कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास ननासा में बालिकाओं को लगाया गया HPV टीका कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास ननासा में बालिकाओं को लगाया गया HPV टीका कन्नौद | कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास ननासा में टीकाकरण सत्र आयोजित कर सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14 साल की किशोरी बालिकाओं को एचपीवी के टीके लगाए गए। विभाग की टीम ने कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास छात्रावास की 39 बालिकाओं को टीके लगाए। बीएमओ डॉ. लोकेश मीणा ने बताया ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) का टीका महिलाओं में होने वाली सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा करता है। अभियान के दौरान ऐसी बालिकाओं का टीकाकरण किया जाना है जिन्होंने अपना 14वां जन्मदिन पूरा कर लिया है। 15 वर्ष 3 माह तक की किशोरी बालिकाओं का ही टीकाकरण किया जाएगा। यह टीके सिविल अस्पताल कन्नौद से निशुल्क लगाए जा रहे हैं। छात्रावास अधीक्षिका संगीता उईके एवं समस्त स्टाफ आदि का सहयोग रहा।
कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास ननासा में बालिकाओं को लगाया गया HPV टीका कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास ननासा में बालिकाओं को लगाया गया HPV टीका कन्नौद | कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास ननासा में टीकाकरण सत्र आयोजित कर सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14 साल की किशोरी बालिकाओं को एचपीवी के टीके लगाए गए। विभाग की टीम ने कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास छात्रावास की 39 बालिकाओं को टीके लगाए। बीएमओ डॉ. लोकेश मीणा ने बताया ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) का टीका महिलाओं में होने वाली सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा करता है। अभियान के दौरान ऐसी बालिकाओं का टीकाकरण किया जाना है जिन्होंने अपना 14वां जन्मदिन पूरा कर लिया है। 15 वर्ष 3 माह तक की किशोरी बालिकाओं का ही टीकाकरण किया जाएगा। यह टीके सिविल अस्पताल कन्नौद से निशुल्क लगाए जा रहे हैं। छात्रावास अधीक्षिका संगीता उईके एवं समस्त स्टाफ आदि का सहयोग रहा।
- इंदौर के MYH अस्पताल में बवाल: 150 सिक्योरिटी गार्ड की 3 महीने से सैलरी रुकी, BVG ऑफिस पर हंगामा1
- आगामी त्योहारों के मद्देनजर नगर कन्नौद में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च कन्नौद,आगामी त्योहारों को दृष्टि कर रखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कन्नौद ग्रामीण सौम्या जैन एसडीओपी आदित्य तिवारी कन्नौद तथा तहसीलदार अंजली गुप्ता की उपस्थिति में थाना प्रभारी कन्नौद तहजीब काँजी एवं पुलिस स्टाफ तथा जिले से प्राप्त पुलिस बल के साथ शनिवार शाम 6 बजे नगर कन्नौद के संवेदनशील स्थानो एवं नगर कन्नौद के मुख्य मार्ग से पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर एरिया डोमिनेशन किया गया तथा नगर के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि रंग पंचमी सहित अन्य सभी त्योहार मिलजुल कर आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाए तथा किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि नजर मे आने पर तत्काल पुलिस को सूचना करें तथा सभी नागरिक शांति के साथ अपने त्योहारों को मनाई1
- सीहोर, 6 मार्च 2026। थाना सिद्धिकगंज क्षेत्र के ग्राम धर्मपुरी में हुए डबल मर्डर के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में सगे भाई-बहन की मौत हो गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। घटना का विवरण पुलिस के अनुसार ग्राम धर्मपुरी निवासी जगदीश मालवीय (38) अपने पुत्र कुलदीप मालवीय (18) को दसवीं कक्षा की परीक्षा दिलाने बाइक से सिद्धिकगंज ले जा रहे थे। उनके साथ उनकी पुत्री शीतल मालवीय (20) भी मौजूद थी। इसी दौरान रास्ते में हरिसिंह मालवीय और उसके पुत्र हेमंत मालवीय ने कुलदीप पर जान से मारने की नीयत से लाठी से हमला कर दिया, जिससे कुलदीप की मौके पर ही मृत्यु हो गई। भाई को बचाने के प्रयास में बहन शीतल मालवीय भी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए आष्टा अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को राउंडअप कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार पीएम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है और कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। मृतक शीतल मालवीय (20) पिता जगदीश मालवीय, निवासी धर्मपुरी कुलदीप मालवीय (18) पिता जगदीश मालवीय, निवासी धर्मपुरी गिरफ्तार आरोपी हरिसिंह मालवीय (55) पिता गंगाराम, निवासी धर्मपुरी हेमंत मालवीय (28) पिता हरिसिंह, निवासी धर्मपुरी पूर्व विवाद की पृष्ठभूमि पुलिस के अनुसार हरिसिंह मालवीय और जगदीश मालवीय दोनों सगे भाई हैं और उनके बीच वन भूमि पर कब्जे को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा था। इसके अलावा 21 अक्टूबर 2025 को हरिसिंह मालवीय के पुत्र रितेश (23) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच रंजिश और बढ़ गई थी। पूर्व में सीमाबाई (पत्नी जगदीश मालवीय) के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में हरिसिंह मालवीय के खिलाफ थाना सिद्धिकगंज में अपराध क्रमांक 197/2025 धारा 296, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।1
- इंदौर के myh हॉस्पिटल मेंBVG के आफिस पर गार्ड द्वारा हंगामा किया गया कोई महिला गॉड द्वारा अपनी कई समस्याओं को लेकर ऑफिस के अधिकारियों को अवगत कराया कि हमारी सैलरी क्यों नहीं दी जा रही है वहीं अधिकारियों द्वारा कागजी फॉर्मेलिटी में देरी होने का हवाला देखकर गर्दा को रफू चक्कर करने की कोशिश की गई मगर महिला गार्ड द्वारा अपनी समस्याएं बताई परिवार की समस्याओं का हवाला देकर सैलरी देने की बात कही गई मगर उनकी एक नहीं सुनी वही कर्मचारी द्वारा आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है अस्पताल अधीक्षक अशोक यादव से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया है यह एजेंसी एमजीएम मेडिकल कॉलेज के दिन अरविंद गंगोरिया ने रखी है मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता वही काफी समय से लिफ्ट भी बंद पड़ी है जहां रोज मरीजों का लाना ले जाना लगे रहता है दिवाली मस्जिद अहमदाबाद पर एक लिफ्ट में डॉक्टरों की है दूसरी लिफ्ट जो अंदर है उसे पर भर पढ़ रहा है जिसमें बड़े ट्राली नहीं ले जा सकते वहीं मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है मगर अस्पताल प्रशासन किशोर ध्यान नहीं दे रहा है डीन और अधीक्षक की लड़ाई में मरीज का नुकसान हो रहा है4
- Post by Ishaq gouri mundi1
- Post by Deepika sharmaa1
- भोपाल में तेज रफ्तार कार फेंसिंग तोड़ते हुए खदान में गिरी: 24 साल के युवक की मौत, दो दोस्त घायल; टर्न पर मुड़ नहीं सकी कार भोपाल | 1 घंटे पहले 0:54 शेयर भोपाल के अयोध्या नगर अरेड़ी में स्थित कंचन खदान में एक तेज रफ्तार कार फेंसिंग का तार और खंबे को तोड़ते हुए पानी में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। अयोध्या नगर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पानी में डूबी कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला लिया गया। हादसा शनिवार की शाम करीब 5:30 बजे का है। रविवार को गांधी मेडिकल कॉलेज कीमोरचुरी में बॉडी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अनियंत्रित कार फेंसिंग तोड़कर खदान में गिरी अयोध्या नगर थाने के प्रभारी महेश लिल्लारे ने बताया कि 24 वर्षीय रोहित माली पिता संतोष माली की तेज रफ्तार कार से शनिवार की शाम अरेड़ी क्रेशर बस्ती कंचन खदान के करीब से गुजर रहा था। तभी उसकी कार अनियंत्रित होने के बाद खदान की फेंसिंग और खंबे को तोड़ती हुई पानी में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और नगर निगम की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर युवक को पानी से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद नगर निगम की क्रेन की मदद से कार को भी पानी से बाहर निकला गया1
- काटकूट - गढ़वाय सड़क मार्ग पर मरम्मत के नाम पर हो रही लीपा पोती, जिम्मेदार बने अंजान कन्नौद :- प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित काटकूट से गढ़वाय 6 किलोमीटर का सड़क मार्ग जगह-जगह से उखड़ जाने के कारण जर्जर हो गया है। जिसकी ठेकेदार द्वारा मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। उक्त सड़क मार्ग पर हो रहे जगह-जगह गड्डों में ठेकेदार द्वारा बगैर डामर के ही गिट्टी एवं चुरी डाल दी गई है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में विशेष कर दो पहिया वाहनों के फिसलने के कारण भारी असुविधा हो रही है। ग्रामीण उपसरपंच अनवर सिंह महुड़िया काटकूट, सत्यनारायाण जाट गड़वाय, रमेश कछवारे, धूमसिंह महुड़िया, बबलू राठौर, कालू वर्मा काटकूट आदि ने बताया की ठेकेदार द्वारा काला आइल गिट्टी में मिलाकर गिट्टी गड्डों में भर दी गई है, जिससे आए दिन उक्त सड़क मार्ग पर दुर्घटनाएं हो रही है। उक्त सड़क मार्ग की ग्रामीणों ने नियम अनुसार गुणवत्ता युक्त तरीके से सुधारीकरण किए जाने की मांग की है। इस संबंध में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के सब इंजीनियर नीरज कुमार ने बताया कि ठेकेदार द्वारा मरम्मत कार्य किया गया होगा मेरे द्वारा अभी तक उक्त सड़क कार्य को देखा नहीं गया है, मैं देखने के बाद ही कुछ बता पाऊंगा और यदि काम सही तरीके से नहीं हुआ होगा तो उसे नियम अनुसार कराया जाएगा।1