जिलाधिकारी मऊ व पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोपागंज का औचक निरीक्षण किया गया मऊ । जिलाधिकारी मऊ आनन्द वर्द्धन एवं पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा कोपागंज थाना कार्यालय के त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, आदि का अवलोकन किया गया तथा अभिलेखों को ससमय अभिलेखित करने व गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट, एचएस में त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान भ्रमण कर सीसीटीएनएस शाखा, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदीगृह, बैरक, भोजनालय, शस्त्रागार, शौचालय,थाना परिसर मे लगे कैमरो आदि का निरीक्षण किया गया तथा सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षी से प्रार्थना पत्रों को गम्भीरतपूर्वक सुनने तथा निस्तारण के बाद नियमित फीडबैक लेने हेतु निर्देश दिए गए। साथ ही साथ थाना परिसर में भ्रमण कर साफ-सफाई इत्यादि का निरीक्षण किया गया तथा साफ सफाई उच्च स्तर का बनाये रखने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोपागंज व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष कोपागंज रोहन राकेश व अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।
जिलाधिकारी मऊ व पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोपागंज का औचक निरीक्षण किया गया मऊ । जिलाधिकारी मऊ आनन्द वर्द्धन एवं पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा कोपागंज थाना कार्यालय के त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, आदि का अवलोकन किया गया तथा अभिलेखों को ससमय अभिलेखित करने व गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट, एचएस में त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान भ्रमण कर सीसीटीएनएस शाखा, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदीगृह, बैरक, भोजनालय, शस्त्रागार, शौचालय,थाना परिसर मे लगे कैमरो आदि का निरीक्षण किया गया तथा सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षी से प्रार्थना पत्रों को गम्भीरतपूर्वक सुनने तथा निस्तारण के बाद नियमित फीडबैक लेने हेतु निर्देश दिए गए। साथ ही साथ थाना परिसर में भ्रमण कर साफ-सफाई इत्यादि का निरीक्षण किया गया तथा साफ सफाई उच्च स्तर का बनाये रखने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोपागंज व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष कोपागंज रोहन राकेश व अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।
- दिव्यांगजनों की समस्याएं सुनने आजमगढ़ पहुंचे राज्य आयुक्त, मोबाइल कोर्ट में कई मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण आजमगढ़ राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन उत्तर प्रदेश प्रो. हिमांशु शेखर झा ने बुधवार को सर्किट हाउस सभागार में आयोजित मोबाइल कोर्ट के माध्यम से दिव्यांगजनों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मामलों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। मोबाइल कोर्ट में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। राज्य आयुक्त ने एक-एक शिकायतकर्ता की बात गंभीरता से सुनी और पेंशन, यूडीआईडी (UDID) कार्ड, सहायक उपकरण तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े मामलों का तत्काल समाधान कराया। जिन प्रकरणों में विस्तृत जांच की आवश्यकता थी, उनमें संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रो. हिमांशु शेखर झा ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मोबाइल कोर्ट का उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें त्वरित न्याय एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।1
- अयोध्या में बाबरी मस्जिद के ध्वस्तीकरण के इतिहास को देखे... अयोध्या में बाबरी मस्जिद में ध्वस्तीकरण को देखकर1
- जंतर मंतर पोरटेस्ट के बाद मोदी जी पहली बार अपने फोन से रिल बनाए हैं छात्रों ने रिल बनाने पर मजबूर कर दिया जंतर मंतर पोरटेस्ट के बाद मोदी जी पहली बार अपने फोन से रिल बनाए हैं छात्रों ने रिल बनाने पर मजबूर कर दिया1
- लोकेशन देवरिया रिपोर्टर रामविलास चौहान के साथ महात्मा रामनगिना दास *देवरिया: शामपुर कर्बला मैदान में इमाम हुसैन के चेहल्लुम का भव्य आयोजन संपन्न* *देवरिया* : *05 अगस्त 2026* को जनपद के *ग्राम सभा शामपुर* स्थित *कर्बला मैदान* में *इमाम हुसैन के चेहल्लुम (चालीसा)* का आयोजन *श्रद्धा, आस्था और शांतिपूर्ण माहौल* में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर *बड़ी संख्या में श्रद्धालु और अकीदतमंद* उपस्थित रहे। सभी ने इमाम हुसैन को *श्रद्धासुमन अर्पित* किए। कार्यक्रम के दौरान *डॉ. अमीरुल* तथा *पूर्व प्रधान नजमुद्दीन अंसारी* ने जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने *देश में अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द* बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि _"भारत विविधताओं का देश है, जहां सभी धर्मों और समुदायों के लोग एक-दूसरे के पर्व-उत्सवों का सम्मान करते हुए मिल-जुलकर रहते हैं।"_ उन्होंने सभी नागरिकों से *शांति, एकता और सामाजिक सद्भाव* को मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम का समापन *देश की शांति, एकता, समृद्धि और खुशहाली* की दुआ के साथ किया गया।1
- गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर देवरिया में निकली कलश वंदन यात्रा, समरसता का दिया संदेश संत रविदास मंदिर से शुरू होकर सोमनाथ मंदिर तक पहुंची यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत देवरिया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत निकाली जा रही कलश वंदन यात्रा बुधवार को देवरिया नगर मंडल में पहुंची। संत रविदास की जन्मभूमि सिर गोवर्धनपुर (वाराणसी) की पावन मिट्टी से भरे कलश के साथ निकली यात्रा का नगर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। यात्रा की शुरुआत संत रविदास मंदिर एवं हनुमान मंदिर राघव नगर से हुई। इसके बाद यात्रा राम जानकी मंदिर सिविल लाइन, राधा कृष्ण मंदिर कसया रोड, देवरही मंदिर होते हुए सोमनाथ मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। मंदिर परिसर संत गुरु रविदास के जयकारों और धार्मिक भजनों से गूंज उठे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि संत गुरु रविदास ने अपने जीवनभर सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकता और भाईचारे की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान समाज में समरसता, सद्भाव और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का माध्यम बन रहा है। समरसता संकल्प अभियान के जिला संयोजक कृष्णानाथ राय ने कहा कि अभियान के माध्यम से संत गुरु रविदास के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा पूरे महीने जनपद के विभिन्न मंदिरों तक पहुंचेगी। भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा ने यात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रेम अग्रवाल, अजय उपाध्याय, अम्बिकेश पाण्डेय, रविशंकर नाथ त्रिपाठी, सुधीर मद्धेशिया, संजू सोनी, रविन्द्र राव, संजय पाण्डेय, अजय सिंह, बजरंगी मणि, अभिषेक मिश्रा, अनूप शर्मा, अमन वर्मा, वीरेन्द्र सिंह, संतोष पाण्डेय, सुशील सिंह, हरेन्द्र पाल, आनंद शाही, राजन पाण्डेय, गोविंद चौरसिया, विजय पंडित, मारकंडेय गिरी, सरदार गगन सिंह, वीरू राजभर, आशीष सिन्हा, संतोष गुप्ता, पिंटू तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- धूमधाम से मनाई गई पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विकास पुरुष स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि जनपद मऊ के विकास पुरुष और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि गुरुवार को पूरे जनपद में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. कल्पनाथ राय ने मऊ की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के साथ-साथ जनपद के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए उल्लेखनीय कार्य किए, जिसके कारण उन्हें जनपद का शिल्पकार भी कहा जाता है। कार्यक्रम के दौरान उनके बताए आदर्शों और विकास के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।1
- खंड शिक्षा अधिकारी देवरिया सदर के नेतृत्व में बच्चों के नामांकन हेतु चला विशेष जागरूकता अभियान खंड शिक्षा अधिकारी देवरिया सदर के नेतृत्व में बच्चों के नामांकन हेतु चला विशेष जागरूकता अभियान नगर क्षेत्र देवरिया सदर के घुमंतू, बेसहारा एवं वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की पहल देवरिया। बेसिक शिक्षा विभाग देवरिया सदर द्वारा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बच्चों तक शिक्षा का प्रकाश पहुँचाने के उद्देश्य से आज, दिनांक 05 अगस्त 2026 को देवरिया नगर क्षेत्र में कोतवाली रोड, सब्जी मंडी एवं आस- पास एक विशेष नामांकन व जागरूकता अभियान संचालित किया गया। यह अभियान खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) देवरिया सदर देव मुनि वर्मा के कुशल नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य नगर क्षेत्र में निवास करने वाले घुमंतू, बेसहारा, मलिन बस्तियों एवं आर्थिक-सामाजिक रूप से वंचित वर्ग के बच्चों को चिह्नित कर उनका परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन कराते हुए समावेशी शिक्षा सुनिश्चित कराना है। राजेंद्र प्राथमिक विद्यालय से हुई अभियान की शुरुआत विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत कोतवाली रोड स्थित राजेंद्र प्राथमिक विद्यालय से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक , ए आर पी अनिल कुमार मणि, जयप्रकाश यादव , चंद्रभूषण सिंह , आफरीन खान, और संयोगिता शर्मा साथ में देवरिया सदर विकासखंड से दुर्गा मान यादव और आलोक पांडेय अभियान में सम्मिलित रहे। अभियान के अंतर्गत शिक्षकों और एआरपी की टीमों ने आसपास के मलिन बस्तियों, घुमंतू परिवारों के आश्रय स्थलों और वंचित क्षेत्रों का भ्रमण कर अभिभावकों से सीधे संवाद स्थापित किया। शिक्षकों ने अभिभावकों को सरकार द्वारा दी जा रही नि:शुल्क शिक्षा, पाठ्य-पुस्तकें, यूनिफॉर्म, मध्याह्न भोजन (MDM), और अन्य डीबीटी (DBT) योजनाओं की जानकारी देते हुए अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। समस्त ए०आर०पी० व शिक्षकों की रही सक्रिय उपस्थिति इस अभियान को सफल बनाने के लिए नगर क्षेत्र के समस्त एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (ARP) एवं सेवित क्षेत्र के विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व शिक्षक-शिक्षिकाएँ पूर्ण निष्ठा एवं उत्साह के साथ उपस्थित रहे। खंड शिक्षा अधिकारी, देवरिया सदर का संदेश: कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यही बेसिक शिक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। घुमंतू और बेसहारा परिवार के बच्चों को विद्यालय तक लाना हमारा दायित्व है। इस अभियान के माध्यम से हम हर उस घर तक पहुँच रहे हैं जहाँ बच्चों को मार्गदर्शन और शिक्षा की सख्त आवश्यकता है।1
- अपने बगीचे में बैठा हूं गर्मियों में आनंद ले रहा हूं आप सभी का अपना भाई मनोज कुमार यादव अपने बगीचे में बैठा हूं गर्मियों में आनंद ले रहा हूं आप सभी का अपना भाई मनोज कुमार यादव1
- माननीय विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी की पार्थिव शरीर अब दिल्ली से लखनऊ आवास पहुंची रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह जी की पार्थिव शरीर अब दिल्ली से लखनऊ आवास पहुंची, वहां BSP सुप्रीमो मायावती जी, CM योगी आदित्यनाथ जी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव जी नम आँखों से देंगे भावभीनी श्रद्धांजलि! Uma Shankar Singh1