Shuru
Apke Nagar Ki App…
खेत में लगी डीपी को विद्युत पोल से नीचे गिराकर चोरी, खेत में पहले भी हुआ था चोरी का प्रयास मंडावा। क्षेत्र में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। वाहिदपुरा गांव के एक खेत में रविवार रात खेत में लगी विद्युत डीपी को अज्ञात चोरों ने पोल से नीचे गिरा कर उसका तांबा वह कीमती तेल चुरा कर ले गए। कृष्ण सिंह ने बताया वाहिदपुरा से बाजीसर के रास्ते पर भंवर सिंह के खेत में बिजली की डीपी को विद्युत पोल से चोरों ने नीचे गिरा दिया तथा नीचे गिरने से डीपी क्षतिग्रस्त हो गई और अज्ञात चोर उसमें से तांबा व कीमती तेल चुरा कर ले गए। उल्लेखनीय है कि 19 जनवरी 2025 रात्रि को भी भंवर सिंह के खेत में लगी डीपी को चोरों ने नीचे गिरा दिया था व पड़ोस में खेमसिंह को पता लगने व शोर मचाने पर चोर डीपी को छोड़कर मौके से भाग गए थे।
Jitender singh
खेत में लगी डीपी को विद्युत पोल से नीचे गिराकर चोरी, खेत में पहले भी हुआ था चोरी का प्रयास मंडावा। क्षेत्र में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। वाहिदपुरा गांव के एक खेत में रविवार रात खेत में लगी विद्युत डीपी को अज्ञात चोरों ने पोल से नीचे गिरा कर उसका तांबा वह कीमती तेल चुरा कर ले गए। कृष्ण सिंह ने बताया वाहिदपुरा से बाजीसर के रास्ते पर भंवर सिंह के खेत में बिजली की डीपी को विद्युत पोल से चोरों ने नीचे गिरा दिया तथा नीचे गिरने से डीपी क्षतिग्रस्त हो गई और अज्ञात चोर उसमें से तांबा व कीमती तेल चुरा कर ले गए। उल्लेखनीय है कि 19 जनवरी 2025 रात्रि को भी भंवर सिंह के खेत में लगी डीपी को चोरों ने नीचे गिरा दिया था व पड़ोस में खेमसिंह को पता लगने व शोर मचाने पर चोर डीपी को छोड़कर मौके से भाग गए थे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- खेत में लगी डीपी को विद्युत पोल से नीचे गिराकर चोरी, खेत में पहले भी हुआ था चोरी का प्रयास मंडावा। क्षेत्र में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। वाहिदपुरा गांव के एक खेत में रविवार रात खेत में लगी विद्युत डीपी को अज्ञात चोरों ने पोल से नीचे गिरा कर उसका तांबा वह कीमती तेल चुरा कर ले गए। कृष्ण सिंह ने बताया वाहिदपुरा से बाजीसर के रास्ते पर भंवर सिंह के खेत में बिजली की डीपी को विद्युत पोल से चोरों ने नीचे गिरा दिया तथा नीचे गिरने से डीपी क्षतिग्रस्त हो गई और अज्ञात चोर उसमें से तांबा व कीमती तेल चुरा कर ले गए। उल्लेखनीय है कि 19 जनवरी 2025 रात्रि को भी भंवर सिंह के खेत में लगी डीपी को चोरों ने नीचे गिरा दिया था व पड़ोस में खेमसिंह को पता लगने व शोर मचाने पर चोर डीपी को छोड़कर मौके से भाग गए थे।3
- लोहारू रोड पर दो बाइकों में हुई भीषण टक्कर, महिला सहित चार लोग हुए घायल सूरजगढ़ कस्बे में सोमवार सुबह करीब 9 बजे के आसपास हुए सड़क हादसे में चार घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहारू रोड पर पुलिस थाने के नजदीक दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सामाजिक संस्था जीवन ज्योति रक्षा समिति की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। समिति के सदस्यों ने हादसे में घायल करण पुत्र गिरधारी, निवासी वार्ड न 05 सूरजगढ़ तथा संतोष पत्नी अशोक, राकेश पुत्र ईश्वर व रवि प्रकाश पुत्र चिरंजीलाल निवासीगण बड़बर को सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है।1
- बगड़। कस्बे के 156 वर्ष पुराने फतेहसागर और भूतनाथ तालाब के सौंदर्याकरण कार्य का शनिवार को शिलान्यास हुआ। नगर पालिका ने समारोह रखा। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीचऔर अध्यक्षता विधायक राजेंद्र भांबू* ने की। ईओ प्रमोद जांगिड़ ने बताया कि अमृत 2.0 योजना* के तहत *1 करोड़ 38 लाख* की लागत से काम होगा। *पायतान फर्श, घाट मरम्मत, पेंटिंग, आधुनिक लाइटिंग, वायर फेंसिंग, छायादार पेड़ और सीमेंटेड कुर्सियां* लगेंगी। ट्रस्ट अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि 156 साल पहले अकाल में फतेहचंद ओझा ने काम के बदले अनाज पर तालाब बनवाया था। पहली बार व्यापक कायाकल्प हो रहा है। मुकेश दाधीच ने गुणवत्ता के लिए समिति बनाने का सुझाव दिया। कहा- पहाड़ी पर जल्द महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगेगी, जयंती भी वहीं मनेगी। विधायक भांबू ने इसे प्राथमिकता बताया। समारोह में गोविंद सिंह राठौड़, राकेश शर्मा, सुदर्शन चौथमल समेत कई गणमान्य मौजूद रहे। पार्षद मोहम्मद सलीम ने संचालन किया।1
- झुंझुनूं जिले के मलसीसर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 किलो से अधिक डोडापोस्त के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह मादक पदार्थ बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।1
- हरिद्वार के शिवानंद घाट पर एक महिला ने विरोध के बावजूद कुत्तों को गंगा में नहला दिया। इस घटना पर स्थानीय लोगों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस पर अपनी राय दे रहे हैं।1
- मामी-भांजा स्पेशल सॉन्ग(गाने पर महिलाओं और डांसर द्वारा पारंपरिक झुनझुना या अन्य राजस्थानी वाद्ययंत्रों ( मंजीरे) के साथ नृत्य करना बहुत लोकप्रिय है,एक वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ,डांसर विक्रम सिंह,संगीत और डांस के लिए सम्पर्क करे संपर्क1
- सीकर में एक नए घर को 'धारा' पेंटिंग डिज़ाइन से सजाया गया है। यह अनोखी सजावट स्थानीय लोगों का ध्यान खींच रही है, जिस पर आपकी प्रतिक्रिया का इंतज़ार है।1
- झुंझुनूं के मंडावा स्थित मेहरादासी गांव में 'ऑपरेशन सिंदूर' के शहीद सार्जेंट सुरेंद्र मोगा की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने शहीद को सम्मान देते हुए अपनी भावनाएं और मांगें रखीं।1