दिव्यांगजनों की समस्याएं सुनने आजमगढ़ पहुंचे राज्य आयुक्त, मोबाइल कोर्ट में कई मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण आजमगढ़ राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन उत्तर प्रदेश प्रो. हिमांशु शेखर झा ने बुधवार को सर्किट हाउस सभागार में आयोजित मोबाइल कोर्ट के माध्यम से दिव्यांगजनों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मामलों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। मोबाइल कोर्ट में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। राज्य आयुक्त ने एक-एक शिकायतकर्ता की बात गंभीरता से सुनी और पेंशन, यूडीआईडी (UDID) कार्ड, सहायक उपकरण तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े मामलों का तत्काल समाधान कराया। जिन प्रकरणों में विस्तृत जांच की आवश्यकता थी, उनमें संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रो. हिमांशु शेखर झा ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मोबाइल कोर्ट का उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें त्वरित न्याय एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
दिव्यांगजनों की समस्याएं सुनने आजमगढ़ पहुंचे राज्य आयुक्त, मोबाइल कोर्ट में कई मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण आजमगढ़ राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन उत्तर प्रदेश प्रो. हिमांशु शेखर झा ने बुधवार को सर्किट हाउस सभागार में आयोजित मोबाइल कोर्ट के माध्यम से दिव्यांगजनों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मामलों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। मोबाइल कोर्ट में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। राज्य आयुक्त ने एक-एक शिकायतकर्ता की बात गंभीरता से सुनी और पेंशन, यूडीआईडी (UDID) कार्ड, सहायक उपकरण तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े मामलों का तत्काल समाधान कराया। जिन प्रकरणों में विस्तृत जांच की आवश्यकता थी, उनमें संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रो. हिमांशु शेखर झा ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मोबाइल कोर्ट का उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें त्वरित न्याय एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
- आजमगढ़ : घाघरा नदी के कटान स्थल का डीएम व एसएसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश आजमगढ़ l सगड़ी तहसील के अंतर्गत ग्राम आराजी गंगापुर में घाघरा नदी से हो रहे कटान का स्थलीय निरीक्षण करने जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार पहुंचे और कटान क्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान डीएम और एसएसपी ने नदी के बढ़ते जलस्तर और किनारे पर हो रहे कटान को देखते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। सुरक्षात्मक कार्य तत्काल कराने के निर्देश निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नदी के किनारे हो रहे कटान को रोकने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित किए जाएं: जहाँ आवश्यकता हो, वहाँ पर्कुपाइन (Porcupine) लगाए जाएं। उनके भीतर बालू से भरे बोरों को व्यवस्थित ढंग से डाला जाए ताकि नदी की धारा का प्रभाव कम हो सके। बालू के बोरों को तार से मजबूती के साथ बाँधा जाए ताकि तेज बहाव में वे अपनी जगह से न हटें। ग्रामीणों से की गई अपील मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने डीएम व एसएसपी को घाघरा नदी के लगातार बढ़ते कटान और उत्पन्न खतरे की जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के समय वे शिवपुर, सहदेवगंज तथा बंधे पर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेते हैं। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि जन-जीवन की सुरक्षा सर्वोपरि है। जलस्तर बढ़ने या प्रशासन का अलर्ट मिलने पर लोग समय रहते राहत शिविरों एवं शरणालयों में चले जाएँ। उन्होंने चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति नदी किनारे न जाए और बच्चों को भी इसके आसपास न फटकने दें। प्रशासन द्वारा राहत शिविरों में सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद प्रशासन बाढ़ और नदी कटान से प्रभावित क्षेत्रों की निरंतर निगरानी कर रहा है। राहत सामग्री, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएँ, पशु चिकित्सा और विद्युत व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाओं को हर हाल में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस बल को संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सगड़ी, खंड विकास अधिकारी महराजगंज सहित सिंचाई विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।1
- श्रावण मास में भैरव बाबा मंदिर पहुंचे डीएम-एसएसपी, कांवड़ मेले की तैयारियों का लिया जायजा आजमगढ़ श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने गुरुवार को महराजगंज स्थित भैरव बाबा मंदिर का संयुक्त निरीक्षण कर मेले की तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की और श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात, स्वच्छता व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर स्थित तालाब का निरीक्षण करते हुए कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां जल भरकर शिव मंदिर में जलाभिषेक करने आते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भीड़ नियंत्रण, सुचारु यातायात, साफ-सफाई, पेयजल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी सतर्कता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि शासन धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। आवश्यकता के अनुसार जिला स्तर से प्रस्ताव शासन को भेजे जाएंगे ताकि ऐसे स्थलों का समग्र विकास हो सके। उन्होंने मंदिर परिसर के आसपास दुकानों को व्यवस्थित ढंग से लगाने और परिसर में स्थित खुले कुएं पर सुरक्षा की दृष्टि से मजबूत लोहे की जाली लगाने के निर्देश भी दिए। स्थानीय लोगों ने मंदिर के पास सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कांवड़ मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, महिलाओं की सुरक्षा, सतत निगरानी तथा प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तालाब में स्नान और जल भरने आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए ट्यूब सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। इस दौरान पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का भी निरीक्षण किया गया तथा निर्माण कार्यों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय उपजिलाधिकारी सगड़ी, नगर पंचायत महराजगंज के अधिशासी अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।2
- उत्तर प्रदेश में डेयरी क्रांति को नई रफ्तार, 'डेयरी कॉन्क्लेव-2026' में 4 हजार से अधिक पशुपालकों को मिला लाभ दुग्धशाला विकास विभाग के 50वें स्थापना वर्ष के अवसर पर 5 अगस्त को प्रदेश के सभी 75 जिलों में पशुपालन विभाग के संयुक्त सहयोग से 'जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव-2026' का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुग्ध आयुक्त श्रीमती धनलक्ष्मी के. (IAS), पशुपालन विभाग के निदेशक (प्रशासन एवं विकास) डॉ. राजेंद्र प्रसाद सहित विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में 4,000 से अधिक पशुपालकों को मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन, नंदिनी एवं मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में बताया गया कि भारत के कुल दुग्ध उत्पादन में 16 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। वहीं नंद बाबा दुग्ध मिशन के माध्यम से अब तक करीब 18 हजार पशुपालक लाभान्वित हुए हैं और 2.25 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित किए जा चुके हैं। इसके अलावा ₹28,000 करोड़ के 829 एमओयू (MoU) के जरिए प्रदेश में डेयरी इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत किया जा रहा है, जिससे दुग्ध उत्पादन, प्रसंस्करण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद है।1
- जिलाधिकारी मऊ व पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोपागंज का औचक निरीक्षण किया गया मऊ । जिलाधिकारी मऊ आनन्द वर्द्धन एवं पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा कोपागंज थाना कार्यालय के त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, आदि का अवलोकन किया गया तथा अभिलेखों को ससमय अभिलेखित करने व गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट, एचएस में त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान भ्रमण कर सीसीटीएनएस शाखा, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदीगृह, बैरक, भोजनालय, शस्त्रागार, शौचालय,थाना परिसर मे लगे कैमरो आदि का निरीक्षण किया गया तथा सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षी से प्रार्थना पत्रों को गम्भीरतपूर्वक सुनने तथा निस्तारण के बाद नियमित फीडबैक लेने हेतु निर्देश दिए गए। साथ ही साथ थाना परिसर में भ्रमण कर साफ-सफाई इत्यादि का निरीक्षण किया गया तथा साफ सफाई उच्च स्तर का बनाये रखने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोपागंज व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष कोपागंज रोहन राकेश व अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।1
- पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर नगर पालिका की लापरवाही पर कांग्रेस का हमला मऊ जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल परिसर में गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विकास पुरुष स्वर्गीय कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में उनकी पत्नी डॉ. सुधा राय, पुत्री वैष्णवी राय सहित कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर नगर पालिका प्रशासन की कथित लापरवाही भी देखने को मिली। प्रतिमा के आसपास जलभराव होने से श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस नेताओं ने इसे नगर पालिका की उदासीनता बताते हुए नाराजगी जताई। कांग्रेस नेता अनिल राय ने नगर पालिका प्रशासन की घोर निंदा करते हुए कहा कि प्रतिमा स्थल के आसपास लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है, लेकिन इसे दूर करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा के गृह जनपद में इस तरह की अव्यवस्था नगर पालिका प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है और इससे मंत्री की छवि भी प्रभावित हो रही है। हालांकि, इस संबंध में नगर पालिका प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मऊ। जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल परिसर में गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विकास पुरुष स्वर्गीय कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में उनकी पत्नी डॉ. सुधा राय, पुत्री वैष्णवी राय सहित कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर नगर पालिका प्रशासन की कथित लापरवाही भी देखने को मिली। प्रतिमा के आसपास जलभराव होने से श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस नेताओं ने इसे नगर पालिका की उदासीनता बताते हुए नाराजगी जताई। कांग्रेस नेता अनिल राय ने नगर पालिका प्रशासन की घोर निंदा करते हुए कहा कि प्रतिमा स्थल के आसपास लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है, लेकिन इसे दूर करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा के गृह जनपद में इस तरह की अव्यवस्था नगर पालिका प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है और इससे मंत्री की छवि भी प्रभावित हो रही है। हालांकि, इस संबंध में नगर पालिका प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।1
- अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने थाना कटका क्षेत्र स्थित गोविंद साहब धाम पहुंचकर ड्यूटी में तैनात पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारियों तथा कर्मचारियों की ब्रीफिंग की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं सौंपे गए दायित्वों के प्रभावी निर्वहन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आयोजन को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। रिपोर्ट: बलराम सोनी, आलापुर।1
- सावन में भोलेनाथ का आशीर्वाद 😂 कॉमेडी वीडियो। एकदम नई कॉमेडी1
- दिव्यांगजनों की समस्याएं सुनने आजमगढ़ पहुंचे राज्य आयुक्त, मोबाइल कोर्ट में कई मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण आजमगढ़ राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन उत्तर प्रदेश प्रो. हिमांशु शेखर झा ने बुधवार को सर्किट हाउस सभागार में आयोजित मोबाइल कोर्ट के माध्यम से दिव्यांगजनों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मामलों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। मोबाइल कोर्ट में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। राज्य आयुक्त ने एक-एक शिकायतकर्ता की बात गंभीरता से सुनी और पेंशन, यूडीआईडी (UDID) कार्ड, सहायक उपकरण तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े मामलों का तत्काल समाधान कराया। जिन प्रकरणों में विस्तृत जांच की आवश्यकता थी, उनमें संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रो. हिमांशु शेखर झा ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मोबाइल कोर्ट का उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें त्वरित न्याय एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।1