीन को अधिग्रहित कर उन्हें उजाड़ने की तैयारी की जा रही है। किसानों का कहना था कि विकास के नाम पर किसानों के हितों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।
किसानों द्वारा प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में प्रमुख मांगें इस प्रकार रहीं—
1. सड़क निर्माण के दौरान सड़क को 15 फीट ऊंचा बनाने के बजाय जमीन के समतल बनाया जाए।
2. प्रभावित किसानों को जमीन के बदले जमीन दी जाए।
3. विस्थापित परिवारों के लिए उचित पुनर्स्थापन की व्यवस्था की जाए।
4. प्रत्येक प्रभावित किसान को RIICO क्षेत्र में एक-एक प्लॉट दिया जाए।
5. किसानों को DLC रेट का 10 गुना मुआवजा प्रदान किया जाए।
इस दौरान किसान महापंचायत के सीकर जिलाध्यक्ष बलदेव जाट एवं नीम का थाना अध्यक्ष कृष्ण यादव भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि किसानों के अधिकारों की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनसुनवाई में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ आसपास के गांवों से आए सैकड़ों किसान मौजूद रहे। किसानों ने एकजुट होकर चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि किसान विरोधी किसी भी निर्णय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपने अधिकारों के लिए वे अंतिम दम तक संघर्ष करेंगे।
#hightlight #follower 
शुभम चोपड़ा गांवड़ी
    user_Praveen Ji
    Praveen Ji
    Pharmacist Sikar Gramin, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • सीकर में 'मामी-भांजा' स्पेशल गाने पर हुए पारंपरिक डांस का एक वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में महिलाएं और डांसर राजस्थानी वाद्ययंत्र मंजीरे के साथ नृत्य करते दिख रहे हैं, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।
    1
    सीकर में 'मामी-भांजा' स्पेशल गाने पर हुए पारंपरिक डांस का एक वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में महिलाएं और डांसर राजस्थानी वाद्ययंत्र मंजीरे के साथ नृत्य करते दिख रहे हैं, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।
    user_Social Media Rajasthan-1
    Social Media Rajasthan-1
    Sikar, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • झुंझुनूं के मंडावा स्थित मेहरादासी गांव में 'ऑपरेशन सिंदूर' के शहीद सार्जेंट सुरेंद्र मोगा की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने शहीद को सम्मान देते हुए अपनी भावनाएं और मांगें रखीं।
    1
    झुंझुनूं के मंडावा स्थित मेहरादासी गांव में 'ऑपरेशन सिंदूर' के शहीद सार्जेंट सुरेंद्र मोगा की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने शहीद को सम्मान देते हुए अपनी भावनाएं और मांगें रखीं।
    user_Jitender singh
    Jitender singh
    Artist मंडावा, झुंझुनू, राजस्थान•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.