Shuru
Apke Nagar Ki App…
मेरठ, उत्तर प्रदेश में सामान पहुंचाने में देरी से नाराज एक व्यक्ति ने डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट की, गेट पर पहुंचते ही उसे थप्पड़ मारे गए और धक्के देकर फ्लैट के अंदर ले जाकर करीब तीन मिनट तक पीटा गया, इसके बाद गाली-गलौज करते हुए उसे छोड़ दिया गया, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, डिलीवरी कर्मियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं
Star ToDay Samachar
मेरठ, उत्तर प्रदेश में सामान पहुंचाने में देरी से नाराज एक व्यक्ति ने डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट की, गेट पर पहुंचते ही उसे थप्पड़ मारे गए और धक्के देकर फ्लैट के अंदर ले जाकर करीब तीन मिनट तक पीटा गया, इसके बाद गाली-गलौज करते हुए उसे छोड़ दिया गया, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, डिलीवरी कर्मियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मेरठ, उत्तर प्रदेश में सामान पहुंचाने में देरी से नाराज एक व्यक्ति ने डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट की, गेट पर पहुंचते ही उसे थप्पड़ मारे गए और धक्के देकर फ्लैट के अंदर ले जाकर करीब तीन मिनट तक पीटा गया, इसके बाद गाली-गलौज करते हुए उसे छोड़ दिया गया, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, डिलीवरी कर्मियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं1
- तहसील जलेसर की ग्राम पंचायत मीसाकला में लोकसेवक हुए लोकबंद- पवन चतुर्वेदी जनता अपनी समस्या लेकर किसी लोकसेवक/सरकारी कर्मचारी के पास जाती है, और वहां अपनी पीड़ा बताते - बताते जब दिन, सप्ताह और महीनों का समय बीत जाता है, लेकिन जनता को अपनी समस्या का समाधान नहीं मिलता, फिर कई बार चक्कर लगाने के बाद मिलती है, तो सरकारी कर्मचारियों की ज्ञानभरी बातों के बाद अभद्रता युक्त सरकारी धमकी, जो आम जनता को अंदर तक हिला कर रख देती है। ऐसे में सामान्य जन की विवशता और पीड़ा को शायद कोई नहीं सुनता। तहसील जलेसर के ग्राम पंचायत मीसाकला में बीते शुक्रवार को चकबंदी विभाग के लेखपाल विवेक कुमार कानून को विजय कुमार दीक्षित, संजीव शर्मा पहुंचे थे। चकबंदी विभाग के कर्मचारियों द्वारा शासकीय नियमों का सही से अनुपालन न होने के चलते चकों से संबंधित काफी समस्याएं/कमियाँ उत्पन्न हो गई हैं, जिनके लिए किसान महीनों से चकबंदी विभाग के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सिवाय आश्वासन के समाधान नहीं मिल पा रहा है। शुक्रवार को ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने चकबंदी विभाग के कर्मचारियों को गाँव में ही बिठा लिया, इसके बाद सी.ओ. चकबंदी रणवीर सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने एक माह के अंतर निस्तारण करने का आश्वासन दिया इसके बाद सभी ग्रामीण और चकबंदी विभाग के कर्मचारी अपने-अपने गंतव्य की ओर चले गए। किसानों के हिस्से में फिर आई तारीख ? हर बार की तरह इस बार भी किसानों को हिस्से में केवल आश्वासन आया है, लेकिन आश्वासन के साथ एक महीने का समय भी जुड़ा हुआ है, अब देखना होगा कि आश्वासन केवल कोरा था या किसानों के लिए खुशी बनकर आएगा। जिलाधिकारी से नहीं ले रहे कोई सीख चकबंदी विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को जिले के जिलाधिकारी अरविंद सिंह से बिल्कुल भी सीखने का प्रयास नहीं कर रहे हैं। जिलाधिकारी अपने कर्तव्यों के प्रति बेहद सजग हैं, और प्रभावी रूप से जनता की समस्याओं का निस्तारण कर रहे हैं। ऐसे में अगर चकबंदी विभाग के अधिकारी जिलाधिकारी महोदय से थोड़ी प्रेरणा लेकर काम करें तो किसानों की समस्याओं का निस्तारण शीघ्र ही हो जाएगा। एक बात अच्छे से समझ ले चकबंदी विभाग चकबंदी विभाग के अधिकारी ने ग्राम पंचायत मीसाकला के किसानों को तो समस्या निस्तारण के लिए एक महीने की समय सीमा दे दी है। चकबंदी विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों को एक बात अच्छे से समझ लेनी चाहिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति और जनता की समस्याओं को लंबा ना खींचकर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देशों के बाद भी किसानों की समस्या निस्तारण के लिए खींची गई एक महीने की लक्ष्मण रेखा के बाद भी यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो किसान अब चकबंदी विभाग का नहीं, जिलाधिकारी महोदय का दरवाजा खटखटाएंगे।1
- एसडीएम सादाबाद रितु सिरोही और हर पंचायत अध्यक्ष ने गांधी जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण एसडीएम सादाबाद रितु सिरोही और हर पंचायत अध्यक्ष ने गांधी जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण1
- --------------------------* *🚨 SALAM INDIA 24 | live ground report 🚨* *--------------------* *📺 YouTube: 👆*हाथरस में 16 वर्षीय बेटी जिला अस्पताल में भर्ती* *--------------------* परिवार ने उठाई निष्पक्ष जांच और इंसाफ की मांग* --------------------------* *🚨 SALAM INDIA 24 | live ground report 🚨* *--------------------* *📺 YouTube: 👆*हाथरस में 16 वर्षीय बेटी जिला अस्पताल में भर्ती* *--------------------------* *📘 Facebook: परिवार ने उठाई निष्पक्ष जांच और इंसाफ की मांग* *------------------* *दोषी जो भी हो, कानून के तहत हो सख्त कार्रवाई* *--------------------* *👉 देखिए यह विशेष रिपोर्ट। ताज़ा और बेबाक खबरों के लिए अभी हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को Subscribe, Follow और Like करें* *📞 संपर्क : 9012098788* *🇮🇳 जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳*1
- हाथरस के अलग-अलग स्थानों पर तिरंगा झंडा लहराया गया और वंदे मातरम गीत गाकर राष्ट्रगानकिया गांधी पार्क तिराहा पर एडीएचआर ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रहित में कार्य करने का लिया संकल्प दोहराया । हाथरस। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स (एडीएचआर) द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी पार्क तिराहा पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रध्वज फहराकर देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बीके शांता बहन एवं एडीएचआर के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से राष्ट्रध्वज फहराया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। ब्रह्माकुमारी बीके शांता बहन ने स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले वीर सपूतों की वीर गाथाओं को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने उपस्थित लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ भी दिलाई। वही बगल जिला अस्पताल में पूरे स्टाफ के साथ झंडा फहराया गया और वंदे मातरम के नारे लगे और ट्रैफिक पुलिस कार्यालय पर झंडा फहराकर नई लगाएं राष्ट्रीय गान गाकर सलामी दी1
- शहीद रूप राम किशोर की स्मृति में खेड़ा फिरोजपुर में भव्य तिरंगा यात्रा, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि सासनी / हाथरस । ग्राम पंचायत खेड़ा फिरोजपुर में अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानी रूप राम किशोर जी की स्मृति में शनिवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के बाद शहीद स्मारक स्थल पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ ग्राम पंचायत सचिवालय पंचायत घर से ध्वजा रोहण किया गया, जो नारों और देशभक्ति गीतों के साथ शहीद स्मारक स्थल तक पहुंची। शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीद के बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मधुबाला गौतम , बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती सोनी,प्रधानपति संतोष कुमार, चेयरमेन पुरदिल नगर हर्ष कांत कुशवाहा ,शहीद के परिवारजन, पूर्व प्रबंधक सुरेश कुमार, चौधरी अर्जुन सिंह रिटायर एडीओ, रामवीर शर्मा, माधवी सिंह,मालती देवी, निरमेश कुशवाहा, अलका कुशवाहा, मंजू देवी, रमेशचंद, पूरन सिंह,रामस्वरूप महिपाल सिंह धर्मेंद्र सिंह नीलम आरती, डालो देवी, सर्वेश देवी, संगीता व समस्त क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। इस दौरान पूरा माहौल "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारों से गुंजायमान रहा। ग्रामीणों ने शहीद के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए देशसेवा का संकल्प लिया। ---4
- मथुरा बाइक तिंरगा यात्रा 25 किलोमीटर संयुक्ततिरंगा यात्रा एकता का संदेश नगर आयुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला अधिकारी1
- जलेसर। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा में कोतवाली जलेसर क्षेत्र में 15 अगस्त 2026 को देश भर में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा था, लेकिन ग्राम फरीदपुर में शहीद महेश चंद्र की प्रतिमा उपेक्षा का शिकार रही। इस राष्ट्रीय पर्व पर शहीद स्थल पर किसी भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि ने ध्यान नहीं दिया, जिससे स्थानीय समाजसेवकों और नेताओं की भूमिका पर सवाल उठे। इसी बीच, भावी जिला पंचायत सदस्य जीतू यादव अपने प्रमुख सदस्यों के साथ ग्राम फरीदपुर स्थित शहीद महेश चंद्र के स्मारक पर पहुंचे। उन्होंने शहीद परिवार से मुलाकात की और स्मारक की दुर्दशा पर गहरी चिंता व्यक्त की। जीतू यादव ने शहीद महेश चंद्र की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित किया और ध्वजारोहण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने "शहीद महेश चंद्र अमर रहे", "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" जैसे नारे लगाकर वीर सपूत को याद किया। जीतू यादव ने कहा कि भले ही क्षेत्र के राजनेता, समाजसेवी या अधिकारी शहीद को भूल जाएं, लेकिन उनकी आत्मा देश की सीमाओं की सुरक्षा में सैनिकों का मार्गदर्शन करती रहेगी। उन्होंने शहीद के सम्मान को बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।2