Shuru
Apke Nagar Ki App…
घूस देकर अधिकारी जो बनेगा वो तो घूस लेगा ही बरहरवा में एसीबी का छापा, घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बरहरवा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नंदन कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उनकी नियुक्ति JSSC CGL 2023 परीक्षा के माध्यम से हुई थी।
News Xpose ( Jishan Raj)
घूस देकर अधिकारी जो बनेगा वो तो घूस लेगा ही बरहरवा में एसीबी का छापा, घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बरहरवा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नंदन कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उनकी नियुक्ति JSSC CGL 2023 परीक्षा के माध्यम से हुई थी।
More news from Hazaribagh and nearby areas
- घूस देकर अधिकारी जो बनेगा वो तो घूस लेगा ही बरहरवा में एसीबी का छापा, घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बरहरवा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नंदन कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उनकी नियुक्ति JSSC CGL 2023 परीक्षा के माध्यम से हुई थी।1
- Post by Binay singh1
- --- हजारीबाग। जिले में आगामी ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय एवं सजग है। रामनवमी पर्व के सफल एवं सुरक्षित आयोजन की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को राज्य की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा का हजारीबाग भ्रमण हुआ। इस दौरान उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक ऊ.छो.प्रक्षेत्र (बोकारो) सुनील भास्कर,पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी), अंजनी झा,उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, जुलूस मार्ग, संवेदनशील स्थलों की पहचान सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की। बैठक के उपरांत डीजीपी द्वारा हजारीबाग शहर में प्रस्तावित रामनवमी जुलूस मार्ग का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न चौक-चौराहों यथा इंद्रपुरी चौक, कल्लू चौक, झंडा चौक एवं जामा मस्जिद रोड पर रुककर वस्तुस्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीजीपी ने विशेष रूप से भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, साफ-सफाई एवं सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं किसी भी स्थिति से निपटने हेतु पूर्णतः तैयार रहने को कहा। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे पर्व-त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं शांति के साथ मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें।1
- हजारीबाग में धूमधाम से निकल गया मंगल जुलूस लोगों ने कहा डीजे बजेगा और कोई भी नहीं रोक पाएगा1
- 🤝 हजारीबाग की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और धर्मगुरु आए एक साथ! 🤝 आगामी रामनवमी, ईद और सरहुल को लेकर समाहरणालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक। प्रशासन ने शांतिपूर्ण वातावरण के लिए तैयार किया है खास 'एक्शन प्लान'। बैठक में बिजली, सड़क, सोशल मीडिया की निगरानी और सुरक्षा बलों की तैनाती पर हुई विस्तृत चर्चा। आप अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन को क्या सुझाव देना चाहते हैं? कमेंट में ज़रूर बताएं। 👇 विस्तृत रिपोर्ट 👇 https://www.newsprahari.in/2026/03/hazaribagh-dc-meeting-ramnavami-eid-sarhul-peace-guidelines-2026.html #PeacefulFestivals #HazaribaghUnity #DCMeeting #Ramnavami #Eid #JharkhandDiaries #NewsPrahari1
- Post by M.Haque Bharti1
- बरहरवा में एसीबी का छापा, घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बरहरवा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नंदन कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है बताया जा रहा है कि महोदय की नियुक्ति JSSC CGL 2023 परीक्षा के माध्यम से हुई थी।1
- हजारीबाग में बड़ी कार्रवाई: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का घर जमींदोज केरेडारी प्रखंड, जोरदाग हजारीबाग जिले में गुरुवार को बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के आवास को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई एनटीपीसी और भूमि मुआवजा विवाद के चलते की गई। 👉 बताया जा रहा है कि योगेंद्र साव अपनी पत्नी व पूर्व विधायक निर्मला देवी के साथ कई दिनों से मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग को लेकर धरना पर बैठे थे। ⚠️ क्या है पूरा मामला? ▪️ जमीन अधिग्रहण को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था ▪️ एनटीपीसी द्वारा तय मुआवजा राशि को लेने से किया गया इनकार ▪️ राशि पहले ही ट्रिब्यूनल कोर्ट में जमा ▪️ चट्टी बरियातू कोल परियोजना के विस्तार में आ रही थी बाधा 🚜 कैसे हुई कार्रवाई? ▪️ भारी पुलिस बल की तैनाती ▪️ केरेडारी अंचलाधिकारी व एनटीपीसी अधिकारियों की मौजूदगी ▪️ 3 पोकलेन मशीनों से घर को किया गया ध्वस्त ▪️ किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम 🗣️ परिवार की प्रतिक्रिया पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने इस कार्रवाई को गलत बताते हुए सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि: 👉 “हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, हम कोर्ट जाएंगे और न्याय की लड़ाई लड़ेंगे।” 🔥 राजनीतिक माहौल गरम इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सियासी हलचल तेज हो गई है। आने वाले दिनों में मामला और तूल पकड़ सकता है.1